logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर पटोरी अनुमंडल मुख्यालय में बाढ़ समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारी,जिला परिषद सदस्य अनुज कुमार ने फसल मुआवजा पर कृषि पदाधिकारी को नसीहत देते क्या बात कहीं.......?

5 hrs ago
user_Chunnu Kumar Singh
Chunnu Kumar Singh
पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
5 hrs ago

समस्तीपुर पटोरी अनुमंडल मुख्यालय में बाढ़ समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारी,जिला परिषद सदस्य अनुज कुमार ने फसल मुआवजा पर कृषि पदाधिकारी को नसीहत देते क्या बात कहीं.......?

More news from बिहार and nearby areas
  • ब्राइट माइंड प्री स्कूल के दसवें एनुअल डे में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
    1
    ब्राइट माइंड प्री स्कूल के दसवें एनुअल डे में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • राघोपुर बाढ़ राहत में खुलेआम घोटाला जनता ने बताई नेता विधायकों की सच्चाई राघोपुर बाढ़ राहत में खुलेआम घोटाला जनता ने बताई नेता विधायकों की सच्चाई
    1
    राघोपुर बाढ़ राहत में खुलेआम घोटाला जनता ने बताई नेता विधायकों की सच्चाई
राघोपुर बाढ़ राहत में खुलेआम घोटाला जनता ने बताई नेता विधायकों की सच्चाई
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    11 hrs ago
  • समस्तीपुर दिनांक 12 अप्रैल 2026- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत आज स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में शुरू हुई। पार्टी के पूर्व महासचिव सीताराम येचुरी के स्मृति दिवस पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। पार्टी केन्द्रीय कमिटी के पूर्व सदस्य एवं प्रखर मार्क्सवादी विद्वान एवं आज के शिक्षक बादल सरोज, पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं विधायक अजय कुमार, पार्टी जिला सचिव रामाश्रय महतो, राज्य कमिटी सदस्य शाह ज़फ़र इमाम,मनोज प्रसाद सुनील,मनोज कुमार गुप्ता एवं राम दयाल भारती,जिला सचिव मंडल सदस्य सत्य नारायण सिंह, उपेन्द्र राय, महेश कुमार, विधानचंद्र एवं राम सागर पासवान, जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, उपेन्द्र राय, रघुनाथ राय, मिथिलेश सिंह, श्याम किशोर कमल,दिनेश पासवान,भोला राय,लाला प्रसाद, अरविंद कुमार दास, जय-जय राम यादव,व्यास नंदन राय,राम बाबू पासवान,अवधेश कुमार मिश्र, शांति देवी, संगीता राय,संजू राय, सुलेखा कुमारी एवं किरण कमल तथा राम लखन महतो, प्रेमानंद सिंह,राघवेन्द्र कुमार यादव सहित सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने सीताराम येचुरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देते हुए बादल सरोज ने कहा कि वे न केवल इस देश के प्रखर मार्क्सवादी चिंतक थे बल्कि दुनिया भर के मार्क्सवादी विद्वानों में उनकी गिनती होती थी। व्यक्तिगत जीवन में अति विलक्षण प्रतिभा के धनी सीताराम येचुरी ने अपना पूरा जीवन इस देश के गरीबों और मजलूमों के लिए समर्पित कर दिए। सीताराम येचुरी का पूरा जीवन इस देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। आज के प्रशिक्षण का विषय था -मार्क्सवादी दर्शन। शिक्षक बादल सरोज ने उक्त विषय पर विस्तार से अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मार्क्स ने अपने समय के सभी दर्शनों का अध्ययन करने के पश्चात अपना सिद्धांत दिया। उन्होंने कहा कि मार्क्सवाद दर्शन कोई रूढ़िवादी विचारधारा नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक दर्शन है जो अलग अलग देशों में वहां की परिस्थितियों पर अलग-अलग ढंग से लागू होता है। बादल सरोज ने कहा कि जब तक इस धरती पर शोषण उत्पीड़न, अन्याय -अत्याचार और ना बराबरी है, मार्क्सवाद की प्रासंगिकता बनी रहेगी। प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग डेढ़ सौ चुने हुए प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता शाह ज़फ़र इमाम एवं सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा की दो सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने की। भवदीय, रामाश्रय महतो, जिला सचिव
    1
