logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सत्या क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, परिजनों ने FIR के लिए दी तहरीर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। नवजात की मां ने क्लीनिक संचालक व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने और जबरन प्रसव कराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बांगरमऊ कोतवाली में FIR दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। तहरीर के अनुसार, पूर्विया टोला, बांगरमऊ निवासी शबा पत्नी आरिफ गर्भवती थीं। 20 सितंबर 2026 को लेबर पेन बढ़ने पर उन्हें नानामऊ स्थित सत्या क्लीनिक ले जाया गया। आरोप है कि क्लीनिक में मौजूद संचालक व स्टाफ ने बच्चा फंसा होने की बात कहकर उन्हें भर्ती कर लिया। परिजनों के मुताबिक इलाज के नाम पर पहले 20 हजार रुपये लिए गए और करीब दो घंटे बाद 14 हजार रुपये और लिए गए, जबकि छह हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रात करीब दो बजे क्लीनिक स्टाफ ने बताया कि बच्चा पेल्विस की हड्डी में फंस गया है। परिजनों द्वारा मरीज को कहीं और ले जाने की बात कहने पर संचालक ने सुरक्षित प्रसव कराने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। इसके बाद कथित तौर पर जबरन प्रसव कराने का प्रयास किया गया, जिससे नवजात के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों के अनुसार रातभर प्रसव नहीं हो सका और करीब चार बजे क्लीनिक कर्मियों ने जवाब दे दिया। आरोप है कि बच्चा आधा गर्भाशय में फंसा हुआ छोड़कर परिजनों से बकाया छह हजार रुपये लेकर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया। इसके बाद परिजन महिला और नवजात को निर्मला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर ऑपरेशन किया। तहरीर के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद नाजुक है और उसे कहीं अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर लखनऊ के एक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी बच्ची की हालत गंभीर बताई। तहरीर में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन बड़े अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके। इसी दौरान गंभीर चोट के कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत सत्या क्लीनिक में कथित लापरवाही के कारण हुई और इलाज के दौरान करीब 50 हजार रुपये खर्च हो गए। पीड़िता शबा पत्नी आरिफ ने आज गुरुवार दोपहर एक बजे बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में FIR दर्ज कर आरोपों की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

17 hrs ago
user_राजकुमार सोनी पत्रकार
राजकुमार सोनी पत्रकार
6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

सत्या क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, परिजनों ने FIR के लिए दी तहरीर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। नवजात की मां ने क्लीनिक संचालक व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने और जबरन प्रसव कराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बांगरमऊ कोतवाली में FIR दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। तहरीर के अनुसार, पूर्विया टोला, बांगरमऊ निवासी शबा पत्नी आरिफ गर्भवती थीं। 20 सितंबर 2026 को लेबर पेन बढ़ने पर उन्हें नानामऊ स्थित सत्या क्लीनिक ले जाया गया। आरोप है कि क्लीनिक में मौजूद संचालक व स्टाफ ने बच्चा फंसा होने की बात कहकर उन्हें भर्ती कर लिया। परिजनों के मुताबिक इलाज के नाम पर पहले 20 हजार रुपये लिए गए और करीब दो घंटे बाद 14 हजार रुपये और लिए गए, जबकि छह हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रात करीब दो बजे क्लीनिक स्टाफ ने बताया कि बच्चा पेल्विस की हड्डी में फंस गया है। परिजनों द्वारा मरीज को कहीं और ले जाने की बात कहने पर संचालक ने सुरक्षित प्रसव कराने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। इसके बाद कथित तौर पर जबरन प्रसव कराने का प्रयास किया गया, जिससे नवजात के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों के अनुसार रातभर प्रसव नहीं हो सका और करीब चार बजे क्लीनिक कर्मियों ने जवाब दे दिया। आरोप है कि बच्चा आधा गर्भाशय में फंसा हुआ छोड़कर परिजनों से बकाया छह हजार रुपये लेकर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया। इसके बाद परिजन महिला और नवजात को निर्मला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर ऑपरेशन किया। तहरीर के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद नाजुक है और उसे कहीं अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर लखनऊ के एक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी बच्ची की हालत गंभीर बताई। तहरीर में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन बड़े अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके। इसी दौरान गंभीर चोट के कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत सत्या क्लीनिक में कथित लापरवाही के कारण हुई और इलाज के दौरान करीब 50 हजार रुपये खर्च हो गए। पीड़िता शबा पत्नी आरिफ ने आज गुरुवार दोपहर एक बजे बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में FIR दर्ज कर आरोपों की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • user_Mohd Arif
