logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा में सनसनी: नयापुरा इलाके में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, एमबीएस अस्पताल के बाहर हुई वारदात कोटा (राजस्थान)। जिले के नयापुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एमबीएस अस्पताल (MBS Hospital) के ऑटो स्टैंड पर आपसी विवाद के बाद एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान मुजाहिद हुसैन के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एमबीएस अस्पताल के बाहर ऑटो स्टैंड पर मुजाहिद का किसी बात को लेकर एक अन्य ऑटो चालक से विवाद हो गया था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने मुजाहिद पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर वारदात की सूचना मिलते ही नयापुरा थाना पुलिस और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और हत्या के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच जारी है। घटना के बाद से आरोपी ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

1 day ago
user_Jitendra Kumar
Jitendra Kumar
Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
1 day ago

कोटा में सनसनी: नयापुरा इलाके में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, एमबीएस अस्पताल के बाहर हुई वारदात कोटा (राजस्थान)। जिले के नयापुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एमबीएस अस्पताल (MBS Hospital) के ऑटो स्टैंड पर आपसी विवाद के बाद एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान मुजाहिद हुसैन के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एमबीएस अस्पताल के बाहर ऑटो स्टैंड पर मुजाहिद का किसी बात को लेकर एक अन्य ऑटो चालक से विवाद हो गया था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने मुजाहिद पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर वारदात की सूचना मिलते ही नयापुरा थाना पुलिस और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और हत्या के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच जारी है। घटना के बाद से आरोपी ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • वार्ड 87 में चुनाव के दौरान हंगामा, पत्रकार से कथित धक्का-मुक्की और मारपीट का प्रयास कोटा...! पत्रकारों ने महावीर नगर थाने पहुंचकर दी शिकायत, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कोटा में वार्ड संख्या 87 के पुनर्मतदान के दौरान बुधवार को हंगामे की स्थिति सामने आई। मतदान केंद्र पर कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं आगाज टाइम्स के ब्यूरो चीफ लोकेश जोशी के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की, मारपीट और मोबाइल छीनने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लोकेश जोशी चुनावी गतिविधियों की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उनके साथ कथित रूप से अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की गई और उन्हें मारने की धमकी देने का आरोप है। पत्रकार का आरोप है कि उनका मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया गया तथा बाद में मोबाइल को फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार पहुंच गए। पत्रकारों ने घटना का विरोध करते हुए मौके पर धरना दिया और पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का कहना था कि चुनावी कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ इस प्रकार का व्यवहार गंभीर मामला है। इसके बाद सभी पत्रकार महावीर नगर थाने पहुंचे और मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पत्रकारों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर कथित रूप से शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। पत्रकारों का आरोप है कि मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और पत्रकार को धमकाने तथा उसके साथ मारपीट का प्रयास किया गया। घटना को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। गौरतलब है कि कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड 87 का परिणाम EVM में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रोक दिया गया था और वार्ड 87 समेत कुछ निर्धारित मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया गया। फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    4
    वार्ड 87 में चुनाव के दौरान हंगामा, पत्रकार से कथित धक्का-मुक्की और मारपीट का प्रयास
कोटा...!
