28 मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट सहित कुल 31 बाइक पर यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा की ताबड़तोड़ कार्रवाई।* *🔹सभी प्रकरण भेजे जा रहे हैं माननीय न्यायालय* *🔹मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर नियमित रूप से होगी कठोर कार्यवाही जारी।* *🔹शहर के सभी यातायात बीट क्षेत्रों में ढूंढ ढूंढ कर की जा रही है कार्यवाही।* *🔹वातावरण में ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों के लिए है हानिकारक* *🔹समस्त वाहन चालकों से विशेष अपील किसी भी वाहन में प्रतिरूपण करना व मोडिफाइड साइलेंसर लगाना कानूनी जुर्म है अतः मोडिफाइड साइलेंसर लगाने से बचें* पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनैश सिंह के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर अत्यंत कठोर एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में आज 28 मोडिफाइड साइलेंसर लगे स्पॉट बाइक एवं बुलेट बाइक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय भेजे जा रहे हैं। विदित हो कि यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले शहर के समस्त दुकानों पर छापेमार की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई थी तथा उन्हें स्पष्ट रूप से समझाइस दी गई है कि कहीं पर भी किसी भी दुकान संचालक के द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर विक्रय करते पाए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध नगर निगम एक्ट के तहत दुकान को सील करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं शहर में शांतिपूर्वक आवागमन में व्यवधान की स्थिति निर्मित करने तथा नागरिकों में आकस्मिक व अचानक शारीरिक एवं मानसिक रूप से तीव्र, कर्कश एवं कानफोडू आवाज उत्पन्न कर असुविधा उत्पन्न करने के लिए उत्तरदाई होने के कारण विधि संगत अन्य कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा सकती है। शहर में अन्य स्थानों से मोडिफाइड साइलेंसर की खरीदी बिक्री में संलिप्त लोगों के बारे में पुलिस के द्वारा लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है जिस भी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से अनधिकृत तरीके से मोडिफाइड साइलेंसर का क्रय विक्रय कर वाहनों में असेंबलिंग किए जाने की स्थिति में उन पर भी गंभीरता पूर्वक कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में सभी गेराज संचालकों को भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि किसी भी वाहनों में छेड़छाड़ या प्रतिरूपण ना करें यह कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में आता है किसी भी गैराज संचालकों के द्वारा मोटरसाइकिल में साइलेंसर लगाए जाने की जानकारी प्राप्त होने पर ऐसे गेराज संचालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। प्रेशर हार्न, मोडिफाइड साइलेंसर एवं तीव्र, कर्कश एवं कानफोडू आवाज उत्पन्न करने वाले सभी प्रकार के साइलेंसरों में लगातार यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा अत्यंत कड़ी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है अतः समस्त नागरिकों एवं वाहन चालकों से विशेष अनुरोध है कि ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर का किसी भी स्थिति में वाहनों में उपयोग न करें ताकि वाहन चेकिंग के दौरान किसी भी व्यक्ति को मोडिफाइड साइलेंसर के कारण जांच का सामना करना पड़े और माननीय न्यायालय के न्यायिक प्रक्रियाओं का सामना करना पड़े।

- Bilaspur Ratanpur pendra bansjhala pul tota bich me fasi yatri bas bada hadsa tala Bilaspur Ratanpur pendra bansjhala pul tota bich me fasi yatri bas bada hadsa tala1
- जांजगीर-चांपा में गूंजेगा सेवा और सुशासन का संदेश, शिवरीनारायण में एक लाख दीयों से जगमगाएगा महानदी तट... जांजगीर चांपा जिला मे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरा होने पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिला प्रशासन ने सेवा सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन जन तक पहुंचाने के लिए आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाने के लिए ख़ास तैयारी की गई है, और गांव गांव स्व सहायता समूह और ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, जिसमे जिला प्रशासन द्वारा धार्मिक नगरी शिवरीनारायण मे महानदी के तट पर शाम सात बजे एक लाख दीया प्रज्जवलित किया जाएगा, इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र और प्रमुख स्थानो मे आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक जन भागीदारी की अपील की है।।2
- 3 किलोमीटर सड़क की मरम्मत जनप्रतिनिधियों ने अपने खर्चे से किया1
- Har Di Bajar Dhaulpur panchayat Pathri jarjar Road Se Kaha Jata Sarpanch Aniruddh Kanwar3
- एक दिन में तीन घटना का हुआ उजागर सक्ति जिले से तीन बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा हैं। एक दिन में तीन घटना का हुआ उजागर सक्ति जिले से तीन बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा हैं।1
- मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार, 8 बुलेट समेत 20 वाहन कार्रवाई की जद में बिलासपुर की सड़कों पर अब मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाले बाइकर्स की खैर नहीं है। बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज और कानफोड़ू आवाज निकालने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर विशेष टीमों की तैनाती कर वाहनों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 8 बुलेट समेत कुल 20 वाहनों पर यातायात नियमों के उल्लंघन का प्रकरण तैयार किया गया है। सभी मामलों को न्यायालय भेजने की तैयारी है। वीओ-1 : ये तस्वीरें बिलासपुर की सड़कों की हैं, जहां अब तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दौड़ने वाले बाइकर्स पर ट्रैफिक पुलिस की नजर है। दरअसल शहर के अलग-अलग इलाकों से लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं कि कुछ बाइकर्स अपनी बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज के साथ वाहन दौड़ा रहे हैं। कई बार अचानक निकलने वाली पटाखे जैसी आवाज से राहगीर और दूसरे वाहन चालक भी चौंक जाते हैं। वीओ-2 शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और शहर के प्रमुख इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया। सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, महिमा तिराहा और मैग्नेटो मॉल रोड समेत कई स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। वीओ-3 जांच के दौरान 8 बुलेट ऐसी मिलीं, जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर टेप लगाने और स्टाइलिश नंबर प्लेट जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 20 वाहनों के खिलाफ प्रकरण तैयार किए गए हैं, जिन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है। बाइट – रामगोपाल करियारे, एएसपी ट्रैफिक वीओ-4 ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज केवल ध्वनि प्रदूषण का कारण नहीं बनती, बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए अचानक डर और असहज स्थिति भी पैदा कर सकती है। इसी वजह से पुलिस अब ऐसे वाहनों की लगातार निगरानी कर रही है।4
- डभरा थाना क्षेत्र के कटौद में अवैध कनेक्शन लेकर विद्युत करंट प्रवाहित कर एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध बिजली कनेक्शन लेकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर करंट प्रवाहित करने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में डभरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए चंद्रशेखर चंद्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंचा था। मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था। मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मौत विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की गई। पूछताछ में आरोपी चंद्रशेखर चंद्रा (60 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद, थाना डभरा ने तार में करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 100 मीटर के दो सिल्वर रंग के तार तथा लगभग 150 मीटर की दो लोहे की नंगी जीआई तार जब्त की हैं। आरोपी को 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:50 पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा तथा आरक्षक मिरीश साहू, शैलेंद्र देवांगन, राम गोपाल यादव और लक्ष्मीकांत उरांव की विशेष भूमिका रही।1
- अकलतरा बायपास सड़क निर्माण को ₹103 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति, अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विकास को मिली बड़ी सौगात, सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा... जांजगीर चांपा:- अकलतरा बायपास सड़क निर्माण के लिए ₹103 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिलना पूरे अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कराने के लिए आप पिछले 3 वर्षों से विधानसभा से लेकर शासन स्तर तक लगातार प्रयास कर रहे थे जो बेहद सराहनीय है।1