logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रनिया थाना क्षेत्र में भटकते हुए मिले किशोर की पहचान न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो की जारी रनिया थाना क्षेत्र में भटकते हुए मिले किशोर की पहचान न होने पर पुलिस ने किशोर की फोटो सोशल मीडिया पर जारी की और लोगों से किशोर की पहचान करने की अपील की।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि किशोर अपना नाम दीपेश बता रहा है।इसके अलावा कुछ नही बता पा रहा है।फिलहाल किशोर की पहचान हेतु भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।

7 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

रनिया थाना क्षेत्र में भटकते हुए मिले किशोर की पहचान न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो की जारी रनिया थाना क्षेत्र में भटकते हुए मिले किशोर की पहचान न होने पर पुलिस ने किशोर की फोटो सोशल मीडिया पर जारी की और लोगों से किशोर की पहचान करने की अपील की।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि किशोर अपना नाम दीपेश बता रहा है।इसके अलावा कुछ नही बता पा रहा है।फिलहाल किशोर की पहचान हेतु भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शिवली के ग्राम भेवान में एक अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब चोरी की बात संज्ञान में आई।जिसमें तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर घटना का सफल अनावरण शीघ्र किया जाएगा।
    1
    अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शिवली के ग्राम भेवान में एक अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब चोरी की बात संज्ञान में आई।जिसमें तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर घटना का सफल अनावरण शीघ्र किया जाएगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई। दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    डेरापुर  क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई।
दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • जालौन ➡LPG सिलेंडर न मिलने से बढ़ी परेशानी ➡मां के साथ डीएम के पास पहुंची युवती ➡25 अप्रैल को होनी है युवती की शादी ➡दुल्हन को शादी के लिए नहीं मिल रहे सिलेंडर ➡शादी वाले घर में LPG सिलेंडर की टेंशन #Jalaun | जालौन
    1
    जालौन
➡LPG सिलेंडर न मिलने से बढ़ी परेशानी
➡मां के साथ डीएम के पास पहुंची युवती
➡25 अप्रैल को होनी है युवती की शादी
➡दुल्हन को शादी के लिए नहीं मिल रहे सिलेंडर
➡शादी वाले घर में LPG सिलेंडर की टेंशन
#Jalaun | जालौन
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • रामपुर जनपद के बिलासपुर क्षेत्र में एक शादी उस वक्त बवाल में बदल गई जब सुहागरात के दिन ही दुल्हन ने दूल्हे पर जमकर थप्पड़ बरसा दिए। बताया जा रहा है कि दुल्हन की मर्जी के बिना यह शादी कराई गई थी, जिसके चलते वह पहले से ही नाराज थी। गुस्साई दुल्हन ने न सिर्फ दूल्हे के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि घर में जमकर हंगामा और मारपीट भी की। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पंचायत तक नौबत पहुंच गई। पंचायत के दौरान हालात बेकाबू हो गए और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जमकर पीट दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। चौंकाने वाली बात ये रही कि पिटाई के बाद दूल्हे ने भी दुल्हन के साथ रहने से इनकार कर दिया और कहा— अगर इस रिश्ते के लिए दबाव बनाया गया, तो मैं अपनी जान दे दूंगा! जानकारी के मुताबिक, दुल्हन किच्छा की रहने वाली है, जबकि दूल्हा बिलासपुर के लक्ष्मी नगर का निवासी है। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस के बिलासपुर थाना कोतवाली की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    रामपुर जनपद के बिलासपुर क्षेत्र में एक शादी उस वक्त बवाल में बदल गई जब सुहागरात के दिन ही दुल्हन ने दूल्हे पर जमकर थप्पड़ बरसा दिए।
बताया जा रहा है कि दुल्हन की मर्जी के बिना यह शादी कराई गई थी, जिसके चलते वह पहले से ही नाराज थी।
गुस्साई दुल्हन ने न सिर्फ दूल्हे के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि घर में जमकर हंगामा और मारपीट भी की।
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पंचायत तक नौबत पहुंच गई।
पंचायत के दौरान हालात बेकाबू हो गए और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जमकर पीट दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
चौंकाने वाली बात ये रही कि पिटाई के बाद दूल्हे ने भी दुल्हन के साथ रहने से इनकार कर दिया और कहा—
अगर इस रिश्ते के लिए दबाव बनाया गया, तो मैं अपनी जान दे दूंगा!
