logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मीरजापुर में मगरमच्छ से दहशत: लालगंज के तेंदुआ खुर्द में रपटा पुलिया पर रोज बैठता है मगरमच्छ, रात में घरों में घुसने की कोशिश, ग्रामीणों में खौफ मीरजापुर/लालगंज। लालगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा तेंदुआ खुर्द नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ प्रतिदिन रपटा पुलिया पर आकर बैठता है और रात होते ही गांव की तरफ आकर घरों में घुसने का प्रयास करता है। इससे ग्रामीणों में डर है कि कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए, खासकर बच्चों और मवेशियों को लेकर लोग चिंतित हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी है, लेकिन आरोप है कि अभी तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।

16 hrs ago
user_Manjay Varma
Manjay Varma
लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

मीरजापुर में मगरमच्छ से दहशत: लालगंज के तेंदुआ खुर्द में रपटा पुलिया पर रोज बैठता है मगरमच्छ, रात में घरों में घुसने की कोशिश, ग्रामीणों में खौफ मीरजापुर/लालगंज। लालगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा तेंदुआ खुर्द नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ प्रतिदिन रपटा पुलिया पर आकर बैठता है और रात होते ही गांव की तरफ आकर घरों में घुसने का प्रयास करता है। इससे ग्रामीणों में डर है कि कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए, खासकर बच्चों और मवेशियों को लेकर लोग चिंतित हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी है, लेकिन आरोप है कि अभी तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गड्ढे में टवेरा धंसने से मचा हड़कंप मेजा, प्रयागराज। मेजारोड बाजार के पटेल नगर चौराहे से रेलवे स्टेशन बाइपास को जोड़ने वाली सड़क पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब रास्ते से गुजर रही एक टवेरा गाड़ी सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मशक्कत कर वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला। प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग से सटे इस मार्ग पर करीब 10 से 12 फीट लंबे और लगभग चार फीट गहरे हिस्से में सड़क धंस गई है। इसी दौरान टवेरा वाहन वहां से गुजर रहा था। अचानक सड़क में धंसे हिस्से में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह घुस गया। वाहन के गड्ढे में फंसते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और काफी प्रयास के बाद वाहन को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क की स्थिति को देखते हुए तत्काल बैरिकेडिंग कराकर रास्ते के क्षतिग्रस्त हिस्से को बंद करा दिया, ताकि कोई अन्य वाहन गड्ढे में न फंसे और संभावित हादसे को टाला जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का यह हिस्सा काफी समय से जर्जर था। लगातार बारिश के कारण सड़क और धंस गई, जिससे खतरा बढ़ गया है। मार्ग पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। गड्ढे में टवेरा धंसने से मचा हड़कंप मेजा, प्रयागराज। मेजारोड बाजार के पटेल नगर चौराहे से रेलवे स्टेशन बाइपास को जोड़ने वाली सड़क पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब रास्ते से गुजर रही एक टवेरा गाड़ी सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मशक्कत कर वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला। प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग से सटे इस मार्ग पर करीब 10 से 12 फीट लंबे और लगभग चार फीट गहरे हिस्से में सड़क धंस गई है। इसी दौरान टवेरा वाहन वहां से गुजर रहा था। अचानक सड़क में धंसे हिस्से में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह घुस गया। वाहन के गड्ढे में फंसते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और काफी प्रयास के बाद वाहन को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क की स्थिति को देखते हुए तत्काल बैरिकेडिंग कराकर रास्ते के क्षतिग्रस्त हिस्से को बंद करा दिया, ताकि कोई अन्य वाहन गड्ढे में न फंसे और संभावित हादसे को टाला जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का यह हिस्सा काफी समय से जर्जर था। लगातार बारिश के कारण सड़क और धंस गई, जिससे खतरा बढ़ गया है। मार्ग पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
    1
    गड्ढे में टवेरा धंसने से मचा हड़कंप

मेजा, प्रयागराज। मेजारोड बाजार के पटेल नगर चौराहे से रेलवे स्टेशन बाइपास को जोड़ने वाली सड़क पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब रास्ते से गुजर रही एक टवेरा गाड़ी सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मशक्कत कर वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला।

