रक्तदान की एक-एक बूंद बचा सकती है जिंदगी : श्यामधनी राही सिद्धार्थनगर जिले में इंजीनियर्स डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की ओर से प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग परिसर में स्वर्गीय इंजीनियर आरके दत्ता की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। रक्त की एक-एक बूंद जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सक्षम लोगों को आगे आकर रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने स्वर्गीय आरके दत्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर में अधिशासी अभियंता कमल किशोर, आयोजक शम्भूनाथ कुशवाहा, जिला सचिव चंद्रसेन प्रताप सिंह, लालचंद पटेल, ठेकेदार संघ अध्यक्ष छोटे चौबे, ठेकेदार बृजकिशोर सिंह, अजीत सिंह समेत आयोजक मंडल के सदस्य और रक्तदाता मौजूद रहे। विधायक ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए रक्तदाताओं के सेवाभाव की सराहना की।
रक्तदान की एक-एक बूंद बचा सकती है जिंदगी : श्यामधनी राही सिद्धार्थनगर जिले में इंजीनियर्स डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की ओर से प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग परिसर में स्वर्गीय इंजीनियर आरके दत्ता की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक
ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। रक्त की एक-एक बूंद जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सक्षम लोगों को आगे आकर रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने स्वर्गीय आरके दत्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान
शिविर का आयोजन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर में अधिशासी अभियंता कमल किशोर, आयोजक शम्भूनाथ कुशवाहा, जिला सचिव चंद्रसेन प्रताप सिंह, लालचंद पटेल, ठेकेदार संघ अध्यक्ष छोटे चौबे, ठेकेदार बृजकिशोर सिंह, अजीत सिंह समेत आयोजक मंडल के सदस्य और रक्तदाता मौजूद रहे। विधायक ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए रक्तदाताओं के सेवाभाव की सराहना की।
- नैनो उर्वरक अपनाने पर जोर, बिक्री केंद्र प्रभारियों को दिया प्रशिक्षण सिद्धार्थनगर जिले के कृषि भवन सभागार में मंगलवार को इफको की ओर से नैनो उर्वरक एवं अन्य कृषि उत्पादों को लेकर बिक्री केंद्र प्रभारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इफको डेलिगेट हनुमंत प्रताप सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक राजेश कुमार रहे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिक्री केंद्र प्रभारियों से किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि किसान यूरिया और डीएपी का आवश्यकता से अधिक प्रयोग न करें। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी जैसे उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए। जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय ने कहा कि बिक्री केंद्र प्रभारी किसानों को दानेदार उर्वरकों का अनावश्यक एवं अधिक मात्रा में प्रयोग करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दें। उन्होंने किसानों को यूरिया और डीएपी की मात्रा कम करने तथा नैनो उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। इफको एमसी के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कृषि दवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इफको एमसी की दवाओं की खरीद पर निःशुल्क बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रीय अधिकारी शिशुपाल, आईएफएफडीसी के आलोक दीक्षित, संजय मौर्य समेत करीब 60 इफको बिक्री केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे।1
- संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम। पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम। मेहदावल बाईपास पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक क्रेन का ड्राइवर क्रेन को बीच सड़क पर खड़ा कर लापता हो गया। विशालकाय क्रेन के सड़क पर खड़े होने से बाईपास पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेन अचानक खराब होने के बाद ड्राइवर उसे वहीं छोड़कर मौके से गायब हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ ट्रकों, बसों और छोटे वाहनों का लंबा जाम लग गया। स्कूली बच्चों और एंबुलेंस तक को जाम में फंसकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। काफी देर तक राहगीर जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाईपास पर बेतरतीब खड़े होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।1
- शिकायत है❗ 15-9-2026 ई०, ‼️ लघु शंकर ( पेशाब) करने के लिए ₹5 लगता है ⁉️✍️ स्थान ( Location📍) :- खलीलाबाद ( खलीलाबाद नगर निगम) क्षेत्र , जनपद :- संत कबीर नगर , उत्तर प्रदेश! यह खलीलाबाद शहर है । खलीलाबाद बाईपास के नजदीक, दक्षिण दिशा में चलता फिरता शौचालय बनाया गया है। यहां पर लघुशंका करने की कोई व्यवस्था नहीं है । इस शौचालय को चलाने वाला इसका ठेकेदार पेशाब करने के लिए ₹5 की वसूली करता है।। नगर निगम खलीलाबाद को क्या पता नहीं है ❓ खलीलाबाद नगर निगम को इसकी जानकारी नहीं है ❓ शौचालय निर्माण के लिए यहां पर जगह मौजूद है❗ लेकिन अधिकारी हाथ पर हाथ करें बैठे हुऎ हैं❗✅ खलीलाबाद नगर निगम (खलीलाबाद शहर ) जनपद:- संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश!1
- गरीबों के मुंह से छीन रहे निवाला / गरीबों के हक पर डाल रहे डाका लोटन ब्लाक के ग्राम पंचायत बनियाडीह में सरकार द्वारा दिया जा रहा सस्ता गला को कोटेदार द्वारा बांटा भी जा रहा है और वहीं से बेचा भी जा रहा है जैसा की वीडियो में साथ दिखाई दे रहा है बोरी भर कर रखा हुआ अब देखना है खबर वायरल होने पर विभाग क्या कहता है जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें ऊपर से लेकर नीचे तक सब लोग मिले हुए हैं3
- *भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग* *भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग*1
- गणपति बप्पा मोरया न्यू वीडियो सॉन्ग बिसर्जन............1
- फरेंदा क्षेत्र के सेमरा महराज गांव में चार मकान पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश एवं तहसीलदार न्यायिक मजिस्ट्रेट की बेदखली फरेंदा सर्किल के चार थाने की फोर्स मौके पर मौजूद रहीं। धारा 67 के तहत हुई कार्रवाई - फरेंदा एसडीएम #mahararagnj #police #sdm1
- अपर निदेशक ने संयुक्त चिकित्सालय की परखी स्वास्थ्य सेवाएं, कमियां सुधारने के दिए निर्देश सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय का सोमवार को बस्ती मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नीरज कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के साथ चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, मेडिसिन विभाग, पैथोलॉजी लैब, आयुष्मान कार्ड केंद्र और आयुष्मान आरोग्य दवा वितरण केंद्र व एक्सरे विभाग का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से व्यवस्थाओं और सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर निदेशक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. एमके चौधरी, डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. अश्वनी चौधरी, डॉ. अफरोज नैयर, डॉ. राक्शा मुमताज, डॉ. संजय शर्मा, दीपक वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट रत्न शंकर चौधरी, राजेंद्र चौधरी, राजेश बाबू, बिंदु, रेनू भारती, गीता भारती, अर्चना मैसी, केके पांडेय, भानु प्रताप, प्रदीप मिश्रा, प्रियंका, मनोज मिश्रा, कंचन यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।1