Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली जिले में एआरटीओ प्रवर्तन ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, रायबरेली कई ट्रकों सहित चार स्कूली वाहनों को किया गया सीज विद्यालयों में बिना फिटनेस व कागज के चल रहे वाहनों पर कसा गया शिकंजा ओवरलोड ट्रकों को पड़कर किया गया सीज ओवरलोडेड वाहनों के मालिकों से वसूला गया लाखों का समन शुल्क आरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार के ताबड़तोड़ कार्रवाई से ओवरलोडिंग कर रहे मालिकों में मचा हड़कंप शहर के सिविल लाइन चौराहे, बरगद चौराहे सहित बछरावां व हरचंदपुर में चलाया गया चेकिंग अभियान
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
रायबरेली जिले में एआरटीओ प्रवर्तन ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, रायबरेली कई ट्रकों सहित चार स्कूली वाहनों को किया गया सीज विद्यालयों में बिना फिटनेस व कागज के चल रहे वाहनों पर कसा गया शिकंजा ओवरलोड ट्रकों को पड़कर किया गया सीज ओवरलोडेड वाहनों के मालिकों से वसूला गया लाखों का समन शुल्क आरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार के ताबड़तोड़ कार्रवाई से ओवरलोडिंग कर रहे मालिकों में मचा हड़कंप शहर के सिविल लाइन चौराहे, बरगद चौराहे सहित बछरावां व हरचंदपुर में चलाया गया चेकिंग अभियान
More news from Pratapgarh and nearby areas
- *ब्रेकिंग न्यूज* *बाँदा* *Slug- पुलिस की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा ईरानी गैंग का सदस्य 9 लाख रूपये के सोने के आभूषण बरामद।* Info- यूपी के बाँदा अंतर्गत थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी, लूट, टप्पेबाजी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह *“ईरानी गैंग”* के 01 सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया । आपको बता दें कि विगत 5 अप्रैल को थाना कालिंजर के रहने वाले ब्रजनन्दन द्वारा थाना कालिंजर पर सूचना दी गई कि उनकी सरार्फ की दुकान पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने के गहने दिखाने को कहा गया और एक पीस खरीदने का बहाना कर बातों में उलझाकर काउंटर पर रखे डिब्बे से सोने के जेवरात निकालकर चोरी कर भाग गए। सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कालिंजर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पहचान व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कई टीमों को लगाया गया था। वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों से जांच एवं *“ऑपरेशन त्रिनेत्र”* द्वारा लगाए गए कैमरों से निकाले गए सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान की गई।जिसके क्रम में पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी ग्राम बुरहार जनपद शहडोल (म0प्र0) को पूछताछ हेतु थाना लाया गया।कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों जुबेर अहमद, तकवीर खान एवं सरताज अली उर्फ तरू के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में विभिन्न जनपदों/राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है । संदिग्ध ने बताया कि विगत 4 अप्रैल को उक्त साथियों के साथ कस्बा कालिंजर में एक सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी किए गए थे । उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्तगण द्वारा चोरी किए गए जेवरात को कालिंजर से आगे एक मंदिर के पीछे जमीन में छिपा दिया गया था, जिसे बाद में लेने की योजना थी । पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि गिरोह का एक सदस्य जुबेर अहमद वर्तमान में भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य साथी तकवीर खान व सरताज उर्फ तरू फरार हैं। इस कारण हम लोग यहाँ से चोरी का माल नही ले जा पाये थे। फिलहाल अभियुक्त की निशांदेही पर पर्यटक ढाबा के आगे दुर्गा माता मंदिर के पीछे से पुलिस द्वारा 53.4 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए। वहीं गिरोह के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहें हैं व आपराधिक गतिविधियों की जांच की जा रही है जिसके क्रम में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी । *बाईट- कृष्णकांत क्षेत्राधिकारी नरैनी*1
