बागेश्वर जिले के गरुड़ विकासखंड स्थित शगुन बैंकट हॉल में सोमवार, 21 जुलाई 2026 को मंत्रम संस्था द्वारा मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह 'प्रतिभा संगम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गरुड़ विकासखंड के 30 हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेजों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 120 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने मंत्रम संस्था की इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में मौजूद दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने छात्रों को जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सीख दी, जबकि उपजिलाधिकारी वैभव काण्डपाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक मूल मंत्र साझा किए। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा ने संस्था के इस प्रथम आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे भविष्य में भी जारी रखने का आग्रह किया और खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। मंत्रम संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन जोशी ने संस्था द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सामाजिक कार्यों जैसे पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता, स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण की जानकारी दी और आगामी वर्षों में भी 'प्रतिभा संगम' कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन हेमलता त्रिपाठी जोशी एवं नवीन जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनार्दन लोहनी, घनश्याम जोशी, देवकीनंदन जोशी, गणेश दत्त जोशी, हरीश रावत, जे.सी. आर्या, मोनिका वर्मा, प्रदीप गुरानी, अंकित जोशी, नवीन खोलिया, राजेश खुलबे, ललिता प्रसाद, दिया जोशी, हिमांशु वर्मा, रमेश जोशी सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बागेश्वर जिले के गरुड़ विकासखंड स्थित शगुन बैंकट हॉल में सोमवार, 21 जुलाई 2026 को मंत्रम संस्था द्वारा मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह 'प्रतिभा संगम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गरुड़ विकासखंड के 30 हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेजों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 120 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने मंत्रम संस्था की इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में मौजूद दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने छात्रों को जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सीख दी, जबकि उपजिलाधिकारी वैभव काण्डपाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक मूल मंत्र साझा किए। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा ने संस्था के इस प्रथम आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे भविष्य में भी जारी रखने का आग्रह किया और खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। मंत्रम संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन जोशी ने संस्था द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सामाजिक कार्यों जैसे पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता, स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण की जानकारी दी और आगामी वर्षों में भी 'प्रतिभा संगम' कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन हेमलता त्रिपाठी जोशी एवं नवीन जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनार्दन लोहनी, घनश्याम जोशी, देवकीनंदन जोशी, गणेश दत्त जोशी, हरीश रावत, जे.सी. आर्या, मोनिका वर्मा, प्रदीप गुरानी, अंकित जोशी, नवीन खोलिया, राजेश खुलबे, ललिता प्रसाद, दिया जोशी, हिमांशु वर्मा, रमेश जोशी सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- बागेश्वर जिले के गरुड़ विकासखंड स्थित शगुन बैंकट हॉल में सोमवार, 21 जुलाई 2026 को मंत्रम संस्था द्वारा मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह 'प्रतिभा संगम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गरुड़ विकासखंड के 30 हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेजों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 120 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने मंत्रम संस्था की इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में मौजूद दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने छात्रों को जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सीख दी, जबकि उपजिलाधिकारी वैभव काण्डपाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक मूल मंत्र साझा किए। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा ने संस्था के इस प्रथम आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे भविष्य में भी जारी रखने का आग्रह किया और खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। मंत्रम संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन जोशी ने संस्था द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सामाजिक कार्यों जैसे पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता, स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण की जानकारी दी और आगामी वर्षों में भी 'प्रतिभा संगम' कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन हेमलता त्रिपाठी जोशी एवं नवीन जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनार्दन लोहनी, घनश्याम जोशी, देवकीनंदन जोशी, गणेश दत्त जोशी, हरीश रावत, जे.सी. आर्या, मोनिका वर्मा, प्रदीप गुरानी, अंकित जोशी, नवीन खोलिया, राजेश खुलबे, ललिता प्रसाद, दिया जोशी, हिमांशु वर्मा, रमेश जोशी सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- उत्तराखंड के बागेश्वर के कपकोट में शिवालय मंदिर परिसर के समीप खेलते समय पैर फिसलने के कारण एक आठ वर्षीय मासूम बालक सरयू नदी में बह गया। हादसे के बाद बालक की खोज के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, ड्रोन टीम और जनपद पुलिस की संयुक्त टीम ने नदी के दोनों तटों पर सघन सर्चिंग और रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। हालांकि, सरयू नदी में बहे इस बालक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जनपद में दर्ज साइबर ठगी के पांच मामलों का पर्दाफाश करते हुए झारखंड और राजस्थान से दो शातिर अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी उत्तराखंड के अलावा देश के छह अन्य राज्यों में भी साइबर ठगी के मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, थाना दन्या और कोतवाली रानीखेत में दर्ज चार मामलों में