logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरोठा में फॉलो-अप ग्रामीण शिविर आयोजित, मनरेगा फर्जीवाड़े की जांच के निर्देश संवाददाता : विक्रम सिंह बरोठा, प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत बरोठा में सोमवार को फॉलो-अप ग्रामीण शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी (BDO) जगदीश सालवी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच जुझार लाल मीणा सहित रसद, विद्युत, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, श्रम, सांख्यिकी तथा महिला एवं बाल विकास (आंगनवाड़ी) विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के लंबित एवं अधूरे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। शिविर प्रभारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर विशेष चर्चा हुई। मनरेगा में कथित फर्जीवाड़े के मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा रसद विभाग में नामांतरण, विद्युत विभाग में खराब मीटर बदलने, मनरेगा जॉब कार्ड तथा अन्य विभागीय शिकायतों की भी सुनवाई की गई। शिविर में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड (NFSA) सहित विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।

5 hrs ago
user_Vikram Singh
Vikram Singh
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
5 hrs ago
dd4d5f19-d170-4235-8654-d689416a5b22

बरोठा में फॉलो-अप ग्रामीण शिविर आयोजित, मनरेगा फर्जीवाड़े की जांच के निर्देश संवाददाता : विक्रम सिंह बरोठा, प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत बरोठा में सोमवार को फॉलो-अप ग्रामीण शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी (BDO) जगदीश सालवी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच जुझार लाल मीणा सहित रसद, विद्युत, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, श्रम, सांख्यिकी तथा महिला एवं बाल विकास (आंगनवाड़ी) विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के लंबित एवं अधूरे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। शिविर प्रभारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर विशेष चर्चा हुई।

मनरेगा में कथित फर्जीवाड़े के मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा रसद विभाग में नामांतरण, विद्युत विभाग में खराब मीटर बदलने, मनरेगा जॉब कार्ड तथा अन्य विभागीय शिकायतों की भी सुनवाई की गई। शिविर में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड (NFSA) सहित विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर पहुंचे कुरावन में पहुंचकर विकास कार्य को लेकर की गई ग्राम पंचायत की प्रशंसा मन्दसौर नवागत कलेक्टर पहुंचे कुरावन में पहुंचकर विकास कार्य को लेकर की गई ग्राम पंचायत की प्रशंसा एवं तस्वीर भेंट की
    1
    MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर पहुंचे कुरावन में पहुंचकर विकास कार्य को लेकर की गई ग्राम पंचायत की प्रशंसा
मन्दसौर नवागत कलेक्टर पहुंचे कुरावन में पहुंचकर विकास कार्य को लेकर की गई ग्राम पंचायत की प्रशंसा  एवं तस्वीर भेंट की
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • धरियावद क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में प्रशासनिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत धरियावद क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत जुबेर अहमद धरियावद प्रतापगढ़़-जिले में आंधी-तूफान से मृत्यु होने,आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि से पशु क्षति, आंधी- तूफान/अतिवृष्टि/आगजनी से झोपड़ी व मकान क्षतिग्रस्त होने पर पीड़ितों को प्रशासनिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने जारी प्रशासनिक स्वीकृति में बताया कि प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील में आकाशिय बिजली गिरने से धरियावद तहसील के अन्तर्गत भुमणिया प.म. भाण्डला निवासी केसरी मीणा की एक भैस व बछड़े की मृत्यु होने पर 57 हजार 500 रूपये, गोठड़ा निवासी बीरबल मीणा की एक भैस की मृत्यु होने पर 37 हजार 500 हजार रूपये, धरियावद तहसील के अन्तर्गत आंधी-तूफान से पक्का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर सियाड़ निवासी प्रभुलाल मीणा व पिपलीया निवासी नाथुलाल मीणा प्रत्येक को 6 हजार 500 रूपये, धरियावद तहसील के अन्तर्गत शिकारवाड़ी निवासी राजकुमारी मीणा की आकाशिय बिजली गिरने से कच्चा मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 4 हजार रूपये व हजारीगुडा प.म. गोठड़ा निवासी मुकेश मीणा के आगजनी से झोपड़ी, कपड़ा, बिस्तर व बर्तन, मकान क्षतिग्रस्त होने पर 13 हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
    2