- पट्टी क्षेत्र के उपाध्याय पुर गांव निवासी अजीत कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया बुधवार की सुबह 10:00 बजे पीड़ित के पिता दयाशंकर मिश्र तबीयत खराब हो गई उनके घुटने में दर्द तथा सांस लेने में उन्हें दिक्कत हो रही थी अस्पताल से पर्ची बनवा कर डॉक्टर अखिलेश को दिखाने के लिए गए डॉक्टर अखिलेश ने बाहर की जांच ब्लड टेस्ट लिख दिया और चेंबर में ही बाहर के लैब का एक व्यक्ति आय और ब्लड निकाल कर कहां की ढाई हजार रुपए जांच का दीजिए उन्होंने कहा कि मेरे पास ढाई हजार रुपया नहीं है मुझे जहां से जांच करवाने होगी मैं करवा लूंगा मेरा ब्लड वापस कर दीजिए इस पर ब्लड वापस कर दिया इसी तरह इसके पहले भी कई आरोप लगा चुके हैं की डॉक्टर मेडिकल स्टोर और लैब वालों से सेटिंग रहती है जहां से इनको मोटा कमीशन मिलता है। प्रश्न नहीं उठाता है की सरकार बार-बार यह आदेश निर्देश जारी कर रही है की डॉक्टर अंदर से जांच कारण और अस्पताल के अंदर की ही दवा दे बाहर की दवा न लिखें इसके बावजूद भी डॉक्टर अपनी मनमानी पर उतरे हुए हैं। इस संबंध में डॉक्टर अखिलेश से बात की गई उन्होंने बताया कि घुटने की जांच की व्यवस्था अस्पताल के अंदर नहीं है इसलिए बाहर का ब्लड टेस्ट लिखा गया था। ताकि मरीज को जांच के बाद जल्द ठीक किया जा सके।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- पुरानी रंजिश में परिवार पर जानलेवा हमला घर में घुसकर की मारपीट कई सदस्य घायल, पुलिस जांच में जुटी सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत धनूपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित ओम प्रकाश मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ओम प्रकाश मिश्रा के अनुसार, बुधवार शाम लगभग 4 बजे गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावर धारदार हथियारों से लैस थे और घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए हमला किया। इस हमले में ओम प्रकाश मिश्रा, उनकी पत्नी सुमित्रा, पुत्री प्रिंसी और भाई महेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। पीड़ित का आरोप है कि शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपी घर में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है, जिसमें अजीत मिश्रा, आलोक मिश्रा, कन्हैया, पूनम, सोनाली, जानकी, अर्जुन और तीन अज्ञात व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर घर में घुसकर हमला करने, धारदार हथियारों का प्रयोग करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- आम से लगा हुआ ट्रक पलटा कार को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा ड्राइवर सुरक्षित या हादसा रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर हुआ कन काहां के पास बलवान उपाध्याय की रिपोर्ट1
- Post by Vipin saroj1
- *जीपैट 2026 में जेएसएस इंस्टीट्यूट का जलवा, मो. जावेद ने हासिल की ऑल इंडिया 21वीं रैंक* *छात्रों की शानदार सफलता पर कॉलेज में जश्न, भांगड़े और रैली से गूंजा परिसर* सीतापुर। जनपद के लहरपुर रोड स्थित पारा सराय चौराहा पर स्थित जे. एस. सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने जीपैट-2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के छात्र मो. जावेद ने ऑल इंडिया रैंक 21 हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं अन्य छात्रों—लवकुश, फैजियाब, रुपांशी, तौफीक और मोहम्मद शादाब ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सभी सफल विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। छात्रों की इस सफलता पर कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्र-छात्राएं भांगड़े पर झूमते नजर आए। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सफल विद्यार्थियों के सम्मान में रैली भी निकाली। इस मौके पर संस्थान की डायरेक्टर डॉ. भूमिका योगी, डॉ. सुजीत गुप्ता और चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है। संस्थान परिवार ने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है।1