लोकतंत्र का शंखनाद: करणी कृपा के नौनिहालों ने भरी हुंकार, मंडावा में गूंजा—'पहले मतदान, फिर जलपान मंडावा। कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान करणी कृपा शिक्षण संस्थान, मंडावा के छात्र-छात्राओं ने आगामी नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर शहर में एक ऐतिहासिक और विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोकतंत्र का अनूठा संदेश दिया। बच्चों के जोश और गगनभेदी नारों ने पूरे मंडावा कस्बे को चुनावी जागरूकता के रंग में रंग दिया। जागरूकता रैली को संस्था के निदेशक गणेश सिंह शेखावत एवं अकादमिक निदेशक डॉ. दिशांत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य बाजारों, मोहल्लों से गुजरी। रैली में शामिल सैकड़ों बच्चे हाथों में प्रेरणादायक स्लोगन लिखी तख्तियां थामे हुए थे, जिन पर "छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान" और "जागरूक देश की है पहचान, शत-प्रतिशत हो मतदान" जैसे नारे लिखे थे। इस अवसर पर आमजन को संबोधित करते हुए निदेशक गणेश सिंह शेखावत ने कहा कि एक सशक्त और स्वच्छ नगर सरकार के गठन के लिए हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है। युवा और जागरूक मतदाता ही देश के लोकतंत्र की असली ताकत हैं। वहीं अकादमिक निदेशक डॉ. दिशांत ने कहा कि बच्चों के माध्यम से दिया गया संदेश सीधे आमजन के दिलों तक पहुंचता है। मतदान हमारा सिर्फ अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति सबसे बड़ा कर्तव्य भी है। हमें किसी भी प्रलोभन या बहकावे में आए बिना निष्पक्ष होकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
लोकतंत्र का शंखनाद: करणी कृपा के नौनिहालों ने भरी हुंकार, मंडावा में गूंजा—'पहले मतदान, फिर जलपान मंडावा। कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान करणी कृपा शिक्षण संस्थान, मंडावा के छात्र-छात्राओं ने आगामी नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर शहर में एक ऐतिहासिक और विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोकतंत्र का अनूठा संदेश दिया। बच्चों के जोश और गगनभेदी नारों ने पूरे मंडावा कस्बे को चुनावी जागरूकता के रंग में रंग दिया। जागरूकता रैली को संस्था के निदेशक गणेश सिंह शेखावत एवं अकादमिक
निदेशक डॉ. दिशांत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य बाजारों, मोहल्लों से गुजरी। रैली में शामिल सैकड़ों बच्चे हाथों में प्रेरणादायक स्लोगन लिखी तख्तियां थामे हुए थे, जिन पर "छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान" और "जागरूक देश की है पहचान, शत-प्रतिशत हो मतदान" जैसे नारे लिखे थे। इस अवसर पर आमजन को संबोधित करते हुए निदेशक गणेश सिंह शेखावत ने कहा कि एक सशक्त और स्वच्छ नगर सरकार
के गठन के लिए हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है। युवा और जागरूक मतदाता ही देश के लोकतंत्र की असली ताकत हैं। वहीं अकादमिक निदेशक डॉ. दिशांत ने कहा कि बच्चों के माध्यम से दिया गया संदेश सीधे आमजन के दिलों तक पहुंचता है। मतदान हमारा सिर्फ अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति सबसे बड़ा कर्तव्य भी है। हमें किसी भी प्रलोभन या बहकावे में आए बिना निष्पक्ष होकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
- वार्ड 15 में जनस्नेह देख भावुक हुईं सुरेश भुकर की पत्नी, बोलीं—यह प्यार और सम्मान हमेशा याद रहेगा चिड़ावा। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड 15 में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश भुकर के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह और अपनापन देखने को मिला। लोगों की ओर से मिल रहे प्यार और सम्मान को देखकर सुरेश भुकर की पत्नी भी खुद को बोलने से नहीं रोक पाईं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की ओर से जिस तरह का स्नेह, सम्मान और अपनापन मिल रहा है, वह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक पल है। उन्होंने वार्ड के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह प्यार और विश्वास उनके लिए किसी बड़ी ताकत से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि “लोगों का यह अपनापन देखकर मन भावुक हो गया। वार्डवासियों ने जिस तरह हमें अपना समझकर सम्मान दिया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।” जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी से चुनावी माहौल में भी उत्साह नजर आया। समर्थकों ने सुरेश भुकर के पक्ष में समर्थन जताते हुए वार्ड के विकास और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद भी व्यक्त की।1
- महेंद्रगढ़ कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक कंवर सिंह यादव1
- रील बनाने से रोका तो प्रेमी के साथ पत्नी हुई फरार रो रहे 3 बच्चे ओर पति का बुरा हाल1
- तिजारा राजस्थान चुनाव प्रचार अपडेट 🙋📹🖕 रजनी देवी, तिजारा नगर परिषद, वार्ड नंबर 05, निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी, पार्षद चुनाव, तिजारा चुनाव, अलमारी चुनाव चिन्ह, वार्ड 05 चुनाव, चुनाव प्रचार, रजनी देवी चुनाव, नगर परिषद चुनाव, जनसेवा, वार्ड विकास, तिजारा न्यूज, सिटी न्यूज़ हरयाणा लाइव #रजनीदेवी #तिजारा #वार्ड05 #वार्डनंबर05 #निर्दलीयप्रत्याशी #पार्षदप्रत्याशी #पार्षदचुनाव #तिजाराचुनाव #नगरपरिषदचुनाव #अलमारीचुनावचिन्ह #चुनावप्रचार #जनसेवा #वार्डविकास #तिजारान्यूज #CityNewsHaryanaLive #सिटी_न्यूज़_हरयाणा_लाइव वार्ड नंबर 05 में रजनी देवी की दमदार दस्तक, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मांगा जनता का आशीर्वादतिजारा। नगर परिषद तिजारा के वार्ड नंबर 05 से निर्दलीय पार्षद पद की प्रत्याशी रजनी देवी चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने वार्डवासियों से संपर्क कर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा।रजनी देवी ने अपने चुनाव प्रचार में अलमारी चुनाव चिन्ह को प्रमुखता से रखते हुए मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान, साफ-सफाई और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि उनका चुनाव जनता के विश्वास और सहयोग के आधार पर है। रजनी देवी ने वार्डवासियों से अपील की कि अलमारी चुनाव चिन्ह पर अपना मत देकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड की समस्याओं को नगर परिषद में मजबूती से उठाया जा सके।सिटी न्यूज़ हरयाणा लाइव क2
- सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं: अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग ने दिया सेवा का प्रेरणादायी संदेश चरखी दादरी। जरूरतमंदों की सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का एक अनुकरणीय उदाहरण जन सेवा संस्थान वृद्ध एवं अनाथ आश्रम की ओर से देखने को मिल रहा है। संस्थान की चरखी दादरी शाखा द्वारा उदमसिंह जैन सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और उनके साथ रहने वाले परिजनों के लिए नियमित रूप से निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस सेवा कार्य में समाज के लोग भी लगातार सहयोग देकर इसे जनसेवा का व्यापक रूप दे रहे हैं। भाद्रपद माह की द्वादशी के अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज चरखी दादरी महिला विंग ने इस पुनीत अभियान में सहभागिता की। विधानसभा क्षेत्र महिला अध्यक्ष पंकज गोयल, महासचिव मधु सिंगला और कोषाध्यक्ष रजनी बंसल ने अस्पताल में पहुंचकर स्वयं भोजन वितरित किया और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। इस दौरान अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव एवं जन सेवा संस्थान शाखा चरखी दादरी के प्रधान बलराम गुप्ता तथा जिला उपाध्यक्ष पवन लुहानी वाला भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बलराम गुप्ता ने बताया कि संस्थान की ओर से प्रतिदिन दो समय करीब 150 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। आश्रम की रसोई में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए भोजन तैयार किया जाता है, ताकि अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद की भूख मिटाने से बड़ा मानवता का कार्य कोई नहीं हो सकता। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी खुशियों को सेवा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, बुजुर्गों की पुण्यतिथि अथवा किसी अन्य शुभ अवसर को केवल उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि भोजन सेवा में सहयोग कर उसे जरूरतमंदों के लिए यादगार बनाएं। जन सेवा संस्थान कोषाध्यक्ष जगदीश आदमपुरिया व अग्रवाल वैश्य समाज जिला उपाध्यक्ष पवन लुहानी वाला ने कहा कि जीवन के विशेष अवसर तब और अधिक सार्थक हो जाते हैं, जब उनसे किसी जरूरतमंद को राहत मिले। जन सेवा संस्थान का यह अभियान समाज को यही संदेश देता है कि सामूहिक सहयोग से छोटी-सी पहल भी सैकड़ों लोगों के लिए बड़ा सहारा बन सकती है। उपस्थिति सभी जन-मानस ने संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही भोजन सेवा को सराहनीय बताया। बलराम गुप्ता 92555085791
- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज माय भारत पोर्टल पर लाइव : मनसा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री से मिलने और उनके समक्ष विचार प्रस्तुत करने का मिलेगा अवसर: भिवानी, 07 सितम्बर। विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने तथा देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज माय भारत पोर्टल पर लाइव है। जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी मनसा , माय भारत ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस क्विज में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक क्विज प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं को अपनी सोच, विजन, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत चैलेंज ट्रैक को पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण में क्विज 17 अगस्त से 30 सितम्बर 2026 तक आयोजित हो रही है। इसके बाद चयनित युवा द्वितीय चरण में निबंध लेखन, तृतीय चरण में जिला चैंपियनशिप तथा चतुर्थ चरण में राज्य स्तरीय में भाग लेंगे। इन चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण राष्ट्रीय संवाद होगा, जिसका आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का अवसर मिलेगा तथा वे प्रधानमंत्री जी के समक्ष विकसित भारत से जुड़े अपने विचार, विजन एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। यह अवसर युवाओं के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संवाद करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच होगा। श्रीमति मनसा ने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच, ज्ञान, नवाचार और नेतृत्व क्षमता ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की कि वे माय भारत पोर्टल पर क्विज में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा आगामी चरणों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में देश की युवा शक्ति की भूमिका निर्णायक है। के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक जीतेन्द्र सैनी, प्रवीण गोलागढ़, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। फाइल फोटो :- जिला युवा अधिकारी श्रीमती मानसा। **********************1
- बारिश के पानी में गाड़ी बह कर आ जाती है, तीन बार भाजपा पर विश्वास किया बारिश के पानी में गाड़ी बह कर आ जाती है, तीन बार भाजपा पर विश्वास किया1
- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का वीडियो वायरल वीडियो ने मचाई खलबली दिल्ली में अधिकारियों की लगी क्लास अब होगा आर पार का मंथन1
- बवानी खेड़ा रैली की सच्चाई! विधायक कपूर वाल्मीकि + CM सैनी CM सैनी का बड़ा तोहफा! विधायक कपूर वाल्मीकि का जलवा1