logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डभरा थाना क्षेत्र के कटौद में अवैध कनेक्शन लेकर विद्युत करंट प्रवाहित कर एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध बिजली कनेक्शन लेकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर करंट प्रवाहित करने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में डभरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए चंद्रशेखर चंद्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंचा था। मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था। मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मौत विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की गई। पूछताछ में आरोपी चंद्रशेखर चंद्रा (60 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद, थाना डभरा ने तार में करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 100 मीटर के दो सिल्वर रंग के तार तथा लगभग 150 मीटर की दो लोहे की नंगी जीआई तार जब्त की हैं। आरोपी को 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:50 पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा तथा आरक्षक मिरीश साहू, शैलेंद्र देवांगन, राम गोपाल यादव और लक्ष्मीकांत उरांव की विशेष भूमिका रही।

1 hr ago
user_Lala upadhyay
Lala upadhyay
Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
1 hr ago

डभरा थाना क्षेत्र के कटौद में अवैध कनेक्शन लेकर विद्युत करंट प्रवाहित कर एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध बिजली कनेक्शन लेकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर करंट प्रवाहित करने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में डभरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए चंद्रशेखर चंद्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंचा था। मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था। मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मौत विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की गई। पूछताछ में आरोपी चंद्रशेखर चंद्रा (60 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद, थाना डभरा ने तार में करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 100 मीटर के दो सिल्वर रंग के तार तथा लगभग 150 मीटर की दो लोहे की नंगी जीआई तार जब्त की हैं। आरोपी को 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:50 पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा तथा आरक्षक मिरीश साहू, शैलेंद्र देवांगन, राम गोपाल यादव और लक्ष्मीकांत उरांव की विशेष भूमिका रही।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • डभरा थाना क्षेत्र के कटौद में अवैध कनेक्शन लेकर विद्युत करंट प्रवाहित कर एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध बिजली कनेक्शन लेकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर करंट प्रवाहित करने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में डभरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए चंद्रशेखर चंद्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंचा था। मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था। मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मौत विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की गई। पूछताछ में आरोपी चंद्रशेखर चंद्रा (60 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद, थाना डभरा ने तार में करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 100 मीटर के दो सिल्वर रंग के तार तथा लगभग 150 मीटर की दो लोहे की नंगी जीआई तार जब्त की हैं। आरोपी को 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:50 पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा तथा आरक्षक मिरीश साहू, शैलेंद्र देवांगन, राम गोपाल यादव और लक्ष्मीकांत उरांव की विशेष भूमिका रही।
    1
    डभरा थाना क्षेत्र के कटौद में अवैध कनेक्शन लेकर विद्युत करंट प्रवाहित कर एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार,
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध बिजली कनेक्शन लेकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर करंट प्रवाहित करने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में डभरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए चंद्रशेखर चंद्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंचा था। मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था।
मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मौत विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की गई।
पूछताछ में आरोपी चंद्रशेखर चंद्रा (60 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद, थाना डभरा ने तार में करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 100 मीटर के दो सिल्वर रंग के तार तथा लगभग 150 मीटर की दो लोहे की नंगी जीआई तार जब्त की हैं।
आरोपी को 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:50 पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा तथा आरक्षक मिरीश साहू, शैलेंद्र देवांगन, राम गोपाल यादव और लक्ष्मीकांत उरांव की विशेष भूमिका रही।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर स्कूल सफाई कर्मचारियों में आक्रोश, बीईओ कार्यालय पहुँचकर जताई नाराजगी। तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर स्कूल सफाई कर्मचारियों में आक्रोश, बीईओ कार्यालय पहुँचकर जताई नाराजगी।
    1
    तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर स्कूल सफाई कर्मचारियों में आक्रोश, बीईओ कार्यालय पहुँचकर जताई नाराजगी।
तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर स्कूल सफाई कर्मचारियों में आक्रोश, बीईओ कार्यालय पहुँचकर जताई नाराजगी।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 174वीं महाआरती में पंडित राज शर्मा हुए शामिल, सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 174वीं महाआरती में पंडित राज शर्मा हुए शामिल, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में मंगलवार को आयोजित 174वीं महाआरती श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुई। महाआरती में पंडित राज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए और हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ 51 दीपों की महाआरती भगवान हनुमान लला को समर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिवार की संध्या वैष्णव, लता गबेल, माया ठाकुर सहित अन्य महिला श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार-पूजन कर विधिवत आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम का सफल संचालन कोंडके मौर्य ने किया। इस अवसर पर पंडित राज शर्मा ने कहा कि उन्हें हनुमान लला की महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसके लिए उन्होंने हनुमान परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में नियमित रूप से आयोजित होने वाली महाआरती सनातन संस्कृति के उत्थान और समाज में धार्मिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