प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग से सटे इस मार्ग पर करीब 10 से 12 फीट लंबे और लगभग चार फीट गहरे हिस्से में सड़क धंस गई है। इसी दौरान टवेरा वाहन वहां से गुजर रहा था। अचानक सड़क में धंसे हिस्से में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह घुस गया। वाहन के गड्ढे में फंसते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और काफी प्रयास के बाद वाहन को बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलने पर मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क की स्थिति को देखते हुए तत्काल बैरिकेडिंग कराकर रास्ते के क्षतिग्रस्त हिस्से को बंद करा दिया, ताकि कोई अन्य वाहन गड्ढे में न फंसे और संभावित हादसे को टाला जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का यह हिस्सा काफी समय से जर्जर था। लगातार बारिश के कारण सड़क और धंस गई, जिससे खतरा बढ़ गया है। मार्ग पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
गड्ढे में टवेरा धंसने से मचा हड़कंप
मेजा, प्रयागराज। मेजारोड बाजार के पटेल नगर चौराहे से रेलवे स्टेशन बाइपास को जोड़ने वाली सड़क पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब रास्ते से गुजर रही एक टवेरा गाड़ी सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मशक्कत कर वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला।
प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग से सटे इस मार्ग पर करीब 10 से 12 फीट लंबे और लगभग चार फीट गहरे हिस्से में सड़क धंस गई है। इसी दौरान टवेरा वाहन वहां से गुजर रहा था। अचानक सड़क में धंसे हिस्से में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह घुस गया। वाहन के गड्ढे में फंसते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और काफी प्रयास के बाद वाहन को बाहर निकाला गया।
घटना की जानकारी मिलने पर मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क की स्थिति को देखते हुए तत्काल बैरिकेडिंग कराकर रास्ते के क्षतिग्रस्त हिस्से को बंद करा दिया, ताकि कोई अन्य वाहन गड्ढे में न फंसे और संभावित हादसे को टाला जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का यह हिस्सा काफी समय से जर्जर था। लगातार बारिश के कारण सड़क और धंस गई, जिससे खतरा बढ़ गया है। मार्ग पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • मीरजापुर में 48 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण मीरजापुर में 48 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण* *मीरजापुर, 25 अगस्त 2026।* उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 48 अभ्यर्थियों को आज विकास भवन सभागार, मीरजापुर में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, अध्यक्ष जिला सहकारी समिति डॉ. जगदीश सिंह पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्री श्याम सुंदर केशरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उप कृषि निदेशक श्री विकेश कुमार ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र ने नव चयनितों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कृषि विस्तार को बढ़ावा दे रही है। इन प्राविधिक सहायकों की नियुक्ति से किसानों को नई तकनीकी जानकारी सीधे खेत तक पहुंचेगी। मड़िहान विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के निरंतर अवसर दे रही है। कृषि विभाग में हुई यह नियुक्ति ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी। जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार ने नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों से अपेक्षा की कि वे सरकार की समस्त कृषि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाएं। गौरतलब है कि आज लखनऊ के जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के कुल 3446 चयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया, जिसका सजीव प्रसारण मीरजापुर के कार्यक्रम में भी देखा गया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि रक्षा दीपक चौधरी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार, जनपद सलाहकार डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन श्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी ने किया।
    1
    मीरजापुर में 48 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
मीरजापुर में 48 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण*
*मीरजापुर, 25 अगस्त 2026।* उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 48 अभ्यर्थियों को आज विकास भवन सभागार, मीरजापुर में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ  मा0 विधायक  नगर रत्नाकर मिश्र,  मा0 विधायक  मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, अध्यक्ष जिला सहकारी समिति डॉ. जगदीश सिंह पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्री श्याम सुंदर केशरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उप कृषि निदेशक श्री विकेश कुमार ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।
नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र ने नव चयनितों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कृषि विस्तार को बढ़ावा दे रही है। इन प्राविधिक सहायकों की नियुक्ति से किसानों को नई तकनीकी जानकारी सीधे खेत तक पहुंचेगी।
