Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक रवि शर्मा बोले, झाँसी में महाशिवरात्री पर्व पर शिव बारात का होगा भव्य आयोजन
News24harkhabar
विधायक रवि शर्मा बोले, झाँसी में महाशिवरात्री पर्व पर शिव बारात का होगा भव्य आयोजन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by News24harkhabar1
- कमीशन के विवाद में दबंगई, युवक को पीटा, महिला से अभद्रता कर दी जान से मारने की धमकी झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में गुरुवार शाम प्रॉपर्टी कमीशन के लेनदेन को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि बकाया रुपए मांगने पर दबंग भाइयों ने एक युवक के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आई महिला के साथ सरेराह अभद्रता करते हुए उसे उठा ले जाने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजेश कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और विपक्षी पक्ष मिलकर प्रॉपर्टी का काम करते हैं। एक प्लॉट की डील के कमीशन के बकाया पैसे मांगने पर विवाद शुरू हुआ। राजेश का आरोप है कि जब वह दिलीप पाण्डेय के ऑफिस के बाहर थे, तभी विपक्षी और उसके भाई ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़ित के साथी महेंद्र कुशवाहा की पत्नी ने विरोध किया। आरोप है कि दबंगों ने महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में अक्सर घर आकर धमकाते हैं। राजेश कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र के साथ घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। वही पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।1
- झाँसी :किसान के परिवार का आरोप - सूदखोर जमीन कारोबारी ने बनाया ऐसा दबाव की किसान ने कर ली आत्महत्या1
- झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में गुरुवार शाम प्रॉपर्टी कमीशन के लेनदेन को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि बकाया रुपए मांगने पर दबंग भाइयों ने एक युवक के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आई महिला के साथ सरेराह अभद्रता करते हुए उसे उठा ले जाने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजेश कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और विपक्षी पक्ष मिलकर प्रॉपर्टी का काम करते हैं। एक प्लॉट की डील के कमीशन के बकाया पैसे मांगने पर विवाद शुरू हुआ। राजेश का आरोप है कि जब वह दिलीप पाण्डेय के ऑफिस के बाहर थे, तभी विपक्षी और उसके भाई ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़ित के साथी महेंद्र कुशवाहा की पत्नी ने विरोध किया। आरोप है कि दबंगों ने महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में अक्सर घर आकर धमकाते हैं। राजेश कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र के साथ घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। वही पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।3
- भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि जुनून की तरह है और अगर क्रिकेट मैच पाकिस्तान के साथ हो तो फिर सोने पे सुहागा। T-20 विश्वकप में 15 फ़रवरी को श्रीलंका के कोलम्बो में होने वाली भारत - पाकिस्तान भिड़ंत का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। भारत के धुर विरोधी पाकिस्तान को इस मैच में धूल चटाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा हवन भी शुरू कर दिए हैं। झाँसी के प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर पर भारत की जीत के लिए नगर धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक की अगुआई में क्रिकेट प्रेमियों ने हवन किया और भारत की जीत के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। सभी ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।1
- बेंदा सुरबई में फिल्मी अंदाज में मारपीट एवं तमंचे से फायर कर भागे दबंग,क्षेत्र में मचा हड़कंप थाना एरच क्षेत्र में बेंदा सुरवई में आज शुक्रवार को शाम 5 बजे वायरल हुआ है जिसमें कुछ दबंग युवकों ने बेंदा सुरवई गांव में पहुंच लाठी डंडा लेकर पहले सरमन परिहार एवं उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की एवं शोर सुन एकजुट हुए ग्रामीणों के देख जान से मारने की योजना से देशी तमंचा से फायर किया गया गनीमत रही कि तमंचे से जल्दबाजी में गोली नहीं चल पाई नहीं तो एक बड़ी घटना घटित हो सकती थी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है फिलहाल पुलिस के द्वारा अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही संज्ञान में नहीं लाई गई है1
- आज दिनांक : 14.02.2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा डी.एस.ए. रेलवे ग्राउंड (सीनियर इंस्टिट्यूट), झाँसी पर निर्माण होने जा रहे नवीन पवेलियन एवं दर्शक स्टैंड निर्माण का शिलान्यास किया गया I आज के कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने सर्वप्रथम डी.एस.ए. रेलवे ग्राउंड में बनने जा रहे अतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं युक्त नवीन पवेलियन एवं दर्शक स्टैंड निर्माण कार्य का ले-आउट प्लान का विस्तृत अवलोकन किया तथा प्रदान की जा रहीं सुविधाओं की बारीकियों को परखा I सभी विवरण से संतुष्ट होने के उपरान्त उन्होंने ग्राउंड पर विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया तदुपरांत शिलापट का अनावरण किया I अपर मंडल रेल प्रबंधक व मंडल खेल अधिकारी श्री नंदीश शुक्ल ने बताया कि लगभग 06 करोड़ की लागत से निर्मित किये जा रहे डी.एस.ए. रेलवे ग्राउंड का यह पेविलियन स्टेण्ड राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाओं से युक्त होगा, जो की खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस तीन मंजिला भवन में नवीन पवेलियन में खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। मैदान में दूधिया रोशनी के लिए 35 मीटर ऊँची फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी। इससे झाँसी में भी डे-नाइट क्रिकेट मैचों का आयोजन संभव हो सकेगा। दर्शकों के बैठने के लिए दो विशेष स्टैंड बनाए जा रहे हैं, जिनकी क्षमता लगभग 1300 से 1500 के बीच होगी। खिलाड़ियों के लिए एक आधुनिक स्वीमिंग पूल का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा।4
- Post by News24harkhabar1
- कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा के परिवर्तित नाम को लेकर देशभर में यात्राएं निकाल रही है इसी क्रम में झांसी में भी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बीएचईएल स्थित आरा मशीन से कचहरी चौराहे तक यात्रा निकाली गई जिसमें दर्जनों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।1