logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में फिर रफ्तार का कहर—उरई से घर लौट रहे युवक की रास्ते में दर्दनाक मौत! माधौगढ़ के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी को अज्ञात वाहन ने मारी इतनी भीषण टक्कर कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसों की डोर… छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर हुआ खौफनाक हादसा पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने दिखाई मानवता, खुद रुककर कराई मदद एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल, लेकिन रास्ते में ही युवक ने तोड़ा दम यह हादसा सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं… सिस्टम पर बड़ा सवाल है! कब रुकेगी ये बेलगाम रफ्तार? कब पकड़े जाएंगे ये हिट एंड रन वाले कातिल? एक घर का चिराग बुझा… मां-बाप का सहारा छिना… पूरा गांव गम में डूबा… स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश—कहते हैं इस मार्ग पर पहले भी हो चुके हैं कई हादसे, लेकिन प्रशासन अब तक बेखबर! सवालों की बौछार आखिर कब लगेगा रफ्तार पर ब्रेक? कब होगा सड़कों पर सुरक्षा का इंतजाम? कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन जिसने छीनी एक जिंदगी? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी—अज्ञात वाहन की तलाश जारी

2 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालौन में फिर रफ्तार का कहर—उरई से घर लौट रहे युवक की रास्ते में दर्दनाक मौत! माधौगढ़ के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी को अज्ञात वाहन ने मारी इतनी भीषण टक्कर कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसों की डोर… छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर हुआ खौफनाक हादसा पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने दिखाई मानवता, खुद रुककर कराई मदद एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल, लेकिन रास्ते में ही युवक ने तोड़ा दम यह हादसा सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं… सिस्टम पर बड़ा सवाल है! कब रुकेगी ये बेलगाम रफ्तार? कब पकड़े जाएंगे ये हिट एंड रन वाले कातिल? एक घर का चिराग बुझा… मां-बाप का सहारा छिना… पूरा गांव गम में डूबा… स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश—कहते हैं इस मार्ग पर पहले भी हो चुके हैं कई हादसे, लेकिन प्रशासन अब तक बेखबर! सवालों की बौछार आखिर कब लगेगा रफ्तार पर ब्रेक? कब होगा सड़कों पर सुरक्षा का इंतजाम? कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन जिसने छीनी एक जिंदगी? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी—अज्ञात वाहन की तलाश जारी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    1
    Post by ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    user_ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सक्षम गुप्ता उर्फ शिवा पुत्र सुरेशचंद्र गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मोहल्ला टाकीज गली, कुआ गली, कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात लापता हो गया है, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश स्थानीय पुलिस बल द्वारा टीमें गठित कर लगातार जारी है ।वहीं पुलिस ने मीडिया सेल पोस्टर जारी कर लोगों से सहयोग हेतु अपील की।
    1
    सक्षम गुप्ता उर्फ शिवा पुत्र सुरेशचंद्र गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मोहल्ला टाकीज गली, कुआ गली, कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात लापता हो गया है, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश स्थानीय पुलिस बल द्वारा टीमें गठित कर लगातार जारी है ।वहीं पुलिस ने मीडिया सेल पोस्टर जारी कर लोगों से सहयोग हेतु अपील की।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन में एक गरीब कीर्ति ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। बेटी की शादी 25 अप्रैल को तय है, लेकिन गैस सिलेंडर की व्यवस्था न होने से परिवार परेशान है। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले इस पिता ने प्रशासन से मदद की अपील की है। मामला जालौन जनपद का है, जहां एक गरीब कीर्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की शादी के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रार्थी के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को उसकी बिटिया की शादी है, जिसके लिए 13 गैस सिलेंडरों की आवश्यकता है। पीड़िता का कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे वह काफी परेशान है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने में असमर्थ है। ऐसे में उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए बेटी की शादी सकुशल संपन्न कराने के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।
    1
    जालौन में एक गरीब कीर्ति ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। बेटी की शादी 25 अप्रैल को तय है, लेकिन गैस सिलेंडर की व्यवस्था न होने से परिवार परेशान है। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले इस पिता ने प्रशासन से मदद की अपील की है।
