Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनगणना को लेकर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने की आमजन से अपील
Bharat SING Meena
जनगणना को लेकर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने की आमजन से अपील
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Bharat SING Meena1
- बाड़ी :- शहर के गुमट मोहल्ले में छोटे किले के पास निर्माणाधीन सड़क से पहले पेयजल पाइप लाइन डाली गई थी,लेकिन उनके पाइपों को आपस में कनेक्ट नहीं किया गया। इस मामले की शिकायत जब मोहल्ले के लोगों ने जलदाय विभाग में की,तो अधिकारी जांच करने मौके पर पहुंचे।इस दौरान मोहल्ले के ही कुछ लोग सड़क खोदने का विरोध करने लगे। जब दूसरे पक्ष के युवक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया,तो झगड़ा हो गया और आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने एक बुजुर्ग को हिरासत में लिया है। गुमट मोहल्ला निवासी अब्दुल हमीद ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। उनके मोहल्ले में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सीसी खरंजा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क डालने से पहले पेयजल पाइप लाइन डाली गई थी,जिसमें पाइपों को कनेक्ट नहीं किया गया। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से की थी। एक्सईएन के निर्देश पर एईएन और जेईएन के साथ कुछ कर्मचारी मौका निरीक्षण करने आए थे। वहां अब्दुल हमीद का पुत्र हारिस भी खड़ा था। जब अधिकारी और उनका स्टाफ सड़क खोदने लगा,तो छोटा किला निवासी आबिद अली और उनके लड़के सलमान,फरहान,जुबरान,राजा ने आकर विरोध किया। हारिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वे झगड़े पर उतर आए और अपने घर से तलवार,लाठी-डंडा लेकर हारिस पर हमला कर दिया। इस हमले में हारिस को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब्दुल हमीद ने घटना को लेकर कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल हारिस ने बताया कि आरोपियों की सड़क ठेकेदार से मिलीभगत है और उसी के उकसाने पर उन्होंने उस पर हमला किया है। पुलिस ने मौके से एक बुजुर्ग को हिरासत में लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। जलदाय अधिकारियों ने मामले पर कोई जानकारी नहीं दी है। 1:- घटना में घायल हारिस अस्पताल में भर्ती।1
- करौली गंगापुर सड़क मार्ग कुड़गांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास दो फोर व्हीलर कारों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद पीछे से आ रही स्कूटी भी हादसे की चपेट में आ गई। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में स्कूटी सवार महिला आशा पत्नी श्री मोहन निवासी बीजलपुर भड़क्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंगापुर सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद एक कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर कुड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।कुडगांव थाना पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।1
- Post by Lokesh shukla1
- काचरोली में भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने की शिरकत हिंडौन ग्रामीण काचरोली गांव में गुरुवार को भागवत कथा के उपलक्ष में आचार्य मनीष शास्त्री की सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई इस दौरान भागवत पुराण की शोभायात्रा के साथ मोहन दास जी महाराज की मूर्ति स्थापना की प्राण प्रतिष्ठा में सैकड़ो महिलाओं ने 111 सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में श्रद्धा आस्था का माहौल बना दिया आयोजक तिवाड़ी परिवार काचरौली पंडित श्याम बिहारी शास्त्री विनोद तिवाड़ी मनोज तिवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मोहन दास जी महाराज लक्ष्मण झूला वालों से विधि विधान के साथ हुई इसके बाद शोभायात्रा और कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई भागवत कथा स्थल पर पहुंची यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे कथा के प्रथम दिन कथा व्यास मनीष उपाध्याय ने श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की भागवत कथा का श्रवण करने से जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है यह अज्ञानता को दूर कर व्यक्ति को सच्चे जीवन का बोध कराती है इस दौरान हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने भागवत कथा सुनी6
- Post by Hanis Sheikh1
- जौरा बागचीनी थाना क्षेत्र के ग्राम करौरी हार में अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना सेंध लगाकर लाखों रुपए का माल किया पार रिंकू बघेल एवं वृंदावन त्यागी दोनों के घरों में रखे हुए सोने चांदी के जेवर नगदी सहित लाखों रुपए का माल किया पार।1
- Post by Bharat SING Meena1