    1
    सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 174वीं महाआरती में पंडित राज शर्मा हुए शामिल,
सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 174वीं महाआरती में पंडित राज शर्मा हुए शामिल,
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में मंगलवार को आयोजित 174वीं महाआरती श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुई। महाआरती में पंडित राज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए और हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ 51 दीपों की महाआरती भगवान हनुमान लला को समर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिवार की संध्या वैष्णव, लता गबेल, माया ठाकुर सहित अन्य महिला श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार-पूजन कर विधिवत आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम का सफल संचालन कोंडके मौर्य ने किया।
इस अवसर पर पंडित राज शर्मा ने कहा कि उन्हें हनुमान लला की महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसके लिए उन्होंने हनुमान परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में नियमित रूप से आयोजित होने वाली महाआरती सनातन संस्कृति के उत्थान और समाज में धार्मिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
    user_Churamani upadhyay
    Churamani upadhyay
    Local News Reporter डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • कोरबा के पेट्रोल पंप में हादसा एक कर्मचारी की मौत ब्रेकिंग न्यूज़
    1
    कोरबा के पेट्रोल पंप में हादसा एक कर्मचारी की मौत ब्रेकिंग न्यूज़
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • जांजगीर-चांपा में गूंजेगा सेवा और सुशासन का संदेश, शिवरीनारायण में एक लाख दीयों से जगमगाएगा महानदी तट... जांजगीर चांपा जिला मे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरा होने पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिला प्रशासन ने सेवा सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन जन तक पहुंचाने के लिए आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाने के लिए ख़ास तैयारी की गई है, और गांव गांव स्व सहायता समूह और ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, जिसमे जिला प्रशासन द्वारा धार्मिक नगरी शिवरीनारायण मे महानदी के तट पर शाम सात बजे एक लाख दीया प्रज्जवलित किया जाएगा, इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र और प्रमुख स्थानो मे आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक जन भागीदारी की अपील की है।।
    2
    जांजगीर-चांपा में गूंजेगा सेवा और सुशासन का संदेश, शिवरीनारायण में एक लाख दीयों से जगमगाएगा महानदी तट...
जांजगीर चांपा जिला मे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरा होने पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिला प्रशासन ने सेवा सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन जन तक पहुंचाने के लिए आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाने के लिए ख़ास तैयारी की गई है, और गांव गांव स्व सहायता समूह और ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, जिसमे जिला प्रशासन द्वारा धार्मिक नगरी शिवरीनारायण मे महानदी के तट पर शाम सात बजे एक लाख दीया प्रज्जवलित किया जाएगा, इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र और प्रमुख स्थानो मे आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक जन भागीदारी की अपील की है।।
    user_Janjgir Champa News
    Janjgir Champa News
    Local News Reporter जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • hasdev Nadi ka devri Chicholi Ghat band shasan ka bada kadam hasdev Nadi ka devri Chicholi Ghat band shasan ka bada kadam kitni mouto ke baad Liya ka kadam
    1
    hasdev Nadi ka devri Chicholi Ghat band shasan ka bada kadam 
hasdev Nadi ka devri Chicholi Ghat band shasan ka bada kadam kitni mouto ke baad Liya ka kadam
    user_Bhola Nagarchi
    Bhola Nagarchi
    Farmer चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • यात्री बसों की जांच में 42 संचालकों पर कार्रवाई,55 हजार 700 रुपये वसूला गया जुर्माना।
    1
    यात्री बसों की जांच में 42 संचालकों पर कार्रवाई,55 हजार 700 रुपये वसूला गया जुर्माना।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सक्ती में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ली वर्चुअल बैठक, सक्ती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बुधवार को जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर जयश्री जैन, अभियान के नोडल अधिकारी वासु जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों, दीप प्रज्वलन, मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरक कहानियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने बाइक रैली, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान और सेवा के रंग राष्ट्र के संग जैसे कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, टिकेश्वर गबेल, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, कृष्णकांत चंद्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सक्ती में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ली वर्चुअल बैठक,
सक्ती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बुधवार को जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक की।
बैठक में सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर जयश्री जैन, अभियान के नोडल अधिकारी वासु जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों, दीप प्रज्वलन, मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरक कहानियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई।
प्रभारी मंत्री ने बाइक रैली, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान और सेवा के रंग राष्ट्र के संग जैसे कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, टिकेश्वर गबेल, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, कृष्णकांत चंद्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.