Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिवान के आंदर थाना क्षेत्र के खेढाय निवासी मुकेश श्रीवास्तव की पटना में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इससे पहले 16 जुलाई को बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और न्याय की आवाज बुलंद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ 'हैप्पी यादव' मंगलवार की दोपहर 2 बजे उनके आवास पर पहुँचे। उन्होंने वहाँ शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया।
Sujit kumar
सिवान के आंदर थाना क्षेत्र के खेढाय निवासी मुकेश श्रीवास्तव की पटना में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इससे पहले 16 जुलाई को बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और न्याय की आवाज बुलंद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ 'हैप्पी यादव' मंगलवार की दोपहर 2 बजे उनके आवास पर पहुँचे। उन्होंने वहाँ शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया।
More news from बिहार and nearby areas
- सीवान के आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता और देखरेख में आयोजित इस शिविर में प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच के लिए पहुंचीं। डॉ. दीपक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि शिविर में आईं सभी 65 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद एएनसी के दौरान उनका ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, सीबीसी और एचबीएसएजी समेत अन्य जरूरी ब्लड टेस्ट किए गए और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।1
- गोपालगंज में एक से बढ़कर एक बड़ी-बड़ी कंपनियों के क्लाइंट इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए संपर्क करने के लिए 7254011845, 993466687 और 9631171185 नंबर जारी किए गए हैं।1
- ईरानी हमले में मारे गए भारतीय इंजीनियर का शव गोपालगंज पहुंच गया है। इस हमले में अपनी जान गंवाने वाले भारतीय इंजीनियर का पार्थिव शरीर गोपालगंज लाया गया है।1
- गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के विदेशी टोला गांव निवासी शिप इंजीनियर रोहन उर्फ सोनू गुप्ता का पार्थिव शरीर एक सप्ताह बाद दुबई से उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। अपने बेटे का शव देख रोहन के माता-पिता समेत सभी स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रोहन उर्फ सोनू गुप्ता, जूता-चप्पल और जनरल स्टोर व्यवसायी संजय प्रसाद गुप्ता के सबसे छोटे पुत्र थे। वह दुबई स्थित अल बयाह एडनौक कंपनी में शिप इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। बताया गया है कि अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान सऊदी अरब से लौट रहे जहाजों की तैनाती ऑफ स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज के पास थी। इसी दौरान बीते 13 जुलाई को ईरान की ओर से हुए मिसाइल धमाके में रोहन की मौत हो गई थी।1
- गोपालगंज की बेटी अनोखी कुमारी ने शिलांग में आयोजित 'फ्रेशर्स 2026' समारोह में 'मिस फ्रेशर' का खिताब अपने नाम किया है। अनोखी NEIAH में BAMS प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वह कुचायकोट प्रखंड के पुरखास गांव की निवासी हैं। अनोखी की मां रीता कुमारी एक निजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका हैं, जबकि उनके पिता कृष्ण मुरारी पांडेय पेशे से पत्रकार हैं।1
- बिहार के सीवान जिला अंतर्गत आंदर प्रखंड के असांव थाना क्षेत्र के घटैला गांव में अहले सुबह करीब साढ़े पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटैला निवासी 51 वर्षीय तिलेश्वर गोंड अपने खेत में धान की रोपाई की तैयारी के लिए मेड़बंदी कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश और गरज-चमक के साथ अचानक उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और खेत में ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जदयू जिला सचिव सुशील गुप्ता और मुखिया अमरनाथ राम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और असांव थाना प्रभारी तथा आंदर अंचलाधिकारी को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनमें दोनों बेटे अविवाहित हैं, जबकि बेटियों में दो विवाहित और एक अविवाहित है।1
- अभी-अभी पहुंचे संजय सिंह के एक ऐलान से हड़कंप मच गया है। इस ऐलान के तुरंत बाद आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर जी ने इस्तीफा मांग लिया है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित टीडी कॉलेज चौराहे पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र नेता प्रवीण सिंह के नेतृत्व में एकजुट हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतला हटाने को लेकर धक्का-मुक्की और तीखी झड़प हो गई। इस झड़प के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्र नेता प्रवीण सिंह, अनुराग पटेल, आशीष यादव, दिग्विजय पासवान और मदनी मोरिश सहित कई छात्रों को हिरासत में ले लिया। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध दर्ज कराने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर हुई इस पुलिसिया कार्रवाई के बाद यह पूरी घटना अब व्यापक चर्चा का विषय बन गई है।1