सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के सपा गठबंधन को लेकर दिए गए बयानों पर अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने पलटवार किया है। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के सपा गठबंधन को लेकर दिए गए बयानों पर अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने पलटवार किया है। आरिफ जमा खान ने इमरान मसूद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से गठबंधन को लेकर बयानबाजी और शोर कौन मचा रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी कोई शोर नहीं मचा रही है। वीओ: कन्नौज के आरिफ जमा खान ने कहा कि अगर इमरान मसूद को खुद पर इतना ही भरोसा है तो वह चुनाव निर्दलीय लड़कर देख लेते और उन्हें अपनी राजनीतिक ताकत का अंदाजा हो जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान मसूद सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। आरिफ जमा खान ने इमरान मसूद पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कौन-सी 'वनस्पति' ले रहे हैं, लेकिन उन्हें यह लेना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इमरान मसूद लगातार समाजवादी पार्टी के पीछे पड़े हुए हैं और सपा पर हमलावर हैं। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर भी आरिफ जमा खान ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम बहुल इलाकों में जहां मुस्लिम प्रत्याशी या विधायक चुनावी मैदान में होता है, वहां ओवैसी पहुंच जाते हैं और इससे विपक्षी वोटों पर असर पड़ता है। आरिफ जमा खान ने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सपा के विधायक के खिलाफ भी ओवैसी पहुंचे थे। आरिफ जमा खान ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए भी ओवैसी पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए और दावा किया कि वहां गठबंधन में रहे हुमायूं कबीर ने भाजपा से पैसा लेकर सरकार को हराने का काम किया। इसी संदर्भ में उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर भी भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया और उन्हें भाजपा का एजेंट बताय
सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के सपा गठबंधन को लेकर दिए गए बयानों पर अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने पलटवार किया है। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के सपा गठबंधन को लेकर दिए गए बयानों पर अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने पलटवार किया है। आरिफ जमा खान ने इमरान मसूद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से गठबंधन को लेकर बयानबाजी और शोर कौन मचा रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी कोई शोर नहीं मचा रही है। वीओ: कन्नौज के आरिफ जमा खान ने कहा कि अगर इमरान मसूद को खुद पर इतना ही भरोसा है तो वह चुनाव निर्दलीय लड़कर देख लेते और उन्हें अपनी राजनीतिक ताकत का अंदाजा हो जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान मसूद सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। आरिफ जमा खान ने इमरान मसूद पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कौन-सी 'वनस्पति' ले रहे हैं, लेकिन उन्हें यह लेना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इमरान मसूद लगातार समाजवादी पार्टी के पीछे पड़े हुए हैं और सपा पर हमलावर हैं। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर भी आरिफ जमा खान ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम बहुल इलाकों में जहां मुस्लिम प्रत्याशी या विधायक चुनावी मैदान में होता है, वहां ओवैसी पहुंच जाते हैं और इससे विपक्षी वोटों पर असर पड़ता है। आरिफ जमा खान ने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सपा के विधायक के खिलाफ भी ओवैसी पहुंचे थे। आरिफ जमा खान ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए भी ओवैसी पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए और दावा किया कि वहां गठबंधन में रहे हुमायूं कबीर ने भाजपा से पैसा लेकर सरकार को हराने का काम किया। इसी संदर्भ में उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर भी भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया और उन्हें भाजपा का एजेंट बताय
- रायबरेली से अपनी चुनावी तैयारी की शुरुआत करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव अपना रथ लेकर यात्रा में पहुंचे। इस दौरान सड़क पर लोगों का सैलाब नजर आया।1
- बिठूर स्थित आवास पर आए सम्मानित आगंतुकों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान सभी से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना। जनसेवा और क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनना ही मेरा निरंतर प्रयास बिठूर स्थित आवास पर आए सम्मानित आगंतुकों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान सभी से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना। जनसेवा और क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनना ही मेरा निरंतर प्रयास है। Bharatiya Janata Party (BJP)1