    धरियावद क्षेत्र में विभिन्न  दुर्घटनाओं में प्रशासनिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
धरियावद क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जुबेर अहमद
धरियावद
प्रतापगढ़़-जिले में आंधी-तूफान से मृत्यु होने,आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि से पशु क्षति, आंधी- तूफान/अतिवृष्टि/आगजनी से झोपड़ी व मकान क्षतिग्रस्त होने पर पीड़ितों को प्रशासनिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने जारी प्रशासनिक स्वीकृति में बताया कि प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील में आकाशिय बिजली गिरने से धरियावद तहसील के अन्तर्गत भुमणिया प.म. भाण्डला निवासी केसरी मीणा की एक भैस व बछड़े की मृत्यु होने पर 57 हजार 500 रूपये, गोठड़ा निवासी बीरबल मीणा की एक भैस की मृत्यु होने पर 37 हजार 500 हजार रूपये, धरियावद तहसील के अन्तर्गत आंधी-तूफान से पक्का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर सियाड़ निवासी प्रभुलाल मीणा व पिपलीया निवासी नाथुलाल मीणा प्रत्येक को 6 हजार 500 रूपये, धरियावद तहसील के अन्तर्गत शिकारवाड़ी निवासी राजकुमारी मीणा की आकाशिय बिजली गिरने से कच्चा मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 4 हजार रूपये व हजारीगुडा प.म. गोठड़ा निवासी मुकेश मीणा के आगजनी से झोपड़ी, कपड़ा, बिस्तर व बर्तन, मकान क्षतिग्रस्त होने पर 13 हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 min ago
  • NEWS:-देवरी खवासा में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं ने भगवान अमृतेश्वर महादेव का किया पूजन मनासा। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर सत्संग भवन में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा वातावरण देखने को मिला। प्रातः 6 बजे मंगला आरती के पश्चात बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भगवान अमृतेश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चना कि। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का हल्दी, कुमकुम, दही, शहद सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। सावन के प्रथम सोमवार होने से मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। पूजन के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की प्रार्थना की। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
    1
    NEWS:-देवरी खवासा में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं ने भगवान अमृतेश्वर महादेव का किया पूजन
मनासा। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर सत्संग भवन में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा वातावरण देखने को मिला। प्रातः 6 बजे मंगला आरती के पश्चात बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भगवान अमृतेश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चना कि।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का हल्दी, कुमकुम, दही, शहद सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। सावन के प्रथम सोमवार होने से मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।
पूजन के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की प्रार्थना की। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ आयोजित छात्र प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ आयोजित छात्र प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत दी है। चीफ जस्टिस ने इस मामले में अहम निर्देश जारी किए हैं।
    1
    कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ आयोजित छात्र प्रदर्शन मामले में सुप्रीम 
कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ आयोजित छात्र प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत दी है। चीफ जस्टिस ने इस मामले में अहम निर्देश जारी किए हैं।
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • MP भारत की मशहूर टाटा चाय कंपनी के "ताजमहल " ब्रांड ने विजयवाड़ा में एक बड़ा होर्डिंग लगाया है। जहां काफी बारिश होती है। इस होर्डिंग पर बड़े बड़े चम्मच लगे हैं। जब बारिश होती है तो इन चम्मचों में पानी जमा हो जाता है, जिसके वजन से चम्मच मुड़ कर सर्किट बोर्ड से टकराते हैं। जिसके कारण "मेघ मल्हार" राग अपनी मधुर धुन बजाने लगता है। इस अदभुत पर्यावरण अनुकूल प्रयास पर ध्यान देते हुए "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" ने कंपनी को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया है। जिसमें इस होर्डिंग को दुनिया का सबसे बेहतरीन, सुंदर व "इको-फ्रेंडली होर्डिंग" घोषित किया गया है। है न भारत के लिए गर्व की बात 🇮🇳
    1
    MP भारत की मशहूर टाटा चाय कंपनी के  "ताजमहल " ब्रांड ने विजयवाड़ा में एक बड़ा होर्डिंग लगाया है।
