logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

न्यूज़ फ्लेम पीलीभीत पीलीभीत: महिला को डसा तो डिब्बे में कोबरा कैद कर अस्पताल पहुंचे परिजन पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मदरिया में मंगलवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। घर के आंगन में झाड़ू लगा रही महिला गंगादेई को एक जहरीले कोबरा ने डस लिया। आमतौर पर लोग ऐसे समय में घबरा जाते हैं, लेकिन परिजनों ने गजब की सूझबूझ दिखाई। उन्होंने तुरंत 'सांप मित्र' रामकैलास की मदद से कोबरा को सुरक्षित एक प्लास्टिक के डिब्बे में कैद कराया और महिला के साथ सांप को भी जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में जीवित कोबरा देख हड़कंप मच गया, लेकिन डॉक्टरों ने परिजनों की इस हिम्मत की सराहना की। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर के अनुसार, सांप की पहचान होने से सही एंटी-वेनम देने में आसानी हुई और महिला की जान बच गई। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर है।

9 hrs ago
user_Sheetla Prasad
Sheetla Prasad
Patti, Pratapgarh•
9 hrs ago

न्यूज़ फ्लेम पीलीभीत पीलीभीत: महिला को डसा तो डिब्बे में कोबरा कैद कर अस्पताल पहुंचे परिजन पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मदरिया में मंगलवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। घर के आंगन में झाड़ू लगा रही महिला गंगादेई को एक जहरीले कोबरा ने डस लिया। आमतौर पर लोग ऐसे समय में घबरा जाते हैं, लेकिन परिजनों ने गजब की सूझबूझ दिखाई। उन्होंने तुरंत 'सांप मित्र' रामकैलास की मदद से कोबरा को सुरक्षित एक प्लास्टिक के डिब्बे में कैद कराया और महिला के साथ सांप को भी जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में जीवित कोबरा देख हड़कंप मच गया, लेकिन डॉक्टरों ने परिजनों की इस हिम्मत की सराहना की। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर के अनुसार, सांप की पहचान होने से सही एंटी-वेनम देने में आसानी हुई और महिला की जान बच गई। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर है।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • *ब्रेकिंग न्यूज* *बाँदा* *Slug- पुलिस की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा ईरानी गैंग का सदस्य 9 लाख रूपये के सोने के आभूषण बरामद।* Info- यूपी के बाँदा अंतर्गत थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी, लूट, टप्पेबाजी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह *“ईरानी गैंग”* के 01 सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया । आपको बता दें कि विगत 5 अप्रैल को थाना कालिंजर के रहने वाले ब्रजनन्दन द्वारा थाना कालिंजर पर सूचना दी गई कि उनकी सरार्फ की दुकान पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने के गहने दिखाने को कहा गया और एक पीस खरीदने का बहाना कर बातों में उलझाकर काउंटर पर रखे डिब्बे से सोने के जेवरात निकालकर चोरी कर भाग गए। सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कालिंजर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पहचान व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कई टीमों को लगाया गया था। वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों से जांच एवं *“ऑपरेशन त्रिनेत्र”* द्वारा लगाए गए कैमरों से निकाले गए सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान की गई।जिसके क्रम में पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी ग्राम बुरहार जनपद शहडोल (म0प्र0) को पूछताछ हेतु थाना लाया गया।कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों जुबेर अहमद, तकवीर खान एवं सरताज अली उर्फ तरू के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में विभिन्न जनपदों/राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है । संदिग्ध ने बताया कि विगत 4 अप्रैल को उक्त साथियों के साथ कस्बा कालिंजर में एक सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी किए गए थे । उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्तगण द्वारा चोरी किए गए जेवरात को कालिंजर से आगे एक मंदिर के पीछे जमीन में छिपा दिया गया था, जिसे बाद में लेने की योजना थी । पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि गिरोह का एक सदस्य जुबेर अहमद वर्तमान में भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य साथी तकवीर खान व सरताज उर्फ तरू फरार हैं। इस कारण हम लोग यहाँ से चोरी का माल नही ले जा पाये थे। फिलहाल अभियुक्त की निशांदेही पर पर्यटक ढाबा के आगे दुर्गा माता मंदिर के पीछे से पुलिस द्वारा 53.4 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए। वहीं गिरोह के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहें हैं व आपराधिक गतिविधियों की जांच की जा रही है जिसके क्रम में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी । *बाईट- कृष्णकांत क्षेत्राधिकारी नरैनी*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज*
*बाँदा* 
*Slug- पुलिस की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा ईरानी गैंग का सदस्य 9 लाख रूपये के सोने के आभूषण बरामद।*
