Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस पार्टी ने बीएचईएल के आरा मशीन से कचहरी चौराहे तक निकाली मनरेगा बचाओ संग्राम पैदल यात्रा, कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा के परिवर्तित नाम को लेकर देशभर में यात्राएं निकाल रही है इसी क्रम में झांसी में भी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बीएचईएल स्थित आरा मशीन से कचहरी चौराहे तक यात्रा निकाली गई जिसमें दर्जनों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
अतुल वर्मा
कांग्रेस पार्टी ने बीएचईएल के आरा मशीन से कचहरी चौराहे तक निकाली मनरेगा बचाओ संग्राम पैदल यात्रा, कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा के परिवर्तित नाम को लेकर देशभर में यात्राएं निकाल रही है इसी क्रम में झांसी में भी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बीएचईएल स्थित आरा मशीन से कचहरी चौराहे तक यात्रा निकाली गई जिसमें दर्जनों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झांसी की मनस्विनी संस्था द्वारा चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में बजट 2026 पर विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरोजिनी नायडू की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देकर की गई। इस अवसर पर रजनी गुप्ता ने बजट 2026 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार का फोकस महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बचत, क्रेडिट सुविधाओं और सुरक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि बजट में शामिल महिला सम्मान बचत पत्र योजना महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी है, जिसमें 7.50 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर प्रदान की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक जिले में एसटीईएम (STEM – साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) संस्थानों के पास गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाने का प्रस्ताव है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही महिलाओं के लिए टैक्स बेनिफिट्स तथा महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए शी-मार्क बैज की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रजनी वर्मा ने महिलाओं को हस्तशिल्प एवं कला के क्षेत्र में उद्यमिता बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि राम श्री गुप्ता ने लखपति दीदी योजना के विस्तार की जानकारी साझा की। कार्यक्रम संयोजिका शशि सरावगी ने बताया कि सरकार द्वारा डेढ़ लाख केयर गिवर्स को प्रशिक्षण देने की योजना है, जिससे महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, रचना सोनी, रजनी वर्मा, पल्लवी चतुर्वेदी, शशि सरावगी, दिव्या गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, प्रियंका सराओगी, संयोगिता सेन, मीनू चावला, नीलम गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रेनू शुक्ला, राम श्री गुप्ता, रीमा गुप्ता, कल्पना सेठ, आयुषी गुप्ता, प्रियंका सेठ, मोनिका गुप्ता, पूर्व गुप्ता, निधि नगरिया सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में संस्था की सचिव निधि नगरिया ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।1
- झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र सीपरी बाजार के रेलवे ब्रिज के पास खड़ी स्कूटी गाड़ी की डिक्की में रखे 5 लाख 55 हजार रुपये से भरा बैग और चेक बुक बदमाश निकाल कर ले गया। बताया जा रहा रिटायर्ड बैंक कर्मी अपने बेटे की शादी के लिए भारतीय स्टेट बैंक से चेक के जरिए रुपये निकाले और स्कूटी में रख कर सड़क किनारे सब्जी लेने के लिए रुक गए। और उन्होंने चाबी गाड़ी में लगी छोड़ दी, इस दौरान मौके पाते ही बदमाश ने हैंडल में लगी चाबी से डिक्की खोली और उसमें रखा नोटों से भरा बैग चुरा कर भाग गया। वहीं बीच बाजार सरेआम हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल करने के बाद बदमाश की तलाश शुरू कर दी।1
- Post by News24harkhabar1
- Post by अतुल वर्मा1
