logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलिया: गोड़ में माटी, साड़ी में माटी... मुख्यमंत्री पर जताया गरीब महिला ने भरोसा” विधायिका ने एक गरीब महिला के संघर्ष और मुख्यमंत्री के प्रति उसके विश्वास को भावनात्मक अंदाज में व्यक्त किया । महिला के पैरों और साड़ी पर लगी मिट्टी का उल्लेख करते हुए उसके साधारण जीवन और मेहनत को दर्शाया

21 hrs ago
user_Ashutosh Tiwari
Ashutosh Tiwari
Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

बलिया: गोड़ में माटी, साड़ी में माटी... मुख्यमंत्री पर जताया गरीब महिला ने भरोसा” विधायिका ने एक गरीब महिला के संघर्ष और मुख्यमंत्री के प्रति उसके विश्वास को भावनात्मक अंदाज में व्यक्त किया । महिला के पैरों और साड़ी पर लगी मिट्टी का उल्लेख करते हुए उसके साधारण जीवन और मेहनत को दर्शाया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एक पैर गंवाया… लेकिन हौसला नहीं! 400 मीटर का रास्ता रोज तय कर स्कूल पहुंचती है 7 साल की रागिनी 💔📚 बलिया के मनियर ब्लॉक के रानीपुर की रहने वाली रागिनी ने एक हादसे में अपना पैर गंवा दिया, लेकिन पढ़ाई का सपना नहीं छोड़ा। जहां आम बच्चे चंद मिनट में स्कूल पहुंच जाते हैं, वहीं रागिनी एक पैर के सहारे रोज स्कूल का रास्ता तय करती है। मुश्किलें हजार हैं, मगर रागिनी की जिद एक ही है—पढ़ना है, आगे बढ़ना है और अपने सपनों को पूरा करना है। 📚✨ रागिनी की ये कहानी हमें सिखाती है कि हौसले के आगे कोई मजबूरी बड़ी नहीं होती। ❤️ 🙏 रागिनी के जज्बे को सलाम! अगर रागिनी की कहानी ने आपका दिल छू लिया हो तो Like 👍 करें, Share ↗️ करें और Comment 💬 में रागिनी के लिए हौसला बढ़ाने वाला संदेश जरूर लिखें। 🔔 ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों के लिए हमारे चैनल को Follow करें। #रागिनी_का_हौसला #बलिया_की_बेटी #हौसले_की_उड़ान #शिक्षा_का_जज्बा #BalliaNews
    1
    एक पैर गंवाया… लेकिन हौसला नहीं! 400 मीटर का रास्ता रोज तय कर स्कूल पहुंचती है 7 साल की रागिनी 💔📚


बलिया के मनियर ब्लॉक के रानीपुर की रहने वाली रागिनी ने एक हादसे में अपना पैर गंवा दिया, लेकिन पढ़ाई का सपना नहीं छोड़ा।
जहां आम बच्चे चंद मिनट में स्कूल पहुंच जाते हैं, वहीं रागिनी एक पैर के सहारे रोज स्कूल का रास्ता तय करती है। मुश्किलें हजार हैं, मगर रागिनी की जिद एक ही है—पढ़ना है, आगे बढ़ना है और अपने सपनों को पूरा करना है। 📚✨
रागिनी की ये कहानी हमें सिखाती है कि हौसले के आगे कोई मजबूरी बड़ी नहीं होती। ❤️
🙏 रागिनी के जज्बे को सलाम!