जानकारी के मुताबिक, दुल्हन किच्छा की रहने वाली है, जबकि दूल्हा बिलासपुर के लक्ष्मी नगर का निवासी है।
फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस के बिलासपुर थाना कोतवाली की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जालौन में एक गरीब कीर्ति ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। बेटी की शादी 25 अप्रैल को तय है, लेकिन गैस सिलेंडर की व्यवस्था न होने से परिवार परेशान है। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले इस पिता ने प्रशासन से मदद की अपील की है। मामला जालौन जनपद का है, जहां एक गरीब कीर्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की शादी के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रार्थी के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को उसकी बिटिया की शादी है, जिसके लिए 13 गैस सिलेंडरों की आवश्यकता है। पीड़िता का कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे वह काफी परेशान है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने में असमर्थ है। ऐसे में उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए बेटी की शादी सकुशल संपन्न कराने के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।
    1
    जालौन में एक गरीब कीर्ति ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। बेटी की शादी 25 अप्रैल को तय है, लेकिन गैस सिलेंडर की व्यवस्था न होने से परिवार परेशान है। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले इस पिता ने प्रशासन से मदद की अपील की है।
मामला जालौन जनपद का है, जहां एक गरीब कीर्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की शादी के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रार्थी के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को उसकी बिटिया की शादी है, जिसके लिए 13 गैस सिलेंडरों की आवश्यकता है। पीड़िता का कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे वह काफी परेशान है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने में असमर्थ है। ऐसे में उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए बेटी की शादी सकुशल संपन्न कराने के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।
    user_Samay times
    Samay times
    मैं पत्रकार हु उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • जालौन में फिर एक दर्दनाक हादसा… उरई से अपने गांव लौट रहे युवक की रास्ते में ही मौत… अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि सब कुछ खत्म हो गया… माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी जब बाइक से घर लौट रहे थे, तभी छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी… टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए… सबसे अहम बात ये रही कि उसी दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई, मदद कराई, एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया… घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई… हर किसी के मन में एक ही सवाल—आखिर कब रुकेंगे ये तेज रफ्तार के हादसे… और कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन, जिसने एक घर की खुशियां छीन लीं… जालौन जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं… उरई से अपने गांव लौट रहे एक युवक की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई… यह हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया… यह पूरा मामला माधौगढ़ थाना क्षेत्र का है… जहां बंगरा गांव निवासी सूर्यांश तिवारी अपने घर की ओर लौट रहे थे… बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह उरई से बाइक से अपने गांव बंगरा जा रहे थे… सब कुछ सामान्य था… लेकिन जैसे ही वह छिरिया सलेमपुर और गुलाबपुरा मोड़ के पास पहुंचे… तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी… टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूर्यांश तिवारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए… आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे… लेकिन हादसा इतना भयानक था कि हालत देखकर ही लोगों के होश उड़ गए… सबसे खास बात यह रही कि उसी समय कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… जैसे ही उन्होंने हादसा देखा… उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया… और मौके पर उतरकर मदद शुरू कर दी… उन्होंने गाड़ी हटवाई, लोगों को इकट्ठा किया और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई… घायल सूर्यांश को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए रवाना किया गया… हर किसी को उम्मीद थी कि शायद समय रहते इलाज मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में सूर्यांश तिवारी ने दम तोड़ दिया… यह खबर जैसे ही गांव पहुंची… पूरे इलाके में मातम छा गया… परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया… एक जवान बेटे की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया… घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई… हर कोई इस हादसे को लेकर गुस्से में था… स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टक्कर पीछे से आई थी… यानी साफ तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है… बाइक का नंबर UP 92 AK 6440 बताया जा रहा है… लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अज्ञात वाहन कौन था… जिसने टक्कर मारकर एक युवक की जान ले ली और मौके से फरार हो गया… यह कोई पहली घटना नहीं है… जालौन जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं… तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी हर दिन किसी न किसी की जान ले रही है… लेकिन इसके बावजूद न तो लोग सतर्क हो रहे हैं और न ही सड़कों पर कोई खास सुधार देखने को मिल रहा है… स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं… लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता… न तो स्पीड कंट्रोल के उपाय हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम… अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ऐसे ही निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी…? कब तक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भागते रहेंगे…? और कब तक परिवार अपने अपनों को यूं ही खोते रहेंगे…? इस घटना के बाद एक बार फिर जरूरत है सख्त कार्रवाई की… जरूरत है ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की… और जरूरत है उन लोगों को पकड़ने की… जो हादसा करके भाग जाते हैं… फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है… अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है… और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा… लेकिन तब तक… एक परिवार अपनी सबसे बड़ी खुशी खो चुका है… एक मां-बाप ने अपना बेटा खो दिया… और एक गांव ने अपना एक जवान युवक… आप क्या सोचते हैं… क्या ऐसे हादसों को रोका जा सकता है…? क्या प्रशासन को और सख्ती करनी चाहिए…? अपनी राय जरूर बताइए…
