logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दिनांक 23 मार्च को तहसील सिकंदरा में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन* कानपुर देहात 21 मार्च 2026 दिनांक 23 मार्च 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सिकन्दरा में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय सिकन्दरा का निरीक्षण किया जाएगा। तत्पश्चात अपराह्न 03:30 बजे ग्राम उमरपुर, विकास खण्ड राजपुर, तहसील सिकन्दरा में चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में समस्त जनपद स्तरीय एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम उमरपुर में आयोजित चौपाल में अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों का विवरण एवं आवश्यक सूचनाओं सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल भी मौके पर लगाए जाएं, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

on 22 March
user_Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
on 22 March
24e53350-6dc2-4dc8-8ce3-1e1353e3f2ca

*दिनांक 23 मार्च को तहसील सिकंदरा में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन* कानपुर देहात 21 मार्च 2026 दिनांक 23 मार्च 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सिकन्दरा में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय सिकन्दरा का निरीक्षण किया जाएगा। तत्पश्चात अपराह्न 03:30 बजे ग्राम उमरपुर, विकास खण्ड राजपुर, तहसील सिकन्दरा में चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

9b04bda5-fc29-4a7f-a061-73a3449e2fdb

जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में समस्त जनपद स्तरीय एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम उमरपुर में आयोजित चौपाल में अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों का विवरण एवं आवश्यक सूचनाओं सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल भी मौके पर लगाए जाएं, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन ➡LPG सिलेंडर न मिलने से बढ़ी परेशानी ➡मां के साथ डीएम के पास पहुंची युवती ➡25 अप्रैल को होनी है युवती की शादी ➡दुल्हन को शादी के लिए नहीं मिल रहे सिलेंडर ➡शादी वाले घर में LPG सिलेंडर की टेंशन #Jalaun | जालौन
    1
    जालौन
➡LPG सिलेंडर न मिलने से बढ़ी परेशानी
➡मां के साथ डीएम के पास पहुंची युवती
➡25 अप्रैल को होनी है युवती की शादी
➡दुल्हन को शादी के लिए नहीं मिल रहे सिलेंडर
➡शादी वाले घर में LPG सिलेंडर की टेंशन
#Jalaun | जालौन
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को करीब 1 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे जल जीवन मिशन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की टंकी चालू कराकर उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि गर्मी के इस मौसम में राहत मिल सके। इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रदुम्न कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से वार्ता की जा रही है और जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को करीब 1 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे जल जीवन मिशन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की टंकी चालू कराकर उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि गर्मी के इस मौसम में राहत मिल सके।
इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रदुम्न कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से वार्ता की जा रही है और जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शनिवार शाम जनपद में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान शनिवार शाम जनपद में अचानक मौसम बदलने के साथ तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होने से किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। कई गांवों में गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसलें खेतों में ही गिरकर खराब हो गईं, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई।
    1
    शनिवार शाम जनपद में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान
शनिवार शाम जनपद में अचानक मौसम बदलने के साथ तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होने से किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। कई गांवों में गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसलें खेतों में ही गिरकर खराब हो गईं, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को करीब 1 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे जल जीवन मिशन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की टंकी चालू कराकर उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि गर्मी के इस मौसम में राहत मिल सके। इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रदुम्न कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से वार्ता की जा रही है और जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
    2
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को करीब 1 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे जल जीवन मिशन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की टंकी चालू कराकर उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि गर्मी के इस मौसम में राहत मिल सके।
इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रदुम्न कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से वार्ता की जा रही है और जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद ग्राम गुरदही बुजुर्ग में “ज्ञान संकल्प लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों लोग रहे उपस्थित जनपद कानपुर देहात के ग्राम गुरदही बुजुर्ग में आज “ज्ञान संकल्प लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदलपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी (मीनू) ने फीता काटकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना फालतू समय बर्बाद न करें, बल्कि लाइब्रेरी से जुड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें, जिससे उन्हें जल्द सफलता प्राप्त हो सके। वहीं लाइब्रेरी के संरक्षक गोविंद शुक्ला जी ने बताया कि इस लाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर शिक्षा संसाधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कमजोर आर्थिक स्थिति वाले छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी छात्र पढ़ाई से वंचित न रहे। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख का फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री राम संखवार, राहुल द्विवेदी, प्रांजुल त्रिपाठी, भानु प्रकाश त्रिपाठी, गगन शुक्ला, संजय सिंह पाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    3