- झांसी (उत्तर प्रदेश)। झाँसी शहर के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की सुदामापुरी कॉलोनी में बीती रात ऐसी वारदात हुई जिसने पुलिस की नींद उड़ा दी। नगर निगम व सिंचाई विभाग के ठेकेदार जितेन्द्र कुमार गौतम के सूने घर को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने ताला तोड़ा और लाखों की नकदी व जेवरात समेटकर रफूचक्कर हो गए। चोरी की रकम 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था। इसी बीच घात लगाए बैठे चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़ डाला। अंदर घुसते ही अलमारियां खंगाली गईं और हर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया गया।1
- भगवान राक्षसों को मारने नहीं तारने आते हैं---रमाकांत शास्त्री बिजना ---ग्राम बिजना में चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में चतुर्थ दिवस की कथा में आज कथा व्यास पं रमाकांत पाण्डेय शास्त्री जी ने कृष्ण जन्म की कथा में कहा पूतना श्री कृष्ण को मरने आई थी कन्हैया ने उसे कोई दोष न देते हुए अपनी मौसी बताया "माम सम सदृशा " यस्म श मौसी, बताए हुए उसे अपने तेज में विलीन कर लिया तथा अपने लोक में उचित स्थान प्रदान किया। व्यास जी ने बताया अ घासुर ,बकासुर,सक्रासुर, धेनुकासुर आदि राक्षसों का उद्धार करने के लिए ही भगवान अवतरित हुए थे इन असुरों का प्रभु ने दैत्य योनि से उद्धार कर इन्हें अपने लोक में स्थान दिया कथा में परीक्षित शखी रामसिंह पाल सहित क्षेत्र के से कड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे1
- झाँसी। जनपद के कबीर पंत मंदिर, लक्ष्मी गेट अंदर निवासी नैना रायकवार का विवाह 12 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। साधारण परिवार से आने वाली नैना के पिता महेश रायकवार पेशे से टेलर हैं और माता ममता रायकवार गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बीच बेटी के विवाह की जिम्मेदारी परिवार के लिए एक भावनात्मक और महत्वपूर्ण अवसर था। ऐसे में सामाजिक सरोकार निभाते हुए संघर्ष सेवा समिति ने आगे बढ़कर सहयोग का हाथ थामा और बेटी के नए जीवन की शुरुआत में सहभागी बनी। विवाह से पूर्व संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी द्वारा ट्रॉली बैग, किचन सेट व अन्य आवश्यक उपहार भेंट किए गए। इस दौरान वातावरण भावुक और आत्मीयता से भरा रहा। बेटी को आशीर्वाद देते हुए उपस्थित सदस्यों ने उसके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। पार्लर की व्यवस्था कलर्स ब्यूटी पार्लर द्वारा की गई, जिससे विवाह की तैयारियों में और भी गरिमा जुड़ गई। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि “बेटियों का विवाह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की साझी जिम्मेदारी है। जब हम किसी जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े होते हैं, तब हम केवल वस्तुएं नहीं देते, बल्कि विश्वास, सम्मान और आत्मबल भी प्रदान करते हैं। हमारी समिति का उद्देश्य है कि कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से समझौता न करे।” इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के संदीप नामदेव, वसंत गुप्ता, राजू सेन, ऐश्वर्य सरावगी, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, शुभांशु वर्मा, नीतू राय, प्रदीप राय, रवि राय (टायर वाले), नवीन गुप्ता (लायन पूर्व मंडल अध्यक्ष), राकेश अहिरवार, सिद्धांत गुप्ता, मीना मसीह, ममता रायकवार, सीमा रजक, पूजा रायकवार एवं लीला रावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। नैना का विवाह अब सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, लेकिन इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर बेटियों के सम्मान और भविष्य के लिए आगे आता है, तो हर घर में खुशियों की रौशनी और भी उज्ज्वल हो जाती है।1
- Post by अतुल वर्मा1
- थाना की रील वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश झांसी। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उल्दन पुलिस ने थाना की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया पुलिस जांच में पाया गया कि रील वायरल होने से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। समझाने के बावजूद आरोपी द्वारा गलती स्वीकार न करने पर 10 फरवरी 2026 को 15:45 बजे उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संवेदनशील स्थानों की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें, यह कानूनन अपराध है।1