अगर रागिनी की कहानी ने आपका दिल छू लिया हो तो Like 👍 करें, Share ↗️ करें और Comment 💬 में रागिनी के लिए हौसला बढ़ाने वाला संदेश जरूर लिखें।
🔔 ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों के लिए हमारे चैनल को Follow करें।
#रागिनी_का_हौसला
#बलिया_की_बेटी
#हौसले_की_उड़ान
#शिक्षा_का_जज्बा
#BalliaNews
    user_Pappu Pandey news
    Pappu Pandey news
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बलिया: नेपाल में आई भीषण जलप्रलय ने रसड़ा निवासी अशोक कुमार चौरसिया के परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। बलिया/रसड़ा। नेपाल में आई भीषण जलप्रलय ने बलिया के रसड़ा निवासी अशोक कुमार चौरसिया के परिवार पर भारी कहर बरपाया है। नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली बाजार में दशकों से कारोबार कर रहे अशोक कुमार चौरसिया का घर, दुकान और गोदाम सैलाब की चपेट में आकर बह गए। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह पहाड़ पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। इस त्रासदी में परिवार की भारी संपत्ति नष्ट हो गई, जबकि परिवार के दो सदस्य—अशोक कुमार के भाई पन्नालाल चौरसिया की पत्नी ऊषा देवी और उनके 18 वर्षीय बेटे राहुल—अब तक लापता बताए जा रहे हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश और सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। अशोक कुमार चौरसिया के परिवार का कहना है कि जलप्रलय के बाद उनके पास खाने-पीने और रहने तक की गंभीर समस्या पैदा हो गई। परिवार की ओर से यह भी बताया गया कि सरकार की ओर से राहत सामग्री या आर्थिक सहायता अभी तक नहीं पहुंची है।
    1
    बलिया: नेपाल में आई भीषण जलप्रलय ने रसड़ा निवासी अशोक कुमार चौरसिया के परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।
बलिया/रसड़ा। नेपाल में आई भीषण जलप्रलय ने बलिया के रसड़ा निवासी अशोक कुमार चौरसिया के परिवार पर भारी कहर बरपाया है। नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली बाजार में दशकों से कारोबार कर रहे अशोक कुमार चौरसिया का घर, दुकान और गोदाम सैलाब की चपेट में आकर बह गए। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह पहाड़ पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
इस त्रासदी में परिवार की भारी संपत्ति नष्ट हो गई, जबकि परिवार के दो सदस्य—अशोक कुमार के भाई पन्नालाल चौरसिया की पत्नी ऊषा देवी और उनके 18 वर्षीय बेटे राहुल—अब तक लापता बताए जा रहे हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश और सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
अशोक कुमार चौरसिया के परिवार का कहना है कि जलप्रलय के बाद उनके पास खाने-पीने और रहने तक की गंभीर समस्या पैदा हो गई। परिवार की ओर से यह भी बताया गया कि सरकार की ओर से राहत सामग्री या आर्थिक सहायता अभी तक नहीं पहुंची है।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • तेज हेडलाइट की रोशनी से बाइक अनियंत्रित, युवक गंभीर रूप से घायल बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर गांव के पास सोमवार शाम करीब सात बजे सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट की रोशनी से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बसारिखपुर गांव निवासी सोफी अहमद पुत्र वसी अहमद सोमवार शाम घर से पानी लेने के लिए बाइक से सिसोटार चट्टी जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट की रोशनी अचानक उसकी आंखों पर पड़ी। तेज रोशनी से चकाचौंध होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सोफी अहमद सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई।दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल सीएचसी सिकंदरपुर ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायल को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में सामने से आने वाले वाहनों की तेज हेडलाइट से बाइक चालकों को काफी परेशानी होती है। अचानक आंखों पर पड़ने वाली तेज रोशनी के कारण सड़क दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। लोगों ने वाहन चालकों से सामने से वाहन आने पर हेडलाइट की रोशनी नियंत्रित रखने की अपील की है।
    1
    तेज हेडलाइट की रोशनी से बाइक अनियंत्रित, युवक गंभीर रूप से घायल
बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर गांव के पास सोमवार शाम करीब सात बजे सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट की रोशनी से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बसारिखपुर गांव निवासी सोफी अहमद पुत्र वसी अहमद सोमवार शाम घर से पानी लेने के लिए बाइक से सिसोटार चट्टी जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट की रोशनी अचानक उसकी आंखों पर पड़ी। तेज रोशनी से चकाचौंध होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सोफी अहमद सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई।दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल सीएचसी सिकंदरपुर ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायल को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में सामने से आने वाले वाहनों की तेज हेडलाइट से बाइक चालकों को काफी परेशानी होती है। अचानक आंखों पर पड़ने वाली तेज रोशनी के कारण सड़क दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। लोगों ने वाहन चालकों से सामने से वाहन आने पर हेडलाइट की रोशनी नियंत्रित रखने की अपील की है।
    user_Santosh Sharma
    Santosh Sharma
