धरियावद क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में प्रशासनिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत धरियावद क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत जुबेर अहमद धरियावद प्रतापगढ़़-जिले में आंधी-तूफान से मृत्यु होने,आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि से पशु क्षति, आंधी- तूफान/अतिवृष्टि/आगजनी से झोपड़ी व मकान क्षतिग्रस्त होने पर पीड़ितों को प्रशासनिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने जारी प्रशासनिक स्वीकृति में बताया कि प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील में आकाशिय बिजली गिरने से धरियावद तहसील के अन्तर्गत भुमणिया प.म. भाण्डला निवासी केसरी मीणा की एक भैस व बछड़े की मृत्यु होने पर 57 हजार 500 रूपये, गोठड़ा निवासी बीरबल मीणा की एक भैस की मृत्यु होने पर 37 हजार 500 हजार रूपये, धरियावद तहसील के अन्तर्गत आंधी-तूफान से पक्का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर सियाड़ निवासी प्रभुलाल मीणा व पिपलीया निवासी नाथुलाल मीणा प्रत्येक को 6 हजार 500 रूपये, धरियावद तहसील के अन्तर्गत शिकारवाड़ी निवासी राजकुमारी मीणा की आकाशिय बिजली गिरने से कच्चा मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 4 हजार रूपये व हजारीगुडा प.म. गोठड़ा निवासी मुकेश मीणा के आगजनी से झोपड़ी, कपड़ा, बिस्तर व बर्तन, मकान क्षतिग्रस्त होने पर 13 हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
धरियावद क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में प्रशासनिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत धरियावद क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत जुबेर अहमद धरियावद प्रतापगढ़़-जिले में आंधी-तूफान से मृत्यु होने,आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि से पशु क्षति, आंधी- तूफान/अतिवृष्टि/आगजनी से झोपड़ी व मकान क्षतिग्रस्त होने पर पीड़ितों को प्रशासनिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने जारी प्रशासनिक स्वीकृति में बताया कि प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील में आकाशिय बिजली गिरने से धरियावद तहसील के अन्तर्गत भुमणिया प.म. भाण्डला निवासी केसरी मीणा की एक भैस व बछड़े की मृत्यु होने पर 57 हजार
500 रूपये, गोठड़ा निवासी बीरबल मीणा की एक भैस की मृत्यु होने पर 37 हजार 500 हजार रूपये, धरियावद तहसील के अन्तर्गत आंधी-तूफान से पक्का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर सियाड़ निवासी प्रभुलाल मीणा व पिपलीया निवासी नाथुलाल मीणा प्रत्येक को 6 हजार 500 रूपये, धरियावद तहसील के अन्तर्गत शिकारवाड़ी निवासी राजकुमारी मीणा की आकाशिय बिजली गिरने से कच्चा मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 4 हजार रूपये व हजारीगुडा प.म. गोठड़ा निवासी मुकेश मीणा के आगजनी से झोपड़ी, कपड़ा, बिस्तर व बर्तन, मकान क्षतिग्रस्त होने पर 13 हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
- मूंगाणा में ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों ने दीं सेवाएं,मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान मूंगाणा में ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों ने दीं सेवाएं,मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान जुबेर अहमद धरियावद मूंगाणा-राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को ग्राम पंचायत मूंगाणा के अटल सेवा केंद्र (लोदिया रोड) स्थित भवन में ग्रामीण सेवा शिविर–2026 का फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र,विवाह पंजीयन,जॉब कार्ड,जन आधार सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग ने नामांतरण, सीमा ज्ञान एवं भूमिहीन प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों का निपटारा किया। चिकित्सा विभाग की ओर से आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही बीपी, शुगर की जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच एवं कैंसर स्क्रीनिंग जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। शिविर में अतिरिक्त विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल गमेती, नायब तहसीलदार नारायण लाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी हुरमल मईड़ा,एलडीसी गणेश मीणा, पटवारी बाबूलाल मीणा, सरपंच प्रशासक चंपा देवी मीणा, उप सरपंच शिवराज सिंह राणावत,वगतपुरा सरपंच प्रशासक हरिश्चंद्र मीणा, रमेश मेघवाल वार्ड पंच नरेश लबाना सुरक्षा गार्ड सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- नीमकाथाना में भारी तबाही का मंजर हुआ शुरू एक बार फिर: सड़क चौड़ाइकरण, अतिक्रमण।🇮🇳* *✍️नीमकाथाना में भारी तबाही का मंजर हुआ शुरू एक बार फिर: सड़क चौड़ाइकरण, अतिक्रमण।