दौसा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कुण्डल में टीम द्वारा सामाजिक अंकेक्षण किया गया दौसा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कुण्डल में टीम द्वारा सामाजिक अंकेक्षण किया गया सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा वर्ष 2025 26 के प्रथम छ: माही अप्रैल से सितंबर तक का सामाजिक अंकेक्षण किया गया जिसमें नरेगा वह प्रधानमंत्री आवास योजना एवं इन छ: माही मैं किए गए पंचायत के सभी कार्यों का निरीक्षण वह भौतिक सत्यापन टीम के द्वारा ग्राम पंचायत कुण्डल में किया गया और इन कार्यों का विवरण ग्राम सभा में सभी सदस्यों के सामने दर्शाया गया सामाजिक अंकेक्षण टीम में BRP फुलचंद बेरवा VRP नवल किशोर महावर, शिवदयाल शर्मा ,करण सिंह गुर्जर द्वारा ग्राम पंचायत कुण्डल में अंकेक्षण का कार्य किया गया सामाजिक अंकेक्षण टीम का ग्राम पंचायत के प्रशासक,सचिव,कनिष्ठ सहायक व भाजपा पदाधिकारी रामभरोसी शर्मा ने अंकेशन कार्य में सहयोग किया * सामाजिक अंकेक्षण किया*
दौसा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कुण्डल में टीम द्वारा सामाजिक अंकेक्षण किया गया दौसा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कुण्डल में टीम द्वारा सामाजिक अंकेक्षण किया गया सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा वर्ष 2025 26 के प्रथम
छ: माही अप्रैल से सितंबर तक का सामाजिक अंकेक्षण किया गया जिसमें नरेगा वह प्रधानमंत्री आवास योजना एवं इन छ: माही मैं किए गए पंचायत के सभी कार्यों का निरीक्षण वह भौतिक सत्यापन टीम के
द्वारा ग्राम पंचायत कुण्डल में किया गया और इन कार्यों का विवरण ग्राम सभा में सभी सदस्यों के सामने दर्शाया गया सामाजिक अंकेक्षण टीम में BRP फुलचंद बेरवा VRP नवल किशोर महावर, शिवदयाल शर्मा ,करण
सिंह गुर्जर द्वारा ग्राम पंचायत कुण्डल में अंकेक्षण का कार्य किया गया सामाजिक अंकेक्षण टीम का ग्राम पंचायत के प्रशासक,सचिव,कनिष्ठ सहायक व भाजपा पदाधिकारी रामभरोसी शर्मा ने अंकेशन कार्य में सहयोग किया * सामाजिक अंकेक्षण किया*
- Post by Ganesh Yogi1
- निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के आदेश की अनुपालना में राजस्थान अधीनस्थ कार्यालयी मंत्रालयिक सेवा अधिनियम के अंतर्गत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की नियमित बैठक के द्वारा की गई अनुशंसा पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा कला में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री वीरेंद्र कुमा स्थानीय विद्यालय मेंर जैन का प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति हो जाने के कारण आज दिनांक को यथावत स्थानीय विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यग्रहण किया। पदोन्नति पर पदस्थापन स्थान बाद में जारी किए जाएंगे इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रधानाचार्य रामबिलास मीणा ने माला, साफा पहनाकर स्वागत करते हुए कार्य ग्रहण करवाया। सेवानिवृत प्रधानाचार्य कमलेश गौतम, राष्ट्रीय शिक्षक संघ शाखा लालसोट अध्यक्षअविनाश शर्मा, प्रभु दयाल मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विष्णु कुमार शर्मा, योगेंद्र गौतम, अशोक शर्मा ने श्री जैन का स्वागत अभिनंदन कर पद ग्रहण करने की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान प्रधानाचार्य कविता अग्रवाल, उपप्राचार्य प्रवीण कुमार मीणा, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा,हारुन अली, चिरंजी लाल मीणा , चमन लाल राजोरिया, राम खिलाड़ी मीणा सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।4
- चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड के धीर जी खेड़ा गांव के बेटे और भारतीय सेना के जवान पहलवान गुर्जर का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। गांव की गलियां “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठीं, लेकिन इन नारों के पीछे हर चेहरे पर गहरा दुख साफ नजर आ रहा था। भारतीय सेना के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ पहलवान गुर्जर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मौजूद लोगों ने नम आंखों से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और पूर्व विधायक भी पहुंचे और उन्होंने भी जवान को श्रद्धांजलि दी। माहौल इतना भावुक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। परिवार का दर्द देख हर कोई हो गया भावुक इस दौरान सबसे ज्यादा दिल को झकझोर देने वाला दृश्य जवान के परिवार का था। पत्नी विद्या का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था, वह अपने पति के पार्थिव शरीर को देखकर खुद को संभाल नहीं पा रही थी। सेना के जवानों ने पत्नी को तिरंगा सौंपा। वहीं मां उदी बाई ने अपने आंसुओं को रोकते हुए बेटे के अंतिम दर्शन किए, लेकिन उनके चेहरे पर गहरा दुख साफ दिखाई दे रहा था। पिता रामलाल गुर्जर जब अपने बेटे को अंतिम बार देखने पहुंचे तो वह भी खुद को रोक नहीं सके और फूट-फूट कर रोने लगे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। 3 साल की बेटी की सलामी ने हर किसी को रुला दिया इस दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया। पहलवान गुर्जर की मात्र 3 साल की मासूम बच्ची कृतिका अपने नाना के साथ वहां पहुंची। उसने अपने पिता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और मासूम आवाज में “जय हिंद” बोलकर सलामी दी। यह पल इतना भावुक था कि वहां खड़े हर व्यक्ति की आंखों से आंसू बहने लगे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि इतनी छोटी बच्ची इतनी बड़ी हिम्मत दिखाएगी। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने बंदूक से सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। दिल्ली से गांव तक अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इससे पहले पहलवान गुर्जर का पार्थिव शरीर दिल्ली से उदयपुर लाया गया, जहां से सड़क मार्ग के जरिए उन्हें उनके गांव तक लाया गया। रास्ते में गंगरार, चंदेरिया, रोलहेड़ा बाईपास और धीर जी का खेड़ा गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। हर कोई अपने जवान को अंतिम सलामी देना चाहता था। लोग सड़क किनारे खड़े होकर पुष्प अर्पित कर रहे थे और नम आंखों से अपने गांव के बेटे को विदाई दे रहे थे। फिर धीर जी का खेड़ा से शव यात्रा को होड़ा चौराहे पर लाया गया, जहां भारी भीड़ जमा हो गई, जहां लोगों ने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी। अचानक आई मौत ने तोड़ दिया परिवार बताया गया कि पहलवान गुर्जर का गुरुवार सुबह दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनकी तबीयत ड्यूटी के दौरान अचानक खराब हो गई थी। यह खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, सभी सदमे में आ गए। शाम तक परिवार के लोग दिल्ली पहुंच गए थे। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि जो बेटा कल तक ठीक था, वह अचानक इस दुनिया को छोड़कर चला जाएगा। सेना में भर्ती होने का सपना किया था पूरा पहलवान गुर्जर का सेना में जाने का सपना बचपन से ही था। उन्होंने दो बार कोशिश की थी। पहली बार चेन्नई में जाकर तैयारी की, लेकिन किसी कारण से चयन नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी बार झुंझुनू जाकर तैयारी की, जहां उनका चयन हो गया। 20 मार्च 2017 को वह भारतीय सेना में भर्ती हुए। उनकी पोस्टिंग राजपूत रेजीमेंट की एक बटालियन में थी और वर्तमान में वह नई दिल्ली में सेवा दे रहे थे। परिवार से जुड़ा था हर दिन का रिश्ता पहलवान गुर्जर अपने परिवार से बेहद जुड़े हुए थे। उनके पिता ने बताया कि वह दिन में कभी फोन नहीं करते थे, लेकिन हर रात 8 बजे ड्यूटी से लौटकर घर जरूर फोन करते थे। वह अपने परिवार की हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखते थे। उनकी पत्नी पिछले 20-25 दिनों से दिल्ली में ही उनके साथ रह रही थी। पहलवान गुर्जर आखिरी बार