मड़िहान विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के निरंतर अवसर दे रही है। कृषि विभाग में हुई यह नियुक्ति ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी।
जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार ने नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों से अपेक्षा की कि वे सरकार की समस्त कृषि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाएं।
गौरतलब है कि आज लखनऊ के जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के कुल 3446 चयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया, जिसका सजीव प्रसारण मीरजापुर के कार्यक्रम में भी देखा गया।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि रक्षा दीपक चौधरी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार, जनपद सलाहकार डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन श्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी ने किया।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिर्ज़ापुर: विजयपुर में बारह वफात और रक्षाबंधन के दृष्टिगत पुलिस और PAC का रूट मार्च।
    1
    मिर्ज़ापुर: विजयपुर में बारह वफात और रक्षाबंधन के दृष्टिगत पुलिस और PAC का रूट मार्च।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बारा का विकास मेरी प्राथमिकता रही है और जनता ने हमे बारा से विधायक बनाया है तो हमे उनके विस्वास पर खरे उतरना है--वाचस्पति स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक वाचस्पति ने कहा कि बारा विधानसभा के विकास के लिए उन्होंने अपनी ओर से कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी। जब भी उन्हें क्षेत्र की किसी समस्या की जानकारी मिली, उन्होंने उसके समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किया। उन्होंने कहा कि चाहे सड़क, बिजली, जनसुविधाओं या आम जनमानस से जुड़ी कोई अन्य समस्या हो, उनका प्रयास हमेशा यही रहा है कि जनता को समस्याओं के लिए भटकना न पड़े। वाचस्पति ने कहा कि “बारा विधानसभा का विकास और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान हमेशा मेरी प्राथमिकता रहा है। जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस विश्वास को कायम रखना मेरी जिम्मेदारी है।” समाजसेवी मोहम्मद कमर ने विधायक वाचस्पति का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि बारा विधानसभा में विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता उनकी आभारी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की असली पहचान केवल चुनाव के समय जनता के बीच दिखाई देने से नहीं, बल्कि जरूरत के समय जनता के साथ खड़े रहने से होती है। विधायक वाचस्पति ने इस कसौटी पर खुद को साबित किया है। मोहम्मद कमर ने विशेष रूप से कहा कि नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि मुकेश द्विवेदी, श्यामू, अर्पित जायसवाल और नीरज केसरवानी जिस तरह विधायक वाचस्पति और आम जनता के बीच लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की सक्रियता से जनता की समस्याएं विधायक तक तेजी से पहुंच रही हैं और जनता तथा जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की मुकेश द्विवेदी, श्यामू भाई, अर्पित जायसवाल और नीरज केसरवानी का जनता के बीच रहना और उनकी समस्याओं को विधायक तक पहुंचाने में भूमिका निभाना इसी मजबूत जनसंपर्क व्यवस्था का उदाहरण है। मोहम्मद कमर ने कहा कि जब-जब आम जनता को विधायक की जरूरत पड़ी, वाचस्पति जनता के बीच खड़े दिखाई दिए। वहीं उनके प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका ने इस जुड़ाव को और मजबूत किया है। यही वजह है कि क्षेत्र के लोगों में विधायक वाचस्पति के प्रति विश्वास और सम्मान लगातार मजबूत हुआ है। साथ ही कहा “वाचस्पति जी ने सबका साथ, सबका विकास की भावना को केवल नारे तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अपने कार्यों के माध्यम से उसे जमीन पर उतारने का प्रयास किया है। उनके साथ उनके प्रतिनिधियों का जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना इस बात का प्रमाण है कि बारा में जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद को प्राथमिकता दी जा रही है।” उन्होंने कहा कि “बारा की जनता को वाचस्पति जैसे सहज, सरल और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि को तलाशने के लिए चिराग लेकर निकलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जनता के बीच रहकर अपनी कार्यशैली से अपनी पहचान बनाई है। ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत बारा को आज भी है और आने वाले समय में भी रहेगी।” *घूरपुर से साफ दिखाई दिया जनता का मूड* विधायक वाचस्पति के घूरपुर भ्रमण के दौरान जिस तरह स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके सामने पहुंचे और विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए, उससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। वहीं, मोहम्मद कमर की अपील पर जुटे लोगों द्वारा वाचस्पति के कार्यकाल की सराहना और आगामी चुनाव में पुनः समर्थन का भरोसा राजनीतिक रूप से भी इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बना गया। घूरपुर में हुए इस जनसंवाद ने एक बात स्पष्ट कर दी कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए तत्काल पहल करना ही किसी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पहचान होती है। बारा विधानसभा में वाचस्पति की सक्रियता और जनता से सीधा संवाद इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर पत्रकार साथी परवेज आलम,निहाल अहमद,हाजी अहमद,मोहम्मद जफर,वफ़ात उल्ला,इम्तियाज अहमद,मो0 मोबिन,शमशेर अली,गुलजार अहमद,अमजद अली,रिजवान अहमद,बुलाकी,अच्छे, वसीम अहमद,राजाराम, सोनू ,अंसार खां सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    बारा का विकास मेरी प्राथमिकता रही है और जनता ने हमे बारा से विधायक  बनाया है तो हमे उनके विस्वास पर खरे उतरना है--वाचस्पति

