Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगवानपुर थाना की बड़ी कार्रवाई, गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थों के साथ तस्कर गिरफ्तार
Vaanishree News
भगवानपुर थाना की बड़ी कार्रवाई, गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थों के साथ तस्कर गिरफ्तार
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर पशुपालक किसानों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता, प्रभावित लोगों एवं पशुओं के लिए सरकार द्वारा व्यापक इंतजाम । समस्तीपुर, जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रभावित लोगों को भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, आवागमन एवं आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ पशुओं के लिए भी चारा, आश्रय एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में बाढ़ से कुल 2,33,212 की आबादी प्रभावित हुई है। प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वर्तमान में 121 कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं। इन कम्युनिटी किचन के माध्यम से अब तक कुल 4,22,591 मील परोसे जा चुके हैं। कम्युनिटी किचन में भोजन की गुणवत्ता एवं नियमित संचालन की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब तक 36,800 पॉलिथीन शीट्स का वितरण किया जा चुका है। आवश्यकता के अनुसार प्रभावित परिवारों को अन्य आवश्यक राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 22 मेडिकल कैंप संचालित किए जा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। पशुओं की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 17 पशु राहत कैंप/शेड संचालित किए जा रहे हैं। पशुपालकों एवं उनके पशुओं के लिए अब तक 1,044 क्विंटल पशु चारा/भूसा उपलब्ध कराया जा चुका है तथा इसका वितरण लगातार जारी है। पशुओं के उपचार के लिए 17 पशु चिकित्सा कैंप संचालित किए जा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से अब तक 2,531 पशुओं का उपचार किया जा चुका है। आवश्यकता के अनुसार पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधा एवं चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन तथा राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारू बनाए रखने के लिए 227 नावों का परिचालन तीनों प्रभावित प्रखंडों में किया जा रहा है। नावों के माध्यम से प्रभावित लोगों के आवागमन के साथ-साथ राहत सामग्री को भी जरूरतमंद क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति की लगातार समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। संबंधित पदाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का अनुश्रवण करने तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचे तथा प्रभावित लोगों एवं पशुओं को भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षित आवागमन, आश्रय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी न रहे।1
- तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी,प्रो, (डॉ) अमित कुमार उर्फ बच्चा राय तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी,प्रो, (डॉ) अमित कुमार उर्फ बच्चा राय1
- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल है। समस्तीपुर :-UFBU के आह्वान पर हि आज सभी सदस्यों (सभी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी) ने समस्तीपुर में भी अपनी मांगों को लेकर बैंक हड़ताल मे शामिल हुये एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर समस्तीपुर गोला रोड तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला । हमारी मुख्य मांगें (Our Demands):- 1.*Five Days Work Week( 5-दिवसीय कार्य) तुरंत लागू किया जाए।* 2. समान PLI स्कीम लागू किया जय एवं भेदभावपूर्ण PLI स्कीम को वापस लिया जाए। 3. द्विपक्षीय वार्ता: यूनियनों के साथ द्विपक्षीय चर्चा के माध्यम से PLI योजना में संशोधन किया जाए। 4. शेष मुद्दों का समाधान:- सभी लंबित एवं अवशिष्ट मुद्दों (Residual Issues) का त्वरित समाधान किया जय। इस हड़ताल में सभी सरकारी बैंकों के सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें आशुतोष कुमार, विकाश कुमार, अवध बिहारी, ब्रजेश कुमार, राजीव कुमार, ज्ञानप्रकाश कुमार, तारकेश्वर कुमार, राकेश कुमार, प्रिंस कुमार, अमित कुमार, शशि शेखर चंद्र एवं अन्य सैकड़ों बैंक अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुये।1
- सम्राट चौधरी अनपढ़ अपराधी के हाथ में बिहार को छोड़कर नहीं जा सकते — प्रशांत किशोर का बड़ा बयान! #सम्राटचौधरी #प्रशांतकिशोर #बिहार #बिहारराजनीति #BiharPolitics #BiharNews #PoliticalNews #BreakingNews #ViralNews #BiharDarpan24 सम्राट चौधरी अनपढ़ अपराधी के हाथ में बिहार को छोड़कर नहीं जा सकते — प्रशांत किशोर का बड़ा बयान! #सम्राटचौधरी #प्रशांतकिशोर #बिहार #बिहारराजनीति #BiharPolitics #BiharNews #PoliticalNews #BreakingNews #ViralNews #BiharDarpan241
- 72.250 किलोग्राम गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी नेपाल से तस्करी कर दो चार पहिया गाड़ी जिसमें एक डिजायर एवं एक स्पॉटो गाड़ी था में 72.250 किलोग्राम गांजा तस्करी कार्ड नेपाल से लाया जा रहा था जानकारी मिलने के बाद वैशाली के हाजीपुर में पुलिस के द्वारा जांच के दौरान उसे गाड़ी को रोका गया एवं 5 गांजा तस्करों के साथ गिरफ्तार किया गया उक्त से की जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी।1