पत्रकारों ने महावीर नगर थाने पहुंचकर दी शिकायत, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कोटा में वार्ड संख्या 87 के पुनर्मतदान के दौरान बुधवार को हंगामे की स्थिति सामने आई। मतदान केंद्र पर कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं आगाज टाइम्स के ब्यूरो चीफ लोकेश जोशी के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की, मारपीट और मोबाइल छीनने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, लोकेश जोशी चुनावी गतिविधियों की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उनके साथ कथित रूप से अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की गई और उन्हें मारने की धमकी देने का आरोप है। पत्रकार का आरोप है कि उनका मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया गया तथा बाद में मोबाइल को फेंक दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार पहुंच गए। पत्रकारों ने घटना का विरोध करते हुए मौके पर धरना दिया और पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का कहना था कि चुनावी कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ इस प्रकार का व्यवहार गंभीर मामला है।
इसके बाद सभी पत्रकार महावीर नगर थाने पहुंचे और मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पत्रकारों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर कथित रूप से शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
पत्रकारों का आरोप है कि मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और पत्रकार को धमकाने तथा उसके साथ मारपीट का प्रयास किया गया। घटना को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला।
गौरतलब है कि कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड 87 का परिणाम EVM में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रोक दिया गया था और वार्ड 87 समेत कुछ निर्धारित मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया गया।
फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बाढ़ क्रमांक 87 पर दोबारा 800 वोटो हो रहे मतदान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए की जान लगा रहे हैं। कांग्रेस की सेवा अध्यक्ष राखी गौतम और उनके जीते पार्षद योगेश विजय विजय आशीष जैन गौतम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता डटे हुए हैं मैदान में । कांग्रेस की प्रत्याशी के पक्ष में प्रहलाद गुंजल की कोठी से 100 फलाग में उनका कोठी है। उनका नदारत रहना उनको संदेश के घेरे में खड़ा कर रहा है। वहीं भाजपा के विधायक संदीप शर्मा छोटा भाई साहब नारायण बिरल दजनो पार्षद मोर्चा संभाले हुए हैं सिंधी वोटो का वोट बैंक पूज्य सिंधी जनरल पंचायत संस्थान कोटा के अध्यक्ष ओम अडवाणी ने और उनकी टीम मोर्चा संभाल रही हैं और 400 वोट सिंधी समाज के हैं उसमें से यह 300 वोट भाजपा के पक्ष में डलवाएंगे।
    1
    बाढ़ क्रमांक 87 पर दोबारा 800 वोटो हो रहे मतदान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए की जान लगा रहे हैं। 
कांग्रेस की सेवा अध्यक्ष राखी गौतम और उनके जीते पार्षद योगेश विजय विजय आशीष जैन गौतम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता डटे हुए हैं मैदान में । कांग्रेस की प्रत्याशी के पक्ष में प्रहलाद गुंजल की कोठी से 100 फलाग में उनका कोठी है। उनका नदारत रहना उनको संदेश के घेरे में खड़ा कर रहा है। 
वहीं भाजपा के विधायक संदीप शर्मा छोटा भाई साहब नारायण बिरल दजनो पार्षद मोर्चा संभाले हुए हैं सिंधी वोटो का वोट बैंक पूज्य सिंधी जनरल पंचायत संस्थान कोटा के अध्यक्ष ओम अडवाणी ने और उनकी टीम मोर्चा संभाल रही हैं और 400 वोट सिंधी समाज के हैं उसमें से यह 300 वोट भाजपा के पक्ष में डलवाएंगे।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री गजेंद्र पटेल से मिले भाजपा नेता साबिर भाटी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री गजेंद्र पटेल से मिले भाजपा नेता साबिर भाटी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा
    1
    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री गजेंद्र पटेल से मिले भाजपा नेता साबिर भाटी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री गजेंद्र पटेल से मिले भाजपा नेता साबिर भाटी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बीकानेर की नोखा नगर पालिका में सीपीआईएम को प्रचंड बहुमत राजस्थान में हुए नगर निकायों के चुनाव में एक तरफ जहां बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर सनसनी फैला दी, वहीं बीकानेर की नोखा नगर पालिका में सीपीआईएम ने प्रचंड बहुमत हासिल कर तहलका मचा दिया है: नोखा नगर पालिका की 45 सीटों में से सीपीआईएम ने 29 सीटें हासिल कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई है: वहीं कोटा नगर निगम और इटावा नगर पालिका में पार्टी ने 2-2 उम्मीदवार उतारे थे: यहां हालांकि पार्टी का खाता नहीं खुला लेकिन आने वाले चुनावों के लिए पार्टी का रास्ता साफ होता लग रहा है: नोखा में बीजेपी को 13 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटें मिली हैं: यहां कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला: वहीं डीडवाना के कुचामन में बीजेपी उम्मीदवार को घर वालों तक के वोट नहीं मिले: यहां उन्हें खुद का एकमात्र वोट मिला है: वहीं राजस्थान में एक वार्ड ऐसा भी रहा जहां बीजेपी उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला: सीपीआईएम के सभी नेताओं को बधाई के साथ...
