logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर दिनांक 12 अप्रैल 2026- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत आज स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में शुरू हुई। पार्टी के पूर्व महासचिव सीताराम येचुरी के स्मृति दिवस पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। पार्टी केन्द्रीय कमिटी के पूर्व सदस्य एवं प्रखर मार्क्सवादी विद्वान एवं आज के शिक्षक बादल सरोज, पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं विधायक अजय कुमार, पार्टी जिला सचिव रामाश्रय महतो, राज्य कमिटी सदस्य शाह ज़फ़र इमाम,मनोज प्रसाद सुनील,मनोज कुमार गुप्ता एवं राम दयाल भारती,जिला सचिव मंडल सदस्य सत्य नारायण सिंह, उपेन्द्र राय, महेश कुमार, विधानचंद्र एवं राम सागर पासवान, जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, उपेन्द्र राय, रघुनाथ राय, मिथिलेश सिंह, श्याम किशोर कमल,दिनेश पासवान,भोला राय,लाला प्रसाद, अरविंद कुमार दास, जय-जय राम यादव,व्यास नंदन राय,राम बाबू पासवान,अवधेश कुमार मिश्र, शांति देवी, संगीता राय,संजू राय, सुलेखा कुमारी एवं किरण कमल तथा राम लखन महतो, प्रेमानंद सिंह,राघवेन्द्र कुमार यादव सहित सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने सीताराम येचुरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देते हुए बादल सरोज ने कहा कि वे न केवल इस देश के प्रखर मार्क्सवादी चिंतक थे बल्कि दुनिया भर के मार्क्सवादी विद्वानों में उनकी गिनती होती थी। व्यक्तिगत जीवन में अति विलक्षण प्रतिभा के धनी सीताराम येचुरी ने अपना पूरा जीवन इस देश के गरीबों और मजलूमों के लिए समर्पित कर दिए। सीताराम येचुरी का पूरा जीवन इस देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। आज के प्रशिक्षण का विषय था -मार्क्सवादी दर्शन। शिक्षक बादल सरोज ने उक्त विषय पर विस्तार से अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मार्क्स ने अपने समय के सभी दर्शनों का अध्ययन करने के पश्चात अपना सिद्धांत दिया। उन्होंने कहा कि मार्क्सवाद दर्शन कोई रूढ़िवादी विचारधारा नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक दर्शन है जो अलग अलग देशों में वहां की परिस्थितियों पर अलग-अलग ढंग से लागू होता है। बादल सरोज ने कहा कि जब तक इस धरती पर शोषण उत्पीड़न, अन्याय -अत्याचार और ना बराबरी है, मार्क्सवाद की प्रासंगिकता बनी रहेगी। प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग डेढ़ सौ चुने हुए प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता शाह ज़फ़र इमाम एवं सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा की दो सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने की। भवदीय, रामाश्रय महतो, जिला सचिव

6 hrs ago
user_DEEPAK KUMAR
DEEPAK KUMAR
Tajpur, Samastipur•
6 hrs ago

समस्तीपुर दिनांक 12 अप्रैल 2026- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत आज स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में शुरू हुई। पार्टी के पूर्व महासचिव सीताराम येचुरी के स्मृति दिवस पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। पार्टी केन्द्रीय कमिटी के पूर्व सदस्य एवं प्रखर मार्क्सवादी विद्वान एवं आज के शिक्षक बादल सरोज, पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं विधायक अजय कुमार, पार्टी जिला सचिव रामाश्रय महतो, राज्य कमिटी सदस्य शाह ज़फ़र इमाम,मनोज प्रसाद सुनील,मनोज कुमार गुप्ता एवं राम दयाल भारती,जिला सचिव मंडल सदस्य सत्य नारायण सिंह, उपेन्द्र राय, महेश कुमार, विधानचंद्र एवं राम सागर पासवान, जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, उपेन्द्र राय, रघुनाथ राय, मिथिलेश सिंह, श्याम किशोर कमल,दिनेश पासवान,भोला राय,लाला प्रसाद, अरविंद कुमार दास, जय-जय राम यादव,व्यास नंदन राय,राम बाबू पासवान,अवधेश कुमार मिश्र, शांति देवी, संगीता राय,संजू राय, सुलेखा कुमारी एवं किरण कमल तथा राम लखन महतो, प्रेमानंद सिंह,राघवेन्द्र कुमार यादव सहित सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने सीताराम येचुरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देते हुए बादल सरोज ने कहा कि वे न केवल इस देश के प्रखर मार्क्सवादी चिंतक थे बल्कि दुनिया भर के मार्क्सवादी विद्वानों में उनकी गिनती होती थी। व्यक्तिगत जीवन में अति विलक्षण प्रतिभा के धनी सीताराम येचुरी ने अपना पूरा जीवन इस देश के गरीबों और मजलूमों के लिए समर्पित कर दिए। सीताराम येचुरी का पूरा जीवन इस देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। आज के प्रशिक्षण का विषय था -मार्क्सवादी दर्शन। शिक्षक बादल सरोज ने उक्त विषय पर विस्तार से अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मार्क्स ने अपने समय के सभी दर्शनों का अध्ययन करने के पश्चात अपना सिद्धांत दिया। उन्होंने कहा कि मार्क्सवाद दर्शन कोई रूढ़िवादी विचारधारा नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक दर्शन है जो अलग अलग देशों में वहां की परिस्थितियों पर अलग-अलग ढंग से लागू होता है। बादल सरोज ने कहा कि जब तक इस धरती पर शोषण उत्पीड़न, अन्याय -अत्याचार और ना बराबरी है, मार्क्सवाद की प्रासंगिकता बनी रहेगी। प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग डेढ़ सौ चुने हुए प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता शाह ज़फ़र इमाम एवं सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा की दो सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने की। भवदीय, रामाश्रय महतो, जिला सचिव

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार में परिवर्तन राजनीतिक नहीं समाजिक होना चाहिए तभी एक बेहतर समाज का निर्माण होगा
    1
    बिहार में परिवर्तन राजनीतिक नहीं समाजिक होना चाहिए तभी एक बेहतर समाज का निर्माण होगा
    user_राकेश कुमार
    राकेश कुमार
    Local Politician सराय रंजन, समस्तीपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • महनार में ‘संकल्प ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत भाषण व चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों में खुशी
    1
    महनार में ‘संकल्प ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत भाषण व चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों में खुशी
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    8 hrs ago
  • मोहिउद्दीननगर, थाना क्षेत्र से पिस्टल लहराने वाला युवक गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के पुरब बाजार स्थित शंकर चौक से पिस्टल लहराने के शौकीन एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब किसी ने लहराते हुए देख कर पुलिस को सूचना दे डाली। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस दौड़ पड़ी और त्वरित कार्रवाई करते हुए शंकर चौक गलटोली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का पहचान शंकर चौक गलटोली के रहने वाला हेमन राय का पुत्र पंकज कुमार के रूप में कि गई है। वहीं इस घटना में पुलिस द्वारा की कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि पुरब बाजार में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच हो रही विवादों के दौरान, पंकज कुमार ने कथित रूप से पिस्टल निकालकर लहराने लगा। जिसे लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को गोपनीय रूप से दे डाली, सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाना की पुलिस ने विवाद स्थल पहुंचते ही इस मामले की छानबीन करना शुरू कर दी। उसी दरम्यान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिस्टल लहराने वाले आरोपित युवक को मौके से दबोच लिया, और तलाशी करते हुए उसके पास से एक पिस्टल बरामद कर ली। जबकि इस मामले में गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुट चुकी है कि आखिर यह हथियार उसके पास आया तो कहां से आया तथा विवाद के दौरान पिस्टल लहराने के पीछे कारण क्या था? वही इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी बिन्दुओ को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच मे जुटी में जुट चुकी है। फिलहाल पुलिस उक्त युवक के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।
    1
    मोहिउद्दीननगर,
थाना क्षेत्र से पिस्टल लहराने वाला युवक गिरफ्तार।
भेजा न्यायिक हिरासत में।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के पुरब बाजार स्थित शंकर चौक से पिस्टल लहराने के शौकीन एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब किसी ने लहराते हुए देख कर पुलिस को सूचना दे डाली।
पुलिस को सूचना मिलते ही 
पुलिस दौड़ पड़ी और त्वरित कार्रवाई करते हुए शंकर चौक गलटोली से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक का पहचान शंकर चौक गलटोली के रहने वाला हेमन राय का पुत्र पंकज कुमार के रूप में कि गई है।
वहीं इस घटना में पुलिस द्वारा की कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि पुरब बाजार में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच हो रही विवादों के दौरान, पंकज कुमार ने कथित रूप से पिस्टल निकालकर लहराने लगा। जिसे लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। 
जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को गोपनीय रूप से दे डाली, सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाना की पुलिस ने विवाद स्थल पहुंचते ही इस मामले की छानबीन करना शुरू कर दी।
