logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*डीएम-एसपी की अगुवाई में बलिया में भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब* *बलिया में निकली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर* *वीर लोरिक स्टेडियम से शहीद पार्क तक लहराया तिरंगा, बलिया में दिखा देशप्रेम* *राष्ट्रगान के साथ शहीद पार्क में हुआ तिरंगा यात्रा का समापन* बलिया। जिले में हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के तहत मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। वीर लोरिक स्टेडियम से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एक हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा वीर लोरिक स्टेडियम से शुरू होकर कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, ओवरब्रिज, विशुनीपुर चौराहा होते हुए शहीद पार्क पहुंची। यहां राष्ट्रगान 'जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता' के गायन के साथ रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान-2026 को 09 अगस्त से 17 अगस्त तक गौरव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी आयोजित किया जा रहा है। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रैली में शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर प्रतिभागियों का उत्साह भी बढ़ाया। अधिकारियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों और पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। तिरंगा यात्रा में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, डीडीओ आनंद प्रकाश, सीआरओ गुलशन जी एवं जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, पुलिसकर्मी समेत बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

14 hrs ago
user_बागी बलिया
बागी बलिया
बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी की योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव में देरी पर कहा कि सपा उसका कारण है। समाजवादी पार्टी ने मुकदमा हाई कोर्ट में दाखिल कराया और दाखिल होते ही अखिलेश यादव का पहला बयान आ गया कि पंचायत चुनाव नहीं होगा। आज हम तो तैयार हैं। मुकदमा उन्होंने किया है। हाई कोर्ट ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया। अब हाई कोर्ट जो आदेश देगा, हम उसका पालन करेंगे।" #oprajbhar #samajwadiparty #panchayatelection
    1
    यूपी की योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव में देरी पर कहा कि सपा उसका कारण है। समाजवादी पार्टी ने मुकदमा हाई कोर्ट में दाखिल कराया और दाखिल होते ही अखिलेश यादव का पहला बयान आ गया कि पंचायत चुनाव नहीं होगा। आज हम तो तैयार हैं। मुकदमा उन्होंने किया है। हाई कोर्ट ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया। अब हाई कोर्ट जो आदेश देगा, हम उसका पालन करेंगे।"