    1
    बीकानेर की नोखा नगर पालिका में सीपीआईएम को प्रचंड बहुमत
राजस्थान में हुए नगर निकायों के चुनाव में एक तरफ जहां बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर सनसनी फैला दी, वहीं बीकानेर की नोखा नगर पालिका में सीपीआईएम ने प्रचंड बहुमत हासिल कर तहलका मचा दिया है: नोखा नगर पालिका की 45 सीटों में से सीपीआईएम ने 29 सीटें हासिल कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई है: वहीं कोटा नगर निगम और इटावा नगर पालिका में पार्टी ने 2-2 उम्मीदवार उतारे थे: यहां हालांकि पार्टी का खाता नहीं खुला लेकिन आने वाले चुनावों के लिए पार्टी का रास्ता साफ होता लग रहा है: नोखा में बीजेपी को 13 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटें मिली हैं: यहां कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला: वहीं डीडवाना के कुचामन में बीजेपी उम्मीदवार को घर वालों तक के वोट नहीं मिले: यहां उन्हें खुद का एकमात्र वोट मिला है: वहीं राजस्थान में एक वार्ड ऐसा भी रहा जहां बीजेपी उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला: सीपीआईएम के सभी नेताओं को बधाई के साथ...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • ग्राम पंचायत सथूर में श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन, कार्यकारिणी घोषित हिंडोली/सथूर। ग्राम पंचायत सथूर के समस्त गांव - हरिपुरा, ढाकनी, जड़ का नयागांव, नठावा सहित सभी गांवों के सर्व समाज के पंच-पटेल एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक में सर्व समाज की सर्व सहमति से श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वेदनाथ महादेव मंदिर एवं महादेव की निजी भूमि संपत्ति का संरक्षण किया जाएगा, मंदिर की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को नियमानुसार हटवाया जाएगा तथा समस्त निजी भूमि पर तारबंदी का कार्य शीघ्र किया जाएगा। नवगठित समिति की कार्यकारिणी इस प्रकार है - 1. समिति अध्यक्ष - श्री बाबूलाल गुर्जर 2. समिति उपाध्यक्ष - श्री बाबूलाल यादव 3. कोषाध्यक्ष - श्री रमेश मीणा 4. सचिव - श्री ओमप्रकाश मेवाडा 5. वरिष्ठ सदस्य - श्री हरिशंकर गुर्जर, श्री हीरालाल गुर्जर, श्री सुरेश गुर्जर, श्री ओम गोचर, श्री ओम मेवाड़ा समिति के गठन पर नक्षी के गणेश जी मंदिर पर पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सभी गांवों के सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    4
    ग्राम पंचायत सथूर में श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन, कार्यकारिणी घोषित

हिंडोली/सथूर। ग्राम पंचायत सथूर के समस्त गांव - हरिपुरा, ढाकनी, जड़ का नयागांव, नठावा सहित सभी गांवों के सर्व समाज के पंच-पटेल एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक में सर्व समाज की सर्व सहमति से श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वेदनाथ महादेव मंदिर एवं महादेव की निजी भूमि संपत्ति का संरक्षण किया जाएगा, मंदिर की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को नियमानुसार हटवाया जाएगा तथा समस्त निजी भूमि पर तारबंदी का कार्य शीघ्र किया जाएगा।
नवगठित समिति की कार्यकारिणी इस प्रकार है -
1. समिति अध्यक्ष - श्री बाबूलाल गुर्जर
2. समिति उपाध्यक्ष - श्री बाबूलाल यादव
3. कोषाध्यक्ष - श्री रमेश मीणा
4. सचिव - श्री ओमप्रकाश मेवाडा
5. वरिष्ठ सदस्य - श्री हरिशंकर गुर्जर, श्री हीरालाल गुर्जर, श्री सुरेश गुर्जर, श्री ओम गोचर, श्री ओम मेवाड़ा
समिति के गठन पर नक्षी के गणेश जी मंदिर पर पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सभी गांवों के सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_हरिशंकर गुर्जर
    हरिशंकर गुर्जर
    हिंडोली, बूंदी, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सुकेत नगर निकाय चुनाव: वार्ड 4 में री-वोटिंग संपन्न, परिणाम कल* *सुकेत नगर निकाय चुनाव: वार्ड 4 में री-वोटिंग संपन्न, परिणाम कल* *सुकेत।* नगर निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 4 में बुधवार को दोबारा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अब इस वार्ड का परिणाम गुरुवार 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा। दरअसल, 14 सितंबर को मतगणना के दौरान वार्ड 4 की ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते निर्वाचन विभाग को परिणाम रोकना पड़ा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 16 सितंबर को वार्ड 4 के भाग-2 में री-वोटिंग कराई गई। शुरुआत में इस वार्ड में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में थे, लेकिन दोनों प्रमुख दलों की समझाइश के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना समर्थन दोनों दलों को दिया। जिसके बाद अब मुकाबला पूरी तरह से कांग्रेस बनाम भाजपा का हो गया है। री-वोटिंग के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड 4 के भाग-2 में कुल 967 मतदाताओं में से 740 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 77.53% रहा। दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंककर अधिक से अधिक मतदान कराने का प्रयास किया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अब सबकी निगाहें कल आने वाले परिणाम पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीधी टक्कर में जीत का ताज किसके सिर सजता है।