उसी दरम्यान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिस्टल लहराने वाले आरोपित युवक को मौके से दबोच लिया, और तलाशी करते हुए उसके पास से एक पिस्टल बरामद कर ली।
जबकि इस मामले में गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। 
अब पुलिस यह पता लगाने में जुट चुकी है कि आखिर यह हथियार उसके पास आया तो कहां से आया तथा विवाद के दौरान पिस्टल लहराने के पीछे कारण क्या था? 
वही इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी बिन्दुओ को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच मे जुटी में जुट चुकी है।
फिलहाल पुलिस उक्त युवक के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • आर्म्स एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 262/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान मोहिउद्दीन नगर पूर्व चौक निवासी हेमन राम के 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पंकज कुमार आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
    1
    आर्म्स एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 262/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान मोहिउद्दीन नगर पूर्व चौक निवासी हेमन राम के 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक पंकज कुमार आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • लड़की को लगातार फोन करने, अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने के आरोपों के बीच जिम.... दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर स्थित फिटनेस 24 जिम से जुड़े विवाद में नया मोड़ सामने आया है। महिला थाना में दर्ज FIR और लड़की के बयान में लगाए गए आरोपों का जिम संचालक आरिफ मोहम्मद ने खंडन किया है। आरिफ मोहम्मद का कहना है कि FIR में जिस शराफत हुसैन को जिम संचालक बताया गया है, वह जिम के संचालक नहीं हैं, बल्कि जिम में व्यायाम करने के लिए आने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिटनेस 24 जिम उनके स्वामित्व में है। जिम संचालक ने यह भी कहा कि लड़की ने जिस घटना का जिक्र किया है, वह जिम के अंदर हुई ही नहीं है। उनका दावा है कि जिम पूरी तरह CCTV कैमरों से लैस है और जांच के दौरान CCTV फुटेज से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। आरिफ मोहम्मद के मुताबिक, लड़की और शराफत हुसैन दोनों जिम में एक्सरसाइज करने आते थे। दोनों के बीच मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप के जरिए क्या बातचीत हुई, यह उनका व्यक्तिगत मामला है। हालांकि, जब मामला जिम संचालक के संज्ञान में आया तो दोनों पक्षों को बैठाकर विवाद को आपसी स्तर पर सुलझाने की कोशिश की गई। जिम संचालक का आरोप है कि इसी दौरान लड़की की ओर से 10 लाख रुपये की मांग किए जाने की बात सामने आई। हालांकि, इसके बाद क्या हुआ, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं होने की बात उन्होंने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और इसमें लड़की तथा उसके कथित बॉयफ्रेंड अकरम की भूमिका होने का आरोप लगाया। वहीं, FIR में नामजद अभियुक्त शराफत हुसैन ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शराफत का दावा है कि लड़की का कथित बॉयफ्रेंड अकरम उनके मित्रवत संबंध में था और दोनों काफी समय साथ बिताते थे। शराफत के अनुसार, इसी दौरान उनके मोबाइल और व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर कुछ मैसेज भेजे गए, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। शराफत का कहना है कि विवाद बढ़ने और लड़की की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद जब उन्होंने व्हाट्सऐप देखा तो उसमें अश्लील बातचीत सामने आई। इसके बाद कथित तौर पर मामले को सुलझाने के लिए बातचीत हुई और 10 लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप शराफत ने लगाया। शराफत के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर 5 लाख रुपये का भुगतान भी किया और इसी बीच एक समझौता पत्र बनाए जाने की बात भी कही। उनका आरोप है कि जब बाकी रकम देने में विलंब हुआ तो लड़की की ओर से FIR दर्ज करा दी गई। फिलहाल इस पूरे मामले में लड़की की ओर से लगाए गए आरोप, जिम संचालक का पक्ष और FIR में नामजद अभियुक्त के दावे—तीनों अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में मामले की वास्तविक सच्चाई पुलिस जांच, CCTV फुटेज, मोबाइल एवं व्हाट्सऐप चैट और कथित समझौता पत्र की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    लड़की को लगातार फोन करने, अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने के आरोपों के बीच जिम....
दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर स्थित फिटनेस 24 जिम से जुड़े विवाद में नया मोड़ सामने आया है। महिला थाना में दर्ज FIR और लड़की के बयान में लगाए गए आरोपों का जिम संचालक आरिफ मोहम्मद ने खंडन किया है।
आरिफ मोहम्मद का कहना है कि FIR में जिस शराफत हुसैन को जिम संचालक बताया गया है, वह जिम के संचालक नहीं हैं, बल्कि जिम में व्यायाम करने के लिए आने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिटनेस 24 जिम उनके स्वामित्व में है।
जिम संचालक ने यह भी कहा कि लड़की ने जिस घटना का जिक्र किया है, वह जिम के अंदर हुई ही नहीं है। उनका दावा है कि जिम पूरी तरह CCTV कैमरों से लैस है और जांच के दौरान CCTV फुटेज से स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
आरिफ मोहम्मद के मुताबिक, लड़की और शराफत हुसैन दोनों जिम में एक्सरसाइज करने आते थे। दोनों के बीच मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप के जरिए क्या बातचीत हुई, यह उनका व्यक्तिगत मामला है। हालांकि, जब मामला जिम संचालक के संज्ञान में आया तो दोनों पक्षों को बैठाकर विवाद को आपसी स्तर पर सुलझाने की कोशिश की गई।
जिम संचालक का आरोप है कि इसी दौरान लड़की की ओर से 10 लाख रुपये की मांग किए जाने की बात सामने आई। हालांकि, इसके बाद क्या हुआ, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं होने की बात उन्होंने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और इसमें लड़की तथा उसके कथित बॉयफ्रेंड अकरम की भूमिका होने का आरोप लगाया।
वहीं, FIR में नामजद अभियुक्त शराफत हुसैन ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शराफत का दावा है कि लड़की का कथित बॉयफ्रेंड अकरम उनके मित्रवत संबंध में था और दोनों काफी समय साथ बिताते थे। शराफत के अनुसार, इसी दौरान उनके मोबाइल और व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर कुछ मैसेज भेजे गए, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।
शराफत का कहना है कि विवाद बढ़ने और लड़की की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद जब उन्होंने व्हाट्सऐप देखा तो उसमें अश्लील बातचीत सामने आई। इसके बाद कथित तौर पर मामले को सुलझाने के लिए बातचीत हुई और 10 लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप शराफत ने लगाया।
शराफत के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर 5 लाख रुपये का भुगतान भी किया और इसी बीच एक समझौता पत्र बनाए जाने की बात भी कही। उनका आरोप है कि जब बाकी रकम देने में विलंब हुआ तो लड़की की ओर से FIR दर्ज करा दी गई।
फिलहाल इस पूरे मामले में लड़की की ओर से लगाए गए आरोप, जिम संचालक का पक्ष और FIR में नामजद अभियुक्त के दावे—तीनों अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में मामले की वास्तविक सच्चाई पुलिस जांच, CCTV फुटेज, मोबाइल एवं व्हाट्सऐप चैट और कथित समझौता पत्र की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    12 hrs ago
  • तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी,प्रो, (डॉ) अमित कुमार उर्फ बच्चा राय तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी,प्रो, (डॉ) अमित कुमार उर्फ बच्चा राय
    1
    तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी,प्रो, (डॉ) अमित कुमार उर्फ बच्चा राय 
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी,प्रो, (डॉ) अमित कुमार उर्फ बच्चा राय
    user_Bihar Vaishali live
    Bihar Vaishali live
