logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा: पीएम नरेंद्र मोदी के इजरायली दौरे की हकीकत आखिर किस मजबूरी के चलते पीएम को ऐसे वक्त वहां जाना पड़ रहा है जब ईरान पर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं: आखिर हमें किस का साथ देना चाहिए था और हम किस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं: चलते-चलते सीटू के प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड भंवरसिंह शेखावत साहब से बेबाक बातचीत...

3 hrs ago
user_Ahmed Siraj Farooqi
Ahmed Siraj Farooqi
रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
3 hrs ago

कोटा: पीएम नरेंद्र मोदी के इजरायली दौरे की हकीकत आखिर किस मजबूरी के चलते पीएम को ऐसे वक्त वहां जाना पड़ रहा है जब ईरान पर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं: आखिर हमें किस का साथ देना चाहिए था और हम किस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं: चलते-चलते सीटू के प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड भंवरसिंह शेखावत साहब से बेबाक बातचीत...

More news from राजस्थान and nearby areas
  • टोंक में जिन मुस्लिम महिलाओं से पूर्व बीजेपी विधायक ने बांटे हुए कंबल वापस ले लिए थे, आज उन महिलाओं ने सबको कंबल बांटे, बिना जाति धर्म पूछे: दरअस्ल दो तीन दिन पहले टोंक के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह जौनपुरिया जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे थे, जैसे ही उन्हें पता चला कि इसमें मुस्लिम महिलाएं भी हैं , तो उन्होंने कंबल वापस ले लिए: जब हर जगह आलोचना होने लगी तो उन्होंने इस पर खेद जता दिया...
    1
    टोंक में जिन मुस्लिम महिलाओं से पूर्व बीजेपी विधायक ने बांटे हुए कंबल वापस ले लिए थे, आज उन महिलाओं ने सबको कंबल बांटे, बिना जाति धर्म पूछे: दरअस्ल दो तीन दिन पहले टोंक के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह जौनपुरिया जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे थे, जैसे ही उन्हें पता चला कि इसमें मुस्लिम महिलाएं भी हैं , तो उन्होंने कंबल वापस ले लिए: जब हर जगह आलोचना होने लगी तो उन्होंने इस पर खेद जता दिया...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 min ago
  • Post by Kishan Lal jangid
    1
    Post by Kishan Lal jangid
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    54 min ago
  • खबर चलने के बाद यातायात पुलिस अधिकारी अशोक मीणा नियम तोड़ने वाले पर करेंगे सख्त कारवाई कोटा में NH-52 पर अव्यवस्था का आलम: तलवंडी में अस्पतालों के बाहर अवैध पार्किंग से रोज लग रहा जाम कोटा। शहर के विज्ञान नगर–तलवंडी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। निजी अस्पतालों के बाहर अवैध पार्किंग ने हालात इतने बिगाड़ दिए हैं कि यहां प्रतिदिन जाम लग रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। तलवंडी इलाके में स्थित सुधा अस्पताल, कोटा हार्ट अस्पताल, जायसवाल अस्पताल सहित कई निजी अस्पतालों में समुचित पार्किंग व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल परिसरों में या तो पार्किंग की पर्याप्त जगह नहीं है या उसका सही उपयोग नहीं हो रहा। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों के वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े किए जा रहे हैं। परिणामस्वरूप नेशनल हाईवे-52 पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और यातायात बाधित हो जाता है। पीक आवर्स में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्कूल बसें, एंबुलेंस, दोपहिया और भारी वाहन एक ही लेन में फंस जाते हैं। कई बार एंबुलेंस को भी जाम में धीरे-धीरे निकलना पड़ता है, जो गंभीर मरीजों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी से आमजन को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। मीडिया से बातचीत में यातायात पुलिस अधिकारी अशोक मीणा ने बताया कि यहां पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अधिकांश अस्पताल पॉश कॉलोनी में संचालित हो रहे हैं, जहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। हालांकि केडीए द्वारा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की सुविधा दी गई है, लेकिन उसका सही उपयोग नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में ‘नो पार्किंग’ के बोर्ड लगाए जाएंगे और सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल संचालकों से भी चर्चा कर उन्हें निर्देश दिए जाएंगे कि वे मरीजों के परिजनों को वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करने के लिए जागरूक करें, ताकि मुख्य सड़क पर यातायात सुचारू रूप से चल सके। यातायात पुलिस अब एक्शन में नजर आएगी और समय रहते बड़ी कार्रवाई करेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस 2 दिन कार्रवाई करती है फिर काफी समय तक कार्रवाई नहीं होती है जिसके कारण अस्पताल संचालकों की बल्ले बल्ले हो रही है और आम लोग परेशान हो रहे हैं यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बाइट यातायात पुलिस अधिकारी
