Shuru
Apke Nagar Ki App…
कस्बा पुखरायां निवासी युवक की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जारी, सहयोग हेतु की अपील सक्षम गुप्ता उर्फ शिवा पुत्र सुरेशचंद्र गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मोहल्ला टाकीज गली, कुआ गली, कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात लापता हो गया है, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश स्थानीय पुलिस बल द्वारा टीमें गठित कर लगातार जारी है ।वहीं पुलिस ने मीडिया सेल पोस्टर जारी कर लोगों से सहयोग हेतु अपील की।
Arvind sharma kanpur dehat
कस्बा पुखरायां निवासी युवक की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जारी, सहयोग हेतु की अपील सक्षम गुप्ता उर्फ शिवा पुत्र सुरेशचंद्र गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मोहल्ला टाकीज गली, कुआ गली, कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात लापता हो गया है, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश स्थानीय पुलिस बल द्वारा टीमें गठित कर लगातार जारी है ।वहीं पुलिस ने मीडिया सेल पोस्टर जारी कर लोगों से सहयोग हेतु अपील की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by ब्यूरो चीफ विकाश सिंह1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र में ले चलते हैं जहां थाना प्रभारी जगदंबा दुबे की टीम ने एक शातिर चोर गिरफ्तार किया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- संदलपुर–सिकंदरा मार्ग पर कौरु गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. गौरव पॉल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के खरका गांव निवासी नाहर सिंह पुत्र कल्लू अपनी बहन सरोज और नेहा के साथ मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरिया गांव गए थे। वहां से लौटते समय कौरु गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।4
- ग्राम पंचायत लहचूरा कोरीपुरा जिला जालौन वर्षों से हमारे गांव में रात में रंगा रंग कार्यक्रम दिन में मेला लगता हैं हनुमान गढ़ी में आयोजित किया जाता है1
- जालौन।नगर के चुंगी नं चार पर अंग्रेजी शराब के ठेके पर निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। ठेका नंबर 3 पर ग्राहकों से शासन द्वारा तय रेट से ज्यादा रुपये ऐठे जाने का मामला प्रकाश मे आया। उपभोकताओ एवं स्थानीय लोगों का आरोप है यहां ठेके पर सेल्स करने बाला सेल्समैन अपनी दंबगई के चलते ग्राहको तथा अन्य लोगो से अभ्रदता भी करता है।जब इस संबंध में ठेके पर मौजूद सेल्समैन से कोई बातचीत करता है या फिर शिकायत करता तो वह अभद्रता का परिचय देते हुए कहता है कि "जहां शिकायत करनी है, कर दो",मेरी ऊपर तक पहुच है,जिससे ग्राहको में आक्रोश व्याप्त है। उक्त ठेका लाइसेंस धारक शशांक गुप्ता के नाम पर संचालित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब दूरभाष के माध्यम से आबकारी विभाग के अधिकारी भूपेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता को निर्धारित दरों पर ही शराब उपलब्ध कराई।1
- रनिया थाना क्षेत्र में भटकते हुए मिले किशोर की पहचान न होने पर पुलिस ने किशोर की फोटो सोशल मीडिया पर जारी की और लोगों से किशोर की पहचान करने की अपील की।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि किशोर अपना नाम दीपेश बता रहा है।इसके अलावा कुछ नही बता पा रहा है।फिलहाल किशोर की पहचान हेतु भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन में परिवहन नियमों की अनदेखी पर एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों वाहन नियमों के विरुद्ध स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे थे, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ था। जांच के दौरान पाया गया कि वाहनों में न तो आवश्यक परमिट था और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। ओवरलोडिंग और अन्य कई खामियां भी सामने आईं, जो परिवहन नियमों का सीधा उल्लंघन हैं। कार्रवाई करते हुए एआरटीओ ने दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर जालौन कोतवाली में दाखिल करा दिया। इस दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को केवल मानक और अधिकृत वाहनों से ही स्कूल भेजें।1