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद
ग्राम गुरदही बुजुर्ग में “ज्ञान संकल्प लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों लोग रहे उपस्थित
जनपद कानपुर देहात के ग्राम गुरदही बुजुर्ग में आज “ज्ञान संकल्प लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदलपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी (मीनू) ने फीता काटकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना फालतू समय बर्बाद न करें, बल्कि लाइब्रेरी से जुड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें, जिससे उन्हें जल्द सफलता प्राप्त हो सके।
वहीं लाइब्रेरी के संरक्षक गोविंद शुक्ला जी ने बताया कि इस लाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर शिक्षा संसाधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कमजोर आर्थिक स्थिति वाले छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी छात्र पढ़ाई से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख का फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री राम संखवार, राहुल द्विवेदी, प्रांजुल त्रिपाठी, भानु प्रकाश त्रिपाठी, गगन शुक्ला, संजय सिंह पाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर अकबरपुर तहसील परिसर में जिलाधिकारी कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के विद्यालयों एवं अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 से 14 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पावे। यदि कोई बच्चा नामांकन में पीछे रहा है तो उसका सर्वे के माध्यम से चिन्हाकन करते हुए आउट ऑफ स्कूल की श्रेणी में उसका नामांकन कराया जाए तथा संघनित पाठ्यक्रम के माध्यम से उसे आयु आधारित शिक्षा प्रदान कराई जा सके। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ ग्राम पंचायत द्वारा एवं अन्य मदों से सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। कई विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था कराई गई है, बच्चों को स्मार्ट क्लास में शिक्षा देते हुए शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ उन्हें संस्कारित शिक्षा भी प्रदान की जाती है।
    1
    स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर अकबरपुर तहसील परिसर में जिलाधिकारी कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा एलईडी प्रचार  वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के विद्यालयों एवं अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 से 14 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पावे। यदि कोई बच्चा नामांकन में पीछे रहा है तो उसका सर्वे के माध्यम से चिन्हाकन करते हुए आउट ऑफ स्कूल की श्रेणी में उसका नामांकन कराया जाए तथा संघनित पाठ्यक्रम के माध्यम से उसे आयु आधारित शिक्षा प्रदान कराई जा सके। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ ग्राम पंचायत द्वारा एवं अन्य मदों से सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। कई विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था कराई गई है, बच्चों को स्मार्ट क्लास में शिक्षा देते हुए  शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ उन्हें संस्कारित शिक्षा भी प्रदान की जाती है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन में फिर रफ्तार का कहर—उरई से घर लौट रहे युवक की रास्ते में दर्दनाक मौत! माधौगढ़ के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी को अज्ञात वाहन ने मारी इतनी भीषण टक्कर कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसों की डोर… छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर हुआ खौफनाक हादसा पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने दिखाई मानवता, खुद रुककर कराई मदद एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल, लेकिन रास्ते में ही युवक ने तोड़ा दम यह हादसा सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं… सिस्टम पर बड़ा सवाल है! कब रुकेगी ये बेलगाम रफ्तार? कब पकड़े जाएंगे ये हिट एंड रन वाले कातिल? एक घर का चिराग बुझा… मां-बाप का सहारा छिना… पूरा गांव गम में डूबा… स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश—कहते हैं इस मार्ग पर पहले भी हो चुके हैं कई हादसे, लेकिन प्रशासन अब तक बेखबर! सवालों की बौछार आखिर कब लगेगा रफ्तार पर ब्रेक? कब होगा सड़कों पर सुरक्षा का इंतजाम? कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन जिसने छीनी एक जिंदगी? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी—अज्ञात वाहन की तलाश जारी
    1
    जालौन में फिर रफ्तार का कहर—उरई से घर लौट रहे युवक की रास्ते में दर्दनाक मौत!
माधौगढ़ के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी को अज्ञात वाहन ने मारी इतनी भीषण टक्कर कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसों की डोर…
छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर हुआ खौफनाक हादसा
पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने दिखाई मानवता, खुद रुककर कराई मदद
एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल, लेकिन रास्ते में ही युवक ने तोड़ा दम
यह हादसा सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं… सिस्टम पर बड़ा सवाल है!
कब रुकेगी ये बेलगाम रफ्तार? कब पकड़े जाएंगे ये हिट एंड रन वाले कातिल?
एक घर का चिराग बुझा…
मां-बाप का सहारा छिना…
पूरा गांव गम में डूबा…
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश—कहते हैं इस मार्ग पर पहले भी हो चुके हैं कई हादसे, लेकिन प्रशासन अब तक बेखबर!
सवालों की बौछार
आखिर कब लगेगा रफ्तार पर ब्रेक?
कब होगा सड़कों पर सुरक्षा का इंतजाम?
कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन जिसने छीनी एक जिंदगी?
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी—अज्ञात वाहन की तलाश जारी
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.