Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिमाचल प्रदेश में चम्बा से दिल दहला देने वाली घटना आई सामने कुल्लू टुडे न्यूज़ चंबा हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की उप तहसील धरवाला की ग्राम पंचायत लोथल के गांव लोथल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं भी आत्म हत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मामले के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना देर रात की बताई जा रही है, जब व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद भी पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली ।
Dev Raj Thakur
हिमाचल प्रदेश में चम्बा से दिल दहला देने वाली घटना आई सामने कुल्लू टुडे न्यूज़ चंबा हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की उप तहसील धरवाला की ग्राम पंचायत लोथल के गांव लोथल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं भी आत्म हत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मामले के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना देर रात की बताई जा रही है, जब व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद भी पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली ।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हिमाचल की आवाज़ झाकड़ी क्षेत्र में डस्टबिन उपलब्ध होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा खुले में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। यह स्थिति न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है। सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य देश को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना है, लेकिन झाकड़ी में इसकी सरेआम अनदेखी की जा रही है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ सकती है। स्थानीय प्रशासन से मांग की जाती है कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही, क्षेत्रवासियों से भी अपील है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालें।1
- रिपोर्ट -18 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज की तलाड़ा पंचायत के दो भाइयों, हटदेव सिंह और मेघ सिंह की कहानी बेहद दर्दनाक है। कुदरत की दोहरी मार ने इन्हें बेघर कर दिया है। 2023 की आपदा: पहली बार घर पूरी तरह तबाह हुआ। 2025 की आपदा: वन भूमि पर जैसे-तैसे बनाया नया बसेरा भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। सरकारी अनदेखी: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक कोई मुआवजा या सहायता नहीं मिली। वर्तमान स्थिति: रहने को छत नहीं होने के कारण दोनों भाई एक गौशाला में पशुओं के साथ रातें काटने को मजबूर हैं। प्रशासन से गुहार: ग्रामीणों ने एकजुट होकर उपायुक्त कुल्लू से मांग की है कि हटदेव और मेघ सिंह को घर बनाने के लिए तुरंत सुरक्षित जमीन और सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाए।1
- देश में संघीय ढांचे को कमज़ोर कर रही भाजपा- नेगी शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन भी RDG पर चर्चा जारी रही. इस दौरान प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि भाजपा देश में संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है उन्होंने कहा कि केंद्र का छोटे राज्यों को संविधान के अनुसार वित्तीय पोषण न देना देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है. जगत सिंह नेगी ने 16वें वित्त आयोग पर आरोप लगाया कि वित्त आयोग भाजपा की कठपुतली बन काम कर रहा है. राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा की संघीय ढांचे में राजस्व घाटी वाले राज्यों के लिए केंद्रीय सहायता का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 275 में किया गया है. राजस्व मंत्री ने आरोप लगाया कि वित्त आयोग भाजपा की कठपुतली बन गया है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए रिवेन्यू डिफिसिट छोटे राज्यों को वित्तीय पोषण देना जरूरी है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा देश में संघीय ढांचे को समाप्त कर देना चाहती है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही है. प्रदेश के भाजपाइयों को राज्य के हित के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के लोग हिमाचल के हितेषी नहीं है और प्रदेश का विकास नहीं देखना चाहते. प्रदेश भाजपा के लोग केवल चुनाव जीतकर सत्ता सुख भोगना चाहते हैं. बाइट -- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास संख्या बल है ऐसे में भाजपा किस आधार पर अपने प्रत्याशी को आगे ले जाने की बात सोच रही है. पिछले चुनाव में भाजपा ने दल बदल करके लोकतंत्र की हत्या की. अब भाजपा क्या इस बार दोबारा दल बदल और धनबल से चुनाव जीतकर लोकतंत्र को समाप्त कर देना चाहती है. भाजपा धनबल पर अगर चुनाव जीतती रही तो चुनाव के क्या मायने रह जाएंगे. जगत सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में यह सही नहीं है. बाइट -- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री2
- ग्राम तनसेटा में नव-निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ3
- Post by Golu “golukmaur” Kmaur1
- गौ सेवा रक्षक दल कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी बीमार नंदी महाराज के सेवा में 24/7 तैयार दीवार वाले दिन भी गौ धन की सेवा करना है Himachal Update 24 News Himachal update Bhajan Bhakti #कुल्लू #kullu #mandishivratri1
- बुधवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्वर्ण समाज यूजीसी एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतर आया। स्वर्ण समाज सामान्य वर्ग संयुक्त संघ हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर इकाई के बैनर तले रोष रैली निकाली गई और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक्ट को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी है यदि केंद्र सरकार ने काले कानूनों को वापस नहीं लिया तो स्वर्ण समाज बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट छात्रों और समाज के हितों के विपरीत है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं जो युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। यह जानकारी संयोजक विजय चंदेल ने दी।1
- रिपोर्ट -18 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। घाटी की तलाड़ा पंचायत की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। घाटी की महिलाओं का कहना है कि वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा के कारण गांव के अधिकतर घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं ऊपर से स्मार्ट मीटर लगा क़र बिजली के भारी भरकम बिलों का बोझ डाला जा रहा है।1