Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव में #होली पर जीजा साले का रंग खेलते हुए वीडियो वायरल #Saharanpur
जनता की आवाज खरी-खरी
गांव में #होली पर जीजा साले का रंग खेलते हुए वीडियो वायरल #Saharanpur
- जनता की आवाज खरी-खरीDeoband, Saharanpur🚨 देवबंद में फर्जी प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र घोटाला: #सीडीओ_सहारनपुर पर कार्रवाई का दबाव किसान यूनियन के जिला प्रभारी अमित सैनी ने उप चिकित्साधिकारी देवबंद पर अखिलेश कुमार पुत्र ईश्वरचंद (ग्राम दूधली, देवबंद) को फर्जी 55 दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र जारी करने का गंभीर आरोप लगाया है। 20 जनवरी 2026 को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहारनपुर को भेजी शिकायत के डेढ़ माह बाद भी कोई कार्रवाई न होने से संगठन में आक्रोश बढ़ रहा है। सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, मेरठ ने पत्रांक 111/सीडीटीआरआई/मेरठ/प्रशि./मैत्री/2024-25 (30.05.2025) द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को प्रशिक्षण निर्देश दिए। इसके अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्सा कार्यालय ने पत्रांक 323/यू.पी.एल.डी.बी./मैत्री/2025-26 (03.06.2025) जारी कर उप चिकित्साधिकारी देवबंद को आदेश दिए। लेकिन उप चिकित्साधिकारी ने अखिलेश के साथ मिलीभगत कर 31.05.2025 से 24.07.2025 की फर्जी अवधि दर्ज करते हुए अनाधिकृत पत्रांक 68/प्रशिक्षण/2024-25 (24.07.2025) से प्रमाण-पत्र जारी किया। यह उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा सेवा नियमावली, 1995 (नियम 10 एवं 11) का उल्लंघन है। शिकायत में उच्च स्तरीय जांच समिति गठन, फर्जी प्रमाण-पत्र निरस्त तथा दोषी अधिकारियों पर विभागीय व आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है। अमित सैनी ने कार्रवाई की जानकारी किसान यूनियन जिला कार्यालय, भागीरथी विहार फेस-2, मिस्सरपुर, कनखल, हरिद्वार-249408 पर भेजने को कहा था। तीनों पत्रों की छायाप्रतियां भी संलग्न की गईं। सीडीओ सहारनपुर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया। सैनी ने चेतावनी दी कि जनहित में आंदोलन तेज किया जाएगा । उन्होंने कहा, "पशुपालन विभाग में फर्जीवाड़े से देवबंद के ग्रामीण युवाओं का भविष्य खतरे में है। तत्काल जांच व कार्रवाई होनी चाहिए।"6 hrs ago
More news from Saharanpur and nearby areas
- गांव में #होली पर जीजा साले का रंग खेलते हुए वीडियो वायरल #Saharanpur1
- भाषण हो तो ऐसा जो हर कोई रह जाए हैरान बंगाल को लेकर ममता बैनर की पर की गई टिप्पणियां1
- गाजियाबाद | यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। वीडियो में कथित तौर पर हमले की पूरी वारदात कैद होने की बात कही जा रही है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले जीशान और गुलफाम दोनों आरोपी मुठभेड़ मे मारे गए। दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रूपये का ईनाम था #Ghaziabad #CrimeNews #BreakingNews #CCTV #UPPolice #पुलिसएनकाउंटर #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #CCTV #ghaziabad #PoliceEncounter #2
- aam ki faslon ki Suraksha AVN bhandaran aur garmiyon mein sharbat ruh afja AVN faydemand chijon swasthya sangathan ka Dhyan rakhen good night Jay Hind Jay Bharat2
- अवगत कराना है आज दिनांक 07.03.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर श्री आदित्य बंसल द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र बुढाना के अंतर्गत स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईदगाह परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा बुढाना के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। पैदल गश्त के दौरान बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर नजर रखी गई तथा महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह, थाना प्रभारी बुढाना श्री सुभाष अत्री सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।1
- उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व 4 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने की विशाल रैली1
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप भाजपा ने हमारी पार्टी को बदनाम करने के लिए गाना बनाया है - अखिलेश यादव भाजपा के नए गाने पर हम "FIR लिखाएंगे" FIR लिखने के बाद भी कोई पकड़ा नहीं जायेगा, गारंटी है - अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस में गाना चलाया "सपा के आवै दा सत्ता में, कट्टा सटा के उठा लेव घारा से" अखिलेश बोले, बताओ क्या हम लोग ऐसा गाना बना सकते है ?1
- भारत के गृहमंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा कैसी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे ओ भाई हां भाई देख लिया है भाई यह क्या भाषा है उसमें बुजुर्ग भी होगी महिला बुजुर्ग व्यक्ति भी होंगे जो बीजेपी को दिल से सपोर्ट करते हैं परंतु ऐसी भाषा का प्रयोग करते हुए नजर आए हरिद्वार1