Info- यूपी के बाँदा अंतर्गत थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी, लूट, टप्पेबाजी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह *“ईरानी गैंग”* के 01 सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया । आपको बता दें कि विगत 5 अप्रैल को थाना कालिंजर के रहने वाले ब्रजनन्दन द्वारा थाना कालिंजर पर सूचना दी गई कि उनकी सरार्फ की दुकान पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने के गहने दिखाने को कहा गया और एक पीस खरीदने का बहाना कर बातों में उलझाकर काउंटर पर रखे डिब्बे से सोने के जेवरात निकालकर चोरी कर भाग गए। सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कालिंजर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पहचान व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कई टीमों को लगाया गया था। वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों से जांच एवं *“ऑपरेशन त्रिनेत्र”* द्वारा लगाए गए कैमरों से निकाले गए सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान की गई।जिसके क्रम में पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी ग्राम बुरहार जनपद शहडोल (म0प्र0) को पूछताछ हेतु थाना लाया गया।कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों जुबेर अहमद, तकवीर खान एवं सरताज अली उर्फ तरू के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में विभिन्न जनपदों/राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है । संदिग्ध ने बताया कि विगत 4 अप्रैल को उक्त साथियों के साथ कस्बा कालिंजर में एक सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी किए गए थे । उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्तगण द्वारा चोरी किए गए जेवरात को कालिंजर से आगे एक मंदिर के पीछे जमीन में छिपा दिया गया था, जिसे बाद में लेने की योजना थी । पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि गिरोह का एक सदस्य जुबेर अहमद वर्तमान में भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य साथी तकवीर खान व सरताज उर्फ तरू फरार हैं। इस कारण हम लोग यहाँ से चोरी का माल नही ले जा पाये थे। फिलहाल अभियुक्त की निशांदेही पर पर्यटक ढाबा के आगे दुर्गा माता मंदिर के पीछे से पुलिस द्वारा 53.4 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए। वहीं गिरोह के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहें हैं व आपराधिक गतिविधियों की जांच की जा रही है जिसके क्रम में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।
*बाईट- कृष्णकांत क्षेत्राधिकारी नरैनी*
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    3 hrs ago
  • पट्टी क्षेत्र के उपाध्याय पुर गांव निवासी अजीत कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया बुधवार की सुबह 10:00 बजे पीड़ित के पिता दयाशंकर मिश्र तबीयत खराब हो गई उनके घुटने में दर्द तथा सांस लेने में उन्हें दिक्कत हो रही थी अस्पताल से पर्ची बनवा कर डॉक्टर अखिलेश को दिखाने के लिए गए डॉक्टर अखिलेश ने बाहर की जांच ब्लड टेस्ट लिख दिया और चेंबर में ही बाहर के लैब का एक व्यक्ति आय और ब्लड निकाल कर कहां की ढाई हजार रुपए जांच का दीजिए उन्होंने कहा कि मेरे पास ढाई हजार रुपया नहीं है मुझे जहां से जांच करवाने होगी मैं करवा लूंगा मेरा ब्लड वापस कर दीजिए इस पर ब्लड वापस कर दिया इसी तरह इसके पहले भी कई आरोप लगा चुके हैं की डॉक्टर मेडिकल स्टोर और लैब वालों से सेटिंग रहती है जहां से इनको मोटा कमीशन मिलता है। प्रश्न नहीं उठाता है की सरकार बार-बार यह आदेश निर्देश जारी कर रही है की डॉक्टर अंदर से जांच कारण और अस्पताल के अंदर की ही दवा दे बाहर की दवा न लिखें इसके बावजूद भी डॉक्टर अपनी मनमानी पर उतरे हुए हैं। इस संबंध में डॉक्टर अखिलेश से बात की गई उन्होंने बताया कि घुटने की जांच की व्यवस्था अस्पताल के अंदर नहीं है इसलिए बाहर का ब्लड टेस्ट लिखा गया था। ताकि मरीज को जांच के बाद जल्द ठीक किया जा सके।
    1
    पट्टी क्षेत्र के उपाध्याय पुर गांव निवासी अजीत कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया बुधवार की सुबह 10:00 बजे पीड़ित के पिता दयाशंकर मिश्र तबीयत खराब हो गई उनके घुटने में दर्द तथा सांस लेने में उन्हें दिक्कत हो रही थी अस्पताल से पर्ची बनवा कर डॉक्टर अखिलेश को दिखाने के लिए गए डॉक्टर अखिलेश ने बाहर की जांच ब्लड टेस्ट लिख दिया और चेंबर में ही बाहर के लैब का एक व्यक्ति आय और ब्लड निकाल कर कहां की ढाई हजार रुपए जांच का दीजिए उन्होंने कहा कि मेरे पास ढाई हजार रुपया नहीं है मुझे जहां से जांच करवाने होगी मैं करवा लूंगा मेरा ब्लड वापस कर दीजिए इस पर ब्लड वापस कर दिया इसी तरह इसके पहले भी कई आरोप लगा चुके हैं की डॉक्टर मेडिकल स्टोर और लैब वालों से सेटिंग रहती है जहां से इनको मोटा कमीशन मिलता है। 
प्रश्न नहीं उठाता है की सरकार बार-बार यह आदेश निर्देश जारी कर रही है की डॉक्टर अंदर से जांच कारण और अस्पताल के अंदर की ही दवा दे  बाहर की दवा न लिखें इसके बावजूद भी डॉक्टर अपनी मनमानी पर उतरे हुए हैं। 
