कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख! IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा. पहला मैच RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. जानिए फाइनल मैच की तारीख को लेकर क्या अपडेट है. IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है. टूर्नामेंट का रोमांच 28 मार्च से शुरू हो रहा है, जहां सबसे पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. गत चैंपियन RCB के मैच से सीजन का आगाज होगा. चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस और राजस्थान, हैदराबाद की टीमें एक और ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगी. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक नई और सबसे अनोखी जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी. संजू सैमसन से लेकर विराट कोहली, फिन एलन और भारत के कई युवाओं पर इस बार सबकी नजरें टिकी होंगी. मगर यह टूर्नामेंट आखिर चलेगा कब तक. यहां जान लीजिए IPL 2026 से जुड़ी सारी डिटेल्स. कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026? BCCI ने पहले चरण में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया था. वहीं दूसरे चरण में 13 अप्रैल से 24 मई तक का शेड्यूल जारी किया है. लीग स्टेज में कुल 70 मैच खेले जाएंगे, लेकिन 24 मई टूर्नामेंट के समापन की तारीख नहीं है. बताया जा रहा है कि फाइनल 31 मई को खेला जाएगा, लेकिन BCCI ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है. वहीं प्लेऑफ मैचों का वेन्यू अभी घोषित नहीं हुआ है.

- 'श्री रामनवमी' के पावन अवसर पर आज Gorakhnath Mandir में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन एवं उन्हें प्रसाद ग्रहण कराते उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।1
- हे प्रभु इंद्रेश नाम का लड़का पुणे में 16 दिन से लापता हुआ है प्रशासन इसमें जल्दी-जल्दी कार्रवाई करें4
- गोरखपुर गगहा राजपुर गैस एजेंसी पर पब्लिक परेशान अधिकारी गढ़ कहते हैं की गोरखपुर जिले में गैस की दिक्कत नहीं है लेकिन यहां पब्लिक परेशान है 400 से ऊपर की लाइन है जनता परेशान है शाम को 6:00 बजे से लेकर के और पूरी रात बारिश में लोग भीगते करते हुए .इस इंतजार में खड़े रहे की गैस मिलेगा4
- पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने ऑनलाइन बैठक कर मिशन शक्ति, CM डैशबोर्ड, गुमशुदगी, अपहरण व महिला अपराधों की समीक्षा की। सभी थानों को जागरूकता अभियान चलाने व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। 👉 पेट्रोल/गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।1
- Post by Kamalakant tiwari1
- गूगल मीट के जरिए एसपी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से जनपद स्तरीय ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, मिशन शक्ति अभियान सहित विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे। गोष्ठी में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, गुमशुदगी, अपहरण, महिला संबंधी अपराध, लंबित विवेचनाओं तथा गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मिशन शक्ति (फेज-5) के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098, 1930 एवं 1076 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में जनजागरूकता अभियान चलाने एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश प्रसारित करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए पेट्रोल-डीजल व गैस की किल्लत को लेकर भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। अनावश्यक भंडारण पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ऑपरेशन दहन, ऑपरेशन त्रिनेत्र, ड्यूटी प्रबंधन, शस्त्र दुकानों की जांच, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तथा अपहरण के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा कानून-व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ रखा जाए।2
- Lockdown पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान | देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, फ्यूल की कमी की अफवाह बेबुनियाद1
- 🚩🙏❤ जय श्री राम 🌹❤🙏🚩✍️1
- संतकबीरनगर में धोखाधड़ी का खुलासा, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने बरामद किया पशु आहार का माल व नकदी, फर्जी नाम से की थी ठगी संतकबीरनगर । जनपद पुलिस ने धोखे से माल हड़पने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पशु आहार से संबंधित विभिन्न सामग्री एवं नकदी भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बेलहरकला पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त आकाश त्रिपाठी निवासी नेवास थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। बरामदगी का विवरण: अभियुक्त के कब्जे से 12 बोरी चोकर, 3 बोरी चुन्नी, 12 बोरी खण्डा दाल, 2 बोरी दर्रा, एक मोबाइल फोन तथा बिक्री की 6,850 रुपये नकदी बरामद की गई। घटना का विवरण: प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च को पीड़ित व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता को एक व्यक्ति ने फोन कर अपना नाम अनुज सिंह बताते हुए पशु आहार मंगवाया और नगद भुगतान का आश्वासन दिया। विश्वास में आकर व्यापारी ने 69 बोरी माल भेज दिया। चालक को निर्देश देकर माल जंगल बेलहर स्थित एक किराये के मकान में उतरवा लिया गया, जिसके बाद आरोपी ने भुगतान के बहाने चालक को बखिरा बुलाया और मोबाइल बंद कर फरार हो गया। बाद में जब चालक पुनः मौके पर पहुंचा, तो पता चला कि आरोपी पहले ही माल दूसरी गाड़ी से हटवा चुका था। इस संबंध में थाना बेलहरकला में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में खुलासा: गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने फर्जी नाम “अनुज सिंह” का इस्तेमाल कर माल मंगवाया था। बाद में माल को दूसरी गाड़ी से जसवल ले जाकर आंशिक रूप से बेच दिया। शेष माल बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त की बखिरा क्षेत्र में पशु आहार की दुकान भी संचालित है। कानूनी कार्रवाई: मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में साक्ष्य के आधार पर अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: इस कार्रवाई में थाना बेलहरकला एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम के उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद, ब्रह्मानंद, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2