#oprajbhar #samajwadiparty #panchayatelection
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • darauli ke jrc school hai usmein ham log Aaye Hain ghumne ke liye
    1
    darauli ke jrc school hai usmein ham log Aaye Hain ghumne ke liye
    user_Mukesh kumar chaubey
    Mukesh kumar chaubey
    Voice of people दरौली, सीवान, बिहार•
    18 hrs ago
  • सिकंदरपुर में 251 जोड़ों ने किया सामूहिक महारुद्राभिषेक, गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब सिकंदरपुर, बलिया से बड़ी खबर है। सावन की द्वितीय सोमवारी के अवसर पर किला पोखरा स्थित बाबा अद्भुत नाथ मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान 251 जोड़ों ने सामूहिक महारुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। मुख्य वेदाचार्य वेद प्रकाश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय रंजन गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, शाम को मंदिर परिसर में भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामूहिक महारुद्राभिषेक और गंगा आरती के साथ सिकंदरपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    1
    सिकंदरपुर में 251 जोड़ों ने किया सामूहिक महारुद्राभिषेक, गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब
सिकंदरपुर, बलिया से बड़ी खबर है। सावन की द्वितीय सोमवारी के अवसर पर किला पोखरा स्थित बाबा अद्भुत नाथ मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।
इस दौरान 251 जोड़ों ने सामूहिक महारुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।
मुख्य वेदाचार्य वेद प्रकाश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय रंजन गुप्ता मौजूद रहे।
वहीं, शाम को मंदिर परिसर में भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सामूहिक महारुद्राभिषेक और गंगा आरती के साथ सिकंदरपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_गंगा24ख़बर
    गंगा24ख़बर
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जगदीशपुर प्रखण्ड के हरिगाव गाँव,पं मे महाआरती का आयोजन बाणखंडि नाथ मन्दिर परिषर मे किया गया बहुत संख्या में श्रधालु महा आरती और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुचे!! जगदीशपुर प्रखण्ड के हरिगाव,गाँव,पं मे महाआरती का आयोजन बाणखंडि नाथ मन्दिर परिषर मे किया गया बहुत संख्या में श्रधालु महा आरती और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुचे!!
    1
    जगदीशपुर प्रखण्ड के हरिगाव गाँव,पं मे महाआरती का आयोजन बाणखंडि नाथ मन्दिर परिषर मे किया गया बहुत संख्या में श्रधालु महा आरती और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुचे!! 
जगदीशपुर प्रखण्ड के हरिगाव,गाँव,पं मे महाआरती का आयोजन बाणखंडि नाथ मन्दिर परिषर मे किया गया बहुत संख्या में श्रधालु महा आरती और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुचे!!
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • मांझी प्रखंड के चमरहियां गांव में नवनिर्मित श्री माँ काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ पर सोमवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। मांझी प्रखंड के चमरहियां गांव में नवनिर्मित श्री माँ काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ पर सोमवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
    2
    मांझी प्रखंड के चमरहियां गांव में नवनिर्मित श्री माँ काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ पर सोमवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
मांझी प्रखंड के चमरहियां गांव में नवनिर्मित श्री माँ काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ पर सोमवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
    user_Abhishek Kumar Pandey
    Abhishek Kumar Pandey
    मांझी, सारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • नरेन्द्रपुर गांव में अमर शहीद उमाकांत सिंह की मनाई गई शहादत दिवस जीरादेई प्रखंड के नरेंद्रपुर गांव में मंगलवार की दोपहर 1 बजे अमर शहीद उमाकांत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जीरादेई के विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच उपस्थित होकर शिक्षा के महत्व और शहीद उमाकांत सिंह के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश सचिव मोहन राजभर, जीरादेई प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिबू शम्स एवं जदयू नेता कृष्ण मुरारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    1
    नरेन्द्रपुर गांव में अमर शहीद उमाकांत सिंह की मनाई गई शहादत दिवस
जीरादेई प्रखंड के नरेंद्रपुर गांव में मंगलवार की दोपहर 1 बजे अमर शहीद उमाकांत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जीरादेई के विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच उपस्थित होकर शिक्षा के महत्व और शहीद उमाकांत सिंह के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश सचिव मोहन राजभर, जीरादेई प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिबू शम्स एवं जदयू नेता कृष्ण मुरारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    user_Sujit kumar
    Sujit kumar
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    11 hrs ago
  • *जीत के बाद क्या कर रहे थे प्रशांत किशोर?* बहुत तो गलती भी बोल *जीत के बाद क्या कर रहे थे प्रशांत किशोर?* बहुत तो गलती भी बोल रहा है जीत के बाद कहा है, प्रशांत किशोर
    1
    *जीत के बाद क्या कर रहे थे प्रशांत किशोर?* बहुत तो गलती भी बोल
*जीत के बाद क्या कर रहे थे प्रशांत किशोर?* बहुत तो गलती भी बोल रहा है जीत के बाद कहा है, प्रशांत किशोर
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • श्रावण मास के महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा योगेश्वर नाथ धाम मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन देखें व सुनें -
    1
    श्रावण मास के महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा योगेश्वर नाथ धाम मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन देखें व सुनें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • 🚨 गड़वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी दबोचा, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद गड़वार (बलिया)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़वार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है। बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार 11 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुकदमा संख्या 206/2026 से संबंधित आरोपी कृष्णा चौहान उर्फ शेरु चौहान (27) को सरया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से पिण्डारी, थाना मनियर का निवासी है और वर्तमान में नगरी पटखौली, थाना सुखपुरा में रह रहा था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। इसके आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। 👮 गिरफ्तार करने वाली टीम:उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज, हेड कांस्टेबल जिलाजीत सरोज, कांस्टेबल जितेन्द्र चौरसिया और कांस्टेबल स्वराज यादव। 📌 संबंधित धाराएं: 109(1), 352, 351(3) BNS एवं 4/25 आर्म्स एक्ट। #BalliaNews #GarwarNews #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews
    1
    🚨 गड़वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी दबोचा, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

गड़वार (बलिया)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़वार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है। बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार 11 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुकदमा संख्या 206/2026 से संबंधित आरोपी कृष्णा चौहान उर्फ शेरु चौहान (27) को सरया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से पिण्डारी, थाना मनियर का निवासी है और वर्तमान में नगरी पटखौली, थाना सुखपुरा में रह रहा था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। इसके आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
👮 गिरफ्तार करने वाली टीम:उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज, हेड कांस्टेबल जिलाजीत सरोज, कांस्टेबल जितेन्द्र चौरसिया और कांस्टेबल स्वराज यादव।
📌 संबंधित धाराएं: 109(1), 352, 351(3) BNS एवं 4/25 आर्म्स एक्ट।
#BalliaNews #GarwarNews #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews
    user_Pappu Pandey news
    Pappu Pandey news
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.