logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में मिशन लाइफ, यूथ एंड इको क्लब तथा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भव्य पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोपाल लाल रेगर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया। रैली का नेतृत्व इको क्लब प्रभारी श्री देवेंद्र धांधोलिया एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रभारी श्री परिचय पांड्या ने किया। रैली में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कार्मिकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पुलिस थाना, न्यायालय परिसर, बस स्टैंड, नगरपालिका एवं शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान विद्यार्थियों ने “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”, “सिंगल यूज़ प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो”, “स्वच्छता अपनाएँ, स्वस्थ जीवन पाएँ” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नागरिकों से प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता सांवरा गुर्जर, नंदकिशोर गुर्जर, गुलाबचंद बलाई, जुगल किशोर झाकल, रमेश डसानिया, सुरेश कुमार चौधरी सुधीर चंदेल शंकर लाल रेगर संजय सैनी विनोद जैन पारस जैन हेमंत भगत हंसराज मीना, वेणु सेन, रेखा शर्मा, गायत्री धाकड़, रेखा गौतम, रमा दाधीच, अनिता सैनी, लीला रावत ,अध्यापिका सरिता साहू, लैब असिस्टेंट उत्कर्ष सुजेडिया सहित विद्यालय परिवार के सभी स्टाफ सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

1 day ago
user_सच बेधड़क / Kekri
सच बेधड़क / Kekri
Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
1 day ago
3d859ed4-faf3-403c-9999-6dbdc1aa36c9

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में मिशन लाइफ, यूथ एंड इको क्लब तथा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भव्य पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोपाल लाल रेगर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने, स्वच्छता

ca9080cb-08ae-400f-be3a-cf8b301e493b

बनाए रखने तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया। रैली का नेतृत्व इको क्लब प्रभारी श्री देवेंद्र धांधोलिया एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रभारी श्री परिचय पांड्या ने किया। रैली में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कार्मिकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पुलिस थाना, न्यायालय परिसर, बस स्टैंड, नगरपालिका एवं शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान विद्यार्थियों ने “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”, “सिंगल यूज़ प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो”, “स्वच्छता अपनाएँ, स्वस्थ जीवन पाएँ” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता

के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नागरिकों से प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता सांवरा गुर्जर, नंदकिशोर गुर्जर, गुलाबचंद बलाई, जुगल किशोर झाकल, रमेश डसानिया, सुरेश कुमार चौधरी सुधीर चंदेल शंकर लाल रेगर संजय सैनी विनोद जैन पारस जैन हेमंत भगत हंसराज मीना, वेणु सेन, रेखा शर्मा, गायत्री धाकड़, रेखा गौतम, रमा दाधीच, अनिता सैनी, लीला रावत ,अध्यापिका सरिता साहू, लैब असिस्टेंट उत्कर्ष सुजेडिया सहित विद्यालय परिवार के सभी स्टाफ सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विभाग की लापरवाही से सारांश गांव का तालाब खाली होने की कगार पर, बरसाती पानी बहा शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार बिलिया ग्राम पंचायत के सारांश गांव में बना तालाब लापरवाही का शिकार हो गया है। लंबे अंतराल के बाद हुई बरसात में मोरिया को समय पर बंद नहीं करने के कारण तालाब का सारा पानी व्यर्थ बह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रख-रखाव के अभाव में तालाब अब पूरी तरह खाली होने की कगार पर पहुंच गया है। बरसात का बहुमूल्य पानी संग्रहित न हो पाने से क्षेत्र में जल संकट गहराने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब की मरम्मत करवाई जाए और भविष्य में पानी बचाने के लिए मोरिया की समुचित व्यवस्था की जाए। जिससे यहा के किसानों, पशु पक्षियों को पानी हमेशा मिल सके।
    1
    विभाग की लापरवाही से सारांश गांव का तालाब खाली होने की कगार पर, बरसाती पानी बहा 
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
बिलिया ग्राम पंचायत के सारांश गांव में बना तालाब लापरवाही का शिकार हो गया है। लंबे अंतराल के बाद हुई बरसात में मोरिया को समय पर बंद नहीं करने के कारण तालाब का सारा पानी व्यर्थ बह गया। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि रख-रखाव के अभाव में तालाब अब पूरी तरह खाली होने की कगार पर पहुंच गया है। बरसात का बहुमूल्य पानी संग्रहित न हो पाने से क्षेत्र में जल संकट गहराने की आशंका है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब की मरम्मत करवाई जाए और भविष्य में पानी बचाने के लिए मोरिया की समुचित व्यवस्था की जाए। जिससे यहा के किसानों, पशु पक्षियों को पानी हमेशा  मिल सके।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • अजमेर: 76 वर्षीय बुजुर्ग से 13 ग्राम सोने की चेन झपटी, CCTV में कैद हुए बाइक सवार बदमाश | पुलिस जांच में जुटी अजमेर: आदर्श नगर थाना क्षेत्र में 76 वर्षीय बुजुर्ग से 13 ग्राम सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले बातचीत में उलझाया और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    अजमेर: 76 वर्षीय बुजुर्ग से 13 ग्राम सोने की चेन झपटी, CCTV में कैद हुए बाइक सवार बदमाश | पुलिस जांच में जुटी
अजमेर: आदर्श नगर थाना क्षेत्र में 76 वर्षीय बुजुर्ग से 13 ग्राम सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले बातचीत में उलझाया और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अजमेर में 2 अगस्त को सजेगा लहरिया महोत्सव, फ्रेंडशिप डे स्पेशल सेलिब्रेशन के साथ महिलाओं के लिए होगा रंगारंग आयोजन। अजमेर में 2 अगस्त को सजेगा लहरिया महोत्सव, फ्रेंडशिप डे स्पेशल सेलिब्रेशन के साथ महिलाओं के लिए होगा रंगारंग आयोजन।
    1
    अजमेर में 2 अगस्त को सजेगा लहरिया महोत्सव, फ्रेंडशिप डे स्पेशल सेलिब्रेशन के साथ महिलाओं के लिए होगा रंगारंग आयोजन।
अजमेर में 2 अगस्त को सजेगा लहरिया महोत्सव, फ्रेंडशिप डे स्पेशल सेलिब्रेशन के साथ महिलाओं के लिए होगा रंगारंग आयोजन।
    user_Akshay parihar
    Akshay parihar
    Media company अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मुख्यमंत्री दौरे पर बरसे रोहित बोहरा, सरकार की घोषणाओं पर उठाए सवाल,#rajasthan #dholpur_news
    1
    मुख्यमंत्री दौरे पर बरसे रोहित बोहरा, सरकार की घोषणाओं पर उठाए सवाल,#rajasthan #dholpur_news
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जैसलमेर में तत्कालीन SHO और हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की मांग, एबीवीपी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जैसलमेर में तत्कालीन SHO और हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की मांग, एबीवीपी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    1
    जैसलमेर में तत्कालीन SHO और हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की मांग, एबीवीपी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जैसलमेर में तत्कालीन SHO और हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की मांग, एबीवीपी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    user_Akshay parihar
    Akshay parihar
    Media company अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन ओवरहेड बिजली लाइन अचानक टूटकर ट्रेन पर गिर गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि हाई-वोल्टेज तार टूटने की वजह क्या थी। सौभाग्य से, शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं। #trainaccident #westbengal #railwaynews #breakingnews #sikar
    1
    पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन ओवरहेड बिजली लाइन अचानक टूटकर ट्रेन पर गिर गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि हाई-वोल्टेज तार टूटने की वजह क्या थी। सौभाग्य से, शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं। #trainaccident #westbengal #railwaynews #breakingnews #sikar
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.