ब्रेकिंग न्यूज़ CSC पट्टी में खुला खेल: साहू पैथोलॉजी का एजेंट ₹2000 वसूलते पकड़ा गया, वीडियो बनाने पर हंगामा साहू पैथोलॉजी सेंटर के एजेंट ने ₹2000 की करी मांग प्रतापगढ़। तहसील क्षेत्र के सेठ पन्ना लाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिचौलियों का खेल खुलकर सामने आ गया है। सरकारी अस्पताल में ही निजी जांच केंद्रों के एजेंटों की सक्रियता से मरीजों का शोषण हो रहा है। ग्राम उपाध्यायपुर निवासी अजीत कुमार मिश्रा अपने पिता दया शंकर मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. अखिलेश जायसवाल ने अपने केबिन में ही बाहरी लोगों को बुलाकर खून का सैंपल दिलवाया और जांच के लिए बाहर भेज दिया। पीड़ित के अनुसार, बाहर पहुंचने पर साहू पैथोलॉजी सेंटर के एजेंट ने ₹2000 की मांग की, जो कि सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मामला तब और गर्म हो गया जब पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि मौके पर ही एजेंट को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से निजी पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर के एजेंट सक्रिय हैं, जो डॉक्टरों से मिलीभगत कर मरीजों को बाहर की जांच और दवाएं लेने के लिए मजबूर करते हैं।

- अपना प्रतापगढ़ न्यूजपट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश🤝4 hrs ago
- अपना प्रतापगढ़ न्यूजपट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश🙏4 hrs ago
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by Anupam tiwari1
- Post by बलवान उपाध्याय1
- मछलीशहर रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास नीम का पेड़ गिरने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक मनीष कुमार गौतम उसकी चपेट में आ गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल, लोग सहमे हुए हैं। मृतक पकड़ी गोदाम मोहल्ले का निवासी था।1
- Post by Raju.u.p.441
- न्यूज़ फ्लेम पीलीभीत पीलीभीत: महिला को डसा तो डिब्बे में कोबरा कैद कर अस्पताल पहुंचे परिजन पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मदरिया में मंगलवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। घर के आंगन में झाड़ू लगा रही महिला गंगादेई को एक जहरीले कोबरा ने डस लिया। आमतौर पर लोग ऐसे समय में घबरा जाते हैं, लेकिन परिजनों ने गजब की सूझबूझ दिखाई। उन्होंने तुरंत 'सांप मित्र' रामकैलास की मदद से कोबरा को सुरक्षित एक प्लास्टिक के डिब्बे में कैद कराया और महिला के साथ सांप को भी जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में जीवित कोबरा देख हड़कंप मच गया, लेकिन डॉक्टरों ने परिजनों की इस हिम्मत की सराहना की। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर के अनुसार, सांप की पहचान होने से सही एंटी-वेनम देने में आसानी हुई और महिला की जान बच गई। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर है।1