स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक वाचस्पति ने कहा कि बारा विधानसभा के विकास के लिए उन्होंने अपनी ओर से कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी। जब भी उन्हें क्षेत्र की किसी समस्या की जानकारी मिली, उन्होंने उसके समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि चाहे सड़क, बिजली, जनसुविधाओं या आम जनमानस से जुड़ी कोई अन्य समस्या हो, उनका प्रयास हमेशा यही रहा है कि जनता को समस्याओं के लिए भटकना न पड़े।
वाचस्पति ने कहा कि “बारा विधानसभा का विकास और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान हमेशा मेरी प्राथमिकता रहा है। जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस विश्वास को कायम रखना मेरी जिम्मेदारी है।”
समाजसेवी मोहम्मद कमर ने विधायक वाचस्पति का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि बारा विधानसभा में विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता उनकी आभारी है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की असली पहचान केवल चुनाव के समय जनता के बीच दिखाई देने से नहीं, बल्कि जरूरत के समय जनता के साथ खड़े रहने से होती है। विधायक वाचस्पति ने इस कसौटी पर खुद को साबित किया है।
मोहम्मद कमर ने विशेष रूप से कहा कि नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि मुकेश द्विवेदी, श्यामू, अर्पित जायसवाल और नीरज केसरवानी जिस तरह विधायक वाचस्पति और आम जनता के बीच लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की सक्रियता से जनता की समस्याएं विधायक तक तेजी से पहुंच रही हैं और जनता तथा जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी कम हो रही है।
उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की  मुकेश द्विवेदी, श्यामू भाई, अर्पित जायसवाल और नीरज केसरवानी का जनता के बीच रहना और उनकी समस्याओं को विधायक तक पहुंचाने में भूमिका निभाना इसी मजबूत जनसंपर्क व्यवस्था का उदाहरण है।
मोहम्मद कमर ने कहा कि जब-जब आम जनता को विधायक की जरूरत पड़ी, वाचस्पति जनता के बीच खड़े दिखाई दिए। वहीं उनके प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका ने इस जुड़ाव को और मजबूत किया है। यही वजह है कि क्षेत्र के लोगों में विधायक वाचस्पति के प्रति विश्वास और सम्मान लगातार मजबूत हुआ है।
साथ ही कहा “वाचस्पति जी ने सबका साथ, सबका विकास की भावना को केवल नारे तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अपने कार्यों के माध्यम से उसे जमीन पर उतारने का प्रयास किया है। उनके साथ उनके प्रतिनिधियों का जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना इस बात का प्रमाण है कि बारा में जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद को प्राथमिकता दी जा रही है।”
उन्होंने कहा कि “बारा की जनता को वाचस्पति जैसे सहज, सरल और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि को तलाशने के लिए चिराग लेकर निकलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जनता के बीच रहकर अपनी कार्यशैली से अपनी पहचान बनाई है। ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत बारा को आज भी है और आने वाले समय में भी रहेगी।”
*घूरपुर से साफ दिखाई दिया जनता का मूड*
विधायक वाचस्पति के घूरपुर भ्रमण के दौरान जिस तरह स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके सामने पहुंचे और विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए, उससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
वहीं, मोहम्मद कमर की अपील पर जुटे लोगों द्वारा वाचस्पति के कार्यकाल की सराहना और आगामी चुनाव में पुनः समर्थन का भरोसा राजनीतिक रूप से भी इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बना गया।
घूरपुर में हुए इस जनसंवाद ने एक बात स्पष्ट कर दी कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए तत्काल पहल करना ही किसी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पहचान होती है। बारा विधानसभा में वाचस्पति की सक्रियता और जनता से सीधा संवाद इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर पत्रकार साथी परवेज आलम,निहाल अहमद,हाजी अहमद,मोहम्मद जफर,वफ़ात उल्ला,इम्तियाज अहमद,मो0 मोबिन,शमशेर अली,गुलजार अहमद,अमजद अली,रिजवान अहमद,बुलाकी,अच्छे,
वसीम अहमद,राजाराम, सोनू ,अंसार खां सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Insurance Agent Bara, Prayagraj•