इस संबंध में डॉक्टर अखिलेश से बात की गई उन्होंने बताया कि घुटने की जांच की व्यवस्था अस्पताल के अंदर नहीं है इसलिए बाहर का ब्लड टेस्ट लिखा गया था। ताकि मरीज को जांच के बाद जल्द ठीक किया जा सके।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पुरानी रंजिश में परिवार पर जानलेवा हमला घर में घुसकर की मारपीट कई सदस्य घायल, पुलिस जांच में जुटी सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत धनूपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित ओम प्रकाश मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ओम प्रकाश मिश्रा के अनुसार, बुधवार शाम लगभग 4 बजे गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावर धारदार हथियारों से लैस थे और घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए हमला किया। इस हमले में ओम प्रकाश मिश्रा, उनकी पत्नी सुमित्रा, पुत्री प्रिंसी और भाई महेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। पीड़ित का आरोप है कि शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपी घर में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है, जिसमें अजीत मिश्रा, आलोक मिश्रा, कन्हैया, पूनम, सोनाली, जानकी, अर्जुन और तीन अज्ञात व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर घर में घुसकर हमला करने, धारदार हथियारों का प्रयोग करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    1
    पुरानी रंजिश में परिवार पर जानलेवा हमला
घर में घुसकर की मारपीट कई सदस्य घायल, पुलिस जांच में जुटी
सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत धनूपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित ओम प्रकाश मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ओम प्रकाश मिश्रा के अनुसार, बुधवार शाम लगभग 4 बजे गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावर धारदार हथियारों से लैस थे और घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए हमला किया।
इस हमले में ओम प्रकाश मिश्रा, उनकी पत्नी सुमित्रा, पुत्री प्रिंसी और भाई महेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया।
पीड़ित का आरोप है कि शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपी घर में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है, जिसमें अजीत मिश्रा, आलोक मिश्रा, कन्हैया, पूनम, सोनाली, जानकी, अर्जुन और तीन अज्ञात व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों पर घर में घुसकर हमला करने, धारदार हथियारों का प्रयोग करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आम से लगा हुआ ट्रक पलटा कार को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा ड्राइवर सुरक्षित या हादसा रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर हुआ कन काहां के पास बलवान उपाध्याय की रिपोर्ट
    1
    आम से लगा हुआ ट्रक पलटा कार को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा ड्राइवर सुरक्षित या हादसा रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर हुआ कन काहां के पास बलवान उपाध्याय की रिपोर्ट
    user_बलवान उपाध्याय
    बलवान उपाध्याय
    Farmer रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Vipin saroj
    1
    Post by Vipin saroj
    user_Vipin saroj
    Vipin saroj
    Raniganj, Pratapgarh•
    7 hrs ago
  • *जीपैट 2026 में जेएसएस इंस्टीट्यूट का जलवा, मो. जावेद ने हासिल की ऑल इंडिया 21वीं रैंक* *छात्रों की शानदार सफलता पर कॉलेज में जश्न, भांगड़े और रैली से गूंजा परिसर* सीतापुर। जनपद के लहरपुर रोड स्थित पारा सराय चौराहा पर स्थित जे. एस. सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने जीपैट-2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के छात्र मो. जावेद ने ऑल इंडिया रैंक 21 हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं अन्य छात्रों—लवकुश, फैजियाब, रुपांशी, तौफीक और मोहम्मद शादाब ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सभी सफल विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। छात्रों की इस सफलता पर कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्र-छात्राएं भांगड़े पर झूमते नजर आए। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सफल विद्यार्थियों के सम्मान में रैली भी निकाली। इस मौके पर संस्थान की डायरेक्टर डॉ. भूमिका योगी, डॉ. सुजीत गुप्ता और चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है। संस्थान परिवार ने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है।
    1
    *जीपैट 2026 में जेएसएस इंस्टीट्यूट का जलवा, मो. जावेद ने हासिल की ऑल इंडिया 21वीं रैंक*
*छात्रों की शानदार सफलता पर कॉलेज में जश्न, भांगड़े और रैली से गूंजा परिसर*
सीतापुर। जनपद के लहरपुर रोड स्थित पारा सराय चौराहा पर स्थित जे. एस. सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने जीपैट-2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
संस्थान के छात्र मो. जावेद ने ऑल इंडिया रैंक 21 हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
वहीं अन्य छात्रों—लवकुश, फैजियाब, रुपांशी, तौफीक और मोहम्मद शादाब ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सभी सफल विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
छात्रों की इस सफलता पर कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्र-छात्राएं भांगड़े पर झूमते नजर आए। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सफल विद्यार्थियों के सम्मान में रैली भी निकाली।
इस मौके पर संस्थान की डायरेक्टर डॉ. भूमिका योगी, डॉ. सुजीत गुप्ता और चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है।
संस्थान परिवार ने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.