करीब 5-6 महीने पहले अपने गांव आए थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने घरवालों को फोन कर कहा था कि दिल्ली में बारिश हो रही है, इसलिए गेहूं की फसल को सुरक्षित रख लें। हो सकता है राजस्थान में भी बारिश हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो फसल खराब हो जाएगी। इससे साफ पता चलता है कि वह दूर रहकर भी अपने घर और खेती की चिंता करते थे। बहन की बीमारी को लेकर रहते थे चिंतित पहलवान गुर्जर अपनी बड़ी बहन कंकू से भी बहुत लगाव रखते थे। उनकी बहन के पैर में बीमारी थी, जिसको लेकर वह हमेशा चिंतित रहते थे। फोन पर अक्सर बहन के इलाज और तबीयत के बारे में पूछते थे। वह चाहते थे कि उनकी बहन जल्दी ठीक हो जाए। अधूरी रह गई जिंदगी की कहानी पहलवान गुर्जर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव में ही की थी। इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भदेसर में पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए वह चित्तौड़गढ़ गए, जहां वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन दूसरे साल में ही उनका चयन सेना में हो गया और उन्होंने पढ़ाई छोड़कर देश सेवा का रास्ता चुन लिया। पंचतत्व में विलीन हुआ गांव का लाल धीरजी खेड़ा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ पहलवान गुर्जर का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी और पूरा गांव नम आंखों से अपने बेटे को विदाई देता रहा। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ, वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं।4
- गो सम्मान आह्वान अभियान तहसील जिला मथुरा विभिन्न गांव में प्रचार करते हुए1
- जयपुर के मालवीय नगर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की हालत को लेकर नया वीडियो चर्चा में है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में आरोपी बेहद खराब हालत में दिखाई दे रहा है, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और उस पर कई पुराने आपराधिक मामलों की बात भी सामने आई है। घटना ने पहले ही महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े किए थे। अब आरोपी की मौजूदा हालत को लेकर लोग कह रहे हैं—“ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।” वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर बहस छिड़ गई है कि यह कानून का डर है या कानून से परे सजा का संदेश।1
- Breaking news जयपुर राजस्थान से साहिल खान की रिपोर्ट स्थान जयपुर 17 अप्रैल 2026 जयपुर पुलिस उत्तर की बड़ी कार्रवाई वांछित अपराधियों के खिलाफ शिकंजा पुलिस उपायुक्त दक्षिण जयपुर श्री राज श्री राज आईपीएस ने बताया कि श्री महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर एवंआयुक्त महोदय जयपुर द्वारा संगठित अपराधों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया कई सालों से फरार चल रहे 254 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है इनमें से संगठन अपराधों के प्रकरणों में हत्या लूट डकैती आर्म्स एक्ट अपराधों में फरार चल रहे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया इनमें से कुछ ऐसे अपराधी थे जिनमें के ऊपर तकरीबन 160000 रुपए तक के नाम घोषित थे1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- 14 साल पहले सरकारी कागजों में मृत घोषित किया गया शख्स आज जिंदा होने का सबूत लेकर डीएम ऑफिस पहुंच गया। पीड़ित इशहाक अली कफन ओढ़कर डीएम दफ्तर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि राजस्व विभाग ने 2012 में उन्हें कागजों पर मृत दिखाकर उनकी जमीन दूसरे के नाम दर्ज कर दी। हैरानी की बात ये है कि जिस शख्स को रिकॉर्ड में मृत बताया गया, उसे सरकारी विभाग से पेंशन भी मिलती रही। अब मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच और कार्रवाई की बात कही है। सवाल ये है—अगर जिंदा इंसान को कागजों में मारा जा सकता है, तो आम आदमी किस पर भरोसा करे?1