logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यमुना जयंती पर विश्रांत घाट में दिव्य यमुना आरती, श्रद्धालुओं ने किया दीपदान औरैया। चैत्र नवरात्रि की छठ के पावन अवसर पर मनाई जाने वाली यमुना जयंती के उपलक्ष्य में जनपद औरैया स्थित यमुना तट के प्राचीन विश्रांत घाट पर भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “एक विचित्र पहल सेवा समिति” द्वारा अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में मंगलवार सुबह किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अनूप कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद औरैया) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवकुमार पुरवार उपस्थित रहे। अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यमुना मैया की पूजा-अर्चना की और शंख-घंटों की मंगलध्वनि के बीच भव्य आरती कर जयघोष किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने यमुना के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना नदी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा किए बिना तीर्थ यात्रा अधूरी मानी जाती है। महिला शाखा “तुलसी सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई ने बताया कि यमराज और यमुना, सूर्य देव की संतान हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार यमराज ने यमुना को वरदान दिया था कि जो भी भक्त यमुना में स्नान करेगा, उसे यमलोक नहीं जाना पड़ेगा। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान कर अपने व अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की। यमुना तट पर दीपों की जगमगाहट और भक्ति भाव से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर मंजू गुप्ता, मंगला शुक्ला, प्रिया गुप्ता, अंशु दीक्षित, रानी पोरवाल, मिथिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने जनपद में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

13 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

यमुना जयंती पर विश्रांत घाट में दिव्य यमुना आरती, श्रद्धालुओं ने किया दीपदान औरैया। चैत्र नवरात्रि की छठ के पावन अवसर पर मनाई जाने वाली यमुना जयंती के उपलक्ष्य में जनपद औरैया स्थित

यमुना तट के प्राचीन विश्रांत घाट पर भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “एक विचित्र पहल सेवा समिति” द्वारा अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में मंगलवार

सुबह किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अनूप कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद औरैया) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवकुमार पुरवार उपस्थित रहे। अतिथियों एवं

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यमुना मैया की पूजा-अर्चना की और शंख-घंटों की मंगलध्वनि के बीच भव्य आरती कर जयघोष किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने यमुना

के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना नदी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा किए बिना

तीर्थ यात्रा अधूरी मानी जाती है। महिला शाखा “तुलसी सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई ने बताया कि यमराज और यमुना, सूर्य देव की संतान हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार यमराज ने

यमुना को वरदान दिया था कि जो भी भक्त यमुना में स्नान करेगा, उसे यमलोक नहीं जाना पड़ेगा। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान कर अपने व अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति

और सुरक्षा की कामना की। यमुना तट पर दीपों की जगमगाहट और भक्ति भाव से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर मंजू गुप्ता, मंगला शुक्ला, प्रिया गुप्ता,

