logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चौगानपुर ग्रामीण की सूझ से बची राष्ट्रीय पक्षी की मोर की जान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी की मोर की बचाई जान छतारी : सोमवार को गांव चौगानपुर में ग्रामीणों की सूझबूझ से राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई है। जिसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी। छतारी के गांव चौगानपुर में सोमवार की सुबह आवारा कुत्तों के झुंड ने राष्ट्रीय मंत्री मोर को घायल कर दिया।राष्ट्रीय पक्षी मोर की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को वहां से भगाकर मोर को सुरक्षित किया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को अपने साथ ले गई। मोर का प्राथमिक उपचार कराने के बाद वन विभाग की निगरानी में उसका इलाज और देखभाल की जा रही है।

1 day ago
user_Upendra Kumar
Upendra Kumar
Waiter/Waitress शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
4b1234df-a078-4f0c-a272-626a0904f1e0

चौगानपुर ग्रामीण की सूझ से बची राष्ट्रीय पक्षी की मोर की जान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी की मोर की बचाई जान छतारी : सोमवार को गांव चौगानपुर में ग्रामीणों की सूझबूझ से राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई है। जिसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी। छतारी के गांव चौगानपुर में सोमवार की सुबह आवारा कुत्तों के झुंड ने राष्ट्रीय मंत्री मोर को घायल कर दिया।राष्ट्रीय पक्षी मोर की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को वहां से भगाकर मोर को सुरक्षित किया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को अपने साथ ले गई। मोर का प्राथमिक उपचार कराने के बाद वन विभाग की निगरानी में उसका इलाज और देखभाल की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खबरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, उठाई समाधान की मांग खबरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, उठाई समाधान की मांग ​खबरा / बुलंदशहर: ग्रामीण अंचल में सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खबरा गांव से खुर्जा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गहरे जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों व ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​सड़क पर जलभराव होने से मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। खुर्जा जाने वाले दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को हर रोज जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक कीचड़ में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर संबंधित विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मुख्य मार्ग की सुध नहीं ली गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
    1
    खबरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, उठाई समाधान की मांग
खबरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, उठाई समाधान की मांग
​खबरा / बुलंदशहर:
ग्रामीण अंचल में सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खबरा गांव से खुर्जा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गहरे जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों व ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​सड़क पर जलभराव होने से मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। खुर्जा जाने वाले दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को हर रोज जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक कीचड़ में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
​स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर संबंधित विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मुख्य मार्ग की सुध नहीं ली गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Classified ads newspaper publisher सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को PRV-8848 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सकुशल बचाया बुलंदशहर.आज मंगलवार को PRV-8848 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी मां से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर PRV-8848 पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेंद्र एवं चालक नितिन कुमार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न कर तत्काल नहर में छलांग लगाकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान शैलेन्द्र पुत्र जयकिशन निवासी ग्राम सनोटा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई जो नशे की हालत में था। मौके पर पहुंचे परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि शैलेन्द्र का अपनी मां से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ के कारण एक अनमोल जीवन को बचाया जा सका। उक्त साहसिक एवं सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा PRV-8848 पर तैनात मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेन्द्र एवं चालक नितिन कुमार को ₹5,000-₹5,000/- के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।
    2
    नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को PRV-8848 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सकुशल बचाया
बुलंदशहर.आज मंगलवार को PRV-8848 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी मां से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर PRV-8848 पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेंद्र एवं चालक नितिन कुमार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न कर तत्काल नहर में छलांग लगाकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान शैलेन्द्र पुत्र जयकिशन निवासी ग्राम सनोटा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई जो नशे की हालत में था। मौके पर पहुंचे परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि शैलेन्द्र का अपनी मां से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ के कारण एक अनमोल जीवन को बचाया जा सका।
उक्त साहसिक एवं सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा PRV-8848 पर तैनात मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेन्द्र एवं चालक नितिन कुमार को ₹5,000-₹5,000/- के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।
    user_राजेन्द्र सिंह
    राजेन्द्र सिंह
    सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • स्याना कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल स्याना कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल *स्याना, बुलंदशहर।* स्याना कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान हाथ में धारदार हथियार लिए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को लेकर ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी स्याना भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद कोतवाली के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
    2
    स्याना कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
स्याना कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
*स्याना, बुलंदशहर।* स्याना कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान हाथ में धारदार हथियार लिए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को लेकर ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी स्याना भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद कोतवाली के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
    user_मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    Siana, Bulandshahr•
    22 hrs ago
  • वार्ड नंबर 52 आजाद नगर में शाफ सफाई स्थानीय लोग काफी परेशान है। यूं तो अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी कहा जाता है पर क्या सच में अलीगढ़ स्मार्ट है या सिर्फ कागजों में है। यही जानने के लिए हम निकले वार्ड नंबर 52 में जहां हाल बहुत ही खराब था।
    1
    वार्ड नंबर 52 आजाद नगर में शाफ सफाई  स्थानीय लोग काफी परेशान है। 
यूं तो अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी कहा जाता है पर क्या सच में अलीगढ़ स्मार्ट है या सिर्फ कागजों में है। 
यही जानने के लिए हम निकले वार्ड नंबर 52 में जहां हाल बहुत ही खराब था।
    user_Bharat Ek Ujala Tv
    Bharat Ek Ujala Tv
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • बुगरासी में बदमाशी चौराहे पर गुंडागर्दी का खुले आम नंगा नाच बुगरासी में बदमाशी - चौराहे पर गुंडागर्दी का नंगा नाच *बुगरासी से चौकी से महज कुछ दूरी का घटना* *बुगरासी, बुलंदशहर।* कस्बा बुगरासी के दौलतपुर स्टैंड पर गुंडागर्दी का एक और वीडियो सामने आया है। चाय की दुकान पर एक युवक को एक गुंडा सरेआम पीटता रहा और वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बताया जा रहा है कि कस्बे में चाय की दुकानों पर रोजाना बैठने वाले कुछ निठल्ले और गुंडा किस्म के लोग अब बेखौफ हो गए हैं। उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। *तिहाड़ जेल से भी नहीं डरता, योगी की पुलिस का नहीं खौफ* वायरल वीडियो में पीटने वाला युवक सद्दाम बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सद्दाम को तिहाड़ जेल का भी डर नहीं है और वह खुलेआम चौराहे पर युवक को तड़ातड़ चांटे मारता रहा। दबंगई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने भयवश अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों में चर्चा है कि जब योगी सरकार में भी चौराहे पर इस तरह की गुंडागर्दी हो रही है तो आम आदमी सुरक्षित कैसे रहेगा। फिलहाल यह वीडियो बुगरासी चौकी क्षेत्र के दौलतपुर स्टैंड का बताया जा रहा है।
    1
    बुगरासी में बदमाशी चौराहे पर गुंडागर्दी का खुले आम नंगा नाच
बुगरासी में बदमाशी - चौराहे पर गुंडागर्दी का नंगा नाच
*बुगरासी से चौकी से महज कुछ दूरी का घटना*
*बुगरासी, बुलंदशहर।* कस्बा बुगरासी के दौलतपुर स्टैंड पर गुंडागर्दी का एक और वीडियो सामने आया है। चाय की दुकान पर एक युवक को एक गुंडा सरेआम पीटता रहा और वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
बताया जा रहा है कि कस्बे में चाय की दुकानों पर रोजाना बैठने वाले कुछ निठल्ले और गुंडा किस्म के लोग अब बेखौफ हो गए हैं। उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा।
*तिहाड़ जेल से भी नहीं डरता, योगी की पुलिस का नहीं खौफ*
वायरल वीडियो में पीटने वाला युवक सद्दाम बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सद्दाम को तिहाड़ जेल का भी डर नहीं है और वह खुलेआम चौराहे पर युवक को तड़ातड़ चांटे मारता रहा। दबंगई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित युवक ने भयवश अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों में चर्चा है कि जब योगी सरकार में भी चौराहे पर इस तरह की गुंडागर्दी हो रही है तो आम आदमी सुरक्षित कैसे रहेगा।
फिलहाल यह वीडियो बुगरासी चौकी क्षेत्र के दौलतपुर स्टैंड का बताया जा रहा है।
    user_मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    Siana, Bulandshahr•
    22 hrs ago
  • अलीगढ़ में दुवे के पड़ाव पर जाम लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
    1
    अलीगढ़ में दुवे के पड़ाव पर जाम लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
    user_Harnam Singh Pradhan
    Harnam Singh Pradhan
    Voice of people Koil, Aligarh•
    1 hr ago
  • #अलीगढ़ की पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती के द्वारा श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर किया गया बड़ा
    1
    #अलीगढ़ की पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती के द्वारा श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर किया गया बड़ा
    user_Manuddin Khan
    Manuddin Khan
    Grain Shop अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, पिता ने एसएसपी से की शिकायत* *
    1
    *पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, पिता ने एसएसपी से की शिकायत*

