पूर्व पार्षद ने पट्टा प्रकरण मे जाँच नही होने पर दी धरने की चेतावनी मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की मांग ,मांग नहीं माने जाने पर धरने पर बैठने की चेतावनी। बालोतरा:- नगर परिषद में कथित फर्जी पट्टा प्रकरण को लेकर राजनीति गरमा गई है। पूर्व पार्षद मानवेंद्र परिहार ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरा राम सुन्देशा के विरुद्ध फर्जी पट्टा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर परिषद क्षेत्र में कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पट्टे जारी किए गए, जिससे सरकारी भूमि और परिषद व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। मानवेंद्र परिहार ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आमजन के साथ जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। परिहार ने प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि नगर परिषद में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

- बालोतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफॉर्मर से लगातार चिंगारियां निकल रही हैं, जिससे कभी भी बड़े हादसे का खतरा है। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।1
- बाड़मेर के पादरू में भीषण गर्मी ने कहर बरपाया है। रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दोपहर में मुख्य बाजार पूरी तरह थम गया। तेज धूप और लू के चलते सड़कें सुनसान रहीं, इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए और बस व ऑटो स्टैंड भी खाली पड़े रहे।2
- वन्यजीव प्रेमियों ने बचाई नीलगाय के बच्चे की जान, कुतो के चंगुल से छुड़ा कर वन विभाग को किया सुपुर्द। वन्यजीव प्रेमी मदन सियाग बने प्रेणा के स्त्रोत।1
- दुर्गम रास्तों से ट्रैक्टर में पहुंचकर अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की पेयजल समस्या, मौके पर किया समाधान दुर्गम रास्तों से ट्रैक्टर में पहुंचकर अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की पेयजल समस्या, मौके पर किया समाधान बायतु भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत निम्बाणियों की ढाणी के राजस्व ग्राम भैराज की ढाणी में पेयजल समस्या का जायजा लिया गया। दुर्गम मार्ग होने के कारण ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर के माध्यम से सहायक अभियंता बायतु के द्वारा मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्याएं सुनी गईं तथा मौके पर ही समाधान करवाया गया। भैराज की ढाणी स्थित स्कूल परिसर में बने सार्वजनिक टांके में पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाई गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली तथा भविष्य में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीणों ने समस्या के त्वरित समाधान पर संतोष जताया।1
- Post by राजेश कुमार1
- Post by लाबु सिंह1
- Post by मंगलाराम राजपुरोहित1
- बालोतरा जिला पुलिस और धोरीमना पुलिस टीम ने मिलकर एक स्कॉर्पियो से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।2