हेडलाइन: प्रयागराज: नैनी में यूनाइटेड कॉलेज के पास 'जय श्री' कंपनी में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप प्रयागराज: नैनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनाइटेड कॉलेज के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 'जय श्री' कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग इतनी जबरदस्त थी कि दूर से ही उसकी लपटें और धुआं देखा जा सकता था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, परंतु संपत्ति के भारी नुकसान का अनुमान है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की डिनर पार्टी में हमला हुआ। हमलावर हथियार लेकर हॉल तक पहुंचा। यह घटना राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक का संकेत देती है। हमले के वक्त लोग होटल में टेबल के नीचे छिपे #Washington #Hotel #Trump #Firing | #ZeeNews1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- प्रयागराज के सिविल लाइंस का धोबीघाट इलाका शनिवार सुबह उस वक्त दहल उठा, जब स्कूटी सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े रेस्टोरेंट पर बमबाजी कर सनसनी फैला दी। ब्वॉयज हाईस्कूल के सामने स्थित रेस्टोरेंट में हुई इस घटना से अफरातफरी फैल गई। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पहले झगड़ा किया, फिर वापस आकर चलाए बम1
- प्रयागराज: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष,पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दी जानकारी1
- वैशाख मास में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर अरैल में "सरस्वती परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान 172वें स्वच्छता अभियान की कड़ी में आज दिनांक -26.04.2026 को "*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज*" द्वारा संस्थान सचिव *कुंवर जी तिवारी के नेतृत्व में* श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर अरैल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें उन्होंने वहां के पुजारियों, दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं को जनजागरण अभियान चलाते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कमला स्मारक बलापुर विघालय की *प्रधानाचार्या अल्का विश्वकर्मा ने कहा कि* मंदिर आस्था का पवित्र स्थल है, जहां पर श्रद्धालुओं के मन को शांति व सुकुन मिलता है। इसलिए ऐसे पवित्र स्थलों को साफ सुथरा रखना हम सभी का कर्तव्य है। नवांगतुक अतिथि के रूप आये हुए सदस्य *हरि मोहन पाण्डेय ने कहा कि* पिछले कयी वर्षों से प्रयागराज के तीर्थस्थलो पर सरस्वती परिवार द्वारा निरंतर प्रतिमाह स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता की मुहिम द्वारा आम जनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है,जो कि बड़ा ही सुन्दर व सराहनीय कदम है। सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति क़दम बढ़ाना चाहिए। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सर्वश्री *कुंवर जी तिवारी, सहदेव चौरसिया,विकास मिश्रा,डां.एस.बी.यादव, सुनील गुप्ता,डां.सुनीता विश्वकर्मा,नीलम गुप्ता, धीरज राजवानी, विनोद गुरानी,नीरज पांडेय, प्रियांशु उपाध्याय, इन्दु प्रकाश सिंह,कार्तिकेय तिवारी,* आदि उपस्थित रहे।4
- बलिया में दामाद ने ससुर सास और पत्नी को मारी चाकू, चाकू लगने से सास और पत्नी की हुई मौत।1
- Post by Afzal pathan patrakaar1
- बारात में रुपयों की बारिश का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हालांकि 'Chaupal tv' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि पहासू के व्यस्त अलीगढ़ अड्डे पर जिस जगह पर यह सब कुछ हुआ पुलिस पिकेट के वहां पास ही स्थित है। पिकेट पर पुलिस की तैनाती रहती है। पुलिस ने इस मामले में ऐक्शन लिया है। वायरल वीडियो के बारे में थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच करने के बाद अज़मी, जुबेर, राजू खां और एक अज्ञात समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस थार गाड़ी की छत पर चढ़कर नोटों की बारिश की गई उसे भी सीज कर दिया गया है।1
- प्रयागराज: कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन्स में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों की Passing Out Parade (POP) का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार ने परेड की सलामी ली और विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने नवप्रशिक्षित आरक्षियों को संवेदनशीलता,कर्तव्यनिष्ठा,निष्पक्षता,सत्यनिष्ठा,संविधान के प्रति आस्था और जनसेवा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1