    Mohd Arif
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश
    koi iske pass jana na
    15 hrs ago
  • user_Mohd Arif
    Mohd Arif
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश
    ye bhot bherem hai jallad hai jahil hai
    15 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्रामीण भारत न्यूज़ सच के साथ संवाददाता हरिश्चंद्र निषाद की रिपोर्ट मीना का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। परियर, उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर परियर में गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय सैदापुर के बच्चों के बीच ‘मीना’ का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मीना मंच की टीम ने आकर्षक ढंग से सज-धजकर और क्राउन पहनकर बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन समारोह को रोचक बना दिया। इस दौरान मीना मंच की टीम ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। शिक्षिका श्रीमती कोकिला देवी ने बच्चों को मीना के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक सुरेंद्र कुमार एवं नूपुर गौतम ने भी बच्चों को मीना की कहानियों से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी दी और उनके माध्यम से शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जन्मोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
    1
    ग्रामीण भारत न्यूज़ सच के साथ संवाददाता हरिश्चंद्र निषाद की रिपोर्ट 
मीना का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
परियर, उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर परियर में गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय सैदापुर के बच्चों के बीच ‘मीना’ का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मीना मंच की टीम ने आकर्षक ढंग से सज-धजकर और क्राउन पहनकर बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन समारोह को रोचक बना दिया।
इस दौरान मीना मंच की टीम ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। शिक्षिका श्रीमती कोकिला देवी ने बच्चों को मीना के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
शिक्षक सुरेंद्र कुमार एवं नूपुर गौतम ने भी बच्चों को मीना की कहानियों से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी दी और उनके माध्यम से शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जन्मोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बृहस्पतिवार दिनांक 24-09-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ स्थित मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी बृहस्पतिवार दिनांक 24-09-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ स्थित मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। #9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ #जयभीम #BSP #लखनऊ #मिशन_2027
    1
    बृहस्पतिवार दिनांक 24-09-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ स्थित मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी
बृहस्पतिवार दिनांक 24-09-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ स्थित मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
#9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ
#जयभीम #BSP  #लखनऊ #मिशन_2027
    user_Pinki devi
    Pinki devi
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • सचेंडी में पिकअप और ट्रेलर की भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में 24 सितंबर की देर रात पिकअप वाहन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप चालक और ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। बाइट: सहायक पुलिस आयुक्त पनकी अमित चौरसिया।
    1
    सचेंडी में पिकअप और ट्रेलर की भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत
कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में 24 सितंबर की देर रात पिकअप वाहन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप चालक और ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
बाइट: सहायक पुलिस आयुक्त पनकी अमित चौरसिया।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंदिर जाते हमय नाबालिग लड़की को वाहन में खीचने का प्रयास। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज। दिनांक 14.09.2026 को थाना चौबेपुर क्षेत्र के कंजती गांव में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ एवं जबरन वाहन में खींचने के प्रयास के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई।शिकायत के अनुसार, गांव के कुछ युवकों द्वारा बालिका का स्कूल एवं मंदिर जाने के दौरान पीछा कर छेड़छाड़ करने, अश्लील हरकत एवं गलत इशारे करने तथा जबरन शादी करने व उठा ले जाने की धमकी देने का आरोप है। दिनांक 14.09.2026 को बालिका को जबरन वाहन में खींचने का प्रयास किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चौबेपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण में अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा विवेचना प्रचलित है। *बाइट - सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर श्री अंकित कुमार*
