Shuru
Apke Nagar Ki App…
आयुर्वेद सबसे तेज आयुर्वेद में है दम अथर्व आयुर्वेद एंड पंचकर्म सेंटर पतंजलि आरोग्य केंद्र स्टेट बैंक के पास बिरसिंहपुर पाली 093401 19449 नोट ऑनलाइन कंसल्टेशन उपलब्ध है
सतीश पांडे मध्य प्रदेश
आयुर्वेद सबसे तेज आयुर्वेद में है दम अथर्व आयुर्वेद एंड पंचकर्म सेंटर पतंजलि आरोग्य केंद्र स्टेट बैंक के पास बिरसिंहपुर पाली 093401 19449 नोट ऑनलाइन कंसल्टेशन उपलब्ध है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आयुर्वेद सबसे तेज आयुर्वेद में है दम अथर्व आयुर्वेद एंड पंचकर्म सेंटर पतंजलि आरोग्य केंद्र स्टेट बैंक के पास बिरसिंहपुर पाली 093401 19449 नोट ऑनलाइन कंसल्टेशन उपलब्ध है1
- संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की लापरवाही उजागर,क्षमता से दोगुने बच्चों को ढो रहीं स्कूल बसें, आरटीओ ने तीन बसें कीं जब्त संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की लापरवाही उजागर,क्षमता से दोगुने बच्चों को ढो रहीं स्कूल बसें, आरटीओ ने तीन बसें कीं जब्त उमरिया तपस गुप्ता जिले के बिरसिंहपुर पाली संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र (एसजीटीपीएस) के अधीन संचालित स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा से कथित तौर पर गंभीर खिलवाड़ का मामला सामने आया है। परिवहन विभाग की कार्रवाई में पक्षीराज की तीन स्कूल बसों को अपने कब्जे में लिया गया। जांच के दौरान सामने आया कि जिन बसों की बैठने की क्षमता लगभग 55 से 60 बच्चों की थी, उनमें प्रतिदिन 100 से अधिक बच्चों को बैठाकर स्कूल लाया और ले जाया जा रहा था। इस मामले ने बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत केंद्र के प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार ये बसें संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए संचालित की जा रही थीं। लंबे समय से बसों में क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर आरटीओ विभाग ने निरीक्षण किया, जिसमें नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर तत्काल कार्रवाई की गई। आरटीओ अधिकारी राम दुबे की मौजूदगी में तीनों बसों को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि बसों में ओवरलोडिंग इतनी अधिक थी कि बच्चों को सीट तक उपलब्ध नहीं हो रही थी और कई बच्चों को खड़े होकर या अत्यंत असुरक्षित स्थिति में यात्रा करनी पड़ती थी। यदि किसी दिन सड़क पर दुर्घटना हो जाती तो उसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का रोजाना इस तरह परिवहन होना केवल परिवहन नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ सीधा समझौता है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बसों की क्षमता निर्धारित है, तब प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था क्यों नहीं की और आखिर इतने लंबे समय तक यह व्यवस्था बिना किसी प्रभावी निगरानी के कैसे चलती रही। इस कार्रवाई के बाद संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा किसी भी संस्था की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन यहां सुविधा और व्यवस्था के नाम पर बच्चों को जोखिम में डाला गया। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। फिलहाल परिवहन विभाग ने तीनों बसों को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कार्रवाई केवल बसों तक सीमित रहेगी या फिर बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधन की जवाबदेही भी तय की जाएगी।2
- शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मजमानी कला में प्रभारी प्राचार्य (हरीश रौतेल) एवं शिक्षकों द्वारा छात्रों की फीस में डाका *शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मजमानी कला मे प्रभारी प्राचार्य (हरीश रौतेल) एवं शिक्षकों द्वारा छात्रों की फीस मे डाका डाला गया। मामला सन 2025 का है, संभल योजना एवं आय जाति से सरकार द्वारा छात्रों को फीस मे जो छूट मिलती है उस छूट से बच्चे वंचित, किसी छात्र को एक हजार लौटाया गया तो किसी छात्र को पैसे लौटाए ही नहीं गए जब सूचना के अधिकार द्वारा जानकारी मांगी गई तो आनन फानन मे छात्रों को अंक सूची दिए और फीस छूट वाली सूची मे साइन करा लिए गए जब बच्चो से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमें 1000रु 1200₹ किसी ने बताया की हमें एक ₹भी नहीं लौटाए गए शिक्षक कृष्ण पाल टेकाम से पूछने पर बताया गया कि बच्चो को छूट दी गई राशि नवम्बर दिसंबर 2025मे ही दे दी गई थी जोकि प्राचार्य द्वारा rti के माध्यम सत्यापित प्रति प्राप्त हुई है, परन्तु बच्चो का कहना है हमें छूट कि राशि 1000₹, 60₹, 1200₹जून माह 2026 मे शिक्षक द्वारा प्राप्त हुई दसवीं क़ी फीस बलराम पड़वार एवं 12वीं क़ी फीस कृष्णपाल टेकाम द्वारा ली गई व वापस क़ी गई,अब ये देखना है कि आदिवासी गांव के बच्चों के साथ क्या न्याय किया जाता है या प्रशासन मौन रहता है1
- *शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मजमानी कला मे प्रभारी प्राचार्य (हरीश रौतेल) एवं शिक्षकों द्वारा छात्रों की फीस मे डाका डाला गया* *शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मजमानी कला मे प्रभारी प्राचार्य (हरीश रौतेल) एवं शिक्षकों द्वारा छात्रों की फीस मे डाका डाला गया* मामला सन 2025 का है, संभल योजना एवं आय जाति से सरकार द्वारा छात्रों को फीस मे जो छूट मिलती है उस छूट से बच्चे वंचित, किसी छात्र को एक हजार लौटाया गया तो किसी छात्र को पैसे लौटाए ही नहीं गए जब सूचना के अधिकार द्वारा जानकारी मांगी गई तो आनन फानन मे छात्रों को अंक सूची दिए और फीस छूट वाली सूची मे साइन करा लिए गए जब बच्चो से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमें 1000रु 1200₹ किसी ने बताया की हमें एक ₹भी नहीं लौटाए गए शिक्षक कृष्ण पाल टेकाम से पूछने पर बताया गया कि बच्चो को छूट दी गई राशि नवम्बर दिसंबर 2025मे ही दे दी गई थी जोकि प्राचार्य द्वारा rti के माध्यम सत्यापित प्रति प्राप्त हुई है, परन्तु बच्चो का कहना है हमें छूट कि राशि 1000₹, 60₹, 1200₹जून माह 2026 मे शिक्षक द्वारा प्राप्त हुई दसवीं क़ी फीस बलराम पड़वार एवं 12वीं क़ी फीस कृष्णपाल टेकाम द्वारा ली गई व वापस क़ी गई,अब ये देखना है कि आदिवासी गांव के बच्चों के साथ क्या न्याय किया जाता है या प्रशासन मौन रहता है2
