Shuru
Apke Nagar Ki App…
MP भारत की मशहूर टाटा चाय कंपनी के "ताजमहल " ब्रांड ने विजयवाड़ा में एक बड़ा होर्डिंग लगाया है। जहां काफी बारिश होती है। इस होर्डिंग पर बड़े बड़े चम्मच लगे हैं। जब बारिश होती है तो इन चम्मचों में पानी जमा हो जाता है, जिसके वजन से चम्मच मुड़ कर सर्किट बोर्ड से टकराते हैं। जिसके कारण "मेघ मल्हार" राग अपनी मधुर धुन बजाने लगता है। इस अदभुत पर्यावरण अनुकूल प्रयास पर ध्यान देते हुए "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" ने कंपनी को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया है। जिसमें इस होर्डिंग को दुनिया का सबसे बेहतरीन, सुंदर व "इको-फ्रेंडली होर्डिंग" घोषित किया गया है। है न भारत के लिए गर्व की बात 🇮🇳
Mangal Dev Rathore
MP भारत की मशहूर टाटा चाय कंपनी के "ताजमहल " ब्रांड ने विजयवाड़ा में एक बड़ा होर्डिंग लगाया है। जहां काफी बारिश होती है। इस होर्डिंग पर बड़े बड़े चम्मच लगे हैं। जब बारिश होती है तो इन चम्मचों में पानी जमा हो जाता है, जिसके वजन से चम्मच मुड़ कर सर्किट बोर्ड से टकराते हैं। जिसके कारण "मेघ मल्हार" राग अपनी मधुर धुन बजाने लगता है। इस अदभुत पर्यावरण अनुकूल प्रयास पर ध्यान देते हुए "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" ने कंपनी को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया है। जिसमें इस होर्डिंग को दुनिया का सबसे बेहतरीन, सुंदर व "इको-फ्रेंडली होर्डिंग" घोषित किया गया है। है न भारत के लिए गर्व की बात 🇮🇳
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शामगढ़ नगर में शांतिकुंज से होती हुई कावड़ यात्रा निकाली गई मुक्तेश्वर महादेव पहुंची हुआ समापन शामगढ़ नगर में शांतिकुंज से कावड़ यात्रा निकाली गई शिव हनुमान मंदिर होती हुई यह कावड़ यात्रा मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां पर किया गया भोले का जलाभिषेक उसके बाद पूजाअर्चना करने के बाद प्रसाद बाटकर हुआ कावड़ यात्रा का समापन1
- नीमकाथाना में भारी तबाही का मंजर हुआ शुरू एक बार फिर: सड़क चौड़ाइकरण, अतिक्रमण।🇮🇳* *✍️नीमकाथाना में भारी तबाही का मंजर हुआ शुरू एक बार फिर: सड़क चौड़ाइकरण, अतिक्रमण।🇮🇳* *नीमकाथाना में आज से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कई लोग स्वयं तोड़ रहे मकान-दुकान* रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) नीम का थाना, सीकर ✍️नीमकाथाना। शहर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार, 3 अगस्त से सिरोही नदी से खेतड़ी रोड़ तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन के अनुसार सड़क की चौड़ाई 80 फीट की जानी है, जिसके दायरे में करीब 186 मकान व दुकानें आ रही हैं। कार्रवाई सुबह 8 बजे से शुरू की गई, जिसमें मौसम बदलाव के कारण बीच में बारिश से विघ्न भी रहा। कार्रवाई से पहले कई लोग स्वयं ही अपने मकान व दुकानों का अतिक्रमण हटा रहे हैं। दूसरी ओर प्रभावित लोगों का कहना है कि उनके पास नगर पालिका के पट्टे हैं तथा बिना मुआवजा दिए कार्रवाई किए जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। कुछ प्रभावितों ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश भी प्राप्त किया है। अतिक्रमण हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 8 जेसीबी, 4 पोकलेन, 2 हैमर, 5 डंपर सहित अन्य संसाधन तैनात किए हैं। कार्रवाई के दौरान नीमकाथाना शहर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रही तथा मुख्य मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जबकि आपातकालीन वाहनों का आवागमन निर्बाध रहा। आमजन, व्यापारियों एवं वाहन चालकों से प्रशासन का सहयोग करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। सन् 2016 में वर्तमान स्टेट हाईवे भूदोली रोड़ को सड़क चौड़ाइकरण के लिए अतिक्रमण हटाए गए थे जहां ज्यादातर रहवासियों की बसावट थी और अब जो सड़क चौड़ाइकरण 80 फीट किया जा रहा है वह 10 साल बाद 2026 में, जहां ज्यादा व्यावसायिक एरिया है। हजारों लोगों की भीड़ शासन प्रशासन की मौजूदगी मैं यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है। आज कपिल मूर्ति से लेकर पुलिया तक अतिक्रमण हटाया गया, कल खेतड़ी मोड़ से लेकर कपिल हॉस्पिटल तक हटाया जाना है।1
- बरोठा में फॉलो-अप ग्रामीण शिविर आयोजित, मनरेगा फर्जीवाड़े की जांच के निर्देश संवाददाता : विक्रम सिंह बरोठा, प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत बरोठा में सोमवार को फॉलो-अप ग्रामीण शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी (BDO) जगदीश सालवी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच जुझार लाल मीणा सहित रसद, विद्युत, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, श्रम, सांख्यिकी तथा महिला एवं बाल विकास (आंगनवाड़ी) विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के लंबित एवं अधूरे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। शिविर प्रभारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर विशेष चर्चा हुई। मनरेगा में कथित फर्जीवाड़े के मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा रसद विभाग में नामांतरण, विद्युत विभाग में खराब मीटर बदलने, मनरेगा जॉब कार्ड तथा अन्य विभागीय शिकायतों की भी सुनवाई की गई। शिविर में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड (NFSA) सहित विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।2
- NEWS:-देवरी खवासा में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं ने भगवान अमृतेश्वर महादेव का किया पूजन मनासा। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर सत्संग भवन में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा वातावरण देखने को मिला। प्रातः 6 बजे मंगला आरती के पश्चात बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भगवान अमृतेश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चना कि। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का हल्दी, कुमकुम, दही, शहद सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। सावन के प्रथम सोमवार होने से मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। पूजन के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की प्रार्थना की। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।1
- शामगढ़ में दतिया उपचुनाव में कांग्रेस विधानसभा उम्मीदवार की जीत को लेकर मनाई खुशी शामगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारादतिया में विधानसभा उपचुनाव मेंकांग्रेस उम्मीदवार की जीत होने पर ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाते हुवे आतिश बाजी कर मनाई खुशी1
- MP मन्दसौर जिला में गांव नारायणगढ़ रहवासी क्षेत्र में मगरमच्छ टेंट व्यवसायी शैलेन्द्र पाटीदार के घर में घुसा मगरमच्छ नारायणगढ़ रहवासी क्षेत्र में मगरमच्छ टेंट व्यवसायी शैलेन्द्र पाटीदार के घर में घुसा मगरमच्छ घर के पास मे बने नाले से घर मे घुस गया मगरमछ1