    1
    खबर चलने के बाद यातायात पुलिस अधिकारी अशोक मीणा नियम तोड़ने वाले पर करेंगे सख्त कारवाई 
कोटा में NH-52 पर अव्यवस्था का आलम: तलवंडी में अस्पतालों के बाहर अवैध पार्किंग से रोज लग रहा जाम
कोटा। शहर के विज्ञान नगर–तलवंडी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। निजी अस्पतालों के बाहर अवैध पार्किंग ने हालात इतने बिगाड़ दिए हैं कि यहां प्रतिदिन जाम लग रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
तलवंडी इलाके में स्थित सुधा अस्पताल, कोटा हार्ट अस्पताल, जायसवाल अस्पताल सहित कई निजी अस्पतालों में समुचित पार्किंग व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल परिसरों में या तो पार्किंग की पर्याप्त जगह नहीं है या उसका सही उपयोग नहीं हो रहा। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों के वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े किए जा रहे हैं। परिणामस्वरूप नेशनल हाईवे-52 पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और यातायात बाधित हो जाता है।
पीक आवर्स में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्कूल बसें, एंबुलेंस, दोपहिया और भारी वाहन एक ही लेन में फंस जाते हैं। कई बार एंबुलेंस को भी जाम में धीरे-धीरे निकलना पड़ता है, जो गंभीर मरीजों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।
स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी से आमजन को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।
मीडिया से बातचीत में यातायात पुलिस अधिकारी अशोक मीणा ने बताया कि यहां पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अधिकांश अस्पताल पॉश कॉलोनी में संचालित हो रहे हैं, जहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। हालांकि केडीए द्वारा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की सुविधा दी गई है, लेकिन उसका सही उपयोग नहीं हो पा रहा।
उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में ‘नो पार्किंग’ के बोर्ड लगाए जाएंगे और सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल संचालकों से भी चर्चा कर उन्हें निर्देश दिए जाएंगे कि वे मरीजों के परिजनों को वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करने के लिए जागरूक करें, ताकि मुख्य सड़क पर यातायात सुचारू रूप से चल सके।
यातायात पुलिस अब एक्शन में नजर आएगी और समय रहते बड़ी कार्रवाई करेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस 2 दिन कार्रवाई करती है फिर काफी समय तक कार्रवाई नहीं होती है जिसके कारण अस्पताल संचालकों की बल्ले बल्ले हो रही है और आम लोग परेशान हो रहे हैं 
यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
बाइट यातायात पुलिस अधिकारी
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Kalim khan
    1
    Post by Kalim khan
    user_Kalim khan
    Kalim khan
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कोटा। रंगबाड़ी निवासी होनहार योग प्रतिभा गायत्री गोस्वामी ने एक बार फिर कोटा का नाम रोशन किया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोटा में ही संपन्न हुई और वर्तमान में वह योगा में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। बचपन से ही योग के प्रति गहरी रुचि रखने वाली गायत्री नियमित रूप से सूर्य नमस्कार किया करती हैं। स्कूल में सूर्य नमस्कार से ही उन्हें आगे योगाभ्यास की प्रेरणा मिली और यही अभ्यास उनके सपनों की मजबूत नींव बना। गायत्री ने अपना पहला मेडल लाडपुरा ब्लॉक स्तर पर जीता। इसके बाद जिला, राज्य और नेशनल स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। हाल ही में उन्होंने ट्रेडिशनल योगासन से जुड़ी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ASMITA Yogasana Zonal League 2025-26 (वेस्ट जोन) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वेस्ट जोन के टॉप-10 खिलाड़ियों में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि बेहद गौरवपूर्ण मानी जा रही है।
    1
    कोटा।
रंगबाड़ी निवासी होनहार योग प्रतिभा गायत्री गोस्वामी ने एक बार फिर कोटा का नाम रोशन किया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोटा में ही संपन्न हुई और वर्तमान में वह योगा में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
बचपन से ही योग के प्रति गहरी रुचि रखने वाली गायत्री नियमित रूप से सूर्य नमस्कार किया करती हैं। स्कूल में सूर्य नमस्कार से ही उन्हें आगे योगाभ्यास की प्रेरणा मिली और यही अभ्यास उनके सपनों की मजबूत नींव बना।
