Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में परिवर्तन राजनीतिक नहीं समाजिक होना चाहिए तभी एक बेहतर समाज का निर्माण होगा
राकेश कुमार
बिहार में परिवर्तन राजनीतिक नहीं समाजिक होना चाहिए तभी एक बेहतर समाज का निर्माण होगा
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार में परिवर्तन राजनीतिक नहीं समाजिक होना चाहिए तभी एक बेहतर समाज का निर्माण होगा1
- भगवानपुर थाना की बड़ी कार्रवाई, गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थों के साथ तस्कर गिरफ्तार1
- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल है। समस्तीपुर :-UFBU के आह्वान पर हि आज सभी सदस्यों (सभी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी) ने समस्तीपुर में भी अपनी मांगों को लेकर बैंक हड़ताल मे शामिल हुये एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर समस्तीपुर गोला रोड तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला । हमारी मुख्य मांगें (Our Demands):- 1.*Five Days Work Week( 5-दिवसीय कार्य) तुरंत लागू किया जाए।* 2. समान PLI स्कीम लागू किया जय एवं भेदभावपूर्ण PLI स्कीम को वापस लिया जाए। 3. द्विपक्षीय वार्ता: यूनियनों के साथ द्विपक्षीय चर्चा के माध्यम से PLI योजना में संशोधन किया जाए। 4. शेष मुद्दों का समाधान:- सभी लंबित एवं अवशिष्ट मुद्दों (Residual Issues) का त्वरित समाधान किया जय। इस हड़ताल में सभी सरकारी बैंकों के सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें आशुतोष कुमार, विकाश कुमार, अवध बिहारी, ब्रजेश कुमार, राजीव कुमार, ज्ञानप्रकाश कुमार, तारकेश्वर कुमार, राकेश कुमार, प्रिंस कुमार, अमित कुमार, शशि शेखर चंद्र एवं अन्य सैकड़ों बैंक अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुये।1
- समस्तीपुर में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनिया रघुकंठ मोहल्ले में गुरुवार रात एएलटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लगुनिया रघुकंठ गांव निवासी जयकरण चौधरी के पुत्र मणिकांत चौधरी के रूप में हुई है। समस्तीपुर में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनिया रघुकंठ मोहल्ले में गुरुवार रात एएलटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लगुनिया रघुकंठ गांव निवासी जयकरण चौधरी के पुत्र मणिकांत चौधरी के रूप में हुई है।1
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा। पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने एवं लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश । समस्तीपुर, 11 सितंबर 2026। जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिले में योजना के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति, प्राप्त आवेदनों, लाभुकों को योजना से जोड़ने, रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं उसके समाधान के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर के माध्यम से स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र एवं इच्छुक परिवारों को इसके लाभ के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं योजना से जुड़े आपूर्तिकर्ताओं को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा लाभुकों के आवेदन से लेकर सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना तक की प्रक्रिया को सुगम एवं समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा लाभुकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार, लाभुकों को जागरूक करने, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने, सोलर सिस्टम की स्थापना में तेजी लाने तथा विभागीय स्तर पर प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को योजना की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, समस्तीपुर, दलसिंहसराय एवं रोसड़ा सहित विद्युत विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी, योजना से जुड़े आपूर्तिकर्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.1
- वैशाली में शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक और खलासी गिरफ्तार कपड़ों के कटे-कचरे के पीछे छिपाकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, मद्यनिषेध टीम की कार्रवाई वैशाली में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पटना और वैशाली मद्यनिषेध टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महुआ रोड के बेलकुंडा चौक के पास एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को कपड़ों के कटे-कचरे के पीछे छिपाकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई में ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक छत्तीसगढ़ नंबर का बताया जा रहा है, जबकि शराब पंजाब निर्मित बताई गई है। फिलहाल टीम खेप के गंतव्य और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच कर रही है।1
- Jandah में टोटो की चपेट में आने से 11 वर्षीय अभिराज की मौत, सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया जाम Jandah में टोटो की चपेट में आने से 11 वर्षीय अभिराज की मौत, सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया जाम #वैशाली #जंदाहा #अरनिया #सड़क_हादसा #टोटो_हादसा #अभिराज_कुमार #दर्दनाक_हादसा #बिहार_न्यूज़ #जंदाहा_न्यूज़ #वैशाली_न्यूज़ #RoadAccident #VaishaliNews #JandahaNews #BiharNews #BreakingNews1
- अज्ञात चोरों ने शटर का ताला काट कपड़े दुकान में की चोरी, नगद समेत लाखों के कपड़े की हुई चोरी1