    1
    सुकेत नगर निकाय चुनाव: वार्ड 4 में री-वोटिंग संपन्न, परिणाम कल*
*सुकेत नगर निकाय चुनाव: वार्ड 4 में री-वोटिंग संपन्न, परिणाम कल*
*सुकेत।* नगर निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 4 में बुधवार को दोबारा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अब इस वार्ड का परिणाम गुरुवार 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
दरअसल, 14 सितंबर को मतगणना के दौरान वार्ड 4 की ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते निर्वाचन विभाग को परिणाम रोकना पड़ा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 16 सितंबर को वार्ड 4 के भाग-2 में री-वोटिंग कराई गई।
शुरुआत में इस वार्ड में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में थे, लेकिन दोनों प्रमुख दलों की समझाइश के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना समर्थन दोनों दलों को  दिया। जिसके बाद अब मुकाबला पूरी तरह से कांग्रेस बनाम भाजपा का हो गया है।
री-वोटिंग के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड 4 के भाग-2 में कुल 967 मतदाताओं में से 740 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 77.53% रहा। दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंककर अधिक से अधिक मतदान कराने का प्रयास किया।
मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
अब सबकी निगाहें कल आने वाले परिणाम पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीधी टक्कर में जीत का ताज किसके सिर सजता है।
    user_Shahrukh Khan
    Shahrukh Khan
    Speech Therapist रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    44 min ago
  • कोटा विश्वविद्यालय में 17 सितंबर से 52वां राष्ट्रीय भूगोल सम्मेलन कोटा। राजस्थान भूगोल परिषद् (RGA) का 52वां राष्ट्रीय सम्मेलन 17 से 19 सितंबर 2026 तक कोटा विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। ICSSR, नई दिल्ली के प्रायोजन में होने वाले सम्मेलन में देशभर से करीब 500 भूगोलवेत्ता, शिक्षाविद्, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘विकसित भारत 2047: विकसित भारत के लिए ब्लूप्रिंट—एक भौगोलिक दृष्टिकोण’ है। तीन दिवसीय आयोजन में 13 तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, कृषि, नगरीकरण, ग्रामीण विकास, जैव विविधता, परिवहन, क्षेत्रीय विकास, ऊर्जा, भू-राजनीति और स्थानिक डेटा जैसे विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन का उद्घाटन 17 सितंबर को सुबह 11 बजे नागार्जुन भवन स्थित विश्वविद्यालय सभागार में होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. एच.एस. शर्मा, मुख्य अतिथि RBSE अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ तथा अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत करेंगे। सम्मेलन में विकसित भारत के लिए क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने और सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा।
    3
    कोटा विश्वविद्यालय में 17 सितंबर से 52वां राष्ट्रीय भूगोल सम्मेलन
कोटा। राजस्थान भूगोल परिषद् (RGA) का 52वां राष्ट्रीय सम्मेलन 17 से 19 सितंबर 2026 तक कोटा विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। ICSSR, नई दिल्ली के प्रायोजन में होने वाले सम्मेलन में देशभर से करीब 500 भूगोलवेत्ता, शिक्षाविद्, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे।
सम्मेलन का मुख्य विषय ‘विकसित भारत 2047: विकसित भारत के लिए ब्लूप्रिंट—एक भौगोलिक दृष्टिकोण’ है। तीन दिवसीय आयोजन में 13 तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, कृषि, नगरीकरण, ग्रामीण विकास, जैव विविधता, परिवहन, क्षेत्रीय विकास, ऊर्जा, भू-राजनीति और स्थानिक डेटा जैसे विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
सम्मेलन का उद्घाटन 17 सितंबर को सुबह 11 बजे नागार्जुन भवन स्थित विश्वविद्यालय सभागार में होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. एच.एस. शर्मा, मुख्य अतिथि RBSE अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ तथा अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत करेंगे। सम्मेलन में विकसित भारत के लिए क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने और सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 87 के बूथ पर पुनर्मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हो गया। वार्ड 87 में भाजपा की पुष्पा चौधरी और कांग्रेस की लक्ष्मी शर्मा के बीच मुकाबला है। पुनर्मतदान के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 87 के बूथ पर पुनर्मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हो गया। वार्ड 87 में भाजपा की पुष्पा चौधरी और कांग्रेस की लक्ष्मी शर्मा के बीच मुकाबला है। पुनर्मतदान के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
