Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद मुजफ्फरनगर के समाजवादी पार्टी केकार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर हुई शुरू। जिला कार्यकारिणी व सपा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों सहित जिले के वरिष्ठ नेता आगामी कार्यक्रमों पर कर रहे मंथन
Khulasha news
जनपद मुजफ्फरनगर के समाजवादी पार्टी केकार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर हुई शुरू। जिला कार्यकारिणी व सपा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों सहित जिले के वरिष्ठ नेता आगामी कार्यक्रमों पर कर रहे मंथन
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Anuj Gangwaliya1
- मुजफ्फरनगर: 13 अप्रैल को होगी सीएम योगी की विशाल जनसभा, रोजगार मेले का भी उद्घाटन मुजफ्फरनगर जनपद में होने वाली मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा की तारीख में बदलाव किया गया है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अप्रैल के स्थान पर 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। इस दौरान वे शहर के प्रदर्शनी मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को खास बनाने के लिए राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के सुप्रीमो जयंत चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की यह संयुक्त जनसभा क्षेत्र की राजनीति में अहम संदेश देने वाली मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ की यह पहली जनसभा होगी, जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रोजगार मेले का भी उद्घाटन करेंगे। इस मेले के माध्यम से लगभग 5000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे जिले के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि जनसभा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। मुजफ्फरनगर में होने वाली यह जनसभा राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिस पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।1
- बसपा उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली मुजफ्फरनगर कार्यालय पहुंचे कर की चुनाव तो लेकर की एहम बैठक1
- सनसनीखेज़ खबर – सहारनपुर में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप! करीब 20 लोगो नें निहत्थे सोते परिवार पर अचानक किया जानलेवा हमला, एक दर्जन के करीब महिला पुरुष हुए है घायल, एक का आई सी यू मे उपचार जारी! सहारनपुर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक परिवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि थाना नागल क्षेत्र के गांव फतेहपुर कला निवासी पीड़ित परिवार ने शिकायत में बताया कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को रात करीब 12 बजे, जब परिवार घर में सो रहा था, तभी गांव के ही कुछ दबंग लोग अचानक घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि— पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद थाना नागल पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित पक्ष को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। परिवार ने अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल ये उठता है क्या सहारनपुर में कानून का डर पुलिस की सक्रियता के बावजूद दबंगो के दिमाग़ मे खत्म हो चुका है? क्या पीड़ितों को न्याय मिलेगा या दबंगों का दबदबा यूं ही चलता रहेगा? फिलहाल पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है, लेकिन यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक दबंगो का आतंक बरकरार है और आरोपी लगातार एक बार फिर पीड़ित पक्ष को निशाना बना सकता है! इसलिए समय रहते किसी बड़ी घटना से पहले नांगल पुलिस को आरोपियों के ऊपर सख्त कार्यवाही अमल मे लानी चाहिए!4
- बसपा के प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली पहुंचे मुजफ्फरनगर कार्यालय पर चुनाव तो लेकर की एहम बैठक1
- मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस ने वांछित/वारंटी अभियान के तहत मेहराज पुत्र जमील (ग्राम पावटी खुर्द) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर अपनी माँ व वादी अमीर आलम के भाई शुऐब पर चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुँचाने का आरोप था। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया और प्रकरण में धारा 115(2)/118(1)/109(1) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी में उ0नि0 श्री गोविन्द चौधरी, हे0का0 अजीत सिंह और हे0का0 सोनू सिरौही शामिल रहे।1
- मुजफ्फरनगर: अपहरण कर हत्या के मामले में 3 को फांसी, 1 को 7 साल की सजा मुजफ्फरनगर पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन की मजबूत पैरवी के चलते अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे/एफटीसी-03 न्यायालय ने अपहरण कर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के मामले में तीन आरोपियों को मृत्युदंड व अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं, साक्ष्य मिटाने में सहयोग करने वाले एक अन्य आरोपी को 7 वर्ष के कठोर कारावास और जुर्माने से दंडित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन और मजबूत पैरवी के कारण आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई गई।1
- 14 अप्रैल को सैक्टर स्तर पर समाजवादी पार्टी मनाएगी डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती प्रत्येक बूथ पर सपा की मजबूत यूथ टीम चुनावी रणनीति को तैयार.ज़िया चौधरी, समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी के संचालन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक सैक्टर पर पूरे धूमधाम से मनाते हुए संविधान की रक्षा की शपथ एवं भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगे। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा व सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्येक बूथ पर समाजवादी पार्टी की मजबूत टीम बनाकर सपा के प्रचार प्रसार की कमान संभाले। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल की भीमराव अंबेडकर जयंती को समाजवादी पार्टी पूरे जिले में धूमधाम से मनाकर पीडीए को संविधान की रक्षा के लिए जागृत करेगी। मासिक बैठक में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक प्रदेश सचिव मौलाना मौहम्मद मुस्तफा का स्वागत किया गया। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन के बड़े भाई जिशान अहमद व भाभी के विगत दिनों हुए निधन पर समाजवादी पार्टी द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उनको संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मासिक बैठक को सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप,जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह, चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,आमिर कासिम एडवोकेट,रमेश चंद शर्मा, रविकांत त्यागी, अतहर हसन,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू,सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मौहम्मद नज़र,प्रदेश सचिव मौलाना मौहम्मद मुस्तफा, सपा नेता असद पाशा,सलीम मलिक, डॉ इसरार अल्वी सपा अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज़ कुरैशी,सपा विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य,सत्यदेव शर्मा,अविनाश कपिल,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह एडवोकेट, लोकेंद्र कुमार सिमरथी, डॉ मोनिका सिंह,बालेंद्र मौर्य,पवन पाल, सलमान त्यागी,सत्यवीर त्यागी,बालमुकुंद ग्रेड,फिरोज अंसारी,डॉ अली शेर अंसारी, डॉ शाहनवाज,सागर कश्यप,रेशु शर्मा एडवोकेट, यशपाल चौधरी,तरुण सौदे एडवोकेट,पंकज सैनी, अफजाल अहमद, रजनीश यादव,युधिष्ठिर पहलवान, अनुज कुमार गुर्जर,सैयद मौहम्मद मेंहदी,सपा सभासद सुंदर सिंह,मीर हसन,गगन महावी,अनेश उपाध्याय, सरदार गुलजार सिंह,सरदार प्रेमपाल सिंह,हाजी गुफरान, रजनीश यादव,पवन पाल, मंगल सिंह गुर्जर,राजेंद्र चौहान,इमरान खान एडवोकेट,सतीश चंद जैन, हनीफ इदरीसी,अनुराग पाल,फरमान अंसारी मोनू, शाहिद गौड,रविन्द्र गुर्जर, गफ्फार राणा, श्याम सुंदर,जितेंद्र कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1