    1
    मंदिर जाते हमय नाबालिग लड़की को वाहन में खीचने का प्रयास।  आरोपियों पर मुकदमा दर्ज।
दिनांक 14.09.2026 को थाना चौबेपुर क्षेत्र के कंजती गांव में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ एवं जबरन वाहन में खींचने के प्रयास के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई।शिकायत के अनुसार, गांव के कुछ युवकों द्वारा बालिका का स्कूल एवं मंदिर जाने के दौरान पीछा कर छेड़छाड़ करने, अश्लील हरकत एवं गलत इशारे करने तथा जबरन शादी करने व उठा ले जाने की धमकी देने का आरोप है। दिनांक 14.09.2026 को बालिका को जबरन वाहन में खींचने का प्रयास किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चौबेपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण में अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा विवेचना प्रचलित है।
*बाइट - सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर श्री अंकित कुमार*
    user_पदम कान्त शुक्ला
    पदम कान्त शुक्ला
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा ठठिया, भव्य विसर्जन यात्रा में उमड़ा सैलाब गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा ठठिया, भव्य विसर्जन यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब कन्नौज संवाददाता। इन्द्रेश्वर नगर ठठिया खेड़ा में गणेश बप्पा कमेटी की ओर से आयोजित नौवें गणेश महोत्सव का गुरुवार को गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में समापन हुआ। इससे पहले बुधवार को कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम आरती के साथ पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता रहा। गुरुवार को गणपति प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे रास्ते ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। डीजे की धुनों पर युवा और महिलाएं नाचते-गाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने गणपति की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भक्तों की ओर से कई स्थानों पर भंडारे और खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई। विसर्जन यात्रा से पहले कार्यक्रम आयोजक डॉ. राधेश्याम कुशवाहा ने यात्रा में शामिल 101 कन्याओं को एक-एक स्टील की बाल्टी और हरपाल कुशवाहा ने एक-एक लोटा भेंट किया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ भावुकता भी देखने को मिली। समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. राधेश्याम कुशवाहा, शैलेन्द्र उर्फ टिंकू, शनि कश्यप, आनंद, कपिल राठौर, ओपी, जीतू, दिलीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    2
    गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा ठठिया, भव्य विसर्जन यात्रा में उमड़ा सैलाब
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा ठठिया, भव्य विसर्जन यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
कन्नौज संवाददाता। इन्द्रेश्वर नगर ठठिया खेड़ा में गणेश बप्पा कमेटी की ओर से आयोजित नौवें गणेश महोत्सव का गुरुवार को गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में समापन हुआ। इससे पहले बुधवार को कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम आरती के साथ पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता रहा।
गुरुवार को गणपति प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे रास्ते ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। डीजे की धुनों पर युवा और महिलाएं नाचते-गाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने गणपति की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भक्तों की ओर से कई स्थानों पर भंडारे और खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई।
विसर्जन यात्रा से पहले कार्यक्रम आयोजक डॉ. राधेश्याम कुशवाहा ने यात्रा में शामिल 101 कन्याओं को एक-एक स्टील की बाल्टी और हरपाल कुशवाहा ने एक-एक लोटा भेंट किया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
गणपति बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ भावुकता भी देखने को मिली। समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