    मैं एक पत्रकार हूं. बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बांसडीह पुलिस ने हत्या के प्रयास से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता। उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.08.2026 को वादिनी मुकदमा के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 266/2026 धारा 352/109(1) बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट बनाम नसीम पुत्र मुश्लिम निवासी ग्राम छोटकी सेरिया थाना बांसडीह बलिया आदि 04 नफर नामजद के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में दिनांक 30.08.2026 को उ0नि0 सौरभ श्रीवास्वत मय हमराह टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मेराज पुत्र मुस्लिम निवासी छोटकी सेरिया थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष को थाना परिसर बांसडीह से समय 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. उ0नि0 सौरभ श्रीवास्तव थाना बांसडीह जनपद बलिया । 2. हे0का0 हरिश्चन्द्र थाना बांसडीह जनपद बलिया । 3. का0 अखिलेश पटेल थाना बांसडीह जनपद बलिया । 4. का0 विशाल गुप्ता थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
    1
    बांसडीह पुलिस ने हत्या के प्रयास से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद 
बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.08.2026 को वादिनी मुकदमा के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 266/2026 धारा 352/109(1) बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट बनाम नसीम पुत्र मुश्लिम निवासी ग्राम छोटकी सेरिया थाना बांसडीह बलिया आदि 04 नफर नामजद के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । 
इसी क्रम में दिनांक 30.08.2026 को उ0नि0 सौरभ श्रीवास्वत मय हमराह टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मेराज पुत्र मुस्लिम निवासी छोटकी सेरिया थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष को थाना परिसर बांसडीह से समय 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.	उ0नि0 सौरभ श्रीवास्तव थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
2.	हे0का0 हरिश्चन्द्र थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
3.	का0 अखिलेश पटेल थाना बांसडीह जनपद बलिया । 
4.	का0 विशाल गुप्ता थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शिष्य zonal competition तबला सोलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैभव महापात्रा। जय श्रीमन नारायण। नारायण की कृपा बनी रहे। शिष्य zonal competition तबला सोलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैभव महापात्रा। जय श्रीमन नारायण। नारायण की कृपा बनी रहे।
    1
    शिष्य zonal competition तबला सोलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैभव महापात्रा। जय श्रीमन नारायण। नारायण की कृपा बनी रहे।
शिष्य zonal competition तबला सोलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैभव महापात्रा। जय श्रीमन नारायण। नारायण की कृपा बनी रहे।
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Classified ads newspaper publisher भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • अरवल जिला में लगेगा sis सिक्युरिटी कंपनी का मेगा भर्ती कैंप देखें व सुनें -
    1
    अरवल जिला में लगेगा sis सिक्युरिटी कंपनी का मेगा भर्ती कैंप देखें व सुनें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • अंसाव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पतार बाजार एसबीआई बैंक के सामने से वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी अनीश कुमार सिंह के रूप में हुई है।वही थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान गुप्तसुचना मिला की एक बाईक जिसका इंजन चोरी कर उस बाईक पर लगाया गया है जिसके बाद पुलिस टीम ने बाईक चालक को रोक कर जब बाइक के कागजात की मांग की गयी तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया।छानबीन में पता चला कि चोरी की बाइक से इंजन को निकाल कर इस बाईक पर लगाया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति से पूछ ताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में सिवान जेल भेज दिया गया है।
    1
    अंसाव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पतार बाजार एसबीआई बैंक के सामने से वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी अनीश कुमार सिंह के रूप में हुई है।वही थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान गुप्तसुचना मिला की एक बाईक जिसका इंजन चोरी कर उस बाईक पर लगाया गया है जिसके बाद पुलिस टीम ने बाईक चालक को रोक कर जब बाइक के कागजात की मांग की गयी तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया।छानबीन में पता चला कि चोरी की बाइक से इंजन को निकाल कर इस बाईक पर लगाया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति से पूछ ताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में सिवान जेल भेज दिया गया है।
    user_Satish Kumar Soni
    Satish Kumar Soni
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    9 hrs ago
  • बलिया: गोड़ में माटी, साड़ी में माटी... मुख्यमंत्री पर जताया गरीब महिला ने भरोसा” विधायिका ने एक गरीब महिला के संघर्ष और मुख्यमंत्री के प्रति उसके विश्वास को भावनात्मक अंदाज में व्यक्त किया । महिला के पैरों और साड़ी पर लगी मिट्टी का उल्लेख करते हुए उसके साधारण जीवन और मेहनत को दर्शाया
    1
    बलिया: गोड़ में माटी, साड़ी में माटी... मुख्यमंत्री पर जताया गरीब महिला ने भरोसा”
विधायिका ने एक गरीब महिला के संघर्ष और मुख्यमंत्री के प्रति उसके विश्वास को भावनात्मक अंदाज में व्यक्त किया । महिला के पैरों और साड़ी पर लगी मिट्टी का उल्लेख करते हुए उसके साधारण जीवन और मेहनत को दर्शाया
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.