- ग्रामीण भारत न्यूज़ सच के साथ संवाददाता हरिश्चंद्र निषाद की रिपोर्ट मीना का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। परियर, उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर परियर में गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय सैदापुर के बच्चों के बीच ‘मीना’ का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मीना मंच की टीम ने आकर्षक ढंग से सज-धजकर और क्राउन पहनकर बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन समारोह को रोचक बना दिया। इस दौरान मीना मंच की टीम ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। शिक्षिका श्रीमती कोकिला देवी ने बच्चों को मीना के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक सुरेंद्र कुमार एवं नूपुर गौतम ने भी बच्चों को मीना की कहानियों से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी दी और उनके माध्यम से शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जन्मोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला।1
- एसपी कार्यालय में जनसुनवाई अशोक कुमार मीणा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं तुरंत निस्तारण के लिए दिए आदेश हरदोई, 24 सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों, महिलाओं और बुजुर्गों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी श्री मीणा ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कार्यालय में महिला पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहीं, जिससे महिला फरियादियों को अपनी बात रखने में सहूलियत हुई। एसपी की इस जनसुनवाई पहल की आम जनता ने सराहना की है। पुलिस कार्यालय हरदोई में जनसुनवाई करते एसपी अशोक कुमार मीणा* #HardoiPolice #Jansunwai #SPHardoi @Uppolice1
- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना प्रचार अभियान गुरुवार को रायबरेली से शुरू किया. अखिलेश यादव लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा टोल प्लाजा के पास अपनी पीडीए बस में सवार होकर PDA रथ यात्रा पर निकले. लखनऊ से निकलते वक्त मोहनलालगंज और रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया. बछरावां में सपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से उन पर फूलों की बारिश की और मालाएं पहनाईं. अखिलेश ने बस से ही समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और राज्य में अपनी चुनावी यात्रा का आगाज किया समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना प्रचार अभियान गुरुवार को रायबरेली से शुरू किया. अखिलेश यादव लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा टोल प्लाजा के पास अपनी पीडीए बस में सवार होकर PDA रथ यात्रा पर निकले. लखनऊ से निकलते वक्त मोहनलालगंज और रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया. बछरावां में सपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से उन पर फूलों की बारिश की और मालाएं पहनाईं. अखिलेश ने बस से ही समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और राज्य में अपनी चुनावी यात्रा का आगाज किया1
- *एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत, लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप* *सौरिख,कन्नौज* थाना सौरिख क्षेत्र के ईशमपुर गांव में गुरुवार को एचटी लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अढ़नापुर गांव निवासी अवनीश (20) पुत्र खुशीराम गांव के ही संविदा लाइनमैन मनीष पुत्र रामनरेश के साथ काम सीख रहा था। गुरुवार को वह मनीष के साथ ईशमपुर गांव में लाइन ठीक करने गया था। इसी दौरान पोल पर चढ़कर काम करते समय वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सौरिख ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के पिता खुशीराम हैदराबाद में एक बेटे के साथ निजी नौकरी करते हैं। घर पर मां, भाई विजय, रोहित व बहन अर्चना और कल्पना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन मनीष उसे जबरन साथ ले गया और बिना शटडाउन कराए पोल पर चढ़ा दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। *एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत, लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप* *सौरिख,कन्नौज* थाना सौरिख क्षेत्र के ईशमपुर गांव में गुरुवार को एचटी लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अढ़नापुर गांव निवासी अवनीश (20) पुत्र खुशीराम गांव के ही संविदा लाइनमैन मनीष पुत्र रामनरेश के साथ काम सीख रहा था। गुरुवार को वह मनीष के साथ ईशमपुर गांव में लाइन ठीक करने गया था। इसी दौरान पोल पर चढ़कर काम करते समय वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सौरिख ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के पिता खुशीराम हैदराबाद में एक बेटे के साथ निजी नौकरी करते हैं। घर पर मां, भाई विजय, रोहित व बहन अर्चना और कल्पना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन मनीष उसे जबरन साथ ले गया और बिना शटडाउन कराए पोल पर चढ़ा दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।4
