Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेशनल हाईवे के बाद अब स्टेट हाईवे पर भी बीच सेंटर से 75 मीटर का नियम #sikar #nhai #viralreel #delhi #jaipur
Jalampura AC morcha adhyaks D.
नेशनल हाईवे के बाद अब स्टेट हाईवे पर भी बीच सेंटर से 75 मीटर का नियम #sikar #nhai #viralreel #delhi #jaipur
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- कोतवाली नगर क्षेत्र के नया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। खेलते समय पेड़ से गिरने पर बाउंड्री वॉल में लगा लोहे का सरिया बच्चे के गले को चीरते हुए आर-पार हो गया। जानकारी के अनुसार नया गांव निवासी केशव अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद पेड़ पर चली गई। गेंद को उतारने के लिए केशव पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन अचानक डाल टूटने से वह नीचे गिर गया और पास ही बनी बाउंड्री वॉल में लगे सरिये पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत बच्चे को उसी हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भी हड़कंप मच गया और डॉक्टरों की टीम तुरंत उपचार में जुट गई। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है।1
- कावलिया खुर्द में 4 करोड़ 50 लाख की पुलिया का भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगा सुगम आवागमन का लाभ रविवार शाम 5,बजे मिली जानकारी अनुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत कावलिया खुर्द में संजाड़ा प्याऊ से कावलिया खुर्द तक बनने वाली पुलिया के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस पुलिया का निर्माण 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि यह पुलिया विशेष रूप से बरसात के दिनों में आवागमन को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिया निर्माण से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी और आवागमन में सुधार होगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से मिले स्नेह, सहयोग और उत्साह के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का विश्वास दिलाया।1
- राजस्थान के सीकर जिले से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां देश के वीर सपूत अग्निवीर जवान हरित जाट को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। धोद क्षेत्र के मांडोली गांव निवासी अग्निवीर हरित जाट, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे। इस आपदा में वह करीब सात महीने पहले लापता हो गए थे। सेना द्वारा लंबे समय तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद नवंबर 2025 में सेना ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सेना के जवान उनके घर पहुंचे और परिजनों को तिरंगा सूटकेस और प्रमाण पत्र सौंपकर अंतिम सम्मान दिया। इस दौरान नेछवा से मांडोली तक करीब 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गांव के मुख्य चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां जनप्रतिनिधियों और सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवान को नमन किया। सेना की 14वीं राजपूताना राइफल के जवानों ने सलामी देकर उन्हें अंतिम सम्मान दिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने शहीद के परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। वहीं ग्रामीणों ने गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद हरित जाट के नाम पर रखने की मांग भी रखी। देश अपने इस वीर सपूत को हमेशा याद रखेगा।1
- रायपुर (ब्यावर) जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 300 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मजबूत आधारभूत संरचना का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण मिले, ताकि वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केंद्र सरकार के इस सहयोग से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार होगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- Post by Sheetal prajapat2
- भीलवाड़ा जिले के गंगरार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सर्विस रोड पर चल रही थी, तभी अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गंगरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1