ढाई सौ साल पुराने गौरीशंकर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी आस्था, विशेष श्रृंगार व महाआरती ने बांधा भक्तिभाव का समां कोटा। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर कैथूनीपोल स्थित प्राचीन गौरीशंकर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगभग ढाई सौ वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर भगवान गौरीशंकर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया तथा सायंकाल भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि कैथूनीपोल स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर दरबार काल का लगभग 250 वर्ष पुराना ऐतिहासिक मंदिर है, जिसकी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यता आज भी बनी हुई है। सावन मास में यहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।
ढाई सौ साल पुराने गौरीशंकर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी आस्था, विशेष श्रृंगार व महाआरती ने बांधा भक्तिभाव का समां कोटा। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर कैथूनीपोल स्थित प्राचीन गौरीशंकर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगभग ढाई सौ वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर भगवान गौरीशंकर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया तथा सायंकाल भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि कैथूनीपोल स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर दरबार काल का लगभग 250 वर्ष पुराना ऐतिहासिक मंदिर है, जिसकी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यता आज भी बनी हुई है। सावन मास में यहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।
- ढाई सौ साल पुराने गौरीशंकर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी आस्था, विशेष श्रृंगार व महाआरती ने बांधा भक्तिभाव का समां कोटा। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर कैथूनीपोल स्थित प्राचीन गौरीशंकर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगभग ढाई सौ वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर भगवान गौरीशंकर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया तथा सायंकाल भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि कैथूनीपोल स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर दरबार काल का लगभग 250 वर्ष पुराना ऐतिहासिक मंदिर है, जिसकी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यता आज भी बनी हुई है। सावन मास में यहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।1
- प्रेमचंद जयंती पर सम्मानित कथाकार मेघना तरुण का परिचय करवाते मयंक सोलंकी July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: दोनों ने अपनी कहानियां भी पढ़ीं, जिनको हम जल्द ही अपलोड करेंगे: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में सम्मानित कथाकार का परिचय देते भाई मयंक सोलंकी साहब...1
- अपने ही बेटे से परेशान वृद्ध दम्पत्ति ने लगाई न्याय की गुहार, आईजी को सौंपा परिवाद कोटा में एक वृद्ध दम्पत्ति ने अपने ही बेटे से परेशान होकर पुलिस महानिरीक्षक को परिवाद सौंपते हुए सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। नांता निवासी 73 वर्षीय बाबू सिंह और उनकी 70 वर्षीय पत्नी गोपालीबाई ने आरोप लगाया कि उनका मंझला पुत्र देवेन्द्र सिंह, उसकी पत्नी, पुत्र और ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। दम्पत्ति का कहना है कि कई बार नांता थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि सेवानिवृत्त बाबू सिंह की पेंशन की राशि भी दबाव बनाकर हड़प ली गई, जिसके चलते अब वृद्ध दम्पत्ति किराए की आय से अपना गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 24 जुलाई 2026 को उनके पोते ने कुल्हाड़ी लेकर घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की। वृद्ध दम्पत्ति ने पुलिस महानिरीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- माननीय सदस्यगण... "अरुंधति चौधरी मेरे कोटा शहर की बेटी है।" — लोकसभा अध्यक्ष Om Birla यह भावुक और गर्व से भरा वक्तव्य लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अरुंधति चौधरी का उल्लेख करते हुए दिया। इस एक वाक्य ने न केवल अरुंधति चौधरी की उपलब्धियों को सम्मान दिया, बल्कि पूरे कोटा शहर के लिए भी गौरव का संदेश दिया। उनका यह संबोधन शहर की प्रतिभाओं के प्रति अपनापन और सम्मान को दर्शाता है। माननीय सदस्यगण... "अरुंधति चौधरी मेरे कोटा शहर की बेटी है।" — लोकसभा अध्यक्ष Om Birla यह भावुक और गर्व से भरा वक्तव्य लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अरुंधति चौधरी का उल्लेख करते हुए दिया। इस एक वाक्य ने न केवल अरुंधति चौधरी की उपलब्धियों को सम्मान दिया, बल्कि पूरे कोटा शहर के लिए भी गौरव का संदेश दिया। उनका यह संबोधन शहर की प्रतिभाओं के प्रति अपनापन और सम्मान को दर्शाता है।1
- अयाना (अरनिया) क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से चेहरे खिले, सूखा पड़ रही फसलों को मिला नया जीवन अयाना (अरनिया) क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से चेहरे खिले, सूखा पड़ रही फसलों को मिला नया जीवन अयाना (अरनिया): क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण सूखे जैसे हालात बन रहे थे, जिससे किसान बेहद चिंतित और परेशान थे। बारिश के अभाव में फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा था और लहलहाती फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थीं। हालांकि, अब अयाना में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है। इस झमाझम बारिश से न केवल मौसम सुहावना हो गया है, बल्कि किसानों के चेहरे पर भी खुशी और मुस्कान लौट आई है। लंबे समय के इंतजार के बाद हुई इस बारिश से फसलों को नया जीवनदान मिला है। खेतों में खड़ी फसलों को संजीवनी मिलने से किसानों ने सुकून की सांस ली है और अब उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है।1
- अरुंधति चौधरी मेरे कोटा शहर की बेटी है-स्पीकर ओम बिरला 23वें राष्ट्र मंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और जीत पर बधाई देते हुए स्पीकर ओम बिरला ने विजेताओं के संसद के पटल से उनके नाम पुकारे। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कुल 39 पदक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते। 13 स्वर्ण ,17 रजत और 9 कांस्य पदक उन्हें मिले। संसद पटल से देश की ओर से खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अरुंधति चौधरी मेरे कोटा की बेटी है।1
- भारत को आगे बढ़ता देख आज दुनिया के बड़े-बड़े देश घबरा रहे हैं। भारत को आगे बढ़ता देख आज दुनिया के बड़े-बड़े देश घबरा रहे हैं। भारत को जितना खतरा बाहरी ताकतों से है उतना ही खतरा अंदर बैठे कुछ लोगों से भी है। : अजित डोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।।1
- कोटा में संडे मार्केट की भीड़ का फायदा उठाकर दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात कोटा शहर के घंटाघर क्षेत्र में रविवार सुबह दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। संडे मार्केट के कारण इलाके में भारी भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात बदमाश ने शनि मंदिर के पास खड़ी HF Deluxe बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि वह सुबह करीब 8 बजे अपनी बाइक शनि मंदिर के पास रघु पान वाले की दुकान के नजदीक खड़ी कर कुछ देर के लिए घर गया था। करीब 9:30 बजे वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। बाइक की तलाश के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक अज्ञात युवक बाइक का लॉक खोलकर आराम से उसे ले जाता हुआ दिखाई दिया। घटना के बाद पीड़ित ने रामपुरा कोतवाली थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और बाइक की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।1