    समस्तीपुर दिनांक 12 अप्रैल 2026- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की  शुरुआत आज स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में शुरू हुई। पार्टी के पूर्व महासचिव सीताराम येचुरी के स्मृति दिवस पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। पार्टी केन्द्रीय कमिटी के पूर्व सदस्य एवं प्रखर मार्क्सवादी विद्वान एवं  आज के शिक्षक बादल सरोज, पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं विधायक अजय कुमार, पार्टी जिला सचिव रामाश्रय महतो, राज्य कमिटी सदस्य शाह ज़फ़र इमाम,मनोज प्रसाद सुनील,मनोज कुमार गुप्ता एवं राम दयाल भारती,जिला सचिव मंडल सदस्य सत्य नारायण सिंह, उपेन्द्र राय, महेश कुमार, विधानचंद्र  एवं राम सागर पासवान, जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, उपेन्द्र राय, रघुनाथ राय, मिथिलेश सिंह, श्याम किशोर कमल,दिनेश पासवान,भोला राय,लाला प्रसाद, अरविंद कुमार दास, जय-जय राम यादव,व्यास नंदन राय,राम बाबू पासवान,अवधेश कुमार मिश्र, शांति देवी, संगीता राय,संजू राय, सुलेखा कुमारी एवं किरण कमल तथा राम लखन महतो, प्रेमानंद सिंह,राघवेन्द्र कुमार यादव सहित सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने सीताराम येचुरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देते हुए बादल सरोज ने कहा कि वे न केवल इस देश के प्रखर मार्क्सवादी चिंतक थे बल्कि दुनिया भर के मार्क्सवादी विद्वानों में उनकी गिनती होती थी। व्यक्तिगत जीवन में अति विलक्षण प्रतिभा के धनी सीताराम येचुरी ने अपना पूरा जीवन इस देश के गरीबों और मजलूमों के लिए समर्पित कर दिए। सीताराम येचुरी का पूरा  जीवन इस देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रशिक्षण की शुरुआत हुई।  आज के प्रशिक्षण का विषय था -मार्क्सवादी दर्शन। शिक्षक बादल सरोज  ने उक्त विषय पर विस्तार से अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मार्क्स ने अपने समय के सभी दर्शनों का अध्ययन करने के पश्चात अपना सिद्धांत  दिया। उन्होंने कहा कि मार्क्सवाद दर्शन कोई रूढ़िवादी  विचारधारा नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक दर्शन है जो अलग अलग देशों में वहां की परिस्थितियों पर अलग-अलग ढंग से लागू होता है। बादल सरोज ने कहा कि जब तक इस धरती पर शोषण उत्पीड़न, अन्याय -अत्याचार और ना बराबरी है, मार्क्सवाद की प्रासंगिकता बनी रहेगी। प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग डेढ़ सौ चुने हुए प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।  आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता शाह ज़फ़र इमाम एवं सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा की दो सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने की।  भवदीय, रामाश्रय महतो, जिला सचिव
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    22 hrs ago
  • समस्तीपुर में विकास की मांग को लेकर आंदोलन तेज! रेल विकास समस्तीपुर में विकास की मांग को लेकर आंदोलन तेज! नमस्कार आप देख सुन रहें है जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन (web)समस्तीपुर, बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ अटेरन चौक रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण समेत जिले की विभिन्न विकास मांगों को लेकर जिला विकास संघर्ष मोर्चा और रेल विकास-विस्तार मंच ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। डीआरएम चौक पर हुई बैठक में बंद चीनी मिल और पेपर मिल को चालू कराने, दुधपूरा हवाई अड्डे का जीर्णोद्धार, नई रेल लाइनों के निर्माण और समस्तीपुर जंक्शन पर वाशिंग पिट बनाने की मांग उठी। साथ ही 20 सितंबर को निर्माणाधीन मुक्तापुर रेल ओवरब्रिज का निरीक्षण करने का फैसला लिया गया। अब देखना होगा कि इन मांगों पर सरकार और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं। इसी तरह के संवाद के लिए हमारे चैनल को लाइक /सब्सक्राइब अवश्य करें.. समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।
    1
    समस्तीपुर में विकास की मांग को लेकर आंदोलन तेज! रेल विकास 
समस्तीपुर में विकास की मांग को लेकर आंदोलन तेज!
नमस्कार आप देख सुन रहें है जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन (web)समस्तीपुर, बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ 
अटेरन चौक रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण समेत जिले की विभिन्न विकास मांगों को लेकर जिला विकास संघर्ष मोर्चा और रेल विकास-विस्तार मंच ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।
डीआरएम चौक पर हुई बैठक में बंद चीनी मिल और पेपर मिल को चालू कराने, दुधपूरा हवाई अड्डे का जीर्णोद्धार, नई रेल लाइनों के निर्माण और समस्तीपुर जंक्शन पर वाशिंग पिट बनाने की मांग उठी।
साथ ही 20 सितंबर को निर्माणाधीन मुक्तापुर रेल ओवरब्रिज का निरीक्षण करने का फैसला लिया गया।
अब देखना होगा कि इन मांगों पर सरकार और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं।
इसी तरह के संवाद के लिए हमारे चैनल को लाइक /सब्सक्राइब अवश्य करें..
