logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद रायबरेली के बछरांवां क्षेत्र में दबिश के दौरान 36 लीटर शराब व 150 किलो लहन बरामद रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य मय हमराह टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई। आबकारी टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना बछरावां अंतर्गत संदिग्ध ग्राम पश्चिम गाँव, शेरा बरौला एवं बद्री प्रसाद का पुरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 36 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 150 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

4 hrs ago
user_Vijay Shukla
Vijay Shukla
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जनपद रायबरेली के बछरांवां क्षेत्र में दबिश के दौरान 36 लीटर शराब व 150 किलो लहन बरामद रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य मय हमराह टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई। आबकारी टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना बछरावां अंतर्गत संदिग्ध ग्राम पश्चिम गाँव, शेरा बरौला एवं बद्री प्रसाद का पुरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 36 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 150 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी में नर्सिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों के हंगामे के बाद भारी पुलिस बल तैनात अमेठी के संजय गांधी अस्पताल नर्सिंग कॉलेज में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल के कमरे में मौत हो गई। घटना के बाद से ही कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल है और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का गंभीर आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और कॉलेज प्रशासन ने बिना उनकी सहमति या सूचना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ​घटना की सूचना मिलते ही मृतका के स्वजन अस्पताल पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही तथा साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। परिजनों का कहना है कि उन्हें कॉलेज प्रशासन की तरफ से पहले सही जानकारी नहीं दी गई और जब वे पहुंचे, तो छात्रा का शव पहले ही पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था। इस मनमानी कार्रवाई से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। ​मौके की नजाकत को भांपते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज के कर्मचारियों और अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके ।
    1
    अमेठी में नर्सिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों के हंगामे के बाद भारी पुलिस बल तैनात


अमेठी के संजय गांधी अस्पताल नर्सिंग कॉलेज में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल के कमरे में मौत हो गई। घटना के बाद से ही कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल है और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का गंभीर आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और कॉलेज प्रशासन ने बिना उनकी सहमति या सूचना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
​घटना की सूचना मिलते ही मृतका के स्वजन अस्पताल पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही तथा साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। परिजनों का कहना है कि उन्हें कॉलेज प्रशासन की तरफ से पहले सही जानकारी नहीं दी गई और जब वे पहुंचे, तो छात्रा का शव पहले ही पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था। इस मनमानी कार्रवाई से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया।
​मौके की नजाकत को भांपते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज के कर्मचारियों और अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके ।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya
    1
    Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लद्दाख में 36 रॉक डैम्स से बदलेगी खेती की तस्वीर: सिंधु जल पर भारत का मास्टरस्ट्रोक, पाक में हलचल लद्दाख में 36 रॉक डैम्स से बदलेगी खेती की तस्वीर: सिंधु जल पर भारत का मास्टरस्ट्रोक, पाक में हलचल हो रहा है
    1
    लद्दाख में 36 रॉक डैम्स से बदलेगी खेती की तस्वीर: सिंधु जल पर भारत का मास्टरस्ट्रोक, पाक में हलचल