इस मौके पर डॉ. राधेश्याम कुशवाहा, शैलेन्द्र उर्फ टिंकू, शनि कश्यप, आनंद, कपिल राठौर, ओपी, जीतू, दिलीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के सपा गठबंधन को लेकर दिए गए बयानों पर अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने पलटवार किया है। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के सपा गठबंधन को लेकर दिए गए बयानों पर अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने पलटवार किया है। आरिफ जमा खान ने इमरान मसूद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से गठबंधन को लेकर बयानबाजी और शोर कौन मचा रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी कोई शोर नहीं मचा रही है। वीओ: कन्नौज के आरिफ जमा खान ने कहा कि अगर इमरान मसूद को खुद पर इतना ही भरोसा है तो वह चुनाव निर्दलीय लड़कर देख लेते और उन्हें अपनी राजनीतिक ताकत का अंदाजा हो जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान मसूद सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। आरिफ जमा खान ने इमरान मसूद पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कौन-सी 'वनस्पति' ले रहे हैं, लेकिन उन्हें यह लेना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इमरान मसूद लगातार समाजवादी पार्टी के पीछे पड़े हुए हैं और सपा पर हमलावर हैं। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर भी आरिफ जमा खान ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम बहुल इलाकों में जहां मुस्लिम प्रत्याशी या विधायक चुनावी मैदान में होता है, वहां ओवैसी पहुंच जाते हैं और इससे विपक्षी वोटों पर असर पड़ता है। आरिफ जमा खान ने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सपा के विधायक के खिलाफ भी ओवैसी पहुंचे थे। आरिफ जमा खान ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए भी ओवैसी पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए और दावा किया कि वहां गठबंधन में रहे हुमायूं कबीर ने भाजपा से पैसा लेकर सरकार को हराने का काम किया। इसी संदर्भ में उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर भी भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया और उन्हें भाजपा का एजेंट बताय
    1
    सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के सपा गठबंधन को लेकर दिए गए बयानों पर अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने पलटवार किया है। 
सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के सपा गठबंधन को लेकर दिए गए बयानों पर अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने पलटवार किया है। आरिफ जमा खान ने इमरान मसूद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से गठबंधन को लेकर बयानबाजी और शोर कौन मचा रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी कोई शोर नहीं मचा रही है।
वीओ: कन्नौज के आरिफ जमा खान ने कहा कि अगर इमरान मसूद को खुद पर इतना ही भरोसा है तो वह चुनाव निर्दलीय लड़कर देख लेते और उन्हें अपनी राजनीतिक ताकत का अंदाजा हो जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान मसूद सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
आरिफ जमा खान ने इमरान मसूद पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कौन-सी 'वनस्पति' ले रहे हैं, लेकिन उन्हें यह लेना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इमरान मसूद लगातार समाजवादी पार्टी के पीछे पड़े हुए हैं और सपा पर हमलावर हैं।
वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर भी आरिफ जमा खान ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम बहुल इलाकों में जहां मुस्लिम प्रत्याशी या विधायक चुनावी मैदान में होता है, वहां ओवैसी पहुंच जाते हैं और इससे विपक्षी वोटों पर असर पड़ता है। आरिफ जमा खान ने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सपा के विधायक के खिलाफ भी ओवैसी पहुंचे थे।
आरिफ जमा खान ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए भी ओवैसी पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए और दावा किया कि वहां गठबंधन में रहे हुमायूं कबीर ने भाजपा से पैसा लेकर सरकार को हराने का काम किया। इसी संदर्भ में उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर भी भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया और उन्हें भाजपा का एजेंट बताय
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अजगैन में अभिजीत सिंह सांगा जी श्री उदय बहादुर सिंह जी के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम ।शामिल हुए । अजगैन में अभिजीत सिंह सांगा जी श्री उदय बहादुर सिंह जी के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें एवं उनके समस्त परिवार को नवगृह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवगृह में सदैव सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास बना रहे। 🙏
    1
    अजगैन में अभिजीत सिंह सांगा जी श्री उदय बहादुर सिंह जी के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम ।शामिल हुए ।
अजगैन में अभिजीत सिंह सांगा जी श्री उदय बहादुर सिंह जी के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें एवं उनके समस्त परिवार को नवगृह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवगृह में सदैव सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास बना रहे। 🙏
    user_Pinki devi
    Pinki devi