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • खानपुर थाना भवन का निर्माण कराना आवश्यक --- जिला पार्षद। खानपुर थाना भवन जर्जर, मरम्मत के साथ नए भवन की मांग। खानपुर,19 पंचायतों की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा खानपुर थाना इन दिनों जर्जर भवन में संचालित होने को मजबूर है। थाना भवन की स्थिति ऐसी है कि कई जगहों पर छज्जे टूटकर झड़ रहे हैं। इससे थाना परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यों से थाना पहुंचने वाले लोगों में भी हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बारिश के मौसम में जर्जर छज्जों के गिरने का डर और बढ़ जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खानपुर थाना क्षेत्र में कुल 19 पंचायतें आती हैं। इतने बड़े क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले थाने के लिए वर्तमान भवन अपेक्षा के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। थाना भवन में जगह की कमी के साथ-साथ भवन के कई हिस्से काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं जहां आरक्षी को रहना मुनासिब नहीं है। कई स्थानों पर छत और छज्जे क्षतिग्रस्त हैं, जिसके कारण कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की भी कमी बताई जा रही है। क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से थाना का कार्यक्षेत्र लगातार महत्वपूर्ण होता जा रहा है, लेकिन भवन की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से पुलिसकर्मियों को सीमित संसाधनों में ही काम करना पड़ रहा है। इस बाबत स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने जर्जर थाना भवन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि जब तक नए भवन का निर्माण नहीं होता, तब तक क्षतिग्रस्त छज्जों, छत और अन्य जर्जर हिस्सों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि किसी तरह की दुर्घटना को टाला जा सके।जिला पार्षद ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से खानपुर थाना के लिए नए भवन के निर्माण की दिशा में पहल करने की मांग की है। जिला पार्षद ने कहा कि 19 पंचायतों वाले इस महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्याप्त जगह वाला नया थाना भवन समय की जरूरत है। नए भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने का वातावरण मिलेगा और आम लोगों को भी थाना पहुंचने पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी ही असुरक्षित रहेंगे तो थानाक्षेत्र के लोगों का सुरक्षा कैसे होगा? वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जर्जर भवन की मरम्मत के साथ-साथ नए थाना भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा।
    1
    खानपुर थाना भवन का निर्माण कराना आवश्यक --- जिला पार्षद।


खानपुर थाना भवन जर्जर, मरम्मत के साथ नए भवन की मांग।

खानपुर,19 पंचायतों की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा खानपुर थाना इन दिनों जर्जर भवन में संचालित होने को मजबूर है। थाना भवन की स्थिति ऐसी है कि कई जगहों पर छज्जे टूटकर झड़ रहे हैं। इससे थाना परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यों से थाना पहुंचने वाले लोगों में भी हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बारिश के मौसम में जर्जर छज्जों के गिरने का डर और बढ़ जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खानपुर थाना क्षेत्र में कुल 19 पंचायतें आती हैं। इतने बड़े क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले थाने के लिए वर्तमान भवन अपेक्षा के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। थाना भवन में जगह की कमी के साथ-साथ भवन के कई हिस्से काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं जहां आरक्षी को रहना मुनासिब नहीं है। कई स्थानों पर छत और छज्जे क्षतिग्रस्त हैं, जिसके कारण कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की भी कमी बताई जा रही है। क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से थाना का कार्यक्षेत्र लगातार महत्वपूर्ण होता जा रहा है, लेकिन भवन की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से पुलिसकर्मियों को सीमित संसाधनों में ही काम करना पड़ रहा है।
इस बाबत स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने जर्जर थाना भवन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि जब तक नए भवन का निर्माण नहीं होता, तब तक क्षतिग्रस्त छज्जों, छत और अन्य जर्जर हिस्सों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि किसी तरह की दुर्घटना को टाला जा सके।जिला पार्षद ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से खानपुर थाना के लिए नए भवन के निर्माण की दिशा में पहल करने की मांग की है।  जिला पार्षद ने कहा कि 19 पंचायतों वाले इस महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्याप्त जगह वाला नया थाना भवन समय की जरूरत है। नए भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने का वातावरण मिलेगा और आम लोगों को भी थाना पहुंचने पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी ही असुरक्षित रहेंगे तो थानाक्षेत्र के लोगों का सुरक्षा कैसे होगा?
वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जर्जर भवन की मरम्मत के साथ-साथ नए थाना भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    8 hrs ago
  • *अथमलगोला इंग्लिश का रहने वाला 26 वर्षीय कुंदन अभी तक लापता: पुलिस को नहीं मिला सुराग, परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका* बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव का निवासी कुंदन कुमार पटना के मरीन ड्राइव से लापता हो गया, जिसका अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार इस मामले में साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल लापता कुंदन के माता-पिता सहित पूरा परिवार काफी परेशान और चिंतित है। वे उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित हो चुके हैं। परिजनों का कहना है कि चाहे जिस अवस्था में भी हो, पुलिस जल्द से जल्द कुंदन की बरामदगी करे। कुंदन के चाचा और पिता ने बताया कि वह पटना में बहादुरपुर थाना क्षेत्र में रूम लेकर पढ़ाई करता था। 26 वर्षीय कुंदन कुमार 9 सितंबर को अपने एक दोस्त, जिसका नाम सूर्या सोलंकी बताया जा रहा है, के साथ पीएमसीएच के पास मरीन ड्राइव पर घूमने गया था। उसके बाद कुंदन का दोस्त सूर्या तो लौट आया, लेकिन कुंदन वापस नहीं आया। परिजनों ने सूर्या को भी संदेह की नजर से देखना शुरू कर दिया है। इस बाबत बहादुरपुर थाने में कुंदन के बड़े भाई चंदन कुमार के द्वारा मामला 10 सितंबर को दर्ज कराया गया था। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी कुंदन का कहीं अता पता नहीं है। वहीं अथमलगोला के प्रखंड प्रमुख राजकिशोर सिंह ने कहा कि इस मामले में वे एसएसपी से बात करेंगे और प्रशासन से आग्रह करेंगे कि जल्द से जल्द लापता कुंदन की बरामदगी की जाए। फिलहाल कुंदन के नहीं मिलने से पूरा परिवार परेशान एवं चिंतित है।
    1
    *अथमलगोला इंग्लिश का रहने वाला 26 वर्षीय कुंदन अभी तक लापता: पुलिस को नहीं मिला सुराग, परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका*

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव का निवासी कुंदन कुमार पटना के मरीन ड्राइव से लापता हो गया, जिसका अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार इस मामले में साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल लापता कुंदन के माता-पिता सहित पूरा परिवार काफी परेशान और चिंतित है। वे उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित हो चुके हैं। परिजनों का कहना है कि चाहे जिस अवस्था में भी हो, पुलिस जल्द से जल्द कुंदन की बरामदगी करे। कुंदन के चाचा और पिता ने बताया कि वह पटना में बहादुरपुर थाना क्षेत्र में रूम लेकर पढ़ाई करता था। 26 वर्षीय कुंदन कुमार 9 सितंबर को अपने एक दोस्त, जिसका नाम सूर्या सोलंकी बताया जा रहा है, के साथ पीएमसीएच के पास मरीन ड्राइव पर घूमने गया था। उसके बाद कुंदन का दोस्त सूर्या तो लौट आया, लेकिन कुंदन वापस नहीं आया। परिजनों ने सूर्या को भी संदेह की नजर से देखना शुरू कर दिया है। इस बाबत बहादुरपुर थाने में कुंदन के बड़े भाई चंदन कुमार के द्वारा मामला 10 सितंबर को दर्ज कराया गया था। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी कुंदन का कहीं अता पता नहीं है। वहीं अथमलगोला के प्रखंड प्रमुख राजकिशोर सिंह ने कहा कि इस मामले में वे एसएसपी से बात करेंगे और प्रशासन से आग्रह करेंगे कि जल्द से जल्द लापता कुंदन की बरामदगी की जाए। फिलहाल कुंदन के नहीं मिलने से पूरा परिवार परेशान एवं चिंतित है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार में खुलआम शराब सप्लाई! सूटकेस में मिली शराब की बोतल, मचा हड़कंप! 🚨🍾 #BiharNews #BiharViralNews #BreakingNews #BiharLiquor #ViralNews बिहार में खुलआम शराब सप्लाई! सूटकेस में मिली शराब की बोतल, मचा हड़कंप! 🚨🍾 #BiharNews #BiharViralNews #BreakingNews #BiharLiquor #ViralNews
    1
    बिहार में खुलआम शराब सप्लाई! सूटकेस में मिली शराब की बोतल, मचा हड़कंप! 🚨🍾
#BiharNews #BiharViralNews #BreakingNews #BiharLiquor #ViralNews
बिहार में खुलआम शराब सप्लाई! सूटकेस में मिली शराब की बोतल, मचा हड़कंप! 🚨🍾
#BiharNews #BiharViralNews #BreakingNews #BiharLiquor #ViralNews