    8 hrs ago
  • Post by Ashwin Kumar Tripathi
    1
    Post by Ashwin Kumar Tripathi
    user_Ashwin Kumar Tripathi
    Ashwin Kumar Tripathi
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मिर्जापुर: आगामी त्योहारों को लेकर सड़क पर उतरीं SP, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मिर्जापुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में SP अर्पणा रजत कौशिक ने पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरकर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी और निगरानी को परखा गया। SP ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की ओर से लोगों से भी अपील की गई कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। 🔴 मिर्जापुर पुलिस त्योहारों को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। #Mirzapur #MirzapurPolice #BreakingNews #UPPolice #FestivalSecurity LawAndOrder SPMirzapur
    1
    मिर्जापुर: आगामी त्योहारों को लेकर सड़क पर उतरीं SP, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मिर्जापुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में SP अर्पणा रजत कौशिक ने पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरकर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी और निगरानी को परखा गया। SP ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस की ओर से लोगों से भी अपील की गई कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
🔴 मिर्जापुर पुलिस त्योहारों को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।
#Mirzapur #MirzapurPolice #BreakingNews #UPPolice #FestivalSecurity LawAndOrder SPMirzapur
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मीरजापुर में मगरमच्छ से दहशत: लालगंज के तेंदुआ खुर्द में रपटा पुलिया पर रोज बैठता है मगरमच्छ, रात में घरों में घुसने की कोशिश, ग्रामीणों में खौफ मीरजापुर/लालगंज। लालगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा तेंदुआ खुर्द नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ प्रतिदिन रपटा पुलिया पर आकर बैठता है और रात होते ही गांव की तरफ आकर घरों में घुसने का प्रयास करता है। इससे ग्रामीणों में डर है कि कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए, खासकर बच्चों और मवेशियों को लेकर लोग चिंतित हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी है, लेकिन आरोप है कि अभी तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।
    1
    मीरजापुर में मगरमच्छ से दहशत: लालगंज के तेंदुआ खुर्द में रपटा पुलिया पर रोज बैठता है मगरमच्छ, रात में घरों में घुसने की कोशिश, ग्रामीणों में खौफ
मीरजापुर/लालगंज। लालगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा तेंदुआ खुर्द नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ प्रतिदिन रपटा पुलिया पर आकर बैठता है और रात होते ही गांव की तरफ आकर घरों में घुसने का प्रयास करता है। इससे ग्रामीणों में डर है कि कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए, खासकर बच्चों और मवेशियों को लेकर लोग चिंतित हैं।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी है, लेकिन आरोप है कि अभी तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।
    user_Manjay Varma
    Manjay Varma
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मीरजापुर में शराब पीने के विवाद में हत्या, एल्यूमिनियम की डेकची मारकर दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार *मीरजापुर।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बरबसपुर मिश्र लहौली गांव में शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, गांव के अनिल विश्वकर्मा और आनंद कुमार विश्वकर्मा उर्फ रामबाबू के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी आनंद ने पास में रखी एल्यूमिनियम की डेकची से अनिल के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आनंद कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित पैंट भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    3
    मीरजापुर में शराब पीने के विवाद में हत्या, एल्यूमिनियम की डेकची मारकर दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
*मीरजापुर।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बरबसपुर मिश्र लहौली गांव में शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली।
पुलिस के अनुसार, गांव के अनिल विश्वकर्मा और आनंद कुमार विश्वकर्मा उर्फ रामबाबू के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी आनंद ने पास में रखी एल्यूमिनियम की डेकची से अनिल के सिर पर जोरदार वार कर दिया।
गंभीर रूप से घायल अनिल को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आनंद कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित पैंट भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Manjay Varma
    Manjay Varma
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.