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सत्या क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, परिजनों ने FIR के लिए दी तहरीर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। नवजात की मां ने क्लीनिक संचालक व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने और जबरन प्रसव कराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बांगरमऊ कोतवाली में FIR दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। तहरीर के अनुसार, पूर्विया टोला, बांगरमऊ निवासी शबा पत्नी आरिफ गर्भवती थीं। 20 सितंबर 2026 को लेबर पेन बढ़ने पर उन्हें नानामऊ स्थित सत्या क्लीनिक ले जाया गया। आरोप है कि क्लीनिक में मौजूद संचालक व स्टाफ ने बच्चा फंसा होने की बात कहकर उन्हें भर्ती कर लिया। परिजनों के मुताबिक इलाज के नाम पर पहले 20 हजार रुपये लिए गए और करीब दो घंटे बाद 14 हजार रुपये और लिए गए, जबकि छह हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रात करीब दो बजे क्लीनिक स्टाफ ने बताया कि बच्चा पेल्विस की हड्डी में फंस गया है। परिजनों द्वारा मरीज को कहीं और ले जाने की बात कहने पर संचालक ने सुरक्षित प्रसव कराने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। इसके बाद कथित तौर पर जबरन प्रसव कराने का प्रयास किया गया, जिससे नवजात के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों के अनुसार रातभर प्रसव नहीं हो सका और करीब चार बजे क्लीनिक कर्मियों ने जवाब दे दिया। आरोप है कि बच्चा आधा गर्भाशय में फंसा हुआ छोड़कर परिजनों से बकाया छह हजार रुपये लेकर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया। इसके बाद परिजन महिला और नवजात को निर्मला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर ऑपरेशन किया। तहरीर के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद नाजुक है और उसे कहीं अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर लखनऊ के एक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी बच्ची की हालत गंभीर बताई। तहरीर में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन बड़े अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके। इसी दौरान गंभीर चोट के कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत सत्या क्लीनिक में कथित लापरवाही के कारण हुई और इलाज के दौरान करीब 50 हजार रुपये खर्च हो गए। पीड़िता शबा पत्नी आरिफ ने आज गुरुवार दोपहर एक बजे बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में FIR दर्ज कर आरोपों की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    सत्या क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, परिजनों ने FIR के लिए दी तहरीर

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। नवजात की मां ने क्लीनिक संचालक व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने और जबरन प्रसव कराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बांगरमऊ कोतवाली में FIR दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

तहरीर के अनुसार, पूर्विया टोला, बांगरमऊ निवासी शबा पत्नी आरिफ गर्भवती थीं। 20 सितंबर 2026 को लेबर पेन बढ़ने पर उन्हें नानामऊ स्थित सत्या क्लीनिक ले जाया गया। आरोप है कि क्लीनिक में मौजूद संचालक व स्टाफ ने बच्चा फंसा होने की बात कहकर उन्हें भर्ती कर लिया। परिजनों के मुताबिक इलाज के नाम पर पहले 20 हजार रुपये लिए गए और करीब दो घंटे बाद 14 हजार रुपये और लिए गए, जबकि छह हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रात करीब दो बजे क्लीनिक स्टाफ ने बताया कि बच्चा पेल्विस की हड्डी में फंस गया है। परिजनों द्वारा मरीज को कहीं और ले जाने की बात कहने पर संचालक ने सुरक्षित प्रसव कराने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। इसके बाद कथित तौर पर जबरन प्रसव कराने का प्रयास किया गया, जिससे नवजात के सिर में गंभीर चोट लग गई।

परिजनों के अनुसार रातभर प्रसव नहीं हो सका और करीब चार बजे क्लीनिक कर्मियों ने जवाब दे दिया। आरोप है कि बच्चा आधा गर्भाशय में फंसा हुआ छोड़कर परिजनों से बकाया छह हजार रुपये लेकर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया।

इसके बाद परिजन महिला और नवजात को निर्मला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर ऑपरेशन किया। तहरीर के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद नाजुक है और उसे कहीं अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर लखनऊ के एक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी बच्ची की हालत गंभीर बताई।

तहरीर में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन बड़े अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके। इसी दौरान गंभीर चोट के कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत सत्या क्लीनिक में कथित लापरवाही के कारण हुई और इलाज के दौरान करीब 50 हजार रुपये खर्च हो गए।

पीड़िता शबा पत्नी आरिफ ने आज गुरुवार दोपहर एक बजे बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में FIR दर्ज कर आरोपों की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.