logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो पक्षो में बहस से सुरु हुए विबाद ने लिया ख़ूनी रूप,बुलोरो से कुचला हुई मौत. दो पक्षो में बहस से सुरु हुए विबाद ने लिया ख़ूनी रूप, बिबाद के दौरान कार सवार दो युवकों ने 4 लोगो को रौंदा, इलाज के दौरान आशीष उर्फ़ भोलू की हुई मौत, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल जिसमे एक महिला भी शामिल, घायलों की हालत गंभीर होने के चलते जिलाअस्पताल से हायर सेंटर रेफर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार पहुंचे जिला अस्पताल पीड़ित परिजनों से ली घटना की जानकारी, सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर पैठ का मामला। वाइट पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार वाइट -अर्पित मृतक का भाई

1 hr ago
user_Mujahid majidi
Mujahid majidi
कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

दो पक्षो में बहस से सुरु हुए विबाद ने लिया ख़ूनी रूप,बुलोरो से कुचला हुई मौत. दो पक्षो में बहस से सुरु हुए विबाद ने लिया ख़ूनी रूप, बिबाद के दौरान कार सवार दो युवकों ने 4 लोगो को रौंदा, इलाज के दौरान आशीष उर्फ़ भोलू की हुई मौत, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल जिसमे एक महिला भी शामिल, घायलों की हालत गंभीर होने के चलते जिलाअस्पताल से हायर सेंटर रेफर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार पहुंचे जिला अस्पताल पीड़ित परिजनों से ली घटना की जानकारी, सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर पैठ का मामला। वाइट पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार वाइट -अर्पित मृतक का भाई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली से अपनी चुनावी तैयारी की शुरुआत करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव अपना रथ लेकर यात्रा में पहुंचे। इस दौरान सड़क पर लोगों का सैलाब नजर आया।
    1
    रायबरेली से अपनी चुनावी तैयारी की शुरुआत करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव अपना रथ लेकर यात्रा में पहुंचे। इस दौरान सड़क पर लोगों का सैलाब नजर आया।
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बृहस्पतिवार दिनांक 24-09-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ स्थित मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी बृहस्पतिवार दिनांक 24-09-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ स्थित मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। #9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ #जयभीम #BSP #लखनऊ #मिशन_2027
    1
    बृहस्पतिवार दिनांक 24-09-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ स्थित मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी
बृहस्पतिवार दिनांक 24-09-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ स्थित मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
#9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ
#जयभीम #BSP  #लखनऊ #मिशन_2027
    user_Pinki devi
    Pinki devi
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्रामीण भारत न्यूज़ सच के साथ संवाददाता हरिश्चंद्र निषाद की रिपोर्ट मीना का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। परियर, उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर परियर में गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय सैदापुर के बच्चों के बीच ‘मीना’ का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मीना मंच की टीम ने आकर्षक ढंग से सज-धजकर और क्राउन पहनकर बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन समारोह को रोचक बना दिया। इस दौरान मीना मंच की टीम ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। शिक्षिका श्रीमती कोकिला देवी ने बच्चों को मीना के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक सुरेंद्र कुमार एवं नूपुर गौतम ने भी बच्चों को मीना की कहानियों से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी दी और उनके माध्यम से शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जन्मोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
    1
    ग्रामीण भारत न्यूज़ सच के साथ संवाददाता हरिश्चंद्र निषाद की रिपोर्ट 
मीना का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
परियर, उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर परियर में गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय सैदापुर के बच्चों के बीच ‘मीना’ का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मीना मंच की टीम ने आकर्षक ढंग से सज-धजकर और क्राउन पहनकर बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन समारोह को रोचक बना दिया।
इस दौरान मीना मंच की टीम ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। शिक्षिका श्रीमती कोकिला देवी ने बच्चों को मीना के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
शिक्षक सुरेंद्र कुमार एवं नूपुर गौतम ने भी बच्चों को मीना की कहानियों से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी दी और उनके माध्यम से शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जन्मोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • झंडे वाले दादा मियां के उर्स में सजी कव्वाली की महफिल, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन शाहाबाद, हरदोई। नगर के मोहल्ला गिलजई में स्थित झंडे वाले दादा मियां की मजार पर आयोजित उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन झंडे वाले दादा मियां के उर्स में सजी कव्वाली की महफिल, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन शाहाबाद, हरदोई। नगर के मोहल्ला गिलजई में स्थित झंडे वाले दादा मियां की मजार पर आयोजित उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाहरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। उर्स में आयोजित कव्वाली की महफिल में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सूफियाना कलाम और कव्वालियों का आनंद लिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक एवं सूफियाना माहौल को और खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। जामामस्जिद चौकी इंचार्ज रामानंद मिश्रा सहित पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उर्स के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    झंडे वाले दादा मियां के उर्स में सजी कव्वाली की महफिल, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

