Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 विशुद्ध मती माताजी एवं पटगणिनी आर्यिका 105 विज्ञमती माताजी ने धर्म सभा को कियाउद्बोधन
Anil Kumar journalist
गंगापुर सिटी गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 विशुद्ध मती माताजी एवं पटगणिनी आर्यिका 105 विज्ञमती माताजी ने धर्म सभा को कियाउद्बोधन
More news from राजस्थान and nearby areas
- टीटीई ने अब राष्ट्रीय खिलाड़ियों से की अभद्रता, मोबाइल छिना, धक्के दिए, 7 दिन में तीसरा मामला कोटा। कोटा के टीटीई द्वारा अब राष्ट्रीय खिलाड़ियों से अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीटीई ने यात्रियों का मोबाइल छीना और धक्के दिए। हालांकि प्रशासन ने यात्रियों के नियम विरुद्ध सफर करना बताया है। ताइक्वांडो खिलाड़ी और कोच सूरज गौतम ने बताया कि कोटा यूनिवर्सिटी के एक दर्जन से अधिक खिलाड़ी कश्मीर में वुशु खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। इनमें कुछ महिला खिलाड़ी भी शामिल थी। इनके पास कोटा-कटरा ट्रेन (19803) में स्लीपर क्लास का वेटिंग का टिकट था। लेकिन जल्दबाजी में यह थर्ड एसी कोच में घुस गए। ट्रेन चलने के बाद टीटीई ने उन्हें स्लीपर कोच में जाने को कहा। उसके बाद वह आगे के सफर की योजना बना रहे थे इसी दौरान उनकी टीटीई से बहस हो गई। बहस के दौरान टीटीई उनसे अभद्रता करने लगा। इसी दौरान उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की तो टीटीई ने उनका मोबाइल छीन लिया। हालांकि गलती का अहसास होते ही टीटीई ने उन्हें मोबाइल लोटा दिया। इसके बाद टीटीई ने उन्हें लगभग धक्का देते हुए एसी कोच से निकाल दिया। गौतम ने बताया कि जिनके साथ बदसलूकी की गई इनमें से कई खिलाड़ी छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं और भारत को कई बार गोल्ड मेडल भी दिला चुके हैं। रेलवे को की शिकायत खिलाड़ियों ने इस पूरे मामले की शिकायत रेलवे बोर्ड और कोटा मंडल रेल प्रशासन को भी की है। साथ ही कोटा यूनिवर्सिटी ने भी इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है। इसके अलावा इसका शिकायत का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी डाला गया है। जहां पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। इनमें से कई लोगों का कहना है कि हो सकता है यात्री गलत हों, पर टीटीई को अपने व्यवहार पर संयम रख नियमा अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। पर टीटी ईकई बार खुद ही जज बन जाते हैं। 7 दिन में तीसरी शिकायत अभद्रता और पैसे मांगने के आरोप की टीटीई के खिलाफ यात्रियों की 7 दिन में यह तीसरी शिकायत है। इससे पहले सोमवार को एक बोर्डिंग यात्री ने टीटीई पर 1500 रुपए मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद गुरुवार को एक डॉक्टर महिला यात्री ने अभद्रता और 500 का आरोप लगाया था। बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया मामला इस मामले में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्री बिना आरक्षण के थर्ड एसी कोच में सफर कर रहे थे। इनके पास स्लीपर क्लास का वेटिंग का टिकट था। टीटीई द्वारा इन्हें स्लीपर कोच में जाने को कहा गया था। यात्रियों द्वारा इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। जैन ने बताया कि हालांकि शिकायत के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। ताकि किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी स्थित दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी में आज भारत गौरव, गणिनी शिरोमणि परम पूजनीय आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी एवं पट्टगणिनी 105 विदुषमति माताजी के मंगल सान्निध्य में जल मंथन मशीन का लोकार्पण किया गया। *मुख्य अंश:* - *उद्देश्य*: जिनेंद्र भगवान के अभिषेक एवं त्यागी-व्रती साधु-संतों की आहारचर्या हेतु शुद्ध जल की सुगम व्यवस्था। इस यंत्र से बोरिंग/कुएं से रस्सी-बाल्टी द्वारा सीधे शुद्ध जल प्राप्त किया जा सकेगा। - *विधि-विधान*: णमोकार मंत्र के उच्चारण एवं वास्तु पूजा के साथ विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। - *सहयोग*: टोंक निवासी श्री प्रदीप कुमार जी - इंदिरा जी जैन सोनी परिवार के सौजन्य से यह मशीन स्थापित की गई है। - *सम्मान*: दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री प्रवीण जैन गंगवाल, व कार्यकारिणी द्वारा प्रदीप , इंदिरा सोनी, विजेंद्र व मनीषा कासलीवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अनुमोदना की गई। *आर्यिका संघ का मंगल प्रवेश* प्रातः कोटा से श्री महावीर जी की ओर मंगल विहार कर रहीं गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी ससंघ का नसिया जी मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। उघाड मल बालाजी स्थित नगर के प्रवेश द्वार से जैन समाज की दर्जनों महिलाओं,पुरुषो एवं बालिकाओं ने अगवानी कर भव्य शोभायात्रा के साथ मंदिर तक विहार कराया। मंदिर में शांतिधारा हुई एवं विश्व शांति की मंगल कामना की गई। *धर्मसभा में उद्बोधन* गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 विशुद्धमती माताजी एवं पट्टगणिनी आर्यिका 105 विज्ञमती माताजी ने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा मार्ग पर एकजुट होकर धर्म, जिनालयों एवं गुरुओं के प्रति समर्पित होकर मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ें। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन गंगवाल देवेंद्र जैन पांड्या जगदीश जैन विजेंद्र जैन कासलीवाल प्रदीप जैन सोनी विमल जैन गोधा अरिहंत जैन नरेंद्र जैन नृपत्या अनिल जैन नरेंद्र गंगवाल जिनेंद्र जैन प्रेमचंद जैन पटवारी सुभाष जैन मंगल जैन महेश जैन मोहनलाल जैन मनोज कंपाउंडर अभिनंदन जैन प्रवीण जैन कठूमर अशोक जैन पांड्या पारस जैन नवनीत कला धर्मेंद्र जैन पांड्या डॉ मनोज जैन निलेश जैन कृष्ण कुमार जैन पंकज जैन निर्मल जैन पांड्या मधु पांड्या ममता त्रिशला शकुंतला जैन चक्रेश्वरी जैन इंदिरा जैन विद्या जैन प्रीति जैन निशा जैन अंजना जैन स्वीटी जैन बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। आर्यिका संघ की निर्बाध आहारचर्या सम्पन्न हुई।1
- हिंडौन गांव शिकरौदा में जिला जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव के अध्यक्ष हट्टी राम ठेकेदार की अध्यक्षता में रविवार दोपहर 3 बजे बैठक आयोजित की गई।बैठक में 18 जनवरी 2026 को महावीर जी की पावन धरा पर आयोजित विशाल आम सभा में पारित 5 नियमों के पालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय समाज में लगन भात, जामना, गोद भराई में कपड़े देने की प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध।जाटव बस्तियों में अवैध शराब के ठेके, जुआ और सट्टा पर पूर्ण पाबंदी। मृत्यु भोज के दौरान कच्चा-पक्का भोजन न बनाने और सिर्फ चाय-पानी की व्यवस्था करने का निर्णय। शादी के बाद समदौरा प्रथा पर पूर्ण रोक, केवल श्रद्धा अनुसार रुपये देकर रस्म निभाने का प्रस्ताव।प्रवक्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति या गांव इन नियमों की अवहेलना करता है तो वह सामाजिक और कानूनी दंड का भागीदार होगा। समिति ने हिंडौन तहसील की समस्त जनता से इन नियमों का ईमानदारी से पालन करने और 360 गांवों की समिति को प्रदेश में अव्वल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। बैठक में जाटव समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।1
- पाइल्स की बीमारी से जूझ रहे इस व्यक्ति ने हर्षा हॉस्पिटल गंगापुर सिटी में इलाज करवाने के बाद क्या कहा देखे लाइव। #गंगापुर_सिटी #राजस्थान_न्यूज #B #Gangapur_city #फिशर_फिस्टुला_से_छुटकारा #harshahospital #b_rajasthan_news #करौली #करौली_राजस्थान #बवासीर_का_इलाज #बवासीर_से_छुटकारा1
- सिकराय बीती रात अंधड़ के कारण बिजली गुल, अंधेरे का फायदा उठा पहुंचा पैंथर नाहर खोहरा गांव में घर में बंद बकरियों पर किया हमला हमले के दौरान एक साथ में 25 बकरियां थी मौजूद जिनमें से एक बकरे को बनाया शिकार, मौके पर हुई मौत बीती रात को जल सिंह मीणा के घर पहुंचा पैंथर बकरे को बनाया शिकार घटना के बाद गांव में मची अफरा-तफरी लगातार कई दिनों से क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट जारी ग्रामीणों में भय का माहौल, रात को बाहर निकलना हुआ मुश्किल बिजली गुल होने से बढ़ रही खतरे की स्थिति ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की वन विभाग से बकरा मालिक ने मुआवजे की मांग भी की1
- हिण्डोन के गांव काचरौली में रविवार रात तेज़ आंधी से पेड़ धराशाई पांटोर पोश मकान को हुआ नुक़सान। मौसम की बेरुखी से गांव पंचायत काचरौली के मुस्लिम बस्ती में मजीदीन , पिता गिल्ली के पाटोर पर तेज आंधी से नीम का पेड़ टुटकर पाटोर पर आ गीरा जिससे पाटोर टुटकर निचे आ गिरीं लोगों ने पटवारी सरपंच से मुआवजा देने की मांग की है1
- Post by Anil Kumar journalist1