    1
    जालौन में फिर एक दर्दनाक हादसा… उरई से अपने गांव लौट रहे युवक की रास्ते में ही मौत… अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि सब कुछ खत्म हो गया… माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी जब बाइक से घर लौट रहे थे, तभी छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी… टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए… सबसे अहम बात ये रही कि उसी दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई, मदद कराई, एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया… घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई… हर किसी के मन में एक ही सवाल—आखिर कब रुकेंगे ये तेज रफ्तार के हादसे… और कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन, जिसने एक घर की खुशियां छीन लीं… जालौन जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं… उरई से अपने गांव लौट रहे एक युवक की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई… यह हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया… यह पूरा मामला माधौगढ़ थाना क्षेत्र का है… जहां बंगरा गांव निवासी सूर्यांश तिवारी अपने घर की ओर लौट रहे थे… बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह उरई से बाइक से अपने गांव बंगरा जा रहे थे… सब कुछ सामान्य था… लेकिन जैसे ही वह छिरिया सलेमपुर और गुलाबपुरा मोड़ के पास पहुंचे… तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी… टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूर्यांश तिवारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए… आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे… लेकिन हादसा इतना भयानक था कि हालत देखकर ही लोगों के होश उड़ गए… सबसे खास बात यह रही कि उसी समय कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… जैसे ही उन्होंने हादसा देखा… उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया… और मौके पर उतरकर मदद शुरू कर दी… उन्होंने गाड़ी हटवाई, लोगों को इकट्ठा किया और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई… घायल सूर्यांश को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए रवाना किया गया… हर किसी को उम्मीद थी कि शायद समय रहते इलाज मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में सूर्यांश तिवारी ने दम तोड़ दिया… यह खबर जैसे ही गांव पहुंची… पूरे इलाके में मातम छा गया… परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया… एक जवान बेटे की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया… घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई… हर कोई इस हादसे को लेकर गुस्से में था… स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टक्कर पीछे से आई थी… यानी साफ तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है… बाइक का नंबर UP 92 AK 6440 बताया जा रहा है… लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अज्ञात वाहन कौन था… जिसने टक्कर मारकर एक युवक की जान ले ली और मौके से फरार हो गया… यह कोई पहली घटना नहीं है… जालौन जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं… तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी हर दिन किसी न किसी की जान ले रही है… लेकिन इसके बावजूद न तो लोग सतर्क हो रहे हैं और न ही सड़कों पर कोई खास सुधार देखने को मिल रहा है… स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं… लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता… न तो स्पीड कंट्रोल के उपाय हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम… अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ऐसे ही निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी…? कब तक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भागते रहेंगे…? और कब तक परिवार अपने अपनों को यूं ही खोते रहेंगे…? इस घटना के बाद एक बार फिर जरूरत है सख्त कार्रवाई की… जरूरत है ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की… और जरूरत है उन लोगों को पकड़ने की… जो हादसा करके भाग जाते हैं… फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है… अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है… और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा… लेकिन तब तक… एक परिवार अपनी सबसे बड़ी खुशी खो चुका है… एक मां-बाप ने अपना बेटा खो दिया… और एक गांव ने अपना एक जवान युवक… आप क्या सोचते हैं… क्या ऐसे हादसों को रोका जा सकता है…? क्या प्रशासन को और सख्ती करनी चाहिए…? अपनी राय जरूर बताइए…
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील से जुड़ी हुई जहां आज़ भारतीय किसान यूनियन की जालौन इकाई द्वारा मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया है क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील से जुड़ी हुई जहां आज़ भारतीय किसान यूनियन की जालौन इकाई द्वारा मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया है 
क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • सक्षम गुप्ता उर्फ शिवा पुत्र सुरेशचंद्र गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मोहल्ला टाकीज गली, कुआ गली, कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात लापता हो गया है, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश स्थानीय पुलिस बल द्वारा टीमें गठित कर लगातार जारी है ।वहीं पुलिस ने मीडिया सेल पोस्टर जारी कर लोगों से सहयोग हेतु अपील की।
    1
    सक्षम गुप्ता उर्फ शिवा पुत्र सुरेशचंद्र गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मोहल्ला टाकीज गली, कुआ गली, कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात लापता हो गया है, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश स्थानीय पुलिस बल द्वारा टीमें गठित कर लगातार जारी है ।वहीं पुलिस ने मीडिया सेल पोस्टर जारी कर लोगों से सहयोग हेतु अपील की।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.