- पटना से जमुई जाने के दौरान बख्तियारपुर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, सबनीमा विद्या प्रकाश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत बख्तियारपुर। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को पटना से जमुई जाने के क्रम में बख्तियारपुर में भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के स्वागत के लिए स्थानीय स्तर पर लोग और उनके समर्थक मौजूद रहे। दीपक प्रकाश का आज जमुई दौरा प्रस्तावित था, जहां उन्हें पंचायती राज विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना है। � Prabhat Khabar बख्तियारपुर में युवा समाजसेवी सबनीमा विद्या प्रकाश ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें जमुई दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री के स्वागत के मौके पर विशाल जी, मुन्ना जी, पंकज जी, कन्हैया जी, राजू जी और प्रिंस जी समेत अन्य स्नेहीजन और साथी भी मौजूद रहे। सभी ने मंत्री दीपक प्रकाश का आत्मीय स्वागत किया। बताया गया है कि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शुक्रवार को जमुई जिले के दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रम में निर्माणाधीन और नवनिर्मित पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण तथा पंचायती राज विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा शामिल है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जिला पदाधिकारी के साथ बैठक का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। � Prabhat Khabar बख्तियारपुर में मंत्री के स्वागत के दौरान मौजूद लोगों ने उनसे मुलाकात की और आत्मीयता के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों में उत्साह नजर आया।1
- समस्तीपुर में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनिया रघुकंठ मोहल्ले में गुरुवार रात एएलटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लगुनिया रघुकंठ गांव निवासी जयकरण चौधरी के पुत्र मणिकांत चौधरी के रूप में हुई है। समस्तीपुर में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनिया रघुकंठ मोहल्ले में गुरुवार रात एएलटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लगुनिया रघुकंठ गांव निवासी जयकरण चौधरी के पुत्र मणिकांत चौधरी के रूप में हुई है।1
- तेज प्रताप के करीबी अविनाश यादव की पिटाई का वीडियो वायरल, चिल्लाता रहा! 😱🔥 #TejPratapYadav #AvinashYadav #ViralVideo #BiharNews #BreakingNews #BiharPolitics #RJD #TejPratap #ViralNews #LatestNews #BiharDarpan24 तेज प्रताप के करीबी अविनाश यादव की पिटाई का वीडियो वायरल, चिल्लाता रहा! 😱🔥 #TejPratapYadav #AvinashYadav #ViralVideo #BiharNews #BreakingNews #BiharPolitics #RJD #TejPratap #ViralNews #LatestNews #BiharDarpan241
- कांग्रेसी नेताओं ने किया बाढ़ पिड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण *प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत नयागांव पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत के बाद पीड़ितों के बीच कांग्रेस सेवा दल प्रदेश कमिटी से जुड़े रोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने वैशाली जिला कांग्रेस कमिटी ग्रामीण के अध्यक्ष रंजीत पंडित एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत कुमार वर्मा के सहयोग से सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर वैशाली जिला अध्यक्ष रंजीत पंडित ने सेवा दल के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस सेवा दल हमेशा विपरीत परिस्थितियों में पीड़ित लोगों के साथ खड़ा रहा है। बाढ़ की इस कठिन घड़ी में सेवा दल द्वारा राहत सामग्री पहुंचाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि नया गांव पूर्वी एवं पश्चिमी के बाढ़ पीड़ितों को सरकार पर्याप्त राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराए, ताकि लोग जल्द सामान्य जीवन जी सकें। कांग्रेस सेवा दल के रोहित कुमार ने कहा कि सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास जी के निर्देश पर आज वैशाली, बेगूसराय एवं खगड़िया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति काफी दयनीय है। सरकार को राहत और बचाव कार्य में तेजी लानी चाहिए। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत कुमार वर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्यामनंदन राय ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल द्वारा नया गांव पूर्वी एवं पश्चिमी में सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हैं। इस मौके पर देसरी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक कुमार, समाजसेवी श्यामनंदन राय, सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सिकंदर आलम, संजीव कुमार यादव, सुबोध पासवान, प्रदीप कुमार, दिनेश राय सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता राहत सामग्री वितरण में शामिल रहे।1