अंशु दीक्षित, रानी पोरवाल, मिथिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने जनपद में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीन युवक एक समुदाय के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए। वीडियो सामने आते ही लोगों में नाराज़गी फैल गई और समाज के प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई। बढ़ते विरोध के बीच युवकों ने सामने आकर अपनी गलती स्वीकार की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उनका कहना है कि उन्होंने जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं रखा था। घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर संयम और जिम्मेदारी बरतने की अपील की है।
    1
    औरैया। कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीन युवक एक समुदाय के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए। वीडियो सामने आते ही लोगों में नाराज़गी फैल गई और समाज के प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई। बढ़ते विरोध के बीच युवकों ने सामने आकर अपनी गलती स्वीकार की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उनका कहना है कि उन्होंने जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं रखा था। घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर संयम और जिम्मेदारी बरतने की अपील की है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *रिपोर्ट:–आशुतोष अवस्थी* *मो न:–9027303624* ➡️ औरैया के बहुचर्चित गैंगस्टर केस में कोर्ट का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला, वर्षों से चल रही सुनवाई पर लगा विराम ➡️ सपा के कद्दावर नेता व पूर्व MLC डॉ० कमलेश पाठक को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 6 साल की सजा सुनाई ➡️ MP/MLA कोर्ट (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने पुख्ता सबूतों और गवाहों के आधार पर सुनाया फैसला ➡️ केस में शामिल अन्य 8 सह-अभियुक्तों पर भी गिरी गाज, सभी को 5-5 साल की सजा के साथ 50-50 हजार रुपये का जुर्माना ➡️ गनर को सबूतों के अभाव में मिली राहत, कोर्ट ने वा इज्जत बरी किया ➡️ डॉ० कमलेश पाठक, उनके भाइयों समेत कुल 10 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रहा था मुकदमा ➡️ फैसले के बाद औरैया में सियासी पारा हाई, चर्चा और हलचल तेज
    3
    *रिपोर्ट:–आशुतोष अवस्थी*
*मो न:–9027303624*
➡️ औरैया के बहुचर्चित गैंगस्टर केस में कोर्ट का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला, वर्षों से चल रही सुनवाई पर लगा विराम
➡️ सपा के कद्दावर नेता व पूर्व MLC डॉ० कमलेश पाठक को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 6 साल की सजा सुनाई
➡️ MP/MLA कोर्ट (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने पुख्ता सबूतों और गवाहों के आधार पर सुनाया फैसला
➡️ केस में शामिल अन्य 8 सह-अभियुक्तों पर भी गिरी गाज, सभी को 5-5 साल की सजा के साथ 50-50 हजार रुपये का जुर्माना
➡️ गनर को सबूतों के अभाव में मिली राहत, कोर्ट ने वा इज्जत बरी किया
➡️ डॉ० कमलेश पाठक, उनके भाइयों समेत कुल 10 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रहा था मुकदमा
➡️ फैसले के बाद औरैया में सियासी पारा हाई, चर्चा और हलचल तेज
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Newspaper publisher औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद औरैया में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति- फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत आज दिनांक 24.03.2026 को वृहद भव्य जागरूकता बाइक/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली औरैया से महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली थाना कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसी चौराहा ,संजय गेट,सुभाष चौराहा व अन्य प्रमुख मार्गों पर होते हुए पुनः कोतवाली औरैया पर सम्पन्न हुयी। रैली में लगभग 115 महिला उप निरीक्षक/मुख्य आरक्षी/आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 महिला हेल्पलाइन नंबर (8) डायल- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करना रहा। *इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*
    4
    जनपद औरैया में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति- फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत आज दिनांक 24.03.2026 को वृहद भव्य जागरूकता बाइक/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली औरैया से महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली थाना कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसी चौराहा ,संजय गेट,सुभाष चौराहा व अन्य प्रमुख मार्गों पर होते हुए पुनः कोतवाली औरैया पर सम्पन्न हुयी। रैली में लगभग 115 महिला उप निरीक्षक/मुख्य आरक्षी/आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 महिला हेल्पलाइन नंबर (8) डायल- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
*इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • छे साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित कुछ लोगो को सुनाई नहीं सजा
    1
    छे साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित कुछ लोगो को सुनाई नहीं सजा
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनपद औरैया में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति- फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत आज दिनांक 24.03.2026 को वृहद भव्य जागरूकता बाइक/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली औरैया से महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली थाना कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसी चौराहा ,संजय गेट,सुभाष चौराहा व अन्य प्रमुख मार्गों पर होते हुए पुनः कोतवाली औरैया पर सम्पन्न हुयी। रैली में लगभग 115 महिला उप निरीक्षक/मुख्य आरक्षी/आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 महिला हेल्पलाइन नंबर (8) डायल- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। *#MissionShaktiUPP*
    2
    जनपद औरैया में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति- फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत आज दिनांक 24.03.2026 को वृहद भव्य जागरूकता बाइक/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली औरैया से महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली थाना कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसी चौराहा ,संजय गेट,सुभाष चौराहा व अन्य प्रमुख मार्गों पर होते हुए पुनः कोतवाली औरैया पर सम्पन्न हुयी। रैली में लगभग 115 महिला उप निरीक्षक/मुख्य आरक्षी/आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 महिला हेल्पलाइन नंबर (8) डायल- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
*#MissionShaktiUPP*
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डीजीसी क्रिमिनल अभिषेक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च 2020 को नारायणपुर मोहल्ले में अधिवक्ता एवं उसकी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें समाजवादी पार्टी के एमएलसी कमलेश पाठक सहित 11 लोग लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जिसमें कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दो लोगों के नाम हटा दिए। जबकि नौ लोगों को सजा सुनाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी को वापस जेल भेज दिया गया है।