गायत्री ने अपना पहला मेडल लाडपुरा ब्लॉक स्तर पर जीता। इसके बाद जिला, राज्य और नेशनल स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
हाल ही में उन्होंने ट्रेडिशनल योगासन से जुड़ी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ASMITA Yogasana Zonal League 2025-26 (वेस्ट जोन) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वेस्ट जोन के टॉप-10 खिलाड़ियों में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि बेहद गौरवपूर्ण मानी जा रही है।
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जमीन विवाद में भाई ने भाई पर किया हमला, हंसराज गंभीर हालत में कोटा रेफर स्क्रिप्ट: बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई पर हमला कर दिया। घटना में 30 वर्षीय हंसराज, निवासी केशोरायपाटन, गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए कोटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल केशोरायपाटन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
    1
    जमीन विवाद में भाई ने भाई पर किया हमला, हंसराज गंभीर हालत में कोटा रेफर
स्क्रिप्ट:
बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई पर हमला कर दिया। घटना में 30 वर्षीय हंसराज, निवासी केशोरायपाटन, गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए कोटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल केशोरायपाटन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • ट्रैफिक नियम तोड़े तो नहीं बख्शे जाएंगे: अब सीधे घर पहुंचेगा ई-चालान कोटा। शहर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर अब और सख्त नजर रखी जाएगी। कोटा पुलिस द्वारा ई चालन काटे जा रहे है पुलिस की बाईक पर लगे कैमरों के जरिए नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के ई-चालान काटे जा रहे., जो सीधे उनके घर या मोबाइल पर भेजे जाएंगे। अब ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाना या रॉन्ग साइड चलना महंगा साबित होगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर के चप्पे-चप्पे पर लगे हाईटेक पुलिस बाईक पर लगे कैमरों से निगरानी की जा रही है। खासतौर पर व्यस्त चौराहों और प्रमुख मार्गों पर कैमरों की मदद से वाहन चालकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में नियम तोड़ने वालों को रोकने के बजाय सीधे उनके वाहन नंबर के आधार पर ई-चालान जारी किया जा रहा है ।यातायात पुलिस अधिकारी अशोक मीणा ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभय कमांड सेंटर और पुलिस बाइक हाईटेक कैमरा की मदद से मॉनिटरिंग कर नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी वाहन चालक कैमरों की नजर से बच नहीं पाएगा। तेज रफ्तार बाइक चलाने, साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले युवकों और स्टंटबाजी करने वालों पर भी पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। ऐसे मामलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें। नियमों का पालन ही सुरक्षित कोटा शहर की पहचान..
    1
    ट्रैफिक नियम तोड़े तो नहीं बख्शे जाएंगे: अब सीधे घर पहुंचेगा ई-चालान
कोटा। शहर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर अब और सख्त नजर रखी जाएगी। कोटा पुलिस द्वारा ई चालन काटे जा रहे है पुलिस की बाईक पर लगे कैमरों के जरिए नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के ई-चालान काटे जा रहे., जो सीधे उनके घर या मोबाइल पर भेजे जाएंगे। अब ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाना या रॉन्ग साइड चलना महंगा साबित होगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर के चप्पे-चप्पे पर लगे हाईटेक पुलिस बाईक पर लगे कैमरों से निगरानी की जा रही है। खासतौर पर व्यस्त चौराहों और प्रमुख मार्गों पर कैमरों की मदद से वाहन चालकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में नियम तोड़ने वालों को रोकने के बजाय सीधे उनके वाहन नंबर के आधार पर ई-चालान जारी किया जा रहा है ।यातायात पुलिस अधिकारी अशोक मीणा ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभय कमांड सेंटर और पुलिस बाइक हाईटेक कैमरा की मदद से मॉनिटरिंग कर नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी वाहन चालक कैमरों की नजर से बच नहीं पाएगा।
तेज रफ्तार बाइक चलाने, साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले युवकों और स्टंटबाजी करने वालों पर भी पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। ऐसे मामलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें। नियमों का पालन ही सुरक्षित कोटा शहर की पहचान..
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.