नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, भावुक हुए युवा शक्ति मंडल तेलियागंज के सदस्य मिर्जापुर। जनपद के तेलियागंज में युवा शक्ति मंडल दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से विगत कई वर्षों से मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। हर वर्ष आकर्षक झांकियों और चारों तरफ की गई भव्य लाइटिंग की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहती है। कई दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और सेवा करने के बाद आज जब मां की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया, तो कमेटी के सदस्यों की आंखें नम हो गईं। मां के साथ बिताए गए इन भक्तिमय दिनों को याद कर सभी भावुक नजर आए। मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा, आस्था और प्रेम का ऐसा भाव देखने को मिला कि विदाई के समय हर किसी की आंखें भर आईं। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की। जय माता दी! मां दुर्गा अगले बरस फिर आना।
नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, भावुक हुए युवा शक्ति मंडल तेलियागंज के सदस्य मिर्जापुर। जनपद के तेलियागंज में युवा शक्ति मंडल दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से विगत कई वर्षों से मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। हर वर्ष आकर्षक झांकियों और चारों तरफ की गई भव्य लाइटिंग की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहती है। कई दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और सेवा करने के बाद आज जब मां की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया, तो कमेटी के सदस्यों की आंखें नम हो गईं। मां के साथ बिताए गए इन भक्तिमय दिनों को याद कर सभी भावुक नजर आए। मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा, आस्था और प्रेम का ऐसा भाव देखने को मिला कि विदाई के समय हर किसी की आंखें भर आईं। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की। जय माता दी! मां दुर्गा अगले बरस फिर आना।
- मिर्ज़ापुर: लोवर खजुरी खड़ंजा फॉल पर मूर्ति विसर्जन संपन्न, सुरक्षा में मुस्तैद रहा प्रशासन।1
- "वर्दी के उस पार भी एक घर होता है" - शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को यूपी पुलिस की भावुक श्रद्धांजलि यूपी पुलिस ने जारी की शॉर्ट फिल्म, शामली एनकाउंटर में शहीद हुए इंस्पेक्टर की कहानी ने रुलाया "वर्दी के उस पार भी एक घर होता है" - शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को यूपी पुलिस की भावुक श्रद्धांजलि यूपी पुलिस ने जारी की शॉर्ट फिल्म, शामली एनकाउंटर में शहीद हुए इंस्पेक्टर की कहानी ने रुलाया लखनऊ/मीरजापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने वीर सपूत शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को एक बेहद भावुक और मार्मिक तरीके से श्रद्धांजलि दी है। यूपी पुलिस द्वारा Tigmanshu Dhulia Productions के सहयोग से एक शॉर्ट फिल्म जारी की गई है, जिसका लिंक है। फिल्म का हर संवाद दिल को छू लेने वाला है - "हम अक्सर वर्दी देखते हैं, उस पर लगे सितारे देखते हैं, पर जो इसे पहनता है उसके कंधों पर रखी जिम्मेदारी नहीं देखते। वर्दी के अंदर एक साधारण सा आदमी होता है जिसे घर लौटना है, अपने बच्चों की हंसी सुननी है।" फिल्म शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार के जीवन के दो पहलुओं को दिखाती है - एक तरफ घर में मां, पत्नी और बच्चों के साथ एक साधारण आदमी, और दूसरी तरफ रात में जनता की हिफाजत के लिए जागने वाला एक जाबांज पुलिसकर्मी। क्या था शामली एनकाउंटर? फिल्म के अंत में बताया गया है कि दिनांक 20-21 जनवरी 2025 की मध्यरात्रि को जनपद शामली के झिंझाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ की टीम का मुकिम काला गैंग के बदमाशों से सामना हुआ था। इस मुठभेड़ में एसटीएफ मेरठ यूनिट का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक सुनील कुमार को बदमाशों की तीन गोलियां लगीं, जिसमें एक गोली लिवर को चीरते हुए पीठ में फंस गई। इस साहसिक मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश अरशद समेत चार कुख्यात बदमाश मारे गए थे। गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर सुनील कुमार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 36 घंटे तक जिंदगी-मौत से जूझने के बाद 22 जनवरी 2025 को उन्होंने वीरगति प्राप्त की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार 1990 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे और 2009 से एसटीएफ में तैनात थे। वह मेरठ के इंचौली के मसूरी गांव के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि दिनांक 01 अक्टूबर को शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी श्रीमती मुनेश देवी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगद धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सरकार ने शहीद के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जिले में एक सड़क का नाम उनके नाम पर करने का ऐलान किया था। फिल्म का अंतिम संदेश है - "ये वर्दी वो वादा है जिसकी कीमत कभी-कभी वो परिवार चुकाता है जिसने कभी कोई वादा ही नहीं किया था। वर्दी के उस पार भी एक घर होता है साहब, और उस घर में कोई आज भी उसके लौट आने की दुआ करता है।"1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम4
- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ना द्वारा शस्त्र पूजन किया गया1
- नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, भावुक हुए युवा शक्ति मंडल तेलियागंज के सदस्य मिर्जापुर। जनपद के तेलियागंज में युवा शक्ति मंडल दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से विगत कई वर्षों से मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। हर वर्ष आकर्षक झांकियों और चारों तरफ की गई भव्य लाइटिंग की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहती है। कई दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और सेवा करने के बाद आज जब मां की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया, तो कमेटी के सदस्यों की आंखें नम हो गईं। मां के साथ बिताए गए इन भक्तिमय दिनों को याद कर सभी भावुक नजर आए। मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा, आस्था और प्रेम का ऐसा भाव देखने को मिला कि विदाई के समय हर किसी की आंखें भर आईं। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की। जय माता दी! मां दुर्गा अगले बरस फिर आना।1
- नवरात्र में आस्था की धूम: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंची दिव्या मित्तल, माँ की आरती के साथ नगर की खुशहाली की प्रार्थना की *गणेशगंज से पक्का पोखरा तक छह पंडालों में किए दर्शन, बड़ी माता मंदिर में भी टेका मत्था* *अनुपम ब्यूरो* मीरजापुर | शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलवार शाम दिव्या मित्तल नगर भ्रमण पर निकलीं और विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की आरती एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने गणेशगंज, इमरती चौराहा, अर्जुनपुर, पक्का पोखरा, कसरहट्टी और सोनबरसा में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन किए और श्रद्धालुओं के साथ आरती में शामिल हुईं। पूजन के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बड़ी माता और दुर्गा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पंडालों में मौजूद पूजा समितियों के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने पुष्प-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। देर शाम तक चले इस भ्रमण के दौरान हर पंडाल में उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।4
- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में युवक के डूबने की आशंका, देर रात तक तलाश रही जारी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में युवक के डूबने की आशंका, देर रात तक तलाश रही जारी1
- मिर्ज़ापुर: शास्त्री पुल हादसे में लापता सोनू की तलाश के लिए पीड़ित पिता ने लगाई गुहार।1