जहां काफी बारिश होती है। इस होर्डिंग पर बड़े बड़े चम्मच लगे हैं। जब बारिश होती है तो इन चम्मचों में पानी जमा हो जाता है, जिसके वजन से चम्मच मुड़ कर सर्किट बोर्ड से टकराते हैं। जिसके कारण "मेघ मल्हार" राग अपनी मधुर धुन बजाने लगता है।
इस अदभुत पर्यावरण अनुकूल प्रयास पर ध्यान देते हुए "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" ने कंपनी को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया है। जिसमें इस होर्डिंग को दुनिया का सबसे बेहतरीन, सुंदर व "इको-फ्रेंडली होर्डिंग" घोषित किया गया है। है न भारत के लिए गर्व की बात 🇮🇳
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर उनके बेटे महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर उनके बेटे और सांसद करण भूषण सिंह ने कहा, "जो शोषित पहलवान थे उसकी जीत है। मेरे लोकसभा की जीत है...ये हम सबकी जीत है और खासतौर पर मेरे पिताजी की जीत है... वे दोबारा सदन में आएंगे। कांग्रेस के पास जीवन में कोई मुद्दा नहीं रहा इनका भाग्य खराब है कि इनको ऐसे नेता मिले हैं... ये भाजपा को मौका देते हैं कि कैसे आप इसे बढ़ाओ। ये भाजपा है पाक-साफ है। भाजपा कभी नहीं जाएगी।"
    1
    महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर उनके बेटे 
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर उनके बेटे और सांसद करण भूषण सिंह ने कहा, "जो शोषित पहलवान थे उसकी जीत है। मेरे लोकसभा की जीत है...ये हम सबकी जीत है और खासतौर पर मेरे पिताजी की जीत है... वे दोबारा सदन में आएंगे। कांग्रेस के पास जीवन में कोई मुद्दा नहीं रहा इनका भाग्य खराब है कि इनको ऐसे नेता मिले हैं... ये भाजपा को मौका देते हैं कि कैसे आप इसे बढ़ाओ। ये भाजपा है पाक-साफ है। भाजपा कभी नहीं जाएगी।"
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दुश्मन देशों का हथियार है ड्रग्स, युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे: पीएम मोदी नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत की। देशभर के करीब 10 हजार स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली। पीएम ने कहा कि मादक पदार्थ युवाओं के सपने, परिवार और देश का भविष्य बर्बाद करते हैं। दुश्मन देश भारत की युवा शक्ति को कमजोर करने के लिए नशे को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने माता-पिता, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। अभियान के तहत 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार देशभर में खेल, योग, वॉकाथन, नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। मध्यप्रदेश क्या कहते हैं आंकड़े देश में औसतन हर दिन 300 से अधिक एनडीपीएस मामले दर्ज हुए। देश में नशे की शुरुआत की औसत उम्र घटकर 12.9 वर्ष रह गई है। उपचार केंद्रों में पहुंचने वाले 63.6% मरीजों ने 15 वर्ष से पहले नशे का सेवन किया। 2024 में एनडीपीएस कानून के तहत 1 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए। सबसे ज्यादा केस केरल में, फिर महाराष्ट्र, पंजाब में दर्ज।
    1
    दुश्मन देशों का हथियार है ड्रग्स, युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे: पीएम मोदी
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत की। देशभर के करीब 10 हजार स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली। पीएम ने कहा कि मादक पदार्थ युवाओं के सपने, परिवार और देश का भविष्य बर्बाद करते हैं। दुश्मन देश भारत की युवा शक्ति को कमजोर करने के लिए नशे को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार नहीं,
बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने माता-पिता, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। अभियान के तहत 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार देशभर में खेल, योग, वॉकाथन, नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे।  मध्यप्रदेश
क्या कहते हैं आंकड़े
देश में औसतन हर दिन 300 से अधिक एनडीपीएस मामले दर्ज हुए।
देश में नशे की शुरुआत की औसत उम्र घटकर 12.9 वर्ष रह गई है।
उपचार केंद्रों में पहुंचने वाले 63.6% मरीजों ने 15 वर्ष से पहले नशे का सेवन किया।
2024 में एनडीपीएस कानून के तहत 1 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए।
सबसे ज्यादा केस केरल में, फिर महाराष्ट्र, पंजाब में दर्ज।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    5 hrs ago
  • नीमच महीनों से वेतन न मिलने पर एमटीएस कर्मचारियों ने कलेक्टर पर बोला धावा भविष्य न्यूज़ 24 नीमच तीन दिन का मिला अल्टीमेट
    1
    नीमच महीनों से वेतन न मिलने पर एमटीएस कर्मचारियों ने कलेक्टर पर बोला धावा भविष्य न्यूज़ 24 नीमच 
तीन दिन का मिला अल्टीमेट
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.