शाहाबाद, हरदोई। नगर के मोहल्ला गिलजई में स्थित झंडे वाले दादा मियां की मजार पर आयोजित उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन
झंडे वाले दादा मियां के उर्स में सजी कव्वाली की महफिल, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन
शाहाबाद, हरदोई। नगर के मोहल्ला गिलजई में स्थित झंडे वाले दादा मियां की मजार पर आयोजित उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाहरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।
उर्स में आयोजित कव्वाली की महफिल में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सूफियाना कलाम और कव्वालियों का आनंद लिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक एवं सूफियाना माहौल को और खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। जामामस्जिद चौकी इंचार्ज रामानंद मिश्रा सहित पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
उर्स के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_रजनीश शर्मा हरदोई
    रजनीश शर्मा हरदोई
    Video Creator हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • स्टैंड का पैसा मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने कर्मी को जमकर पीटा वीडियो हुआ वायरल. स्टैंड का पैसा मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने कर्मी को जमकर पीटा कन्नौज में मोटरसाइकिल स्टैंड का शुल्क मांगना एक स्टैंड कर्मी को भारी पड़ गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में स्टैंड कर्मी द्वारा मोटरसाइकिल खड़ी करने का पैसा मांगने पर कुछ दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दबंगों ने स्टैंड कर्मी को जमीन पर गिराकर जमकर पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। वायरल वीडियो में होमगार्ड कर्मी समेत अन्य लोग भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं। घटना तहसीलदार के आवास के ठीक सामने की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    1
    स्टैंड का पैसा मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने कर्मी को जमकर पीटा वीडियो हुआ वायरल.
स्टैंड का पैसा मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने कर्मी को जमकर पीटा
कन्नौज में मोटरसाइकिल स्टैंड का शुल्क मांगना एक स्टैंड कर्मी को भारी पड़ गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में स्टैंड कर्मी द्वारा मोटरसाइकिल खड़ी करने का पैसा मांगने पर कुछ दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि दबंगों ने स्टैंड कर्मी को जमीन पर गिराकर जमकर पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। वायरल वीडियो में होमगार्ड कर्मी समेत अन्य लोग भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं।
घटना तहसीलदार के आवास के ठीक सामने की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अजगैन में अभिजीत सिंह सांगा जी श्री उदय बहादुर सिंह जी के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम ।शामिल हुए । अजगैन में अभिजीत सिंह सांगा जी श्री उदय बहादुर सिंह जी के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें एवं उनके समस्त परिवार को नवगृह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवगृह में सदैव सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास बना रहे। 🙏
    1
    अजगैन में अभिजीत सिंह सांगा जी श्री उदय बहादुर सिंह जी के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम ।शामिल हुए ।
अजगैन में अभिजीत सिंह सांगा जी श्री उदय बहादुर सिंह जी के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें एवं उनके समस्त परिवार को नवगृह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवगृह में सदैव सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास बना रहे। 🙏
    user_Pinki devi
    Pinki devi
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नाबालिग से छेड़छाड़ और वाहन में खींचने के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज चौबेपुर। थाना क्षेत्र के कंजती गांव में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़, पीछा करने और जबरन वाहन में खींचने के प्रयास का मामला सामने आया है। बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, गांव के कुछ युवकों पर आरोप है कि वे बालिका के स्कूल और मंदिर जाने के दौरान उसका पीछा करते थे। आरोप है कि युवक अश्लील हरकत और गलत इशारे करने के साथ ही बालिका को जबरन शादी करने तथा उठा ले जाने की धमकी भी देते थे। 14 सितंबर को बालिका को जबरन वाहन में खींचकर ले जाने का प्रयास किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अंकित कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नाबालिग से छेड़छाड़ और वाहन में खींचने के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज

