Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vipin saroj
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आम से लगा हुआ ट्रक पलटा कार को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा ड्राइवर सुरक्षित या हादसा रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर हुआ कन काहां के पास बलवान उपाध्याय की रिपोर्ट1
- Post by Vipin saroj1
- प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाएं रखने के उद्वेश्य से पुलिस नजर आ रही है चुस्त दुरुस्त और मुस्तैद.... सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा के सफल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अवांछित कार्यों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगाम कसने के लिए पुलिस रख रही है पैनी नजर.... थाना प्रभारी अंतू अभिषेक सिरोही के निर्देशन में अपराध एवं अपराधी तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधी तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने छेड़ी मुहिम। थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने चौकी गड़वारा क्षेत्र में शुकुलपुर चौराहे पर किया पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। इस दौरान थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही हमराहियों संग बाजार में पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था बनाएं रखने एवं अवांछित तत्वों पर पैनी नज़र रखने के लिए मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।1
- प्रतापगढ़ राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने ईरान, इजराइल व अमेरिका के बीच सीजफायर को बताया दुनिया के लिए राहत भरा कदम। वरिष्ठ कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सभी पक्षों के बीच आत्म संयम के साथ सीजफायर को पूर्ण युद्धविराम में बदलने के लिए संधि वार्ता पर दिया जोर। विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने आतंकवाद की नर्सरी पाकिस्तान के इस्लामाबाद में प्रस्तावित संधि वार्ता को लेकर भारतीय विदेश नीति की अपरिपक्वता पर भी बोला हमला। सांसद प्रमोद तिवारी युद्ध विराम में चीन के महत्वपूर्ण भूमिका को भी लेकर पीएम मोदी पर किये तीखे कटाक्ष। सांसद प्रमोद तिवारी बोले- कमजोर विदेश नीति के चलते लगता है स्वयंभू विश्वगुरू पीएम मोदी वैश्विक कूटनय से हो गये हैं अलग थलग। सोमवार को प्रतापगढ़ की रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के लालगंज में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में बोले प्रमोद तिवारी-इस्लामाबाद की भूमिका का कारण भारत का अमेरिका और इजराइल के प्रति गहरे झुकाव का नतीजा। सांसद प्रमोद तिवारी की कड़ी प्रतिक्रिया-यह मोदी सरकार की विदेशनीति के लिए है गहरा आघात। सांसद प्रमोद तिवारी ने देश में ईधन ऊर्जा संकट के समाधान के लिए भी दो सप्ताह के सीजफायर को बताया राहत भरा कदम। प्रेसवार्ता के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व एआईसीसी की पूर्व महासचिव कददावर पार्टी नेता मोहसिना किदवई के निधन पर भी जताया गहरा दुख। प्रतापगढ़ के दौरे में सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए लोगों को समस्याओं के समाधान कराए जाने का दिलाया भरोसा। नगर के संगम चौराहे पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, टाउन एरिया चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, आशीष उपाध्याय के साथ व्यापारियों व सभासदों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का किया गर्मजोशी से स्वागत। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में भी सांसद प्रमोद तिवारी ने किया दर्शन पूजन, धाम में विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा संचालित पर्यटन विकास की योजनाओं को सराहा। प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल भी रहे मौजूद।1
- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा चिलबिला में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।1
- *ब्रेकिंग न्यूज* *बाँदा* *Slug- पुलिस की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा ईरानी गैंग का सदस्य 9 लाख रूपये के सोने के आभूषण बरामद।* Info- यूपी के बाँदा अंतर्गत थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी, लूट, टप्पेबाजी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह *“ईरानी गैंग”* के 01 सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया । आपको बता दें कि विगत 5 अप्रैल को थाना कालिंजर के रहने वाले ब्रजनन्दन द्वारा थाना कालिंजर पर सूचना दी गई कि उनकी सरार्फ की दुकान पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने के गहने दिखाने को कहा गया और एक पीस खरीदने का बहाना कर बातों में उलझाकर काउंटर पर रखे डिब्बे से सोने के जेवरात निकालकर चोरी कर भाग गए। सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कालिंजर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पहचान व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कई टीमों को लगाया गया था। वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों से जांच एवं *“ऑपरेशन त्रिनेत्र”* द्वारा लगाए गए कैमरों से निकाले गए सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान की गई।जिसके क्रम में पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी ग्राम बुरहार जनपद शहडोल (म0प्र0) को पूछताछ हेतु थाना लाया गया।कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों जुबेर अहमद, तकवीर खान एवं सरताज अली उर्फ तरू के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में विभिन्न जनपदों/राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है । संदिग्ध ने बताया कि विगत 4 अप्रैल को उक्त साथियों के साथ कस्बा कालिंजर में एक सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी किए गए थे । उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्तगण द्वारा चोरी किए गए जेवरात को कालिंजर से आगे एक मंदिर के पीछे जमीन में छिपा दिया गया था, जिसे बाद में लेने की योजना थी । पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि गिरोह का एक सदस्य जुबेर अहमद वर्तमान में भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य साथी तकवीर खान व सरताज उर्फ तरू फरार हैं। इस कारण हम लोग यहाँ से चोरी का माल नही ले जा पाये थे। फिलहाल अभियुक्त की निशांदेही पर पर्यटक ढाबा के आगे दुर्गा माता मंदिर के पीछे से पुलिस द्वारा 53.4 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए। वहीं गिरोह के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहें हैं व आपराधिक गतिविधियों की जांच की जा रही है जिसके क्रम में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी । *बाईट- कृष्णकांत क्षेत्राधिकारी नरैनी*1
- Post by Afzal pathan patrakaar1
- Post by बलवान उपाध्याय1