लद्दाख में 36 रॉक डैम्स से बदलेगी खेती की तस्वीर: सिंधु जल पर भारत का मास्टरस्ट्रोक, पाक में हलचल हो रहा है
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सलाखों के पीछे भाइयों की कलाई पर सजी राखी, भावुक हुईं बहनें रायबरेली। जिला कारागार में रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें जेल परिसर पहुंचीं। लंबे इंतजार के बाद जब बहनों को भाइयों से मिलने और राखी बांधने का अवसर मिला तो कई बहनों की आंखें नम हो गईं। जेल प्रशासन की ओर से दूर-दराज से आने वाली बहनों की सुविधा को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए। परिसर में पेयजल, जलपान और छाया की व्यवस्था की गई। भीड़ और गर्मी को देखते हुए मेडिकल कैंप भी लगाया गया, ताकि किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार मिल सके। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह और जेलर हिमांशु रौतेला ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और राखी बांधने पहुंची बहनों का हालचाल जाना। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प दोहराया। इस दौरान पूरे जिला कारागार परिसर में भावनाओं का माहौल रहा। सलाखों के बीच भी रक्षाबंधन के पर्व ने भाई-बहन के रिश्ते की गर्माहट और अपनापन महसूस कराया।
    1
    सलाखों के पीछे भाइयों की कलाई पर सजी राखी, भावुक हुईं बहनें
रायबरेली। जिला कारागार में रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें जेल परिसर पहुंचीं। लंबे इंतजार के बाद जब बहनों को भाइयों से मिलने और राखी बांधने का अवसर मिला तो कई बहनों की आंखें नम हो गईं।
जेल प्रशासन की ओर से दूर-दराज से आने वाली बहनों की सुविधा को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए। परिसर में पेयजल, जलपान और छाया की व्यवस्था की गई। भीड़ और गर्मी को देखते हुए मेडिकल कैंप भी लगाया गया, ताकि किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार मिल सके।
जेल अधीक्षक प्रभात सिंह और जेलर हिमांशु रौतेला ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और राखी बांधने पहुंची बहनों का हालचाल जाना। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प दोहराया।
इस दौरान पूरे जिला कारागार परिसर में भावनाओं का माहौल रहा। सलाखों के बीच भी रक्षाबंधन के पर्व ने भाई-बहन के रिश्ते की गर्माहट और अपनापन महसूस कराया।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला किया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
    1
    कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला किया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज के मलाक चौधरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई गोदाम से करीब 70 कुंतल संदिग्ध मिठाइयां बरामद → खोवा, छेना, बेसन और तैयार मिठाइयों का मिला भारी भंडार → दो लोग गिरफ्तार मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए → रक्षाबंधन तक मिलावटखोरों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान ▲ त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप ! रक्षाबंधन से पहले मिलावटी मिठाइयों की बड़ी खेप पकड़ी!
    1
    प्रयागराज के मलाक चौधरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई गोदाम से करीब 70 कुंतल संदिग्ध मिठाइयां बरामद → खोवा, छेना, बेसन और तैयार मिठाइयों का मिला भारी भंडार → दो लोग गिरफ्तार मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए → रक्षाबंधन तक मिलावटखोरों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान ▲ त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप !
रक्षाबंधन से पहले मिलावटी मिठाइयों की बड़ी खेप पकड़ी!
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • झारखंड के हजारीबाग जिला में भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद मनीष जायसवाल को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन हजारीबाग: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा, हजारीबाग की बहनों ने भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सांसद सेवा कार्यालय परिसर पहुंचकर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र व यशस्वी जीवन की कामना की। ​कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह से आत्मीयता और उत्सव से भरा रहा। सांसद मनीष जायसवाल ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद उन्हें क्षेत्र की जनता की सेवा और हजारीबाग के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। ​सांसद ने बहनों को हर मोड़ पर उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकार की रक्षा करने का वचन दिया। इस दौरान महिला मोर्चा की अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थीं, जिन्होंने सांसद को मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
    1
    झारखंड के हजारीबाग जिला में भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद मनीष जायसवाल को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन
हजारीबाग: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा, हजारीबाग की बहनों ने भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सांसद सेवा कार्यालय परिसर पहुंचकर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र व यशस्वी जीवन की कामना की।
​कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह से आत्मीयता और उत्सव से भरा रहा। सांसद मनीष जायसवाल ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद उन्हें क्षेत्र की जनता की सेवा और हजारीबाग के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है।
​सांसद ने बहनों को हर मोड़ पर उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकार की रक्षा करने का वचन दिया। इस दौरान महिला मोर्चा की अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थीं, जिन्होंने सांसद को मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • समदा हत्याकांड का खुलासा, कर्ज चुकाने से बचने के लिए दोस्त ने धड़ से किया था अलग, फिर रची झूठी कहानी, कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के समदा में हुई शकील हसन हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पैसों का लेन-देन सामने आया है। आरोपी ने कथित तौर पर कर्ज और बढ़ती रकम से बचने के लिए हत्या की साजिश रची और वारदात को दूसरा रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, ईंट, मृतक का टूटा मोबाइल, पर्स और जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं।
    3
    समदा हत्याकांड का खुलासा, कर्ज चुकाने से बचने के लिए दोस्त ने धड़ से किया था अलग, फिर रची झूठी कहानी,

कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के समदा में हुई शकील हसन हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पैसों का लेन-देन सामने आया है। आरोपी ने कथित तौर पर कर्ज और बढ़ती रकम से बचने के लिए हत्या की साजिश रची और वारदात को दूसरा रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, ईंट, मृतक का टूटा मोबाइल, पर्स और जरूरी दस्तावेज
बरामद किए हैं।
    user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.