    1
    कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 87 के बूथ पर पुनर्मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हो गया। वार्ड 87 में भाजपा की पुष्पा चौधरी और कांग्रेस की लक्ष्मी शर्मा के बीच मुकाबला है। पुनर्मतदान के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 87 के बूथ पर पुनर्मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हो गया। वार्ड 87 में भाजपा की पुष्पा चौधरी और कांग्रेस की लक्ष्मी शर्मा के बीच मुकाबला है। पुनर्मतदान के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • वार्ड 87 में पुनर्मतदान के दौरान पत्रकार से मारपीट का प्रयास कोटा...! वार्ड 87 में पुनर्मतदान के दौरान पत्रकार से मारपीट का प्रयास कोटा...! पत्रकारों ने महावीर नगर थाने पहुंचकर दी शिकायत, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कोटा में वार्ड संख्या 87 के पुनर्मतदान के दौरान बुधवार को हंगामे की स्थिति सामने आई। मतदान केंद्र पर कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं आगाज टाइम्स के ब्यूरो चीफ लोकेश जोशी के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की, मारपीट और मोबाइल छीनने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लोकेश जोशी चुनावी गतिविधियों की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उनके साथ कथित रूप से अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की गई और उन्हें मारने की धमकी देने का आरोप है। पत्रकार का आरोप है कि उनका मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया गया तथा बाद में मोबाइल को फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार पहुंच गए। पत्रकारों ने घटना का विरोध करते हुए मौके पर धरना दिया और पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का कहना था कि चुनावी कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ इस प्रकार का व्यवहार गंभीर मामला है। इसके बाद सभी पत्रकार महावीर नगर थाने पहुंचे और मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पत्रकारों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर कथित रूप से शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। पत्रकारों का आरोप है कि मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और पत्रकार को धमकाने तथा उसके साथ मारपीट का प्रयास किया गया। घटना को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। गौरतलब है कि कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड 87 का परिणाम एवं में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रोक दिया गया था और वार्ड 87 समेत कुछ निर्धारित मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया गया। फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    1
    वार्ड 87 में पुनर्मतदान के दौरान पत्रकार से मारपीट का प्रयास कोटा...!
वार्ड 87 में पुनर्मतदान के दौरान पत्रकार से मारपीट का प्रयास कोटा...!
पत्रकारों ने महावीर नगर थाने पहुंचकर दी शिकायत, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कोटा में वार्ड संख्या 87 के पुनर्मतदान के दौरान बुधवार को हंगामे की स्थिति सामने आई।
मतदान केंद्र पर कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं आगाज टाइम्स के ब्यूरो चीफ लोकेश जोशी के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की, मारपीट और मोबाइल छीनने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, लोकेश जोशी चुनावी गतिविधियों की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उनके साथ कथित रूप से अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की गई और उन्हें मारने की धमकी देने का आरोप है। पत्रकार का आरोप है कि उनका मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया गया तथा बाद में मोबाइल को फेंक दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार पहुंच गए। पत्रकारों ने घटना का विरोध करते हुए मौके पर धरना दिया और पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का कहना था कि चुनावी कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ इस प्रकार का व्यवहार गंभीर मामला है।
इसके बाद सभी पत्रकार महावीर नगर थाने पहुंचे और मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी।
पत्रकारों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर कथित रूप से शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
पत्रकारों का आरोप है कि मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और पत्रकार को धमकाने तथा उसके साथ मारपीट का प्रयास किया गया। घटना को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला।
गौरतलब है कि कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड 87 का परिणाम एवं में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रोक दिया गया था और वार्ड 87 समेत कुछ निर्धारित मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया गया।
फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.