आरोपियों ने सोनोग्राफी के लिए आर्थिक सहायता, बाल विकास विभाग की योजना का लाभ दिलाने, आंगनबाड़ी भुगतान और गूगल पे के जरिए पैसे भेजने का झांसा देकर चार महिलाओं से कुल ₹2.48 लाख से अधिक की साइबर ठगी की थी। तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस की मदद से आरोपी चंदन कुमार (निवासी देवघर, झारखंड) की पहचान की गई, जिसे पुलिस और साइबर/एसओजी की संयुक्त टीम ने 18 जुलाई को झारखंड के देवघर जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसी तरह, कोतवाली सोमेश्वर में दर्ज एक अन्य मामले में गूगल पे के माध्यम से ₹74,580 की धोखाधड़ी के आरोपी राहुल कुमार बैरवा (निवासी दौसा, राजस्थान) को पुलिस ने 17 जुलाई को राजस्थान के बारा जिले से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तराखंड के अलावा असम, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु में भी ठगी के नौ मामलों में वांछित है, जहां उसने करीब ₹5.66 लाख की ठगी की थी। उसके पास से रियलमी कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अल्मोड़ा लाया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य साइबर ठगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज नैनीताल के पंत पार्क, मल्लीताल में यूथ कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष बंटू आर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष बंटू आर्या और पूर्व अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और निरंतर हो रहे पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठा रहे युवाओं पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्राओं पर हुए अत्याचार ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नारे की पोल खोल दी है। इसी आक्रोश के साथ कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। इस प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, रईस भाईसाहब, हिमांशु पांडेय, कनक साह, कमल जोशी, अंकित चंद्रा, दीपक कुमार, शार्दूल नेगी, अभिषेक कुमार समेत भारी संख्या में कांग्रेसी और NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- नैनीताल के भवाली चौराहे पर नगर कांग्रेस कमेटी भवाली द्वारा नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल के नेतृत्व में दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भवाली चौराहे पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने इस पुतला दहन के माध्यम से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, महिला जिलाध्यक्ष खस्ती बिष्ट, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज आर्या, लोकेश जोशी, संजीव भगत, कमलेश बिष्ट, हरेंद्र आर्य, लोकेश कुमार, पवन आर्य, प्रज्वल कुमार, जया कपिल, उषा कन्नौजिया, कुमारी रचना, भानु नेगी, मानवेन्द्र साह और मोहन आज़ाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।2
- उत्तराखंड के नैनीताल में आगामी 1 अगस्त 2026 से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक संपूर्ण मॉल रोड क्षेत्र में वाहनों द्वारा हॉर्न बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और नैनीताल नगर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने उत्तराखंड मोटरयान नियमावली, 2011 के नियम-187 के तहत यह आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य मॉल रोड के शांत, प्राकृतिक एवं सौम्य वातावरण को बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना है। इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, परिवहन, राजस्व, विकास प्राधिकरण और नगर पालिका द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को जागरूक करने के लिए 24 जुलाई से 31 जुलाई तक एक व्यापक अभियान चलाया जाए। इसके तहत मॉल रोड पर जगह-जगह 'नो हॉर्न' से संबंधित डिस्प्ले, साइन बोर्ड और फ्लेक्सी लगाए जाएंगे, साथ ही स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए मॉल रोड पर एक सप्ताह के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिसके लिए उपजिलाधिकारी को तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और संभागीय परिवहन अधिकारी को स्थानीय व्यापार मंडल, टैक्सी एसोसिएशन, बार संघ, व्यापार संघ, नाव संगठन, डीएसए और अन्य संस्थानों के साथ बैठक कर सहयोग लेने को कहा गया है। प्रचार-प्रसार में एनसीसी, एनएसएस और 'मेरा युवा भारत' के वॉलिंटियर्स की भी मदद ली जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 1 अगस्त 2026 से आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध उत्तराखंड मोटरयान नियमावली के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक (यातायात) जगदीश चंद्र, संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक और पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल मौजूद रहे।4
- उत्तराखंड के बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर अलौली के पास महिला अग्निशमन कर्मियों ने अपनी तत्परता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। सड़क पर लगातार तीन विशालकाय पेड़ गिरने के कारण यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था, जिसके चलते ऊपर से गुजर रही 33 केवी की विद्युत लाइन भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर क्षेत्र को सुरक्षित किया। इसके तुरंत बाद, महिला अग्निशमन कर्मी बिना किसी देरी के जोखिम भरी परिस्थितियों के बीच मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रशिक्षण और साहस का परिचय देते हुए महज 20 मिनट के भीतर तीनों पेड़ों को काटकर सड़क से हटा दिया। उनके इस त्वरित ऐक्शन की वजह से बंद पड़े मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया। इस दौरान लोग वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बाईपास मार्ग से बागेश्वर की ओर आवागमन करते रहे। महिला अग्निशमन कर्मियों का यह अद्भुत साहस और समर्पण साबित करता है कि आपदा की हर चुनौती का मुकाबला हिम्मत, ट्रेनिंग और सेवा भावना से किया जा सकता है। उनका यह सराहनीय कार्य न केवल बंद रास्ते को खोलने तक सीमित रहा, बल्कि इसने समाज के सामने कर्तव्य के प्रति समर्पण की एक बेहद प्रेरणादायक मिसाल भी पेश की है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार की पुलिस कार्रवाई के बाद एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। देर रात से CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के कार्यकर्ता और समर्थक दोबारा प्रदर्शन स्थल पर जुटने लगे हैं और उन्होंने फिर से मंच तैयार कर लिया है। प्रदर्शनकारियों की ओर से संसद घेराव की तैयारी के बीच दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। वहीं, इस आंदोलन में विपक्ष के बड़े नेताओं के शामिल होने को लेकर भी हलचल बनी हुई है।1