पटना से जमुई जाने के दौरान बख्तियारपुर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, सबनीमा विद्या प्रकाश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत बख्तियारपुर। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को पटना से जमुई जाने के क्रम में बख्तियारपुर में भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के स्वागत के लिए स्थानीय स्तर पर लोग और उनके समर्थक मौजूद रहे। दीपक प्रकाश का आज जमुई दौरा प्रस्तावित था, जहां उन्हें पंचायती राज विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना है। � Prabhat Khabar बख्तियारपुर में युवा समाजसेवी सबनीमा विद्या प्रकाश ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें जमुई दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री के स्वागत के मौके पर विशाल जी, मुन्ना जी, पंकज जी, कन्हैया जी, राजू जी और प्रिंस जी समेत अन्य स्नेहीजन और साथी भी मौजूद रहे। सभी ने मंत्री दीपक प्रकाश का आत्मीय स्वागत किया। बताया गया है कि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शुक्रवार को जमुई जिले के दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रम में निर्माणाधीन और नवनिर्मित पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण तथा पंचायती राज विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा शामिल है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जिला पदाधिकारी के साथ बैठक का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। � Prabhat Khabar बख्तियारपुर में मंत्री के स्वागत के दौरान मौजूद लोगों ने उनसे मुलाकात की और आत्मीयता के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों में उत्साह नजर आया।
पटना से जमुई जाने के दौरान बख्तियारपुर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, सबनीमा विद्या प्रकाश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत बख्तियारपुर। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को पटना से जमुई जाने के क्रम में बख्तियारपुर में भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के स्वागत के लिए स्थानीय स्तर पर लोग और उनके समर्थक मौजूद रहे। दीपक प्रकाश का आज जमुई दौरा प्रस्तावित था, जहां उन्हें पंचायती राज विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना है। � Prabhat Khabar बख्तियारपुर में युवा समाजसेवी सबनीमा विद्या प्रकाश ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें जमुई दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री के स्वागत के मौके पर विशाल जी, मुन्ना जी, पंकज जी, कन्हैया जी, राजू जी और प्रिंस जी समेत अन्य स्नेहीजन और साथी भी मौजूद रहे। सभी ने मंत्री दीपक प्रकाश का आत्मीय स्वागत किया। बताया गया है कि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शुक्रवार को जमुई जिले के दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रम में निर्माणाधीन और नवनिर्मित पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण तथा पंचायती राज विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा शामिल है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जिला पदाधिकारी के साथ बैठक का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। � Prabhat Khabar बख्तियारपुर में मंत्री के स्वागत के दौरान मौजूद लोगों ने उनसे मुलाकात की और आत्मीयता के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों में उत्साह नजर आया।
- पटना से जमुई जाने के दौरान बख्तियारपुर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, सबनीमा विद्या प्रकाश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत बख्तियारपुर। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को पटना से जमुई जाने के क्रम में बख्तियारपुर में भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के स्वागत के लिए स्थानीय स्तर पर लोग और उनके समर्थक मौजूद रहे। दीपक प्रकाश का आज जमुई दौरा प्रस्तावित था, जहां उन्हें पंचायती राज विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना है। � Prabhat Khabar बख्तियारपुर में युवा समाजसेवी सबनीमा विद्या प्रकाश ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें जमुई दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री के स्वागत के मौके पर विशाल जी, मुन्ना जी, पंकज जी, कन्हैया जी, राजू जी और प्रिंस जी समेत अन्य स्नेहीजन और साथी भी मौजूद रहे। सभी ने मंत्री दीपक प्रकाश का आत्मीय स्वागत किया। बताया गया है कि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शुक्रवार को जमुई जिले के दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रम में निर्माणाधीन और नवनिर्मित पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण तथा पंचायती राज विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा शामिल है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जिला पदाधिकारी के साथ बैठक का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। � Prabhat Khabar बख्तियारपुर में मंत्री के स्वागत के दौरान मौजूद लोगों ने उनसे मुलाकात की और आत्मीयता के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों में उत्साह नजर आया।1
- एनटीपीसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में दिवंगत व्यवसायी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भानू बाबू के घर में हथियारबंद बदमाशों द्वारा करीब एक करोड़ रुपये की लूट किए जाने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, बदमाशों ने घर की एक बुजुर्ग महिला को बंधक बना लिया और करीब रात 11 बजे घर में प्रवेश किया। लगभग दो घंटे तक घर में लूटपाट करने के बाद बदमाश रात करीब 1 बजे वहां से निकल गए। परिजनों का दावा है कि सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना में स्थानीय लोगों की मिलीभगत हो सकती है। उनके अनुसार, कुछ दिन पहले भी ईंट-भट्ठे में बनी एक झोपड़ी में आग लगा दी गई थी।बताया जाता है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भोनू बाबू बाढ़ क्षेत्र के चर्चित व्यवसायी थे। उनका ईंट-भट्ठा, पेट्रोल पंप समेत कई व्यवसाय थे। उनका इकलौता बेटा कमांडेंट के पद पर कार्यरत है और घटना की सूचना मिलने के बाद अभी तक घर नहीं पहुंच पाया था।वहीं, बंधक बनाए जाने के दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और FSL जांच के बाद घटना से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।1
- एक दिया प्रधानमंत्री मोदी के नाम’ से सजी बाढ़ भाजपा की प्रेस वार्ता में गरमाई अनुमंडलीय अस्पताल की सियासत, पत्रकारों ने गिनाईं अस्पताल की एक-एक कमी तो विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने भी खोला जवाबों का पिटारा, चिकित्सक और जनप्रतिनिधि दोनों की भूमिका में हर सवाल का दिया सिलसिलेवार उत्तर1
- मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना बंद करो! प्रशांत किशोर को BJP प्रवक्ता की खुली चेतावनी? 🔥 #प्रशांतकिशोर #BiharPolitics #BJP #BiharNews #PoliticalNews #ViralNews मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना बंद करो! प्रशांत किशोर को BJP प्रवक्ता की खुली चेतावनी? 🔥 #प्रशांतकिशोर #BiharPolitics #BJP #BiharNews #PoliticalNews #ViralNews1
- वैशाली में शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक और खलासी गिरफ्तार कपड़ों के कटे-कचरे के पीछे छिपाकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, मद्यनिषेध टीम की कार्रवाई वैशाली में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पटना और वैशाली मद्यनिषेध टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महुआ रोड के बेलकुंडा चौक के पास एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को कपड़ों के कटे-कचरे के पीछे छिपाकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई में ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक छत्तीसगढ़ नंबर का बताया जा रहा है, जबकि शराब पंजाब निर्मित बताई गई है। फिलहाल टीम खेप के गंतव्य और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच कर रही है।1
- Jandah में टोटो की चपेट में आने से 11 वर्षीय अभिराज की मौत, सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया जाम Jandah में टोटो की चपेट में आने से 11 वर्षीय अभिराज की मौत, सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया जाम #वैशाली #जंदाहा #अरनिया #सड़क_हादसा #टोटो_हादसा #अभिराज_कुमार #दर्दनाक_हादसा #बिहार_न्यूज़ #जंदाहा_न्यूज़ #वैशाली_न्यूज़ #RoadAccident #VaishaliNews #JandahaNews #BiharNews #BreakingNews1
- रात होते ही बंद हो जाती है मॉडल अस्पताल की लिफ्ट, सीढ़ियों के गेट पर ताला आपात स्थिति में मरीजों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल, अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था पर भी सवालिया निशान बिहारशरीफ। बिहारशरीफ स्थित मॉडल अस्पताल की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मरीजों और उनके परिजनों के अनुसार, देर रात अस्पताल की लिफ्ट बंद कर दी जाती है। ऐसे में ऊपरी मंजिल से नीचे आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है कि लिफ्ट बंद होने के बाद जब लोग सीढ़ियों के रास्ते नीचे आने का प्रयास करते हैं, तो सीढ़ी से नीचे उतरने के बाद गेट पर बड़े आकार की जंजीर और ताला लगा होने की बात सामने आती है। इससे लोगों में यह चिंता बनी रहती है कि रात के समय यदि अस्पताल में अचानक कोई आपात स्थिति उत्पन्न हो जाए और मरीजों को तत्काल बाहर निकालने की जरूरत पड़े, तो ऐसी स्थिति में सुरक्षित और सुगम निकासी कैसे होगी। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि रात के समय अस्पताल में व्यवस्था की निगरानी को लेकर भी पर्याप्त गंभीरता नहीं बरती जाती। उनका कहना है कि देर रात अस्पताल उपाधीक्षक या प्रबंधक की मौजूदगी नहीं रहने से सुरक्षा व्यवस्था मुख्य रूप से तैनात गार्ड के भरोसे रहती है। मॉडल अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में रात के समय लिफ्ट और आपातकालीन निकासी की व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने मांग की है कि अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच कराकर रात में लिफ्ट संचालन, सीढ़ियों के गेट और आपातकालीन निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करे, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में मरीजों की जान जोखिम में न पड़े।1
- बाढ़ अनुमंडल के एकडंगा पंचायत स्थित मोगलचक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्कूल जाने के लिए रस्सी के सहारे लोहे के पीपा पर नदी पार करना पड़ता है। मोगलचक प्राथमिक विद्यालय के पास बाढ़ में महाने नदी उफान पर रहती है। आजादनगर गांव में दलितों की बस्ती से महाने नदी पार कर कई बच्चे यहां स्कूल पढ़ने आते हैं। बच्चे घर से समय पर स्कूल के लिए निकलते हैं, लेकिन महाने नदी पार करने में रोज देर हो जाती है। कभी लोहे का पीपा नदी के दूसरी तरह लगा होता है, तब उन्हें काफी देर तक पीपा के इस तरफ आने का इंतजार करना पड़ता है। फिर बच्चों को रस्सी खींचकर लोहे के पीपा से महाने नदी पार कर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार नदी पार करने के दौरान बच्चे लोहे का पीपा अनबैलेंस होने से नदी की धारा में गिर भी चुके हैं। बच्चों को रोज जान जोख़िम में डालकर रस्सी के सहारे नदी पार करना पड़ता है।1