🇮🇳* *नीमकाथाना में आज से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कई लोग स्वयं तोड़ रहे मकान-दुकान* रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) नीम का थाना, सीकर ✍️नीमकाथाना। शहर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार, 3 अगस्त से सिरोही नदी से खेतड़ी रोड़ तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन के अनुसार सड़क की चौड़ाई 80 फीट की जानी है, जिसके दायरे में करीब 186 मकान व दुकानें आ रही हैं। कार्रवाई सुबह 8 बजे से शुरू की गई, जिसमें मौसम बदलाव के कारण बीच में बारिश से विघ्न भी रहा। कार्रवाई से पहले कई लोग स्वयं ही अपने मकान व दुकानों का अतिक्रमण हटा रहे हैं। दूसरी ओर प्रभावित लोगों का कहना है कि उनके पास नगर पालिका के पट्टे हैं तथा बिना मुआवजा दिए कार्रवाई किए जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। कुछ प्रभावितों ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश भी प्राप्त किया है। अतिक्रमण हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 8 जेसीबी, 4 पोकलेन, 2 हैमर, 5 डंपर सहित अन्य संसाधन तैनात किए हैं। कार्रवाई के दौरान नीमकाथाना शहर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रही तथा मुख्य मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जबकि आपातकालीन वाहनों का आवागमन निर्बाध रहा। आमजन, व्यापारियों एवं वाहन चालकों से प्रशासन का सहयोग करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। सन् 2016 में वर्तमान स्टेट हाईवे भूदोली रोड़ को सड़क चौड़ाइकरण के लिए अतिक्रमण हटाए गए थे जहां ज्यादातर रहवासियों की बसावट थी और अब जो सड़क चौड़ाइकरण 80 फीट किया जा रहा है वह 10 साल बाद 2026 में, जहां ज्यादा व्यावसायिक एरिया है। हजारों लोगों की भीड़ शासन प्रशासन की मौजूदगी मैं यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है। आज कपिल मूर्ति से लेकर पुलिया तक अतिक्रमण हटाया गया, कल खेतड़ी मोड़ से लेकर कपिल हॉस्पिटल तक हटाया जाना है।1
- बरोठा में फॉलो-अप ग्रामीण शिविर आयोजित, मनरेगा फर्जीवाड़े की जांच के निर्देश संवाददाता : विक्रम सिंह बरोठा, प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत बरोठा में सोमवार को फॉलो-अप ग्रामीण शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी (BDO) जगदीश सालवी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच जुझार लाल मीणा सहित रसद, विद्युत, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, श्रम, सांख्यिकी तथा महिला एवं बाल विकास (आंगनवाड़ी) विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के लंबित एवं अधूरे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। शिविर प्रभारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर विशेष चर्चा हुई। मनरेगा में कथित फर्जीवाड़े के मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा रसद विभाग में नामांतरण, विद्युत विभाग में खराब मीटर बदलने, मनरेगा जॉब कार्ड तथा अन्य विभागीय शिकायतों की भी सुनवाई की गई। शिविर में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड (NFSA) सहित विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।2
- शामगढ़ नगर में शांतिकुंज से होती हुई कावड़ यात्रा निकाली गई मुक्तेश्वर महादेव पहुंची हुआ समापन शामगढ़ नगर में शांतिकुंज से कावड़ यात्रा निकाली गई शिव हनुमान मंदिर होती हुई यह कावड़ यात्रा मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां पर किया गया भोले का जलाभिषेक उसके बाद पूजाअर्चना करने के बाद प्रसाद बाटकर हुआ कावड़ यात्रा का समापन1
- दुश्मन देशों का हथियार है ड्रग्स, युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे: पीएम मोदी नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत की। देशभर के करीब 10 हजार स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली। पीएम ने कहा कि मादक पदार्थ युवाओं के सपने, परिवार और देश का भविष्य बर्बाद करते हैं। दुश्मन देश भारत की युवा शक्ति को कमजोर करने के लिए नशे को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने माता-पिता, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। अभियान के तहत 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार देशभर में खेल, योग, वॉकाथन, नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। मध्यप्रदेश क्या कहते हैं आंकड़े देश में औसतन हर दिन 300 से अधिक एनडीपीएस मामले दर्ज हुए। देश में नशे की शुरुआत की औसत उम्र घटकर 12.9 वर्ष रह गई है। उपचार केंद्रों में पहुंचने वाले 63.6% मरीजों ने 15 वर्ष से पहले नशे का सेवन किया। 2024 में एनडीपीएस कानून के तहत 1 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए। सबसे ज्यादा केस केरल में, फिर महाराष्ट्र, पंजाब में दर्ज।1
- धरियावद क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में प्रशासनिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत धरियावद क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत जुबेर अहमद धरियावद प्रतापगढ़़-जिले में आंधी-तूफान से मृत्यु होने,आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि से पशु क्षति, आंधी- तूफान/अतिवृष्टि/आगजनी से झोपड़ी व मकान क्षतिग्रस्त होने पर पीड़ितों को प्रशासनिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने जारी प्रशासनिक स्वीकृति में बताया कि प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील में आकाशिय बिजली गिरने से धरियावद तहसील के अन्तर्गत भुमणिया प.म. भाण्डला निवासी केसरी मीणा की एक भैस व बछड़े की मृत्यु होने पर 57 हजार 500 रूपये, गोठड़ा निवासी बीरबल मीणा की एक भैस की मृत्यु होने पर 37 हजार 500 हजार रूपये, धरियावद तहसील के अन्तर्गत आंधी-तूफान से पक्का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर सियाड़ निवासी प्रभुलाल मीणा व पिपलीया निवासी नाथुलाल मीणा प्रत्येक को 6 हजार 500 रूपये, धरियावद तहसील के अन्तर्गत शिकारवाड़ी निवासी राजकुमारी मीणा की आकाशिय बिजली गिरने से कच्चा मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 4 हजार रूपये व हजारीगुडा प.म. गोठड़ा निवासी मुकेश मीणा के आगजनी से झोपड़ी, कपड़ा, बिस्तर व बर्तन, मकान क्षतिग्रस्त होने पर 13 हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।2
- आप देख रहे हो शुरू ऐप पर प्रभात प्रतापगढ़ न्यूज संपादक परमेश्वर रेदास1