चौबेपुर। थाना क्षेत्र के कंजती गांव में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़, पीछा करने और जबरन वाहन में खींचने के प्रयास का मामला सामने आया है। बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, गांव के कुछ युवकों पर आरोप है कि वे बालिका के स्कूल और मंदिर जाने के दौरान उसका पीछा करते थे। आरोप है कि युवक अश्लील हरकत और गलत इशारे करने के साथ ही बालिका को जबरन शादी करने तथा उठा ले जाने की धमकी भी देते थे।
14 सितंबर को बालिका को जबरन वाहन में खींचकर ले जाने का प्रयास किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अंकित कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सत्या क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, परिजनों ने FIR के लिए दी तहरीर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। नवजात की मां ने क्लीनिक संचालक व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने और जबरन प्रसव कराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बांगरमऊ कोतवाली में FIR दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। तहरीर के अनुसार, पूर्विया टोला, बांगरमऊ निवासी शबा पत्नी आरिफ गर्भवती थीं। 20 सितंबर 2026 को लेबर पेन बढ़ने पर उन्हें नानामऊ स्थित सत्या क्लीनिक ले जाया गया। आरोप है कि क्लीनिक में मौजूद संचालक व स्टाफ ने बच्चा फंसा होने की बात कहकर उन्हें भर्ती कर लिया। परिजनों के मुताबिक इलाज के नाम पर पहले 20 हजार रुपये लिए गए और करीब दो घंटे बाद 14 हजार रुपये और लिए गए, जबकि छह हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रात करीब दो बजे क्लीनिक स्टाफ ने बताया कि बच्चा पेल्विस की हड्डी में फंस गया है। परिजनों द्वारा मरीज को कहीं और ले जाने की बात कहने पर संचालक ने सुरक्षित प्रसव कराने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। इसके बाद कथित तौर पर जबरन प्रसव कराने का प्रयास किया गया, जिससे नवजात के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों के अनुसार रातभर प्रसव नहीं हो सका और करीब चार बजे क्लीनिक कर्मियों ने जवाब दे दिया। आरोप है कि बच्चा आधा गर्भाशय में फंसा हुआ छोड़कर परिजनों से बकाया छह हजार रुपये लेकर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया। इसके बाद परिजन महिला और नवजात को निर्मला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर ऑपरेशन किया। तहरीर के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद नाजुक है और उसे कहीं अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर लखनऊ के एक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी बच्ची की हालत गंभीर बताई। तहरीर में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन बड़े अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके। इसी दौरान गंभीर चोट के कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत सत्या क्लीनिक में कथित लापरवाही के कारण हुई और इलाज के दौरान करीब 50 हजार रुपये खर्च हो गए। पीड़िता शबा पत्नी आरिफ ने आज गुरुवार दोपहर एक बजे बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में FIR दर्ज कर आरोपों की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    सत्या क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, परिजनों ने FIR के लिए दी तहरीर

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। नवजात की मां ने क्लीनिक संचालक व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने और जबरन प्रसव कराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बांगरमऊ कोतवाली में FIR दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

