Shuru
Apke Nagar Ki App…
संघर्ष सेवा समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, उपहार भेंट कर दीं शुभकामनाएं
News24harkhabar
संघर्ष सेवा समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, उपहार भेंट कर दीं शुभकामनाएं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर स्थित मेडिकल स्टोर की दुकान में हुई तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो सामने आया है, बताया जा रहा है कि यह मारपीट किसी गुंडे मवाली या रोड छाप बदमाश नहीं कि बल्कि यह मारपीट एक डॉक्टर ने की है, जबकि डॉक्टर लोगों की जान बचाने काम करते हैं लेकिन ये डॉक्टर ऐसे हैं, खुद ही हमला कर दूसरों की जान लेने पर आमादा है, दरअसल मकान मालिक ने डॉक्टर से क्लिनिक खाली करने को कहा था, इससे नाराज होकर डॉक्टर ने मकान मालिक के मेडिकल स्टोर की दुकान में पथराव कर तोड़फोड़ कर दी, जब लड़के ने विरोध किया तो डॉक्टर ने उसकी थप्पड़ और घूंसे मार कर पिटाई कर दी, इससे भी दिल नहीं भरा तो डॉक्टर साहब ने हाथ में लोहे का सरिया लेकर दुकान में रखा सामान तोड़ दिया, जिसकी यह पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।1
- Post by News24harkhabar1
- Post by अतुल वर्मा1
- झांसी (उत्तर प्रदेश)। झाँसी शहर के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की सुदामापुरी कॉलोनी में बीती रात ऐसी वारदात हुई जिसने पुलिस की नींद उड़ा दी। नगर निगम व सिंचाई विभाग के ठेकेदार जितेन्द्र कुमार गौतम के सूने घर को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने ताला तोड़ा और लाखों की नकदी व जेवरात समेटकर रफूचक्कर हो गए। चोरी की रकम 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था। इसी बीच घात लगाए बैठे चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़ डाला। अंदर घुसते ही अलमारियां खंगाली गईं और हर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया गया।1
- थाना की रील वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश झांसी। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उल्दन पुलिस ने थाना की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया पुलिस जांच में पाया गया कि रील वायरल होने से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। समझाने के बावजूद आरोपी द्वारा गलती स्वीकार न करने पर 10 फरवरी 2026 को 15:45 बजे उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संवेदनशील स्थानों की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें, यह कानूनन अपराध है।1
- भगवान राक्षसों को मारने नहीं तारने आते हैं---रमाकांत शास्त्री बिजना ---ग्राम बिजना में चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में चतुर्थ दिवस की कथा में आज कथा व्यास पं रमाकांत पाण्डेय शास्त्री जी ने कृष्ण जन्म की कथा में कहा पूतना श्री कृष्ण को मरने आई थी कन्हैया ने उसे कोई दोष न देते हुए अपनी मौसी बताया "माम सम सदृशा " यस्म श मौसी, बताए हुए उसे अपने तेज में विलीन कर लिया तथा अपने लोक में उचित स्थान प्रदान किया। व्यास जी ने बताया अ घासुर ,बकासुर,सक्रासुर, धेनुकासुर आदि राक्षसों का उद्धार करने के लिए ही भगवान अवतरित हुए थे इन असुरों का प्रभु ने दैत्य योनि से उद्धार कर इन्हें अपने लोक में स्थान दिया कथा में परीक्षित शखी रामसिंह पाल सहित क्षेत्र के से कड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे1
- झाँसी ब्रेकिंग : झांसी के लहरगिर्द इलाके में करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की बड़ी चोरी से हड़कंप मच गया है चोर घर से 4.35 लाख नकद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, ईयररिंग और भारी मात्रा में चांदी के आभूषण उड़ा ले गए वारदात नगर निगम और सिंचाई विभाग के ठेकेदार जितेंद्र कुमार गौतम के घर हुई है परिवार शादी समारोह में गया था, लौटते ही टूटे ताले और बिखरा सामान देख उड़ गए होश पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का, पुलिस जांच में जुटी — इलाके में दहशत! बाइट - जितेंद्र कुमार गौतम, पीड़ित4
- मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा आज झांसी से डबरा के मध्य मल्टीपल लाइन खंड का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ट्रैक संरचना, सिग्नलिंग व्यवस्था, संरक्षा मानकों, पुल-पुलियों तथा परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।1