    Media company चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    21 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला परिषद सदस्या विभा देवी की ओर से राहत सामग्री वितरण कार्य अभी भी जारी। सैंकड़ों से उपर पीड़ित परिवारों को दिया गया चुरा गूर। जी हां यह ताजा समाचार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत समेत अन्य कई पंचायतों में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 22 के सदस्या विभा देवी की सौजन्य से चलाई जा रही राहत सामग्री वितरण कार्य को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में वितरण कार्य जारी है, जिसे लेकर आज प्रतिनिधि सह समाज सेवी भाई लालबाबू पासवान ने मोहिउद्दीन नगर के तैयारपुर पंचायत में सैंकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवार एवं पशुपालक किसानों के बीच सूखा राहत सामग्री का वितरण करते हुए देखा गया। जहां काफी संख्या में बाढ़ से प्रभावित लोगों ने लाभ लिया। इस दौरान श्री पासवान ने बताया कि यह सेवा आज ही नहीं बल्कि बीते कई दिनों से क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जरूरत मंद लोगों के बीच यह राहत सामग्री कार्य चलाई जा रही है और आगे भी फिलहाल जारी रहेगी। इस मौके पर श्री पासवान ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला परिषद सदस्या विभा देवी की ओर से राहत सामग्री वितरण कार्य अभी भी जारी।
सैंकड़ों से उपर पीड़ित परिवारों को दिया गया चुरा गूर।
जी हां यह ताजा समाचार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत समेत अन्य कई पंचायतों में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 22 के सदस्या विभा देवी की सौजन्य से चलाई जा रही राहत सामग्री वितरण कार्य को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में वितरण कार्य जारी है,
जिसे लेकर आज प्रतिनिधि सह समाज सेवी भाई लालबाबू पासवान ने मोहिउद्दीन नगर के तैयारपुर पंचायत में सैंकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवार एवं पशुपालक किसानों के बीच सूखा राहत सामग्री का वितरण करते हुए देखा गया।
जहां काफी संख्या में बाढ़ से प्रभावित लोगों ने लाभ लिया।
इस दौरान श्री पासवान ने बताया कि यह सेवा आज ही नहीं बल्कि बीते कई दिनों से क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में  जरूरत मंद लोगों के बीच यह राहत सामग्री कार्य चलाई जा रही है और आगे भी फिलहाल जारी रहेगी।
इस मौके पर श्री पासवान ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • महावीर मन्दिर पटना के सौजन्य से बिदुपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच अल्पाहार का हुआ वितरण
    1
    महावीर मन्दिर पटना के सौजन्य से बिदुपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच अल्पाहार का हुआ वितरण
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    8 hrs ago
  • कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक (स्व.) बशिष्ठ नारायण सिंह के पुत्र नरेन्द्र प्रसाद सिंह के कथित अपहरण के प्रयास और मारपीट के मामले में पुलिस ने सतमलपुर के ईट भट्टा एवं राज पेट्रोल के संचालक, मो. शोएब आजम को किया गिरफ्तार.
    1
    कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक (स्व.) बशिष्ठ नारायण सिंह के पुत्र नरेन्द्र प्रसाद सिंह के कथित अपहरण के प्रयास और मारपीट के मामले में पुलिस ने सतमलपुर के ईट भट्टा एवं राज पेट्रोल के संचालक, मो. शोएब आजम को किया गिरफ्तार.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.