मामला जालौन जनपद का है, जहां एक गरीब कीर्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की शादी के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रार्थी के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को उसकी बिटिया की शादी है, जिसके लिए 13 गैस सिलेंडरों की आवश्यकता है। पीड़िता का कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे वह काफी परेशान है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने में असमर्थ है। ऐसे में उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए बेटी की शादी सकुशल संपन्न कराने के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।
    user_Samay times
    Samay times
    मैं पत्रकार हु उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में मंडी समिति स्थित हरी सब्जी मंडी में संगठन का चुनाव खुली बैठक में संपन्न कराया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बबलू बाजपेयी ने बताया कि व्यापारी भाइयों के खुले समर्थन द्वारा विजय कुमार मिश्रा जी को हरी सब्जीमंडी संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर हेमचंद कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार निषाद, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, मीडिया प्रभारी नवनीत तिवारी सहित 21 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू जी ने समस्त नव निर्वाचित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई और कहा की नई कार्यकारिणी समस्त हरी सब्जी मंडी के व्यापारी बंधुओ से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करेगी एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपना कार्य करेगे। इस मौके पर अमर बिश्नोई भानु राजपूत दीपक अग्रवाल मयंक शुक्ला(एडवोकेट) सहित आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे
    1
    औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में मंडी समिति स्थित हरी सब्जी मंडी में संगठन का चुनाव खुली बैठक में संपन्न कराया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बबलू बाजपेयी ने बताया कि व्यापारी भाइयों के खुले समर्थन द्वारा विजय कुमार मिश्रा जी को हरी सब्जीमंडी संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर हेमचंद कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार निषाद, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, मीडिया प्रभारी नवनीत तिवारी सहित 21 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू जी ने समस्त नव निर्वाचित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई और कहा की नई कार्यकारिणी समस्त हरी सब्जी मंडी के व्यापारी बंधुओ से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करेगी एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपना कार्य करेगे। 
इस मौके पर अमर बिश्नोई भानु राजपूत दीपक अग्रवाल मयंक शुक्ला(एडवोकेट) सहित आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील से जुड़ी हुई जहां आज़ भारतीय किसान यूनियन की जालौन इकाई द्वारा मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया है क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील से जुड़ी हुई जहां आज़ भारतीय किसान यूनियन की जालौन इकाई द्वारा मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया है 
क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में जीएसटी व्यवस्था को सरल और न्यायसंगत बनाने की मांग तेज हो गई है। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए नए और पुराने बर्तनों पर अलग-अलग कर दर को समाप्त करने, ई-वे बिल में छोटी त्रुटियों पर कार्रवाई न करने और जांच प्रक्रिया को व्यावहारिक बनाने की मांग उठाई। इसके साथ ही ईंट भट्ठों के लिए समाधान योजना दोबारा लागू करने, फर्जी फर्मों पर रोक लगाने और ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण की भी मांग की गई। ज्ञापन के दौरान व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।।
    2
    औरैया में जीएसटी व्यवस्था को सरल और न्यायसंगत बनाने की मांग तेज हो गई है। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए नए और पुराने बर्तनों पर अलग-अलग कर दर को समाप्त करने, ई-वे बिल में छोटी त्रुटियों पर कार्रवाई न करने और जांच प्रक्रिया को व्यावहारिक बनाने की मांग उठाई।
इसके साथ ही ईंट भट्ठों के लिए समाधान योजना दोबारा लागू करने, फर्जी फर्मों पर रोक लगाने और ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण की भी मांग की गई। ज्ञापन के दौरान व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रनिया थाना क्षेत्र में भटकते हुए मिले किशोर की पहचान न होने पर पुलिस ने किशोर की फोटो सोशल मीडिया पर जारी की और लोगों से किशोर की पहचान करने की अपील की।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि किशोर अपना नाम दीपेश बता रहा है।इसके अलावा कुछ नही बता पा रहा है।फिलहाल किशोर की पहचान हेतु भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    रनिया थाना क्षेत्र में भटकते हुए मिले किशोर की पहचान न होने पर पुलिस ने किशोर की फोटो सोशल मीडिया पर जारी की और लोगों से किशोर की पहचान करने की अपील की।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि किशोर अपना नाम दीपेश बता रहा है।इसके अलावा कुछ नही बता पा रहा है।फिलहाल किशोर की पहचान हेतु भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरासी मोड़ पर अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात उर्मिला हॉस्पिटल के बगल से मिट्टी से भरे ट्रैक्टर लगातार गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खनन माफिया खुलेआम मिट्टी का अवैध दोहन कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, इस गतिविधि से न सिर्फ सरकारी नियमों की अनदेखी हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण पर भी खतरा मंडरा रहा है। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभाग अब तक कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।