    1
    डीजीसी क्रिमिनल अभिषेक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च 2020 को नारायणपुर मोहल्ले में अधिवक्ता एवं उसकी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें समाजवादी पार्टी के एमएलसी कमलेश पाठक सहित 11 लोग लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जिसमें कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दो लोगों के नाम हटा दिए। जबकि नौ लोगों को सजा सुनाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी को वापस जेल भेज दिया गया है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया (ब्यूरो)। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल अजीतमल) में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूह सखी मॉड्यूल-02 एवं मॉड्यूल-03 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 21 मार्च से 24 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डी. के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर) द्वारा किया गया तथा उनके ही कर कमलों द्वारा प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने प्रतिभाग कर चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। प्रशिक्षण में एसएमसीवी विद्या सिंह सेंगर (जिला संसाधन व्यक्ति) ने महिलाओं को रीढ़ पुस्तिका, छोटी-छोटी बचत की महत्ता, समूह में लेन-देन की प्रक्रिया सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा अवनीश राजावत (डीआरपी), बीआरपी रचना, वंदना, सुमन एवं दीपक कुशवाहा (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज, बकेवर) ने भी अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में अजीतमल, बिधूना, अछल्दा एवं भाग्यनगर विकासखंड से महिलाओं को समूह सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समूह सखियों में सुधा, राधा, रजनी,चांदनी, रिचा, अनुष्का पाल, काजल गुर्जर, रिंकी, पिंकी, सोनी, कमलेश कुमारी, चांदनी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
    1
    औरैया (ब्यूरो)। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल अजीतमल) में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूह सखी मॉड्यूल-02 एवं मॉड्यूल-03 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 21 मार्च से 24 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डी. के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर) द्वारा किया गया तथा उनके ही कर कमलों द्वारा प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने प्रतिभाग कर चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। प्रशिक्षण में एसएमसीवी विद्या सिंह सेंगर (जिला संसाधन व्यक्ति) ने महिलाओं को रीढ़ पुस्तिका, छोटी-छोटी बचत की महत्ता, समूह में लेन-देन की प्रक्रिया सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
इसके अलावा अवनीश राजावत (डीआरपी), बीआरपी रचना, वंदना, सुमन एवं दीपक कुशवाहा (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज, बकेवर) ने भी अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण  में अजीतमल, बिधूना, अछल्दा एवं भाग्यनगर विकासखंड से महिलाओं को समूह सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर समूह सखियों में सुधा, राधा, रजनी,चांदनी, रिचा, अनुष्का पाल, काजल गुर्जर, रिंकी, पिंकी, सोनी, कमलेश कुमारी, चांदनी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया। चैत्र नवरात्रि की छठ के पावन अवसर पर मनाई जाने वाली यमुना जयंती के उपलक्ष्य में जनपद औरैया स्थित यमुना तट के प्राचीन विश्रांत घाट पर भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “एक विचित्र पहल सेवा समिति” द्वारा अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में मंगलवार सुबह किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अनूप कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद औरैया) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवकुमार पुरवार उपस्थित रहे। अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यमुना मैया की पूजा-अर्चना की और शंख-घंटों की मंगलध्वनि के बीच भव्य आरती कर जयघोष किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने यमुना के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना नदी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा किए बिना तीर्थ यात्रा अधूरी मानी जाती है। महिला शाखा “तुलसी सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई ने बताया कि यमराज और यमुना, सूर्य देव की संतान हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार यमराज ने यमुना को वरदान दिया था कि जो भी भक्त यमुना में स्नान करेगा, उसे यमलोक नहीं जाना पड़ेगा। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान कर अपने व अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की। यमुना तट पर दीपों की जगमगाहट और भक्ति भाव से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर मंजू गुप्ता, मंगला शुक्ला, प्रिया गुप्ता, अंशु दीक्षित, रानी पोरवाल, मिथिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने जनपद में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
    9
    औरैया।
चैत्र नवरात्रि की छठ के पावन अवसर पर मनाई जाने वाली यमुना जयंती के उपलक्ष्य में जनपद औरैया स्थित यमुना तट के प्राचीन विश्रांत घाट पर भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “एक विचित्र पहल सेवा समिति” द्वारा अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में मंगलवार सुबह किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अनूप कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद औरैया) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवकुमार पुरवार उपस्थित रहे। अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यमुना मैया की पूजा-अर्चना की और शंख-घंटों की मंगलध्वनि के बीच भव्य आरती कर जयघोष किया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने यमुना के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना नदी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा किए बिना तीर्थ यात्रा अधूरी मानी जाती है।
महिला शाखा “तुलसी सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई ने बताया कि यमराज और यमुना, सूर्य देव की संतान हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार यमराज ने यमुना को वरदान दिया था कि जो भी भक्त यमुना में स्नान करेगा, उसे यमलोक नहीं जाना पड़ेगा।
आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान कर अपने व अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की। यमुना तट पर दीपों की जगमगाहट और भक्ति भाव से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
इस अवसर पर मंजू गुप्ता, मंगला शुक्ला, प्रिया गुप्ता, अंशु दीक्षित, रानी पोरवाल, मिथिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने जनपद में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.