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    12 hrs ago
  • आखिर गुंडे डॉक्टर को कौन ठीक करेगा माननीय मंत्री निशांत कुमार जी...? सहरसा सदर अस्पताल में प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक को देखकर डॉक्टर और स्टॉफ भगाने लगते हैं। जब पत्रकार अभिषेक फिर भी रूकने की कोशिश करते हैं । तब एक डॉक्टर आगे आता है और कहता है डॉ एसके आजाद तुम्हारा बाप है। फिर गंदे तरीके से पत्रकार अभिषेक की मेडिकल स्टॉफ पिटाई करने लगते हैं और अस्पताल से बाहर निकाल देते हैं। पत्रकार को अस्पताल के अंदर देख डॉक्टरों की बेचैनी इतनी क्यों बढ़ गई ? वो बस एक ही मिशन में लग गए, इसे बाहर निकालो। डॉक्टर चाहते तो इस पुरे मामले को दूसरे तरीके से हैंडल किया जा सकता था। डॉ एसके आजाद थाने को फोन कर सकते थे। पुलिस को बुला सकते थे। पर पत्रकार को देखकर डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टॉप गुंडे क्यों बन गए? आखिर कौन सी सच्चाई को छुपाई जा रही है? मैं उम्मीद करता हु कि वायरल वीडियो स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार तक जरूर पहुंची होगी। अब सवाल ये है कि डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टॉप पर कोई कार्रवाई होगी या पत्रकार को दोषी ठहरा दिया जाएगा। दरअसल पूरा मामला बच्चों से जुड़ा हुआ है। अस्पताल में कई बच्चे मध्याह्न भोजन खाने के बाद बीमार पड़ गए थे, जिसकी रिपोर्टिंग करने के लिए पत्रकार अभिषेक सदर अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल पत्रकार अभिषेक ने एलान किया है कि पीटने वाले डॉक्टर और स्टॉफ की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वो सहरसा डीएम ऑफिस के सामने अनशन पर बैठेंगे।
    1
    आखिर गुंडे डॉक्टर को कौन ठीक करेगा माननीय मंत्री निशांत कुमार जी...?
सहरसा सदर अस्पताल में प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक को देखकर डॉक्टर और स्टॉफ भगाने लगते हैं। जब पत्रकार अभिषेक फिर भी रूकने की कोशिश करते हैं । तब एक डॉक्टर आगे आता है और कहता है डॉ एसके आजाद तुम्हारा बाप है। फिर गंदे तरीके से पत्रकार अभिषेक की मेडिकल स्टॉफ पिटाई करने लगते हैं और अस्पताल से बाहर निकाल देते हैं।
पत्रकार को अस्पताल के अंदर देख डॉक्टरों की बेचैनी इतनी क्यों बढ़ गई ? वो बस एक ही मिशन में लग गए, इसे बाहर निकालो। डॉक्टर चाहते तो इस पुरे मामले को दूसरे तरीके से हैंडल किया जा सकता था।
डॉ एसके आजाद थाने को फोन कर सकते थे। पुलिस को बुला सकते थे। पर पत्रकार को देखकर डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टॉप गुंडे क्यों बन गए? आखिर कौन सी सच्चाई को छुपाई जा रही है?
मैं उम्मीद करता हु कि वायरल वीडियो स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार तक जरूर पहुंची होगी। 
अब सवाल ये है कि डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टॉप पर कोई कार्रवाई होगी या पत्रकार को दोषी ठहरा दिया जाएगा।
दरअसल पूरा मामला बच्चों से जुड़ा हुआ है। अस्पताल में कई बच्चे मध्याह्न भोजन खाने के बाद बीमार पड़ गए थे, जिसकी रिपोर्टिंग करने के लिए पत्रकार अभिषेक सदर अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल पत्रकार अभिषेक ने एलान किया है कि पीटने वाले डॉक्टर और स्टॉफ की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वो सहरसा डीएम ऑफिस के सामने अनशन पर बैठेंगे।
    user_जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक के द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरण कार्य जारी। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के ओर से राहत सामग्री वितरण कार्य विधायक प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जारी। अभी कुछ नहीं और रहेगा जारी।
    1
    मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक के द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरण कार्य जारी।
समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के ओर से राहत सामग्री वितरण कार्य विधायक प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जारी। अभी कुछ नहीं और रहेगा जारी।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.