    1
    जालौन उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरासी मोड़ पर अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात उर्मिला हॉस्पिटल के बगल से मिट्टी से भरे ट्रैक्टर लगातार गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खनन माफिया खुलेआम मिट्टी का अवैध दोहन कर रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस गतिविधि से न सिर्फ सरकारी नियमों की अनदेखी हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण पर भी खतरा मंडरा रहा है। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभाग अब तक कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।
    user_Samay times
    Samay times
    मैं पत्रकार हु उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संशोधनों की मांग तेज हो गई है। व्यापारिक संगठनों ने सरकार से आग्रह किया है कि कर प्रणाली को अधिक सरल, न्यायसंगत और व्यावहारिक बनाया जाए। इस संबंध का व्यापारियों द्वारा एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को सोपा गया। व्यापारियों का कहना है कि नए बर्तनों पर 5% जीएसटी जबकि पुराने बर्तनों पर 18% जीएसटी दर लागू होना तर्कसंगत नहीं है। इस असमानता को समाप्त कर पुराने बर्तनों पर भी 5% कर निर्धारित करने की मांग की गई है। इसके अलावा, ई-वे बिल और टैक्स जमा होने के बावजूद मामूली कागजी त्रुटियों पर वाहनों को रोककर भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई गई है। कहा गया कि सचल दल द्वारा बाजारों और गोदामों में जांच करने के बजाय केवल हाईवे पर चेकिंग की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है, ताकि छोटे और ग्रामीण व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके। जीएसटी प्रक्रिया को सरल बनाने और छोटी त्रुटियों पर दंडात्मक कार्रवाई न करने की भी अपील की गई है। ईंट भट्टों के लिए पूर्व में लागू समाधान योजना को पुनः शुरू करने तथा फर्जी फर्मों पर रोक लगाने के लिए भौतिक सत्यापन अनिवार्य करने की मांग भी उठी है। साथ ही विक्रेता द्वारा टैक्स जमा न करने की स्थिति में खरीदार पर बोझ डालना अन्यायपूर्ण बताया गया है। व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे छोटे और मध्यम व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन दिनों में वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार, राजकुमार सक्सेना, गोपाल जी दुबे, अजीत मिश्रा, कन्हैया पोरवाल, शीलू पोरवाल, गुड्डू शुक्ला, रामचंद्र, रिंकू वर्मा, बबलू अग्निहोत्री, ओम प्रकाश शुक्ला, आशीष वर्मा, हर्षित बिश्नोई एवं अमन गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    1
    औरैया। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संशोधनों की मांग तेज हो गई है। व्यापारिक संगठनों ने सरकार से आग्रह किया है कि कर प्रणाली को अधिक सरल, न्यायसंगत और व्यावहारिक बनाया जाए। इस संबंध का व्यापारियों द्वारा एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को सोपा गया।
व्यापारियों का कहना है कि नए बर्तनों पर 5% जीएसटी जबकि पुराने बर्तनों पर 18% जीएसटी दर लागू होना तर्कसंगत नहीं है। इस असमानता को समाप्त कर पुराने बर्तनों पर भी 5% कर निर्धारित करने की मांग की गई है। इसके अलावा, ई-वे बिल और टैक्स जमा होने के बावजूद मामूली कागजी त्रुटियों पर वाहनों को रोककर भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई गई है। कहा गया कि सचल दल द्वारा बाजारों और गोदामों में जांच करने के बजाय केवल हाईवे पर चेकिंग की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है, ताकि छोटे और ग्रामीण व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके। जीएसटी प्रक्रिया को सरल बनाने और छोटी त्रुटियों पर दंडात्मक कार्रवाई न करने की भी अपील की गई है। ईंट भट्टों के लिए पूर्व में लागू समाधान योजना को पुनः शुरू करने तथा फर्जी फर्मों पर रोक लगाने के लिए भौतिक सत्यापन अनिवार्य करने की मांग भी उठी है। साथ ही विक्रेता द्वारा टैक्स जमा न करने की स्थिति में खरीदार पर बोझ डालना अन्यायपूर्ण बताया गया है। व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे छोटे और मध्यम व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन दिनों में वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार, राजकुमार सक्सेना, गोपाल जी दुबे, अजीत मिश्रा, कन्हैया पोरवाल, शीलू पोरवाल, गुड्डू शुक्ला, रामचंद्र, रिंकू वर्मा, बबलू अग्निहोत्री, ओम प्रकाश शुक्ला, आशीष वर्मा, हर्षित बिश्नोई एवं अमन गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.