तहरीर के अनुसार, पूर्विया टोला, बांगरमऊ निवासी शबा पत्नी आरिफ गर्भवती थीं। 20 सितंबर 2026 को लेबर पेन बढ़ने पर उन्हें नानामऊ स्थित सत्या क्लीनिक ले जाया गया। आरोप है कि क्लीनिक में मौजूद संचालक व स्टाफ ने बच्चा फंसा होने की बात कहकर उन्हें भर्ती कर लिया। परिजनों के मुताबिक इलाज के नाम पर पहले 20 हजार रुपये लिए गए और करीब दो घंटे बाद 14 हजार रुपये और लिए गए, जबकि छह हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रात करीब दो बजे क्लीनिक स्टाफ ने बताया कि बच्चा पेल्विस की हड्डी में फंस गया है। परिजनों द्वारा मरीज को कहीं और ले जाने की बात कहने पर संचालक ने सुरक्षित प्रसव कराने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। इसके बाद कथित तौर पर जबरन प्रसव कराने का प्रयास किया गया, जिससे नवजात के सिर में गंभीर चोट लग गई।

परिजनों के अनुसार रातभर प्रसव नहीं हो सका और करीब चार बजे क्लीनिक कर्मियों ने जवाब दे दिया। आरोप है कि बच्चा आधा गर्भाशय में फंसा हुआ छोड़कर परिजनों से बकाया छह हजार रुपये लेकर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया।

इसके बाद परिजन महिला और नवजात को निर्मला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर ऑपरेशन किया। तहरीर के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद नाजुक है और उसे कहीं अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर लखनऊ के एक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी बच्ची की हालत गंभीर बताई।

तहरीर में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन बड़े अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके। इसी दौरान गंभीर चोट के कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत सत्या क्लीनिक में कथित लापरवाही के कारण हुई और इलाज के दौरान करीब 50 हजार रुपये खर्च हो गए।

पीड़िता शबा पत्नी आरिफ ने आज गुरुवार दोपहर एक बजे बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में FIR दर्ज कर आरोपों की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल अनावरण, पुत्र सुब्रत मिनोचा गिरफ्तार कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मृतक के पुत्र सुब्रत मिनोचा को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की विवेचना में सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज, बरामदगी और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की साजिश से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, विवेचना में सामने आया कि सुब्रत मिनोचा पर करीब 40 से 50 लाख रुपये का कर्ज था। जुआ-सट्टा और संपत्ति संबंधी विवादों के चलते उसने विशाल गौतम और राजकिशोर के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की साजिश रची। हत्याकांड में पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने पूछताछ के दौरान मृतक की पुत्रवधू शालू का नाम भी बताया था। हालांकि, पुलिस की विस्तृत विवेचना में शालू के खिलाफ आरोपों की पुष्टि करने वाले ठोस साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद जांच को उपलब्ध वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाया गया। संकलित साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत मिनोचा को घटना का मुख्य साजिशकर्ता पाए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बाइट—पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट रघुबीर लाल।
    1
    दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल अनावरण, पुत्र सुब्रत मिनोचा गिरफ्तार
कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मृतक के पुत्र सुब्रत मिनोचा को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की विवेचना में सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज, बरामदगी और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की साजिश से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं।
पुलिस के अनुसार, विवेचना में सामने आया कि सुब्रत मिनोचा पर करीब 40 से 50 लाख रुपये का कर्ज था। जुआ-सट्टा और संपत्ति संबंधी विवादों के चलते उसने विशाल गौतम और राजकिशोर के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की साजिश रची।
हत्याकांड में पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने पूछताछ के दौरान मृतक की पुत्रवधू शालू का नाम भी बताया था। हालांकि, पुलिस की विस्तृत विवेचना में शालू के खिलाफ आरोपों की पुष्टि करने वाले ठोस साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद जांच को उपलब्ध वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाया गया।
संकलित साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत मिनोचा को घटना का मुख्य साजिशकर्ता पाए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
बाइट—पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट रघुबीर लाल।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.