*
    user_UP JANSAMVAD NEWS
    UP JANSAMVAD NEWS
    Local News Reporter अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप अलीगढ़, 16 सितंबर। इगलास क्षेत्र की एक युवती ने विकास चौधरी समेत कई लोगों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार वर्ष 2021 से वह आगरा में सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी, इसी दौरान विकास से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि विकास ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो भी खींचे। युवती का आरोप है कि 4 अगस्त को आगरा में शिकायत के बाद कुछ लोग समझौते का भरोसा देकर उसे कार से ले गए और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। 14 सितंबर को विकास के घर पहुंचने पर उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप अलीगढ़, 16 सितंबर। इगलास क्षेत्र की एक युवती ने विकास चौधरी समेत कई लोगों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार वर्ष 2021 से वह आगरा में सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी, इसी दौरान विकास से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि विकास ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो भी खींचे। युवती का आरोप है कि 4 अगस्त को आगरा में शिकायत के बाद कुछ लोग समझौते का भरोसा देकर उसे कार से ले गए और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। 14 सितंबर को विकास के घर पहुंचने पर उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
अलीगढ़, 16 सितंबर। इगलास क्षेत्र की एक युवती ने विकास चौधरी समेत कई लोगों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार वर्ष 2021 से वह आगरा में सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी, इसी दौरान विकास से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि विकास ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो भी खींचे।
युवती का आरोप है कि 4 अगस्त को आगरा में शिकायत के बाद कुछ लोग समझौते का भरोसा देकर उसे कार से ले गए और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। 14 सितंबर को विकास के घर पहुंचने पर उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
अलीगढ़, 16 सितंबर। इगलास क्षेत्र की एक युवती ने विकास चौधरी समेत कई लोगों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार वर्ष 2021 से वह आगरा में सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी, इसी दौरान विकास से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि विकास ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो भी खींचे।
युवती का आरोप है कि 4 अगस्त को आगरा में शिकायत के बाद कुछ लोग समझौते का भरोसा देकर उसे कार से ले गए और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। 14 सितंबर को विकास के घर पहुंचने पर उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Rajni Rawat
    Rajni Rawat
    Nurse कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.