- शहडोल से पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट:-शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल में बच्चों से कराई गई सफाई, #mstodaynews #SchoolEducation #ViralVideo #GovernmentSchool #EducationSystem #PrimarySchool #Students #BreakingNews #EducationNews #IndiaNews1
- सोहागपुर कल रात विवाद मामले में शहडोल पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा1
- जनसुनवाई में उठे शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी के मुद्दे; 49 आवेदनों पर अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश जनसुनवाई में उठे शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी के मुद्दे; 49 आवेदनों पर अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी ने अधिकारियों से कहा— हर शिकायत का समय-सीमा में निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें डिंडौरी, जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में 49 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें शिक्षा, विद्युत, आंगनबाड़ी, मानदेय भुगतान और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे। सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागों को समय-सीमा में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अतिथि शिक्षक भर्ती की जांच के निर्देश एकीकृत माध्यमिक शाला धमनी में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत सामने आई। आवेदन में भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रसोइयों के लंबित मानदेय का मामला कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यरत रसोइया मंजूलता, सिया बाई एवं दुर्गी बाई बर्मन ने जनवरी से मई 2026 तक का लंबित मानदेय दिलाने की मांग रखी। आर्थिक परेशानियों का हवाला देते हुए किए गए आवेदन पर संबंधित विभाग को शीघ्र परीक्षण कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी भवन और मूलभूत सुविधाओं की मांग ग्राम मूसामुण्डी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी कच्चे भवनों में संचालित हो रही हैं, जहां बच्चों के लिए शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस पर संबंधित विभाग को स्थल का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 15 दिनों से अंधेरे में गांव, बिजली बहाल करने के निर्देश ग्राम मैनपुरी नीचे टोला के ग्रामीणों ने बताया कि 13 जुलाई 2026 से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री को तत्काल ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच ने सामुदायिक शौचालय के सामने बने टीनशेड यात्री प्रतीक्षालय को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग भी जनसुनवाई में रखी। प्रशासन का स्पष्ट संदेश जनसुनवाई के समापन पर सीईओ जिला पंचायत ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित राहत और शासन की सेवाओं का प्रभावी लाभ दिलाने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रशासन ने दोहराया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।3
- *महाविद्यालयों के लिए बस सुविधा की मांग को लेकर NSUI जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर महोदया को सौंपा ज्ञापन* *लगातार छात्र छात्राओं को हो रही परेशानी हुई अब सहन के पार है जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर* उमरिया -भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया के जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के द्वारा जिले के शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं के निराकरण को लेकर श्रीमान कलेक्टर महोदया जी से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग महाविद्यालयों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने की रखी गई। ज्ञापन में कहा गया कि उमरिया जिला मुख्यालय से लगभग 6–7 किलोमीटर दूर संचालित आदर्श महाविद्यालय तक आने-जाने के लिए छात्रों, विशेषकर छात्राओं को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिवहन सुविधा के अभाव में कई विद्यार्थी नियमित रूप से महाविद्यालय नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी पढ़ाई और परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहे हैं। NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि शिक्षा का अधिकार तभी सार्थक होगा जब विद्यार्थियों को महाविद्यालय तक सुरक्षित और सुगम परिवहन उपलब्ध हो। उन्होंने प्रशासन से बस सुविधा सहित रिक्त प्राध्यापकों की नियुक्ति, नियमित कक्षाओं का संचालन, पुस्तकालय एवं आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कलेक्टर महोदया ने NSUI जिला अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लिया जाएगा तथा उनका जल्द से जल्द निराकरण कराया जाएगा। NSUI ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करते हुए छात्रों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करेगा, जिससे जिले के हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।2