- नाबालिग से छेड़छाड़ और वाहन में खींचने के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज चौबेपुर। थाना क्षेत्र के कंजती गांव में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़, पीछा करने और जबरन वाहन में खींचने के प्रयास का मामला सामने आया है। बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, गांव के कुछ युवकों पर आरोप है कि वे बालिका के स्कूल और मंदिर जाने के दौरान उसका पीछा करते थे। आरोप है कि युवक अश्लील हरकत और गलत इशारे करने के साथ ही बालिका को जबरन शादी करने तथा उठा ले जाने की धमकी भी देते थे। 14 सितंबर को बालिका को जबरन वाहन में खींचकर ले जाने का प्रयास किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अंकित कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सत्या क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, परिजनों ने FIR के लिए दी तहरीर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। नवजात की मां ने क्लीनिक संचालक व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने और जबरन प्रसव कराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बांगरमऊ कोतवाली में FIR दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। तहरीर के अनुसार, पूर्विया टोला, बांगरमऊ निवासी शबा पत्नी आरिफ गर्भवती थीं। 20 सितंबर 2026 को लेबर पेन बढ़ने पर उन्हें नानामऊ स्थित सत्या क्लीनिक ले जाया गया। आरोप है कि क्लीनिक में मौजूद संचालक व स्टाफ ने बच्चा फंसा होने की बात कहकर उन्हें भर्ती कर लिया। परिजनों के मुताबिक इलाज के नाम पर पहले 20 हजार रुपये लिए गए और करीब दो घंटे बाद 14 हजार रुपये और लिए गए, जबकि छह हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रात करीब दो बजे क्लीनिक स्टाफ ने बताया कि बच्चा पेल्विस की हड्डी में फंस गया है। परिजनों द्वारा मरीज को कहीं और ले जाने की बात कहने पर संचालक ने सुरक्षित प्रसव कराने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। इसके बाद कथित तौर पर जबरन प्रसव कराने का प्रयास किया गया, जिससे नवजात के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों के अनुसार रातभर प्रसव नहीं हो सका और करीब चार बजे क्लीनिक कर्मियों ने जवाब दे दिया। आरोप है कि बच्चा आधा गर्भाशय में फंसा हुआ छोड़कर परिजनों से बकाया छह हजार रुपये लेकर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया। इसके बाद परिजन महिला और नवजात को निर्मला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर ऑपरेशन किया। तहरीर के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद नाजुक है और उसे कहीं अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर लखनऊ के एक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी बच्ची की हालत गंभीर बताई। तहरीर में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन बड़े अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके। इसी दौरान गंभीर चोट के कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत सत्या क्लीनिक में कथित लापरवाही के कारण हुई और इलाज के दौरान करीब 50 हजार रुपये खर्च हो गए। पीड़िता शबा पत्नी आरिफ ने आज गुरुवार दोपहर एक बजे बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में FIR दर्ज कर आरोपों की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल अनावरण, पुत्र सुब्रत मिनोचा गिरफ्तार कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मृतक के पुत्र सुब्रत मिनोचा को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की विवेचना में सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज, बरामदगी और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की साजिश से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, विवेचना में सामने आया कि सुब्रत मिनोचा पर करीब 40 से 50 लाख रुपये का कर्ज था। जुआ-सट्टा और संपत्ति संबंधी विवादों के चलते उसने विशाल गौतम और राजकिशोर के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की साजिश रची। हत्याकांड में पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने पूछताछ के दौरान मृतक की पुत्रवधू शालू का नाम भी बताया था। हालांकि, पुलिस की विस्तृत विवेचना में शालू के खिलाफ आरोपों की पुष्टि करने वाले ठोस साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद जांच को उपलब्ध वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाया गया। संकलित साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत मिनोचा को घटना का मुख्य साजिशकर्ता पाए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बाइट—पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट रघुबीर लाल।1